मंगलवार, 30 सितंबर 2025

सूरतगढ़:जनता के काम से भाजपा दूर. खिसकता वोटबैंक.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

विधानसभा चुनाव 2023 में सूरतगढ़ सीट पर बुरी तरह से हारने के बाद सचेत होने के बजाय लापरवाही नीतियों से हालात और बिगड़ रहे हैं जिनका असर सूरतगढ़ के नगरपालिका और पंचायत समिति चुनाव पर पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा वोट बैंक खिसक गया। मूल ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटरों ने कांग्रेस के डुंगरराम गेदर का साथ दिया। भाजपा के रामप्रताप कासनिया को बहुत बुरी हार मिली। चूंकि राजकाज यहां पराजित रामप्रताप कासनिया उनके बेटे संदीप कासनिया  चला रहे हैं। रामप्रताप कासनिया की डिजायर चलती है। जनता को हार के बाद खुश रखने का बदलाव लाया जाना चाहिए था लेकिन शिक्षकों के दूर बहुत दूर स्थानांतरण किए जाने और सेवा शिविरों में जनता के काम नहीं होने से लोगों का बचाखुचा मोह भी भंग हो गया है। अध्यापकों के स्थानांतरण में अनुसूचित जाति के शिक्षकों को दूर फेंका गया है। यह आरोप व्यापक चर्चा में है कि चुन चुन कर स्थानांतरण करवाया गया है। भाजपा की ओर से इन चर्चाओं को खंडन करने का प्रयास नहीं हो रहा। यह खंडन या स्पष्टीकरण तो यहां के नेता रामप्रताप कासनिया कर सकते हैं या जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह कर सकते हैं। भाजपा में गुटबाजी है और रामप्रताप कासनिया से नाराजगी है तथा बेटे संदीप कासनिया का चेहरा ही पसंद नहीं करते। अब ऐसे बिगड़ते जा रहे हालात में आगे आने वाले

नगरपालिका और पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की जीत की कोई उम्मीद नहीं है। वैसे भी भाजपा के नेता नेतियां पब्लिक वर्क नहीं कर रहे हैं। सभी का काम अपने चेहरों को सोशल मीडिया पर दिखाने का चल रहा है। जनता के काम क्या करवाएं सही हालत यह है कि किस विभाग में कैसे काम होता है और कैसे काम करवाया जाता है की जानकारी ही नहीं है।30 सितंबर 2025. ०0०


शनिवार, 27 सितंबर 2025

भगतसिंह जयंती पूर्व संध्या पर दीप जलाए. रोशनी की.

 


सूरतगढ़ 27 सितंबर 2025.

शहीदे आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भगत सिंह चौक पर भगतसिंह प्रतिमा के समक्ष घी के दीप प्रज्ज्वलित किये गए। इस अवसर पर चौक पर शहीदे आजम भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए गये।

 इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत, लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद पारीक, पूर्व पार्षद मदन ओझा,क्रांतिकारी महावीरप्रसाद भोजक, रमेश पारीक, शक्ति सिंह, किशोर गाबा मुरलीधर पारीक, हीरालाल,पूर्व पार्षद सुनील छाबड़ा,मजीद खान, अंकित सिंह, हर्षवर्धन सिंह, विविधा संस्था के योगेश स्वामी, मगंतराय जसुजा, संजय सियाग,गोपाल ओझा, उमेश मुद्गल, प्रिंसिपल राकेश राठी आदि उपस्थित रहे।

* शहीद भगतसिंह जयंती 28 सितंबर को सुबह साढे नौ बजे मनाई जाएगी।०0०

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

कांग्रेस नेता परसराम भाटिया बड़े मामले में फंसे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 सितंबर 2025.

सूरतगढ़ के विधायक डुंगरराम गेदर की राजनैतिक तस्वीर में भारी उथलपुथल मचा देने वाला एक बड़ा घोटाला है। विधायक के हर समय साथ रहने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम भाटिया और गेदर के खास व्यक्ति कृष्ण फंसे हैं। यह बड़ा घोटाला सूरतगढ़ की नकली वोटरलीस्ट के जरिए हुआ है, जिसमें 10 वर्ष या अधिक समयावधि की कड़ी कैद की सजा है। यह बड़ा घोटाला 25 सितंबर 2025 से  सरकारी रिकॉर्ड पर गति में है। शीघ्र ही इस घोटाले पर रिपोर्ट दी जाएगी। विधायक डुंगरराम गेदर  परसराम भाटिया को साथ रखते हैं और अनेक घोटालों के आरोप,मुकदमें,शिकायतों के बावजूद परसराम के घोटालों पर चुप रहने से उनकी राजनैतिक तस्वीर लगातार धुंधली हो रही है। परसराम भाटिया कांग्रेस पार्टी में सूरतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। राज्य सरकार ने परसराम भाटिया को 24 जुलाई 2023 को  नगरपालिका सूरतगढ़ के अध्यक्ष पद पर 60 दिनों के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद 60 दिन के लिए और विस्तार दिया गया। भाटिया ने उन 120 दिनों में अनेक कार्य नियम विरुद्ध किए जिससे नगरपालिका कोष को नुकसान हुआ।

* कृष्ण को नकली वोटर लीस्ट से शहर के प्रमुख स्थान पर पट्टा देने का घोटाला है। कृष्ण जानकीदासवाला 10 एसडी में निवासी है। वहां की वोटरलीस्ट में है। उसको पट्टा देने के लिए सूरतगढ़ निवासी दर्शाया गया। इसके लिए सूरतगढ़ की वोटरलीस्ट में एक पेज नकली तैयार किया गया और उसमें कृष्ण का नाम जोड़ा गया। कूटरचित दस्तावेज तैयार करना और उनको असली की जगह इस्तेमाल करना सरकार के साथ बड़ा धोखा है। इस घोटाले में परसराम भाटिया ने अपनी पावर का इस्तेमाल किया और पट्टा देकर नगरपालिका के हितों को नुकसान पहुंचाया। इस घोटाले में पट्टा लेने वाला  कृष्ण, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी, इंजीनियर,दो गवाह जिन्होंने कृष्ण को सूरतगढ़ में रहने के शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए।

* नगरपालिका के निवृत्त हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के कारण यह घोटाला रिकॉर्ड में गति पर आया है। कालवा के व्यवहार पर एक रिपोर्ट दी थी कि वह अपने राजनैतिक दुश्मनों पर एक एक पर मुकदमों और आर्थिक चोट की कार्वाई करेगा। कालवा की एक बड़ी शिकायत में अनेक लोग,पूर्व पार्षद,पार्षदों के परिवार, कुछ नगरपालिका ठेकेदार निशाने पर हैं। उस शिकायत पर अलग से जांच चल रही है।  कालवा शिकायत के बाद कई बार जयपुर गये हैं और अभी भी कुछ दिनों से जयपुर में हैं।

 * परसराम भाटिया और कृष्ण का यह घोटाला मामला सूरतगढ़ में गति पर आया है। इसकी दस्तावेजी रिपोर्ट शीघ्र ही दी जाएगी। इस घोटाले के अनेक दस्तावेज सूरतगढ़ के साप्ताहिक' ब्लास्ट की आवाज ' में नकली वोटरलीस्ट सहित छप चुके हैं। इसकी लेटेस्ट रिपोर्ट बड़ी प्रभावी है जो शीघ्र ही दी जाएगी। ०0०

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

अमेरिका से भारत.पुत्र रवि,वधु साक्षी,पोता अद्वित . अपार खुशी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

हमारा छोटा सुपुत्र रविप्रतापसिंह,पुत्र वधु साक्षी,और पोता अद्वित अमेरिका से भारत लौट  आए हैं। पुत्र एवं पुत्र वधु भारतीय समयानुसार 2 सितंबर 2019 को कंपनी की तरफ से अमेरिका पहुंचे थे और 6 वर्ष बिता कर पौत्र सहित कल 24 सितंबर 2025 को रात्रि 10 बजे  भारत पहुंचे। रविप्रतापसिंह अमेरिकी कं फिशर्व( इंडिया) में सीनियर सोफ्टवेयर इंजीनियर है। पुत्र वधु भी सोफ्टवेयर इंजीनियर है। हमें अपार खुशी है।

करणीदानसिंह राजपूत- विनीता सूर्यवंशी

( पिता माता) सूरतगढ़.( राजस्थान )

94143 81356.

