सूरतगढ जिला बनाओ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूरतगढ जिला बनाओ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 29 अगस्त 2024
गुरुवार, 4 जुलाई 2024
सूरतगढ़ को जिला बनाओ:पूजा छाबड़ा ने ललित के पवार को ज्ञापन सौंपा
* करणीदानसिंह राजपूत से भी तत्काल फोन पर वार्ता हुई *
जयपुर 4 जुलाई 2024.
राज्य सरकार द्वारा नव गठित जिलों की समीक्षा हेतु बनाई गई समिति के अध्यक्ष डॉ ललित के पवार जी से पूजा छाबड़ा ने शिष्टाचार मुलाकात कर *सूरतगढ़ को जिला बनाने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा।शराबबंदी एवं नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा की यह भेंटवार्ता जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय के पवार जी के कक्ष में 3 जुलाई को दोपहर में हुई।
* ज्ञापन में जैतसर उप तहसील को तहसील बनाने व श्री श्रीगंगानगर जिले में शामिल करने व सूरतगढ़ की राजियासर उप तहसील को तहसील बनाने हेतु क्षेत्र के आमजन की मांग को देखते हुए माननीय अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन पेश किया। सूरतगढ़ क्षेत्र की आमजन की भावनाओं से भी अवगत कराया व पूर्व में चले सूरतगढ़ जिला बनाने के आंदोलनों की विस्तार से चर्चा की।
*इसके तत्काल बाद ही पूजा छाबड़ा ने ललित के पवार और करणीदानसिंह राजपूत की फोन वार्ता कराई। ललित के पवार को * सूरतगढ़ जिला बनाओ आंदोलनों के गुरूशरण छाबड़ा व राजपूत द्वारा 1970 से मांग तथा 1978 से मांग पत्रों आदि रिकॉर्ड संधारण की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। पवार ने कहा कि आपकी और जन भावनाओं की जानकारी से राज्य सरकार को अवगत करा देंगे।
पवार ने राजपूत का मोबाइल नं लेकर सेव किया और कहा की समीक्षा के लिए जिलों के भ्रमण पर रहेंगे तब सूरतगढ़ में व्यक्तिगत भेंट करेंगे।* करणीदानसिंह राजपूत ने यह जानकारी सूरतगढ़ जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा से आज की भेंट में साझा की।०0०
मंगलवार, 19 सितंबर 2023
दो बार हारी कांग्रेस सूरतगढ को जिला घोषित कर भाजपा से टक्कर ले सकेगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ को जिला घोषित करने के लिए अशोक गहलोत सरकार के पास सब है लेकिन अब समय अवधि 10 दिन है जिसमें वे घोषणा कर सकते हैं।
सूरतगढ में कांग्रेस लगातार 2 बार हारी हुई बुरी हालत में है जो जिले की घोषणा होने पर भाजपा से अच्छी टक्कर लेने की स्थिति में आ सकती है।
* सूरतगढ को जिला घोषित करने के लिए सरकार के पास सब कुछ तथ्य है मगर अशोक गहलोत को दबाव से यह बात कहने वाला नेता सूरतगढ में कांग्रेस के पास नहीं है। जब नये जिले बनाने के लिए रामलुभाया समिति बनाई गई उसके बाद कांग्रेस के नेताओं को सक्रिय होना चाहिए था।
* शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री डुंगरराम गेदर पावर भले ही रखते हों लेकिन यहां पर वे भी सामान्य रूप से ही गहलोत को कह पाए हैं।
** पूर्व विधायक गंगाजल मील इस महत्वपूर्ण मामले में अब तक दूर ही रहे। जनता मील परिवार को कहती रही मगर वे गहलोत को कहने जयपुर नहीं जा पाए । हो सकता है 2 बार की लगातार हार मील परिवार की कमजोरी रही हो।
* श्री डुंगरराम गेदर और पूर्व विधायक गंगाजल मील से सूरतगढ को जिला बनाओ विषय पर मेरी वार्ता भी हुई। लेकिन जितना दबाव डालने की आवश्यकता थी उस बाबत दोनों चुप रहे।
* कांग्रेस के टिकटार्थी भी इस विषय पर गंभीर नहीं रहे। सभी चुप रहे और आजतक चुप हैं।लोग चाहते हैं कि सूरतगढ अभी अशोक गहलोत सरकार में ही जिला बन जाए।
* सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों को चाहिए कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता जनाब काजी निजामुद्दीन को कह दें कि वे अशोक गहलोत को सूरतगढ को जिला घोषित करने का कहें। ०0०
19 सितंबर 2023.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,
सूरतगढ।
94143 81356.
******
शुक्रवार, 15 सितंबर 2023
पूजा छाबड़ा से सरकार ने महत्वपूर्ण जानकारी मांगी. सरकार को दे दी गई।
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 15 सितंबर 2023.
