दर्शनीय स्थल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दर्शनीय स्थल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 अप्रैल 2024

चम्बल नदी का नयनाभिराम दृश्य: आकर्षित करता है कोटा.

 





* करणीदानसिंह राजपूत *

कोटा 13 अप्रैल 2024.

राजस्थान के कोटा शहर की चौथी यात्रा में चम्बल नदी के आकर्षित करते विकसित सुंदर रूप को देखा। पिछले कुछ सालों में चम्बल के किनारों का रूप ही बदल गया। 

💐मैं कोटा पहली बार 7 मार्च 1994 को राजस्थान पत्रिका के 'कड़वा मीठा सच्च स्तंभ' का राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार ग्रहण करने आया था। तीसरी बार प्रथम पुरस्कार " राजस्थान की शिक्षा प्रणाली " पर लिखी श्रंखला पर मिला था। सन्1993 में दो किस्तों की श्रंखला प्रकाशित हुई थी। 

💐 उस दिन चम्बल को देखा था। बहुत गंदगी भरी हुई थी। ताप बिजली घर भी देखा था। आज से 29 साल पहले देखा और अब देखा।*

** राजस्थान पत्रिका का कड़वा मीठा सच्च स्तंभ मेरा प्रिय स्तंभ रहा। पहली बार राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार 1991 में मिला। सन् 1990 में घग्घर पर लिखे लेख पर मिला। दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार 1992 में इंदिरा गांधी नहर पर लिखी श्रंखला पर मिला जो 1991 में 12 विशाल किस्तों में प्रकाशित हुई थी।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार.( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

विजयश्री करणी भवन,

सूर्यवंशी स्कूल के पास.

मिनी मार्केट, 

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356

******







यह ब्लॉग खोजें