बुधवार, 24 सितंबर 2025

लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह का सम्मान.टैगोर कॉलेज में सम्मान.

 

सूरतगढ़ 24 सितंबर 2025.

प्रसिद्ध 'टैगोर एज्यूकेशनल ग्रुप' के  टैगोर पी.जी.कॉलेज में आज लोकतंत्र सेनानी श्री करणीदानसिंह राजपूत का सम्मान किया गया। 

'टैगोर एज्यूकेशनल ग्रुप' के निदेशक श्री सचिन जेतली एवं टैगोर पी.जी.कॉलेज के प्रिंसिपल गगनदीपसिंह ने राजपूत को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर साप्ताहिक  'ब्लास्ट की आवाज'के संपादक महेंद्र सिंह जाटव व विभिन्न महाविद्यालयों के क्षात्र नेता उपस्थित थे। राजपूत ने इस अवसर पर सत्यम् शिवम् सुंदरम् और सत्यमेव जयते पर चलने की प्रेरणा देते कहा कि इनका पालन करने वाला विश्व में आगे रहेगा, सफल रहेगा।

राजस्थान सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व यह लोकतंत्र सेनानी सम्मान घोषित हुआ। ०0०


मंगलवार, 23 सितंबर 2025

किसानों की बड़ी घेराबंदी में सूरतगढ़ उपखंड कार्यालय.

  



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 सितंबर 2025. किसानों ने आज भारी पुलिस बंदोबस्त और सड़कों पर लगाए लक्कड़ अवरोधकों के बावजूद उपखंड कार्यालय को घेर लिया और  भारी संख्या में उपस्थित होकर बीमा क्लेम राशि की मांग करते सभा की। सूरतगढ़ उपखंड कार्यालय पर किसानों का यह पड़ाव और सभा कुछ दिन से लगातार हो रही है। किसानों का 230 करोड़ रूपये के करीब क्लेम राशि है।

 सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसान फसलों का बीमा क्लेम मांग रहे हैं। उसमें शासन प्रशासन का सहयोग नहीं है।

 राजस्थान में भाजपा की भजनलाल शर्मा की सरकार के अधिकारियों की ढील है। उपखंड कार्यालय के दरवाजे बंद और लक्कड़ अवरोध से रास्ते बंद। पुलिस का व्यापक प्रबंध है। भारी तामझाम के बावजूद सभा में किसानों का पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। इस घेराव करने में हर राजनीतिक दल के किसान शामिल। 






विशेष उल्लेखनीय है कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता किसान भी इस सभा में शामिल हैं। पहले वे किसान हैं और बाद में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।किसानों में भारी जोश है। किसान लगातार गांवों से नारे लगाते हुए आ रहे हैं। मौके पर भाजपा के नरेंद्र घिंटाला,राकेश बिश्नोई, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, युवा कांग्रेस के योगेश मेघवाल आदि उपस्थित दिखाई दिए। 

11-45 बजे तक की रिपोर्ट। ०0०

* करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम) सूरतगढ़.

94143 81356.

०००००





सोमवार, 22 सितंबर 2025

जीता हुआ जीरो.हारा हुआ हीरो.बेचारे नेता नेतियां.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

एक पुरानी कहावत है' जीवित हाथी लाख का, मरा हुआ हाथी सवा लाख का। वर्षों पहले यह कहावत चली तो उसके पीछे कोई मजबूत कारण रहा होगा। इस कहावत को राजनीति में देखें। चुना हुआ यानि जीता हुआ यानि चुना हुआ विधायक जीरो और चुनाव हारा हुआ हीरो।   सूरतगढ़ विधानसभा सीट पर रामप्रताप कासनिया हारे और बुरी तरह से हारे लेकिन सरकार ने उनको हीरो बना दिया। राजस्थान की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान ने यह अहसास कराया। उन्होंने कहा जीता हुआ हमारा और हारा हुआ भी हमारा। जहां चुनाव हार गये वहां हमारे हारे हुए प्रतिनिधि की चलेगी। यानि कि हारे हुए प्रतिनिधि के कहने पर दिशा निर्देश पर काम होंगे। 

* सन् 2023 के विधानसभा चुनाव में सूरतगढ़ सीट पर कांग्रेस के डुंगरराम गेदर जीते विधायक चुने गए मगर यहां हारे हुए रामप्रताप कासनिया की चलती है। रामप्रताप कासनिया के बेटे संदीप कासनिया की भी चलती है। संदीप के पास पार्टी में कोई पद भी नहीं है लेकिन वह जो चाहे होता है। नगरपालिका हो चाहे पुलिस थाने हो। भाजपा के बाकी नेता नेतियां ठगे से हैं जो एक तिनका इधर उधर नहीं करवा सकते। भाजपा नेता नेतियों के मार्फत कोई काम करवाना चाहता है तो काम होता नहीं बीच में लटक जाता है। भाजपा नेताओं नेतियों की हालत ऐसी हो वहां डुंगरराम की राजनैतिक हालात शून्य से आगे एक भी नहीं हो सकी। शायद इस कारण से डुंगरराम की तरफ से विभागों में नगरपालिका में कोई पत्र आदि नहीं जाते। डुंगरराम गेदर तो कह सकते हैं कि वे कांग्रेस के हैं और सरकार भाजपा की है सो उनकी चलती नहीं। लेकिन भाजपा के नेता नेतियां जो कासनिया के साथ नहीं दूसरे खेमे में हैं वे कैसे कहें कि उनकी चलती नहीं है। नगरपालिका सबसे छोटा दफ्तर माना जाता है। वहां सत्ताधारी पार्टी भाजपा के संगठन पदाधिकारियों की नहीं चलती। 

 काम तो मरे हाथी के यहां से ही होना है सो लैटरहैड भी छपवा कर क्या करें,किसी को लिखने पर काम तो होना नहीं है। 

 संगठन पदों में बहुत ताकत होती है लेकिन सूरतगढ़ में नगरमंडल अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक के हाथों में शिथिलता है।०0०


22 सितंबर 2025.शारदीय नवरात्र प्रारंभ दिवस. 


करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत आजीवन)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.





०००००

सच के साथ खड़े होने वाले यहाँ नहीं मिलते! - गोविंद गोयल.

 


सच के साथ खड़े होने वाले 

यहाँ नहीं मिलते!

जिस किसी की तारीफ कर दो; जिक्र कर दो, वो ये समझेगा कि पत्रकार ने कोई अहसान नहीं किया, ये उसका काम है।  और फिर कभी आलोचना कर दी या किसी ख़बर/आलेख मेँ जिक्र ना किया तो फिर पत्रकार बिकाऊ है। पहले की गई तारीफ, जिक्र सब मिट्टी हो जाता है।

और अब नया ट्रेंड चला है। जो वश मेँ ना आये....उसे आमंत्रण देना बंद कर दो। उसे किसी भी आयोजन मेँ बुलाओ ही मत। ना वो आएंगे, ना देखेंगे और ना ही लिखेंगे। काम नक्की। 

बस उनको बुलाओ, दिखाओ जो चापलूसी करते हैं....इस मेहनत के भी जो दाम वसूलते हैं। सच की तारीफ करने वाले तो बहुत मिलते हैं, लेकिन सच के साथ खड़े होने वाले नहीं मिलते। 

-गोविंद गोयल, 

साभार:-

श्री गोविंद गोयल वरिष्ठ पत्रकार हैं। 

श्रीगंगानगर में निवास है। बहुत पैना तीखा अकाट्य शब्दों में लिखते हैं। आप के समक्ष प्रस्तुत किया है। करणीदानसिंह राजपूत.

