गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024

तेरीदुनिया से दूर.. वैचारिक कहानी:करणीदानसिंह राजपूत.

 



पत्नियों के डायरेक्शन, ताने, उलाहने, आरोप, मांगे,पति की अनदेखी जब कलह बन कर सभी स्तर पार हो जाते हैं। 

👍 मगर वे फिर भी नहीं मानती। वे मानती हैं धर्म के कथा वाचकों की। पूजा पाठ कीर्तन जागरण। पति बस पति। बाकी उसकी कोई पूछ नहीं। उसकी कोई ईच्छा नहीं। उसकी कोई सलाह नहीं। उसकी रोटी तक की पूछ नहीं। कैसे भोजन की चाहत। वह कमाए पैसा लाए मगर उसकी हालत पशु से भी बदतर। माटी का ढेला। 

*और एक एक दिन निकालता पति त्योहार या घर में ऐन खुशी के मौके होते हुए भी 'आत्महत्या'करने को मजबूर हो जाता है। 

'तेरी दुनियां से दूर चले होकर मजबूर हमें याद रखना'।

( घटनाओं पर यह वैचारिक कहानी: 31 अक्टूबर  2024.)

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 61 वर्ष.

( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

******


बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

सरकारी दफ्तर में गैरसरकारी व्यक्ति नोटशीट लिखे:कौनसा अपराध बनेगा?



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 30 अक्टूबर 2024.

उपखंड के एक सरकारी दफ्तर में गैर सरकारी व्यक्ति नोटशीट लिखे तो कानूनी कार्यवाही में कौनसा आपराधिक मामला बनता है? कौन कौन कर्मचारी अधिकारी इसमें दोषी बनते हैं? गैरसरकारी व्यक्ति को फाईलें सौंपना और कुछ भी लिखवाना गलत होता है। बहुत बड़ी रिस्क फिर भी यह हो रहा है। इनकार इसलिए नहीं किया जा सकता कि गैरसरकारी व्यक्ति की हस्तलिपि तो होती है। फिर भी यह कमाल समझा जाना चाहिए कि कोई भय नहीं है?  अधिकारी को मालुम होना चाहिए कि उसके दफ्तर में क्या चलाया जा रहा है।०0०







******


आओ,फिर हम दीप जलाएं: कविता.

 


आओ फिर हम दीप जलाएं

घर घर रोशन कर जाऐगा 

चाहे वो हो ज्ञान का दीप

या हो रब की रहमत का।


हर सामाजिक बुराई को 

जड़ से मिटाएं हम

आओ फिर हम दीप जलाएं 

घर घर रोशन कर जाएगा।


घर घर हम प्रेम कीअलख जगाएं

भटके हुओं को राह दिखाऐं

बैर भाव के भेदभाव को दूर हटाएं

इन्सानियत को जग में फैलाएं।

* दीप्ती कौर

गाज़ियाबाद ( भारत)

💐💐💐💐💐💐💐








मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024

मेजरसिंह AEN के मेजर ( बड़े) लाखों के घोटाले:पालिका में घपले

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 अक्टूबर 2024. नगरपालिका में प्रशासनिक लापरवाही के चलते सहायक अभियंता मेजरसिंह के मेजर ( बड़े) घोटाले और मेजर बड़े ठाट हैं वहीं इस अधिकारी से ठेकेदार परेशान है। मेजरसिंह का रिटायर मेंट में कुछ ही महीने बाकी हैं मगर घोटाले करने से भय नहीं है।

क्या यह सहायक अभियंता राज्य स्तरीय अधिकारी है जो अपने घर  रायसिंहनगर जाने आने के लिए नगरपालिका की कारों  का मुफ्त 

इस्तेमाल करता है। नगरपालिका के वाहन की लोगबुक फर्जी भरी जाती है। यह बड़ा अपराध है नगरपालिका रिकॉर्ड फर्जी तैयार करने का।

मेजरसिंह अपने घर रायसिंह नगर होता है तब सूरतगढ़ आने के लिए  नगरपालिका की कार मंगवाता है और उसमें सवार होकर आता है। यह  नगरपालिका का ईंधन भी लगता है। सीधे रूप में नगरपालिका कोष को हानि अमानत में ख्यानत। 

* इस अधिकारी की हर मेजरमेंट बुक (माप पुस्तिका) का हरेक इन्दाज और मौके के निर्माणों का फिजिकल वैरीफिकेशन हो तो बड़े घोटाले सामने आएंगे। प्रशासन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच करवानी चाहिए। मेजरमेंट बुक में फर्जी एन्ट्री करना बड़ा अपराध माना जाता है। 

👍दीपावली पर ताजा हालात यह है कि काम में निकम्मापन के कारण अस्थायी  पटाखा बाजार में जगह से अधिक दुकानें तय करदी जिससे व्यापारियों के लिए आपसी उलझन और आफत पैदा करदी। आखिर एक इंजीनियर ने बिना जगह नापे दुकानें आवंटित कर दी। इससे अधिशासी अधिकारी तक परेशान हो उठे।

***

नगरपालिका स्टोर का फिजिकल वैरीफिकेशन भी जरूरी है। नगरपालिका में घोर लापरवाही घोटाले चल रहे हैं और  गजब है कि किसी को भी एसीबी का डर नहीं है जिसका चौकी कार्यालय 72 किलोमीटर ही दूर है। वे कब पालिका में आ धमकें।०0०










सूरतगढ़ नगरपालिका: ईओ पूजा शर्मा का प्रशासन:हर दिन खतरों भरा होगा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 अक्टूबर 2024.