सूरतगढ जिला बनाने की मांग पर सरकार ने एक महत्वपूर्ण जानकारी पूजा भारती छाबड़ा से मांगी जो सरकार को सितंबर के प्रथम सप्ताह में दे दी गई। सरकार की ओर से एक दिन में बार फोन आए और तुरंत ही उपलब्ध कराने का आग्रह रहा नये तथ्य और सलाह पर केंद्रित जानकारी।
*सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के महत्वपूर्ण तथ्य तैयार करने में लगे रहे करणीदानसिंह राजपूत की ओर से संपूर्ण जानकारी तैयार की गई और पूजा छाबड़ा को तत्काल भिजवाई गई।
* पूजा छाबड़ा ने विशेष जानकारी व राय जिला बनाने वाली समिति के अध्यक्ष श्री रामलुभाया को तत्काल ही दे दी।
** सूरतगढ जिला बनाए जाने के लिए ये जानकारी एकदम से मांगी गयी थी।
* विभिन्न महत्वपूर्ण विवरण,योजनाओं,विकास, आम जनता को लाभ,भावी असर क्षेत्र के विकास पर क्या होगा, इन्हीं के साथ अनेक बिंदुओं पर राय।
* सूरतगढ जिला बनाओ अभियान को शिखर पर पहुचाने में राजस्थान सरकार को हर दिन जगाए रखने में पूजा छाबड़ा सबसे आगे रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनेक बार वार्ता हुई है। नये जिला सर्जन समिति के अध्यक्ष श्री रामलुभाया से,सीएमओ से,राजस्व मंत्री से अनेक वार्ता हो चुकी।
सूरतगढ को जिला बनाने के लिए पूजा छाबड़ा निरंतर संघर्ष पर है। एक नारी के द्वारा इतना बड़ा संघर्ष लोग पहली बार ही देख रहे हैं। पूजा छाबड़ा के साथ अनेक संस्थाएं समाजसेवी राजनीतिक लोग हर कदम पर साथ खड़े है। सूरतगढ जिला बनेगा तो इस क्षेत्र में विकास का इन्कलाब आयेगा। ०0०
15 सितंबर 2023.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकारिता 59 वर्ष.
( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ ( राजस्थान)
94143 81356
******
शनिवार, 2 सितंबर 2023
पूजा छाबड़ा थकी नहीं है, सूरतगढ जिले की मांग पर अड़ी, सरकार से जूझ रही है
* करणीदानसिंह राजपूत *
💐 लगता है कि उसे ईश्वर ही शक्ति दे रहा है।
वह थकी नहीं है। नित नये जोश से आगे बढ रही है। नारी है मगर संकल्प उसका न टूटने वाला है। वह दृढ है फौलाद सी। कोई नहीं थका सकता।
लोग थक जाते हैं। बीच में ही काम अधूरा छोड़ जाते हैं।
💐 सूरतगढ जिला घोषित करना सरकार पर मुख्यमंत्री पर निर्भर है। उसे मालुम है कि यह संघर्ष मामूली नहीं, सरकार से टक्कर है।
💐 वह जूझ रही है। गांधी नीति से।
सूरतगढ जिला बनाओ मांग बहुत बड़ी है लेकिन वह जूझ रही है। ईश्वर ताकत दे रहा है।
पूजा छाबड़ा सफल हो। उसका संकल्प पूरा हो। ऐसा विश्वास है।
2 सितंबर 2023.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,
(राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत.)
सूरतगढ।
94143 81356
*******
रविवार, 27 अगस्त 2023
पूर्व विधायक गंगाजल मील ने वरिष्ठ पत्रकार से पूछा जिले का क्या कर रहे हो? उत्तर--------
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 27 अगस्त 2023.
पूर्व विधायक गंगाजल मील ने वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत से पूछा सूरतगढ जिले का क्या कर रहे हो?
पत्रकार-आप जयपुर जाकर एक बार अशोक गहलोत के सामने खड़े हो जाएं। बन जाएगा। पता लगे सूरतगढ़ में कौन है कौन देख रहे है।
मील- मालुम है उनको सूरतगढ में कौन देख रहें।
अपने सूरतगढ की तो पांखें ही बिखर गई है।
पत्रकार- ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सूरतगढ जो है वह क्षेत्र पर्याप्त है। जिला घोषित हो सकता है।
आप जयपुर जाएं और सीएम के सामने खड़े हो जाएं। जिला बन जाएगा।
मील- (कोई उत्तर नहीं।)
मैं और पत्रकार राजेंद्र जैन ( पटावरी) नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया से भेंट कर कार्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकले थे। 25 अगस्त 2023 दोपहर का समय था। काली कार आकर रुकी। उसमें से पूर्व विधायक गंगाजल मील उतरे। वहीं हाथ मिलाई रामास्यामा के बाद मील साहब ने पूछा और फिर यह बातचीत हुई। मील साहब न जाने क्यों घबरा रहे हैं। मील सा. की कुछ महीने पूर्व पत्रकारवार्ता में भी मैंने कहा था- आप अशोक जी के पास पहुंचे और उनसे हस्ताक्षर करवा लें। आप हाथ पकड़ कर हस्ताक्षर करवा सकते हैं। मील सा . उस वक्त भी टाल गये।
शायद मील साहब को ऐसा लगता होगा कि गहलोत मना कर जाएं तब?