******


रविवार, 21 सितंबर 2025

नत्थूराम कलवासिया पुनः अध्यक्ष बने: कुम्हार समाज समिति अध्यक्ष

 

आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय, शीघ्र घोषित होगी नई कार्यकारिणी

सूरतगढ़, 21 सितम्बर 2025.

कुम्हार समाज समिति की आम सभा रविवार को सूरतगढ़ स्थित कुम्हार धर्मशाला में  आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता श्री नत्थूराम कलवासिया ने की। सभा के दौरान श्री ताराचंद निराणियां ने वर्तमान अध्यक्ष श्री नत्थूराम कलवासिया को पुनः अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई और श्री कलवासिया को आगामी कार्यकाल के लिए पुनः अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

 समाजबंधुओं ने साफा और फूल मालाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया।  आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समाज ने संकल्प लिया कि इस समारोह को भव्य और यादगार बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सरपंच सरजीत टाक, डॉ. शंकरलाल टाक, ऋषिराज टाक, सूरजाराम कारगवाल, जेसराम माहर, पोखरराम सिंगाटिया, राजेंद्र माहर, भजनलाल जलंधरा, ओमप्रकाश गेदर, आत्माराम तेहरपुरिया, बालूराम जालप, राधेश्याम पेंटर, अमरचंद नंदीवाल, हेतराम खुड़िया, लालचंद टाक, जसराम कुकड़वाल, भगवाना राम निराणियां, शंकरलाल चांदोरा, मंगतूराम गढ़वाल, ओम आईतान, गिरधारीलाल गेदर, राजेंद्र जालप, पूर्णराम कारगवाल तथा जयचंद जालप आदि  समाजबंधु उपस्थित रहे।०0०




००००

शनिवार, 20 सितंबर 2025

भाजपा का सफाई अभियान नाटक नहीं बने.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत आज 20 सितंबर 2025 को आज सुबह सड़क पर झाड़ू निकाल कर सफाई अभियान किया गया। सूरतगढ़ शहर पूरी तरह से कचरे का ढेर बना हुआ है नाले और नालियां गंदगी से भरे हुए हैं। अनेक बार उनके लिए लिखा गया सड़क पर झाड़ू लगाकर न्यूज़ और फोटो लगवाने प्रदर्शन करना एक नाटक का रूप है, और यह नाटक नहीं बने इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जो नाले और नालियां गंदगी से भरे पड़े हैं उनको साफ करें। एक भी नाला नाली सफाई से वंचित नहीं रहे। बाबा राम रहीम की टीम जब  शहरों में सफाई अभियान करती है तो वहां पर सड़कें ही नहीं नालियों नालों की गंदगी भी पूरे एक दिन में उठाकर के साफ कर देती है। हजारों टन मलबा कचरा गंदगी उठाकर के फेंक देती है।

👌 भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ के जो नेता कार्यकर्ता नगर मंडल आदि यह भरोसा जनता को दिलाएं कि वे सफाई अभियान कर रहे हैं उसमें साथ में नाले और नालियों की सफाई भी करेंगे। 

* सच्चाई बहुत कड़वी होती है और यह सच्चाई नगर मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष को और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व विधायक राम प्रताप कासनिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्षों को भी मान लेनी चाहिए कि शहर गंदगी से भरा हुआ है और उनकी सही निरीक्षण नहीं होने के कारण नगर पालिका ने कभी इस और ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका में पूरे और पर्याप्त सफाई कर्मचारी हैं। जमादारों और सफाई निरीक्षकों की एक-एक सड़क और एक-एक नाली की सफाई की जिम्मेदारी है लेकिन वह निरीक्षण नहीं करते और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से कभी लिखित में एक-एक नाली एक-एक वार्ड का वर्णन नहीं होता। जहां गंदगी भरी पड़ी है नाले नालियां जाम है और उनमें रेत मिट्टी भरी है घास को उगा, सभी साफ करेंगे।

* नगर मंडल के गौरव बलाना आज चाहे सड़क सफाई में आगे रहे हों लेकिन उनके खुद की जो दुकान है रेलवे रोड पर उसके आगे का नाला  रेत ईंटो से भरा हुआ है और वहां पिछले एक साल से या डेढ़ साल से कभी सफाई नहीं हुई। नाला पूरी तरह से जाम है और अनेक बार इसके लिए लिखा जा चुका है। इस तरफ गौरव बलाना ने कभी भी ध्यान देने की कोशिश नहीं की। रेलवे रोड के दोनों और की नाले नालियां करनाणी धर्मशाला के आगे का नाला पूरी तरह से भरा हुआ है। सुभाष चौक की क्रॉसिंग का नाला  जो एंगल आईरन जाली से ढका है उसकी कभी सफाई नहीं हुई। सुभाष चौक के ऊपर ही सुभाष की मूर्ति के पास गंदगी डाली जाती है और यह स्थान गौरव बलाना की दुकान से केवल 20 फुट की दूरी पर है। बीकानेर रोड  के दोनों ओर के नाले महाराणा प्रताप चौक से आगे इंदिरा सर्कल तक दोनों तरफ से जाम हैं। दोनों तरफ के नाले गंदगी से भरे पड़े हैं क्योंकि दुकानदारों ने वहां पर कब्जा कर रखा है।

* 3 फुट की जो चौकी है उस पर व्यावसायिक कार्य नहीं किया जाएगा लेकिन उसके बावजूद दुकानदार आगे बढ़कर के 6 फुट आगे तक सड़क पर अतिक्रमण करते हैं और पैदल पट्टी जो फुटपाथ है उसको रोक लेते हैं। यह सफाई कौन करवाएगा?

 आज दिन 20 सितंबर को नाम आगे आए हैं। पूर्व विधायक अशोक नागपाल, आरती शर्मा गौरव बलाना ( जगदीश मेघवाल और पूजा छाबड़़ा ये दो नाम पहले रह गये थे )

 क्या शहर को यह गारंटी देंगे कि भविष्य के अंदर नगर पालिका पूरी तरह से साफ सफाई करे और गंदगी को तुरंत हटाए। भारतीय जनता पार्टी की ड्युटी है कि वह देखें की जितने सफाई कर्मचारियों के हाजिरी वार्ड में लग रही है वे वहां पर काम कर रहे हैं या नहीं कर रहे?

👌 अभी राजस्थान सरकार ने एक आदेश 26 अगस्त 2025 को जारी किया है की सफाई कर्मचारी दफ्तरों में काम नहीं करेंगे सफाई ड्यूटी पर काम करेंगे। यह आदेश सारी नगर पालिकाओं में लागू हो गया लेकिन सूरतगढ़ के अंदर आजतक लागू नहीं हुआ।

👌 आश्चर्य यह है कि यहां जातिगत भेदभाव भी है। ड्यूटी के रूप में यहां पर सफाई कर्मचारी जो स्वर्ण जाति के लगे हुए हैं उनसे साफ सफाई गंदगी सफाई का काम नहीं करवाया जाता,उनको दफ्तर में बिठा हुए हैं और जो वाल्मीकि समाज के लोग हैं उनसे साफ सफाई नाले नालियां गंदगी साफ करवाई जाती है।  भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक नागपाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा इसकी जांच करवाएं निरीक्षण करें। जनता के बीच इनकी जवाब देही की जिम्मेदारी है कि यह जातिगत भेदभाव क्यों हो रहा है?

यह आदेश सरकार का जो अभी हाल ही में  जारी हुआ है वह लागू करवाए। इसमें व्यक्ति गत  दोस्ताना दूर रखें।

ये नेता नेतियां ( जिनके नाम यहां नहीं हैं वे भी ड्युटी समझें) नगरपालिका प्रशासक एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा, अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा से आदेश का पालन करवाएं। यह जातिगत कार्य संविधान इजाजत नहीं देता है और यह सरकार के पास व  न्यायालय में जाएगा तो जिम्मेदार अधिकारियों को बहुत बड़ी परेशानी होगी।

  *नगर मंडल के सदस्य हैं पदाधिकारी हैं उनकी संख्या 50 के करीब है। वे लगातार निरीक्षण करें।रोजाना लिखित में दें। देखे की सफाई कर्मचारी गली में आए हैं या नहीं आए हैं? जमादार गली में आकर के चेक करके गया है या नहीं गया है? तभी यह सफाई अभियान आम लोगों तक राहत का कार्य करेगा। लोग स्वच्छ रहेंगे। शहर स्वस्थ रहेगा तो बीमारियां नहीं होगी।

* भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दृढ रहें अभियान शुरू किया है उसको किसी भी हालत में नाटक नहीं बनने दें। एक दिन सफाई करें और उसके बाद में सभी घरों में बैठ जाएं। ऐसा नहीं होना चाहिए। लगातार कार्य हो निरीक्षण हो। एक बार फिर ध्यान दें कि केवल सड़क सफाई से कोई मतलब नहीं नाले और नालियों की सफाई होनी चाहिए जिसके कारण गंदे पानी,वर्षा पानी की निकासी बिना किसी बाधा के हो जाए और शहर का वातावरण शुद्ध हो बाजारों का वातावरण शुद्ध हो। सरकार का आदेश यहां दिया है। 

👍 पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया और संदीप कासनिया जिनके पास अभी शासन की बागडोर है, डिजायर चलती है वे कानों में कौर नहीं डालें,नगरपालिका में हर हालत में 22 सितंबर 2025 को सफाई कर्मचारी आदेश लागू करवाएं।



०0०





०००००

शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह एवं बृजमोहन शर्मा मित्र मिलन.

 

👌ज्योतिष में गोते लगाने वाले मित्र बृजमोहन शर्मा और मैं करणीदानसिंह राजपूत लोकतंत्र सेनानी आज 19 सितंबर 2025 की शाम को ऐसी घड़ी में मिले जब मेरे लोकतंत्र सेनानी होने की मिठाई खिलाई जा रही थी और लोकतंत्र स्थापना के संघर्ष की चर्चा भी हो रही थी। किशोर गाबा के किरयाना स्टोर पर अचानक हुई यह भेंट आननंदित करने वाली रही। 

* बृजमोहन शर्मा और मैंने सन् 1963 में सेठ रामदयाल राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतगढ़ से हायर सैकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कक्षा 9 से 11 तक एक ही बैंच पर बैठे थे। 

मैंने सन् 1969 में सा.नि.वि. की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता लेखन में प्रवेश किया और 1975 आपातकाल में लोकतंत्र बहाल संघर्ष में जेल यात्रा के बाद आपातकाल के 50 साल बाद राजस्थान सरकार की ओर से "लोकतंत्र सेनानी" घोषित हुआ। इसी खुशी में शहर के मान्य के बीच 'मीठा मुंह' कराना चल रहा था कि बृजमोहन शर्मा भी इसमें शामिल हो गये। शर्मा शिक्षक बने और बाद में कम्पीटीशन में सेलटैक्स विभाग में नियुक्त हुए तथा एसिस्टैंट कमिश्नर पद से सेवा निवृत हो गये मगर इनका मन तो और कहीं था। शर्मा ज्योतिष गंगा में गोते लगाने लगे। आज ज्योतिष के एक अच्छे जानकार कह सकता हूं। शर्मा 79 में और मैं 80 वर्ष की वय में  चल रहे हैं। शर्मा बीकानेर में बस गये और उनका  मूल परिवार सूरतगढ़ में  छोटे भाई आनंद शर्मा नोटेरी पब्लिक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में स्थान रखते हैं। आनंद की पत्नी श्रीमती आरती शर्मा भाजपा की नेत्री अभी जिला पद पर सक्रिय हैं जो सन् 1994 से 5 साल नगरपालिका सूरतगढ़ की अध्यक्ष रही। बृजमोहन शर्मा से यह मिलन खुशनुमा रहा।०0०

19 सितंबर 2025.

* करणीदानसिंह राजपूत लोकतंत्र सेनानी,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत लाईफटाइम) 

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******






गुरुवार, 18 सितंबर 2025

सूरतगढ़:कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम.



सूरतगढ़ 18 सितंबर 2025.

*वोट चोरी लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने की बीजेपी की साजिश-विधायक गेदर*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को विधायक जनसेवा केंद्र में विधायक डूंगरराम गेदर की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़,वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम प्रभारी गोपाल डागला,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गगन वड़िंग,युवा नेता अमित कड़वासरा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरतगढ के अध्यक्ष परसराम भाटिया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजियासर के अध्यक्ष गिरधारी स्वामी,युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल,पूर्व उपप्रधान कृष्ण गोदारा अतिथियों के तौर पर उपस्थित रहे ।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़ ने कहा कि बीजेपी ने झूठे जुमलों से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार मय कर दिया है,युवाओं को रोजगार के लिए किसानों को एमएसपी के लिए खाद के लिए लाठियां खानी पड़ रही है।वोट चोरी कर देश की सत्ता हथिया कर देश के नागरिकों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री ने डूबते पंजाब, हिमाचल, उत्तराखण्ड,कश्मीर की उचित सहायता नही की । देश मे हालात यह है कि पूरी तरह राजशाही हावी है,सच बोलने वालों को दबाया जा रहा है लेकिन बीजेपी के कुशासन का अंत नजदीक है देश की जनता इन्हें मुंहतोड़ जबाब देगी।

  विधायक डूंगरराम गेदर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी वोट चोरी करके देश की सत्ता में आई है और हरियाणा व महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आदरणीय राहुल गांधीजी के खुलासों ने बीजेपी की चोरी देश के सामने खोल कर रख दी है।हरियाणा व महाराष्ट्र में बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी की और चुनाव जीते,बीजेपी लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बिहार में 67 लाख लोगों के वोट काट दिए गए है जो कि सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। बीजेपी सआईआर के नाम पर देश के नागरिकों की नागरिकता तक खत्म करने का कुचक्र चल रही है।  देश के आमजन को,किसान को,मजदूर को,शोषितो, पिछड़ों,दबे कुचले समाजों,महिलाओं व युवाओं को इस कुचक्र को समझना होगा। वोट चोरी कर बीजेपी लोकतंत्र व संविधान का गला घोंट रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र व देश की आवाज को मजबूती से उठाएगी और बीजेपी के प्रत्येक कुचक्र का जबाब देगी, बीजेपी जितना शोषण करना है कर ले कांग्रेस देश के प्रत्येक नागरिक की आवाज बनकर मजबूती से बीजेपी के कुचक्रों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि हम सभी मिलकर देश के नागरिकों को जागरूक करेंगे,देश की आवाज बनेंगे।देश को बीजेपी के झूठ के बारे में बताएंगे और बीजेपी की प्रत्येक साजिश का पर्दाफाश करेंगे। आदरणीय राहुल गांधीजी ने बीजेपी का झूठ पूरे देश के सामने खोलकर रख दिया है।मणिपुर जल रहा है,पंजाब,हिमाचल,कश्मीर व उत्तराखंड बरसात की त्रासदी झेल रहे हैं लेकिन देश के जुमलेबाज प्रधानमंत्री आंखे मूंदकर बैठे हैं। देश के प्रत्येक नागरिक खासकर युवाओं को बीजेपी की प्रत्येक गलत नीति का डटकर विरोध करना होगा,कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक नागरिक को बीजेपी के झूठ के बारे में जागरूक करेगी।