💐 मेरा अपना विचार है कि जिला बनने की स्थिति है। संयोग कब कौन बैठाएगा और अशोक गहलोत और उसकी दृष्टि मिलेगी। हां होगी।
और न जाने किसका नाम आकाश में लिखा जाएगा।
* मेरा मत है कि गंगाजल मील सा. को बिना कोई देरी किए सीएम से भेंट करनी चाहिए.०0०
*****
शनिवार, 12 अगस्त 2023
लोगों की बातें:सूरतगढ जिला बना तो टिकट पूजा छाबड़ा की पक्की
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 12 अगस्त 2023.
सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोगों की जुबान पर पूजा छाबड़ा का नाम है कि सूरतगढ जिला घोषित होगा तो टिकट पूजा छाबड़ा की घोषित होगी। सूरतगढ को जिला बनाने की मांग को लेकर अपने प्राणों को दांव पर लगाने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीधे प्रभावित करने दबाव डालने में पूजा छाबड़ा का नाम पहले क्रम पर है।
21 मार्च से अचानक आमरण अनशन शुरू करने और 14 दिन तक चलाने ल बाल में सहमति से 3 अप्रैल को समाप्त करने पर पूजा का नाम इलाके से जयपुर तक छा गया था। इसके बाद पूजा ने अन्न त्याग दिया और जिले की मांग में लोगों को जोड़ने के लिए भयानक गर्मी लू में गांव गांव निकल पड़ी थी। ऐसे में बीमार हुई और जयपुर एस एम एस में ईलाज हुआ मगर जिद इतनी की सीएम की अपील पर भी अन्न नहीं छुआ। आखिर मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर मीटिंग आयोजित की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर सहमति हुई। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जूस पिलाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नये जिले बने तो सूरतगढ का नाम पहले होगा।
सूरतगढ शहर के साथ गांवों में जैतसर इलाके में भी लोगों की जुबान पर पूजा छाबड़ा का नाम है और वह जोर पकड़ रहा है।०0०
रविवार, 16 जुलाई 2023
सूरतगढ़ जिला बनाओ 17 का बंद जिले की घोषणा करवाएगा:सूरतगढ़ एकजुट.
* करणीदानसिंह राजपूत*
सूरतगढ़ 16 जुलाई 2023.
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत 17 जुलाई का बंद है जो अभूतपूर्व होगा।
सभी संस्थाओं का सहयोग है।सूरतगढ़ बनाने के लिए यह बंद आखिरी होगा क्योंकि उसके बाद जिले की घोषणा होने वाली स्थिति होगी। आगे बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
* सूरतगढ़ के 17 जुलाई के बंद में हर नागरिक को आगे आकर योगदान देना चाहिए। संस्थाएं सारी एकजुट है वकील एकजुट है स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए लोग एकजुट हैं सारा सूरतगढ़ जिले की मांग को लेकर एकजुट है।
👍 पूर्व में सरकार तक ज्ञापन पहुंचे हुए हैं। पूजा छाबड़ा की सीएम से वार्ता हो चुकी है। रामलुभाया समिति से भी पूजा छाबड़ा और प्रति निधि,सूरतगढ़ जिला बनाओ क्रांतिकारी समिति प्रतिनिधि की 13 जुलाई को वार्ता हुई। सूरतगढ़ जिला बनाओ समिति का प्रतिनिधि मंडल भी रामलुभाया समिति को भेंट कर वार्ता कर चुका है।
रामलुभाया समिति से रिपोर्ट सीएम तक पहुचाने का आश्वासन भी है। सूरतगढ़ में कौनसे क्षेत्र शामिल किए जा सकेंगे, वह भी 13 जुलाई को बताए जा चुके हैं।
👍 अब 17 जुलाई का यह बंद सरकार तक फाइनल आवाज पहुंचाने वाला होगा।
👍 पूरा भरोसा है कि सूरतगढ़ शीघ्र ही जिला घोषित होगा। सीएम अब और जिलों की घोषणा करेंगे तो उसमें सूरतगढ़ का नाम भी होगा।०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)























.jpg)




















_resize_90.jpg)