 कार्यक्रम में नगरमंडल अध्यक्ष जेपी गहलोत,संगठन महामंत्री अनिल रोकना,मण्डल अध्यक्ष श्योपत भोभरिया,ओम स्वामी,मांगीलाल बिश्नोई,राजाराम बेनीवाल,हंसराज भाट, ओम साबनिया,अंग्रेजसिंह ढिल्लो,बालूराम जालप, निजामुद्दीन, सतपाल बिश्नोई,हुसेन खान,फारूक मोहम्मद, शंकर जलंधरा,संतलाल सिंगिकाट, जसराम टाक, मांगी भाट, डॉक्टर श्रवण सिंह,सिकन्दर खान,मुस्तफा कुरैशी, झण्डासिंह,जोगेंद्र सिंह,परमानन्द,आदराम दग्गल,कमलेश मीणा,सतनाम वर्मा,भजन कामरा, जगदीश गुप्ता,जगदीश बिश्नोई,रामअवध यादव,शहनवाज बोदला, इंद्राज कालवा,इदरीश,विष्णु आसेरी,गुलजार सिंह,लालचन्द परिहार,साहिल गेदर,महेंद्र कड़ेला,रोहताश सैनी, सहीराम नायक,रामप्रताप शर्मा,कृष्णलाल मण्डा, प्रवीण गोयल,अनिल बिश्नोई,सतपाल बाबरी,शीतल ओड, रामस्वरूप तरड़,काशी डागला, रवि गोयल,शेखर वर्मन,अमरसिंह राठौड़,साहबराम लोहरा,सतपाल लिम्बा,गोपालराम घोड़ेला,हेमराज भादू व चेतनराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल ने किया। (वि)०0०





मंगलवार, 16 सितंबर 2025

नेता न संदीप,न पृथ्वी! जनता के विचार!!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सन् 2023 के विधानसभा चुनाव में कासनिया मील भादू सभी को जनता ने बेपटरी कर दिया।

वे पटरी से बहुत दूर से पटरी पर फिर से चढने का प्रयास कर रहे हैं। यह कैसे संभव हो सकता है। पटरी पर चढने के लिए ईंजन को पटरी के पास तो पहुंचना ही होगा। 

रामप्रताप कासनिया का ईंजन जनता ने पटरी से उतार दिया और काफी दूर धकेल दिया। कोई उम्मीद नहीं रही तो ईंजन संदीप कासनिया को पटरी पर चढाने की कोशिश शुरू की। अब संदीप कासनिया पटरी पर चढना तो चाहते हैं लेकिन उसके लिए पहला पाठ भी नहीं पढा।

यही स्थिति पृथ्वी की भी है। पृथ्वी को पराजय के बाद अभी तक मालुम नहीं हो पाया कि पटरी से कितनी दूर हैं। जनता से कितने दूर हैं। रामप्रताप कासनिया कितने वोटों से हारे,यह संदीप कासनिया को जानना चाहिए। पृथ्वी राज मील को जजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कितने वोट मिले? यह पृथ्वी मील को जानना चाहिए कि कांग्रेस के डुंगरराम गेदर से कितने वोट पीछे रहे। विधानसभा चुनाव को हुए करीब 21 माह बीत रहे हैं। पृथ्वी मील को किसी ने सक्रिय नहीं देखा। 

अब पृथ्वी मील यह सोचे कि रिश्तेदार दिल्ली मिनीस्टर प्रवेश वर्मा का चेहरा दिखा कर कुछ हासिल कर लूं तो वह बहुत बड़ी भूल है। प्रवेश के पास दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता तो ताकत होती कि वह आगे 2028 में टिकट दिला पाता लेकिन दिल्ली में तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बन गई। राजनीति में व्यक्ति के स्वयं के गुण,शक्ति, जन संपर्क ताकत बढाते हैं। इसके लिए पृथ्वी को अपनी समीक्षा खुद करके देख लेनी चाहिए। जनता अच्छा बुरा निकम्मा नहीं बताती कि उसका आगे कुछ होने वाला है या नहीं। इससे मिलती जुलती सी राजनैतिक हालत संदीप की है। सत्ता के बल पर ही पूछ है।

संदीप और पृथ्वी ने राजनीति पहला पाठ ही नहीं पढा है जो जरूरी होता है। यह पहला पाठ साधारण है लेकिन पढना जरूरी है। 

👌 पहला पाठ है मीडिया से संपर्क। दोनों के संपर्क शून्य है। न्यूज छप जाना चैनलों पर चल जाना प्रेसकान्फ्रेंस में पत्रकारों का आ जाना साधारण है। इसे मीडिया से संपर्क होना मानते हैं तो वह बड़ी भूल है। यह मजबूत  फेवीक्विक जोड़ नहीं है।

क्या इनकी कभी मीडिया से बात हुई? क्या मीडिया से कार्यक्रमों के अलावा बात करने की कोशिश की गई? अब इस पहले पाठ में ही दोनों ही फिसड्डी हैं। जब फिसड्डी होना प्रमाणित हो जाए तब पटरी पर ईंजन कैसे चढे। मीडिया एक मजबूत शक्ति है  जो न संदीप कासनिया के पास है न पृथ्वी के पास है। दोनों ईंजनों के पटरी पर चढने की ही कोई उम्मीद नहीं है सो पटरी पर तेजम तेज चलने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

👌 दोनों ईंजन किसी भी तरीके से पटरी पर आ भी जाएं,लेकिन जनता इन ईंजनों में से किसी की भी गाड़ी पर सवार होने को तैयार नहीं है।  अभी तो न संदीप न पृथ्वी। जनता में कोई भी स्वीकार नहीं। जनता और इनके बीच बहुत दूरी है। जनता भुलावे में भी अभी साथ नहीं है।सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को समझने से पहले सूरतगढ़ शहर को ही समझ लें। शहर गंदगी से भरा है। दोनों घूम लें शहर के 45 वार्डों में देखलें नाले नालियां, बाजार के अतिक्रमण, सड़कों के हाल। सरकारी दफ्तरों का समय 9 बजे शुरू होता है और अधिकारी मनमर्जी से 11 बजे तक  आते हैं। लोगों की शिकायतें आवेदनों पर काम नहीं हो रहा। 

भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार के आदेशों की ही पालना नहीं करवा सकते। ऐसा लगता है कि अभी कांग्रेस की हुकूमत ही चल रही है।

संदीप और पृथ्वी की राजनीति में आज यह स्थिति है। जनता कार्यक्रम नहीं अपने काम चाहती है। जनता की आवाज को सुनना और समझना जरूरी है। अपने पास बैठे घेरा बनाए लोग जनता की आवाज नहीं होते।

 जनता को उम्मीद है कि भाजपा से इनके अलावा कोई और चेहरा होगा जो नेता होगा।

०0०

16 सितंबर 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.


सोमवार, 15 सितंबर 2025

लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत पत्रकार का सम्मान.

सूरतगढ़ 15 सितंबर 2025.

सीनियर एडवोकेट ठाकुरसिंह "भमराह" रामगढिय़ा ने राजस्थान सरकार द्वारा घोषित लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ पत्रकार करणीदान सिंह राजपूत   "कलम के योद्धा" सूरतगढ़, का सम्मान किया। राजपूत ने शुभकामनाएं दी। इस सम्मान प्रदान अवसर पर श्री संतोष कुमार "नोखवाल",रीडर न्याय विभाग, एवं सहयोगी समाज सेवी,किशोर कुमार गाबा अध्यक्ष किरयाना विक्रेता संघ,एसोसिएशन श्रीकिशोर कुमार "गाबा" भी उपस्थित रहे।०0०

राजनैतिक विरोधियों से भी सीखा जा सकता है.

 


* नारायण बारेठ.प्रसिद्ध पत्रकार.

वो भी एक दौर था -1984 की बात है। बीजेपी को वजूद में आये चार साल हुए।कांग्रेस का सिक्का चल रहा था।पार्टी ने सीकर में  अपना अधिवेशन तय किया।जाहिर है श्री घनश्याम तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।उस वक्त भारत में न शॉपिंग माल थे न रिसोर्ट और आलीशान होटलस ।सराय और धर्मशालाओं का भारत था। नेता खुद  को कार्यकर्ता ,कार्यकर्ता स्वयं को नेता समझते थे। 

सीकर में जगह छोटी पड़ गई।आयोजकों की उम्मीद से ज्यादा लोग  आने लगे।  राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।स्व हरिदेव जोशी मुख्यमंत्री थे।श्री तिवारी ने CM जोशी से सम्पर्क किया।जोशी जी बोले आप सम्मेलन कर रहे हो।श्री तिवारी ने उनसे कहा -स्थान की दिक्कत आ गई है।CM जोशी ने  -चुटकी ली ,बोले आप हमारे विरुद्ध  सम्मेलन करोगे ,हमारे खिलाफ रणनीति तैयार करोगे। और जगह भी हमसे लोगे !


CM जोशी के निर्देश पर शिक्षा विभाग की स्कूलों में  जगह मिल गई।बकौल श्री तिवारी -न केवल स्थान बल्कि सरकार ने बिजली और पानी महकमे को बिजली  पानी का इंतजाम करने को भी कह दिया।बीजेपी उस वक्त खड़ी हो रही थी।लेकिन ये वो भारत था जिसमे कोई भी   यह नहीं कहता था कि मेरे अलावा कोई नहीं।लक्ष्मण सिल्वेनिया का नारा  -घर के सारे बदल दूंगा' -इश्तिहारों और दीवारों तक सीमित था। असहमति को राष्ट्र विरोधी नहीं माना जाता था।अपने से भिन्न  विचारों को देश का दुश्मन घोषित  नहीं किया जाता था। 


स्व सुखाड़िया राज्य के पहले CM थे। पक्ष विपक्ष के रिश्तो में आदर्शवाद की नीव रखी। उनके वक्त स्व कुम्भाराम आर्य किसानो के दिग्गज  नेता और आवाज थे / दोनों ने बहुत तीखे मतभेद उभरे।आर्य को यकायक स्वास्थ्य के लिहाज से एक सर्जरी करवानी थी।लोगो ने उन्हें कहा -ये ऑपरेशन दिल्ली करवाना ,यहाँ सुखाड़िया कोई खेल कर देंगे। स्व आर्य बोले -पहले दिल्ली का विचार था। अब ये जयपुर में ही  होगा।जब ऑपरेशन हुआ ,स्व सुखाड़िया राज काज छोड़ कर हॉस्पिटल तब तक बैठे रहे जब तक डॉक्टरों ने यह नहीं कहा -अब सब ठीक है !


हाल के वर्षो की  बात है -श्री जावेड़कर राजस्थान के इंचार्ज होकर आये। उस वक्त गुर्जर आंदोलन चल रहा था।हम रिपोर्टिंग में थे।श्री जावेड़कर ने  मुझे चाय पर बुलाया। पहले तो मुझे हैरानी हुई वे फाइव स्टार की जगह  खासा कोठी में ठहरे थे।उनसे मिला। पूछा आप कहाँ से है/  बोले पुणे से ! पुणे में एक बुजुर्ग नेता है -बाबा आढाव / आज़ादी के  वक्त से जनता के लिए लड़ते रहे है। त्यागी तपस्वी।हमाल पंचायत ,झोंपड़ी संघ ,जैसे संगठन बना कर काम किया। 

मैंने पूछा -बाबा कैसे आदमी है ? 

कहने लगे - बाबा ने पूरा जीवन मानवता की  सेवा में लगा दिया। बहुत ही अच्छे है।मुझे श्री जावेड़कर अच्छे इंसान लगे।क्योंकि  बाबा बीजेपी के पूरी तरह विरोधी  है।मैंने उनकी  तारीफ की।श्री  जावेड़कर बोले-बाबा क्या , मेधा पाटकर भी हमारी  विरोधी है। लेकिन उनका भी सम्मान है/हम स्टूडेंट पॉलिटिक्स में साथ थे। हाल के वर्षो में जावेड़कर की भाषा बदलते देखी /लेकिंन इसमें जावेड़कर का दोष नहीं है। कोई नयी  सियासी शक्ति है जो भाषा में तल्खी का तकाजा करती है। 


भाषा इंसान में भाव पैदा करती है।इससे भंगिमा बनती है। ये शीतल भी हो सकती है ,तीव्र भी। जैसी भाषा होगी ,वैसा समाज बनेगा।   

डेरेक ओ ब्रायन बंगाल से राज्यसभा सदस्य है/ भास्कर में आज ऐसे ही विषय पर लेख छपा है। पढ़ने लायक है। 

तभी वाजपेयी कहते है -छोटे मन से  कोई बड़ा नहीं होता टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। एक वो सियासत थी एक ये सियासत है। सादर / 

प्रसिद्ध पत्रकार नारायण बारेठ मेरे मित्र की फेसबुक से लिया।०0०

 करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार (राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधि स्वीकृत लाईफटाइम) सूरतगढ़.०0०




०0०

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

सूरतगढ़:सफाई कर्मचारियों की परेशानियां.

 

   * करणीदानसिंह राजपूत *     

सूरतगढ़ 12 सितंबर 2025.

नगर पालिका सूरतगढ़ में सफाई कर्मचारियों की   समस्याओं में वेतन समय पर नहीं मिलने,सेवानिवृत्ति पर पेंशन शुरू नहीं होने, ड्यूटी में भेदभाव को लेकर प्रशासक एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा और अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा से यूनियन के बैनर तले मिले और मांगपत्र सौंपा।

 * अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति सूरतगढ़ अध्यक्ष रेखा घुसर उपाध्यक्ष किरण बाला वाल्मीकि उपाध्यक्ष माया देवी उपाध्यक्ष सोनू देवी वाल्मीकि के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा को ज्ञापन सौंपा।

              सफाई कर्मचारियों की सात मांगे थी। (1) सफाई कर्मचारियों का वेतन दिलवाया जाए 

(2) अस्थाई सफाई ठेका मजदूरों का वेतन दिलाया जावे 

(3) सफाई कर्मचारियों के लिए कचरा उठाने के लिए नई रेहड़ियां बनवाई जावे।

 (4) एनपीएस का वेतन 2015 से 2018 का भुगतान करवाया जावे 

(5) सफाई कर्मचारी की यूनियन का चुनाव करवाया जावे 

(6) नगर पालिका सफाई कर्मचारी भंवर पुत्र प्रभाती का रिटायरमेंट व अन्य सफाई कर्मचारियों का रिटायरमेंट की रकम का भुगतान करवाया जावे

(7) राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार अन्य विभागों में सफाई कर्मचारी लगे उनको सफाई शाखा में भेज कर सफाई करवाई जाए। 

         अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा घुसर ने विस्तार स्वरूप श्रीमान उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा को बताया की इस शहर की गंदगी उठाने का साफ-सफाई का काम सफाई कर्मचारी व सफाई मजदूर करते हैं मगर समय पर वेतन नहीं दिया जाता। इससे नगर पालिका सफाई कर्मचारी बड़े परेशान हैं इसलिए तुरंत प्रभाव से इन सात सूत्री मांगों पर कार्यवाही करवाई जावे।

       जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा ने आश्वासन दिया कि अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा से चर्चा करके सफाई कर्मचारियों के सात सूत्री मांगों पर कार्यवाही करवाई जावेगी।o0




गुरुवार, 11 सितंबर 2025

सूरतगढ़:नगरपालिका का घपला.आवासीय कालोनी मामला.



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 सितंबर 2025.

किशनपुरा अंडर ब्रिज के पास लगभग 7 वर्ष पूर्व नगर पालिका सूरतगढ़ द्वारा काटी गई आवासीय कॉलोनी के पट्टे अभी तक जारी न होने के कारण पीड़ित खरीददारों ने 10 सितंबर को स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से उनके आवास( ) पर मिलकर अपनी समस्या से अवगत करवाया। 

उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर को फोन करके खसरे की तरमीम करवा कर इस प्रकरण के समुचित निस्तारण का निर्देश दिया। जयपुर

👌श्रीमती काजल छाबड़़ा के  अध्यक्षता काल में नगर पालिका सूरतगढ़ द्वारा सितंबर 2018 में औद्योगिक क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास खसरा नंबर 487/4 में आवासीय कॉलोनी के 150 भूखण्ड का प्लान तैयार करके खुली नीलामी के द्वारा लगभग 50 भूखण्ड  विक्रय किए गए थे। लगभग 35 लोगों द्वारा एक माह में पूरी राशि राजकोष में जमा करवा दी गई थी लेकिन तत्कालीन नगर पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें ना तो पट्टे जारी किए गए ना ही निशान और कब्जा दिया गया।

*माननीय सिविल न्यायालय द्वारा अक्टूबर 2019 में उक्त जमीन पर नगर पालिका को विकास संबंधी कार्य नहीं करने और पट्टे जारी नहीं करने हेतु रोक लगा दी गई। परंतु खसरे की तरमीम करवाने पर कोई रोक नहीं थी। नगर पालिका यदि चाहती तो उस एक वर्ष के कार्यकाल में पट्टे जारी करके कॉलोनी को विकसित कर सकती थी किंतु ऐसा नहीं हुआ। इस तरह से भूखंड क्रेताओं के साथ स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी की गई और उन्हें अंधेरे में रखा गया। 

यदि नगर पालिका उक्त भूमि की मालिक नहीं थी, नगर पालिका के पास सीमा ज्ञान अथवा कब्जा नहीं था तो नीलामी नहीं करनी थी।

 स्वायत शासन निकाय ने भी इस नीलामी पर स्थगन जारी कर दिया है। इसके पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने स्वायत शासन निदेशक एवं विशिष्ट सचिव प्रतीक जुईकर चंद्रशेखर से स्वायत शासन भवन में मिलकर खरीददारों का पक्ष सुने बिना किसी भी तरह का निर्णय नहीं करने का निवेदन किया।

इस प्रतिनिधि मंडल में भूखण्ड क्रेता अनिल रांका ,संजय बैद,मनीराम बाजिया और पन्नालाल वैष्णव शामिल थे।०0०

बुधवार, 10 सितंबर 2025

दर्शन:करणी प्रेस इंडिया:25 लाख से पार:पाठकों का विश्वास.

 


 


💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐
* करणीदानसिंह राजपूत  *


सूरतगढ़  10 सितंबर 2025.


💐 25 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।

"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में 

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput

के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।

 अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 
* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।

 * कन्याओं को बचाने का अभियान हो  या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं। सरकारों व प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। 
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दें और उसका प्रभाव देखें।

👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।

💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com
10 सितंबर  2025.

करणीदानसिंह राजपूत,61 वर्ष (1965-66) से लेखन व पत्रकारिता.

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.**


प्रेसवार्ता को हलके में न लें पत्रकार व आयोजक

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

प्रेसवार्ता आयोजित करके हलके में लेना बताए समय पर आयोजक या प्रतिनिधि का नहीं होना, देरी से शुरू करना और आयोजन में अपने पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार करना करवाना आदि नीति आयोजक को ही नुकसान पहुंचाती है। यह हालत आयोजक को जल्दी से समझ में भी नहीं आती कि इस लापरवाही से किसी एक स्थान पर भी समाचार नहीं छपा तो नुकसान आयोजक को ही होता है। 

प्रेसवार्ता आधा घंटा एक घंटा और अधिक समय देरी से हो और इस बीच कोई एक या अधिक भी चले जाएं तो नुकसान आयोजक का हुआ। एक बार तो आयोजक परवाह नहीं करता। एक दो पत्रकार लौट गये तो क्या है? बाद में समझ में आता है कि जहां खबर छपने से लाभ मिलता वहां तो खबर छपी ही नहीं। इस लापरवाही का नुकसान ज्यादा भी हो जाता है।

* प्रेसवार्ता शुरू करने के समय से पहले ही आयोजक को पहुंचना चाहिए। देरी होने वाली हो तो कोई प्रतिनिधि पहुंचे और बताए लेकिन यह देरी भी दस पंद्रह मिनट तक तो चल सकती है अधिक नहीं। हो सकता हैं किसी पत्रकार या अधिक पत्रकारों को काम हो अन्यत्र जाना हो तब वे देरी पर ठहरेंगे नहीं और यह नुकसान आयोजक का होता है।

* पत्रकार वार्ता में अपने पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार करना भी गलत और अपने साथ बीस पच्चीस लोगों को भी बैठाना गलत। पत्रकार वार्ता एक दो संबोधित करे और सवाल जवाब हों। 

** प्रेसवार्ता में मौखिक झूठे आरोप लगाने का प्रचलन भी बढ रहा है। आयोजक के पास प्रमाणिक जानकारी हो सबूत भी प्रेसवार्ता में दे सके वही आरोप किसी पर लगाए जाने चाहिए। 

*** चुनाव के दो तीन महीने बाकी और ऐसे समय झूठे आरोप लगाने की परंपरा बढ जाती है। ऐसा हो रहा है। जब आयोजक झूठ बोले कहे तभी टोक दिया जाना चाहिए। भीड़ हो तब भी टोकना और वार्ता नहीं करने का स्थान छोड़ने का कदम उठाना ही भावी सुधार के लिए अच्छा रहता है।

पत्रकार वार्ता में आयोजक भाषण देने लगते हैं। वे भाषण सुनाते हैं अपने लोगों को मीडिया चुपचाप सुनता रहता है। प्रेसवार्ता में भाषण बाजी नहीं होनी चाहिए और मीडिया को सुननी भी नहीं चाहिए। 

👍 प्रेसवार्ता में सवाल जवाब भी महत्वपूर्ण होते हैं। कोई संशय हो कोई बात स्पष्ट करनी हो तो सवाल होते हैं। उनको सुनना चाहिए लेकिन ऐसे समय में कुछ पत्रकार जानबूझकर वार्ता को खत्म कराने की कोशिश करते हैं। जिनको नहीं करने सवाल तो वे चुपचाप उठ जाएं लेकिन अन्य के लिए बाधा नहीं बनना चाहिए। कुछ पत्रकार पहले सवाल करते नहीं और कोई अन्य पत्रकार सवाल कर ले तब  बीच में ही अपना सवाल दाग कर सक्रिय होने या अधिक जानकर होने का दम भरने लगते हैं। कुछ पत्रकार एक के बाद दूसरा तीसरा सवाल कर बातचीत करने लगते हैं। कुछ पत्रकार अपने साथी पत्रकार के सवाल की काट करने लगते हैं या आयोजक की तरफ से उत्तर देने लग जाते हैं। यह आदत पत्रकार की अपनी ही छवि को चोट पहुंचाती है तथा कोई लाभ नहीं मिलता और आयोजक का भी अहित करती है।

पत्रकार एक ही स्थान पर दो ढाई घंटे लगाएंगे तब अन्य समाचार कवर नहीं कर पाएंगे। ऐसे में महत्वपूर्ण घटना हो जाए त़ब वहां पहुंच ही नहीं पाएंगे। मीडिया को भी अपना महत्व समझना चाहिए। प्रेसवार्ता और सभा आदि के समाचार कवरेज में अंतर होता है। सभा स्थल पर प्रेस गैलरी में आयोजकों के लोग बैठ जाते हैं। सभाओं आदि में पत्रकारों को एक दो घंटे पहले बुला लिया जाता है और बाद में कहा जाता है कि मुख्य व्यक्ति नेता दो घंटे में पहुंचने वाले हैं। पत्रकारों को सभा स्थलों पर वाहनों में ले तो जाते हैं लेकिन वापसी में ध्यान ही नहीं रखा जाता।

👍जब चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी होते हैं तब समय बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्हीं दिनों में अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी होते हैं। हर कार्यक्रम आयोजक अपने  समाचारों का प्रकाशन और प्रसारण चाहते हैं और उनको भी जरूरत होती है,इसलिए सभी आयोजकों को पत्रकारों के समय की कीमत समझनी चाहिए।

10 सितंबर 2025.

 ०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

( राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत लाईफटाइम)

सूरतगढ ( राजस्थान )

94143 81356.

*

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

सूरतगढ़:कृत्रिम हाथ लगाएंगे निशुल्क सेवा.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 9 सितंबर 2025.कृत्रिम यानि बनावटी  हाथ निशुल्क लगाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सूरतगढ़ व रोटरी क्लब जयपुर मेजेरटी  के संयुक्त सहयोग से 5 अक्टूबर 2025 को चोपड़ा धर्मशाला सूरतगढ़ में विशेष  शिविर लगेगा।

शिविर सुबह 8 बजे शुरू होगा।
👌 ऐसे लोग जिनके कोहनी के नीचे मूल हाथ का हिस्सा नहीं है उनके अमेरिका से बने कृत्रिम हाथ निःशुल्क लगाए जाएंगे। संपूर्ण जांच और हाथ लगाने का कार्य 10 विशेषज्ञों की टीम करेगी।
* मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि दुर्भाग्यवश जिनके हाथ नहीं है,या किसी कारण वश जिनके हाथ कट गए हैं,उनके  कृत्रिम हाथ निशुल्क लगाए जाएंगे। सभी कृत्रिम हाथ अमेरिका से बनकर आएगें।
* इनकी मदद से हितग्राही खाना बनाना, लिखना, साइकिल चलाना, धान कटाई जैसे कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे।
** कृत्रिम हाथ लगाने के लिए कोहनी के नीचे कम से कम 4 इंच हाथ का हिस्सा होना चाहिए, जिससे कृत्रिम हाथ को आसानी से लगाया जा सकता है।
*मंच सचिव अंकित कुक्कड़ ने बताया कि अभी कुछ मरीजों का पंजीकरण भी हुआ है।  हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर इस शिविर का लाभ दे सकें। 

👌 करणी प्रेस इंडिया का प्रसारण व्यापक है। 10 सितंबर 2025 को इसके क्लिक 25 लाख से पार हो गए ।  सही समाचारों टिप्पणियों को पढें। यही हमारा उद्देश्य है।

 लोकतंत्र सेनानी.करणीदानसिंह राजपूत, पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम)

०0०


सोमवार, 8 सितंबर 2025

हनुमान खेजड़ी मंदिर.राजनीतिक इस्तेमाल नहीं हो.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

हनुमान खेजड़ी मंदिर वर्षों से आस्था का पूजन अर्चन का धार्मिक स्थल रहा है जहां भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं कार्यकर्ताओं ने इसके परिसर का उपयोग दो बार राजनैतिक गतिविधियों स्वागत सत्कार भाषण सभा के लिए किया जो हर तरह से गलत है। 

जब रविंद्र सिंह भाटी का रात को स्वागत किया गया। रात को मंदिर खुला रखा गया। भाटी व अन्य लोगों की हनुमानजी की मूर्ति की तरफ पीठ थी,स्मृति चिन्ह भेंट की फोटोग्राफी हो रही थी। ये विडिओ फोटो सभी ने देखे लेकिन किसी ने मंदिर प्रबंधन समिति और पुजारी पर मुंह नहीं खोला। उस पर मुंह खुल जाता तो मंदिर परिसर का  दुबारा राजनैतिक इस्तेमाल नहीं होता। 

सादुलशहर से चुने हुए भाजपा विधायक गुरवीरसिंह बराड़ का स्वागत हुआ। भाजपा के झंडे सजाए गये। मंच लगा। डीजे की तेज ध्वनि में भाषण हुए। शनिवार की शाम थी। मंदिर पर शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं का मेला भरता है। यह स्थिति मंदिर प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को मालुम थी और वे सत्कार में शामिल हो गए। पहली बार जो कमी रही वह दूसरी बार में सभी हदें पार कर दी गई। हनुमान खेजड़ी मंदिर परिसर में राजनीतिक लाभ के लिए आयोजन करने का लाभ मिलने वाला नहीं। गुरवीरसिंह के स्वागत के लिए नारे लगे भाषण हुए जिनसे श्रद्धालुओं की पूजा में निश्चय ही विघ्न पड़ा। श्रद्धालुओं की पूजा में अशांति करके लाभ नहीं मिल सकता,बल्कि दोष लगता है और वह आने वाला समय बता देगा। बाबा के मंदिर में आयोजक और शामिल होने वाले क्षमा मांगते हैं या गलती कर सत्ता के मद में अकड़ में रहते हैं। शहर के लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठे बैनर भी लगाए गए। महाराणा प्रताप चौक पर एक दुकान की दीवार पर बहुत बड़ा बैनर लगाया गया जिसमें अनिल धानुका का चेहरा इस्तेमाल हुआ जिला लोकपाल अनिल धानुका छपा हुआ था। अनिल धानुका वर्तमान में जिला लोकपाल नहीं है। उनका यह पद करीब सात माह पहले ही खत्म हो चुका था। 

शहर में दोनों कार्यकर्मों की आलोचना हुई। इस बार अधिक आलोचना हुई तब मंदिर प्रबंधन समिति ने निर्णय घोषित किया है कि हनुमान खेजड़ी मंदिर का इस्तेमाल राजनैतिक कार्यों के लिए नहीं करने दिया जाएगा। यह निर्णय अच्छा है लेकिन बाबा के मेले के बाद में आस्था और निष्ठा से समिति पदाधिकारियों को पद त्याग करने चाहिए और नये चुनाव होने चाहिए।

8 सितंबर 2025.

०0०






रविवार, 7 सितंबर 2025

डुंगर गेदर का जन्मदिन और भाजपा नेताओं में काबलियत नहीं

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ के कांग्रेसी विधायक डूंगर गेदर का 59 वां जन्मदिन घोषणाओं के साथ चार सितंबर को

मनाया गया। यह कुछ सालों से निरंतर हो रहा है और एक प्रकार से इसे लाइव सजीव कार्यक्रम कहना उचित होगा। जो लोग गेदर को मानते हैं वे अपने जी से दिल से उनका जन्मदिन मनाते हैं, दूसरी तरफ भाजपा है जो अनेक नेताओं और नेतियों की पार्टी है, उनके किसी भी स्थानीय नेता नेती में ऐसी काबलियत नहीं है कि उसका जन्मदिन हंसी खुशी के साथ मनाएं। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं मंडल से लेकर जिला स्तर तक के नेता सभी यहीं है लेकिन किसी भी प्रकार का दम नहीं है। इन  वाक्यों की समीक्षा भाजपा वाले सारे मिल करके

करेंगे तो कमजोरी सामने आएगी। भाजपा को यह तो सोचा ही चाहिए। डुंगर की राजनीति को मारने के लिए एक नहीं हो सकते उन सभी का भविष्य धूमिल ही रहेगा। भाजपा वाले एक दूसरे को देखकर के राजी नहीं है। कार्यकर्ता अनेक खेमों में बंटे हुए हैं। किसी कार्यकर्ता में भी जोश खरोश नजर नहीं आता। भाजपा की आपसी विवादित राजनीति से आगामी नगर पालिका और पंचायत के चुनाव में सूरतगढ़ की कितनी बुरी हालत कर डालेंगे,क्योंकि कुछ सुधारने की आशा तो यहां नज़र ही नहीं आती।

 प्रदेश में भाजपा की सरकार को आए डेढ साल से अधिक हो गया है पर यहां के लोग किसी भी कार्यालय में जनता कामों को लेकर संतुष्ट नहीं है। गंदा पानी वितरित हो रहा है तो हो रहा है।  जगह-जगह पानी का रिसाव है। लोग बोलते हैं तो कार्रवाई नहीं होती। पीते रहो गंदा पानी। नगर पालिका जो शहर को साफ सुथरा रखे लेकिन यहां तो पूर्व विधायकों के घरों के पास ही नालियां जाम हों बल्कि नालियों में से गंदगी साफ ही नहीं हो, नेताओं में बोलने की ताकत नहीं हो, कार्यकर्ताओं में ताकत नहीं हो तो

राज्य सरकार के आदेश भी गंदे नालों में फेंक दिए जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारियों को मूल पदों पर कार्य कराने का आदेश जयपुर से जारी हुआ था। इसका मतलब यह निकलता है कि नगरपालिका प्रशासन में सरकार से ज्यादा ताकत वाले कर्मचारी हैं।

जहां सरकार के आदेश का पालन नहीं हो,वहां नगर नेता और जिला नेता नेतियों की नगरपालिका में कैसे चल सकती है? अभी भी किसी को लगे कि वह मृत नहीं है तो जीवित होना साबित कर दे।भजनलाल सरकार की ईज्जत कराने के लिए ही कुछ कुछ तो जीवित रह लेना चाहिए।

०0०

7 सितंबर 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम),

 सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******






यह ब्लॉग खोजें