नगरपालिका का अध्यक्ष पद खाली है और उस पर नियुक्ति की कोई क्षणिक आशा भी नहीं है और इसके लिए कोई प्रयत्न शील भी नहीं है। 

अधिशासी अधिकारी के अधिकार में होने वाले अनेक काम भी सुविधा जनक नहीं होते। नगरपालिका पर राजनीति अधिक होती है इसलिए आसान कामों के होने के बाद में उनमें समस्या डाल कर आफत बना दिए जाने के खेल होते हैं और वे सूरतगढ़ में भी होंगे। 

अभी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद परसराम भाटिया और पार्षद बसंत कुमार बोहरा सफाई बिजली मच्छर मरवाने की मांग को लेकर नाटक हुआ। एक दिन पहले ईओ को नोटिस दिया गया। दोनों भूखहड़ताल पर बैठे। दो घंटे ही बीते ईओ पूजा शर्मा ने आश्वासन देकर ज्यूस पिला दिया। असल में दो तीन दिन देखते सफाई होती हुई लगती तो भूख हड़ताल तोड़ देते। क्या अब दीपावली पर सफाई है। नालों में गंदगी निकाल दी गई है। कांग्रेस को यह नाटक खेलने की जरूरत क्या थी? ईओ को भी क्या जल्दी थी? ईओ के इतने जल्दी प्रभावित होने का आखिर क्या कारण था?भाजपाई इसका भी सूत्र खोज रहे हैं।परसराम भाटिया के पत्र पर नगरपालिका का गोपनीय रिकॉर्ड चुराने और ब्लास्ट की आवाज में छापने का आरोप था। उस पर जांच कमेटी बनाई, जांच करवाई लेकिन उसकी रिपोर्ट का रिजल्ट नहीं खोल रही। कुछ और काम भी किए जा चुके हैं जिनमें ईओ पूजा आफत में है। 

* पहले चैयरमैन का साथ था। अब सभी काम अकेले निर्णय पर होंगे। 

**चैयरमैन होता है तब हर काम की जिम्मेदारी और आरोप उन पर लगते हैं चाहे वे ईओ ने किये हों। जनता सीधे चैयरमैन पर आरोप लगाती है। 

👍 चैयरमैन नहीं है कुर्सी खाली है। ईओ पूजा शर्मा के सर पर हीरों जड़ा स्वर्ण मुकुट है लेकिन यह चमचमाता मुकुट कांटों भरा है। गलतियों पर  ये कांटे चुभेंगे। 

👍👍 ईओ सावधानी से हर कार्य करे। जिनकी सत्ता है उनसे पूछ कर या राय लेकर करे तो समझदारी होगी। अभी तक ऐसा होता रहा है। ओमप्रकाश कालवा और संदीप कासनिया की राय चलती रही है। कुछ निर्देश चलने की भी भनक है। 

"जे सुख चावै जीव रो तो सत्ता सागै रै" सत्ता के संग रहने से कोई भी कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता। वह एक दो घंटे का नाटक कर सकता है।०0०







*****



सोमवार, 28 अक्टूबर 2024

ठेकेदार के पैसे से मीडिया के घर फुलझड़ी:लघुकथा.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

मीडिया को दीपावली के बधाई और शुभकामना विज्ञापन देने के लिए ठेकेदारों से कलेक्शन करने की बातें फूट ही गई। 

बड़ी रकम इकट्ठी होगी। 

कलेक्शन की रकम अधिकारी को दी जाएगी या बताई जाएगी। 

उसमें से आधी के लगभग मीडिया के कुछ लोगों को दी जाएगी जो विज्ञापन मांग रहे हैं। 

बाकी में कलेक्शन करने वाला और अधिकारी बंदरबांट करेंगे। अधिकारी का सिस्टम कमीशन 4 से 5 प्रतिशत। सारे दफ्तर का 20-22 प्रतिशत। सभी जानते हैं। इस सिस्टम व्यवस्था को। अखबार भी सरकार भी। कोई पूछने वाला नहीं। पूछने वाले तो मांग रहे हैं। 

अधिकारी फिर भी अपने कमीशन में से नहीं देता एक पैसा। 

ठेकेदार भी होते तो उस्ताद हैं। डायरी रखते हैं। अब मोबाइल भी।  कब किस अधिकारी का साफा चुनरी उतरवा दे।


* यह जरूरी नहीं है कि अखबार में विज्ञापन छापे। वह मीडिया प्रतिनिधि अपनी जेब में भी रख सकता है। बस,उसको रूपये देने हैं।


अधिकारी सिस्टम यानि कुर्सी से आए कमीशन में से एक पैसा नहीं देता। वह सरकारी कोष से देता है या फिर ठेकेदारों से कलेक्शन कराता है।


 ठेकेदारों के करोड़ों रूपये का पेमेंट महीनों से पड़ा है। मांग के बावजूद पेमेंट नहीं हुआ। उन्हीं पर यह दीपावली का बोझ।

 ठेकेदार अपने घर मिठाई फुलझड़ी लेकर जाए या पत्रकार के घर फुलझड़ी जलाए।०0०

28 अक्टूबर 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)



रविवार, 27 अक्टूबर 2024

सूरतगढ़ में कालवा की छाया का चेयरमैनी शासन!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 अगस्त 2024. नगरपालिका चैयरमैन पद पर ओमप्रकाश कालवा नहीं है मगर उनकी छाया का शासन चलता हुआ लगता है। कालवा को पद पर बहाल कर देने के डीएलबी के आदेश को उच्च न्यायालय में रिट लगाकर चुनौती दिए जाने के बाद बहाली आदेश निरस्त हो गये। कालवा ने बहाली के 2 अगस्त के आदेश पर 3 अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया। कांग्रेस के 4 पार्षदों परसराम भाटिया आदि की रिट पर उच्च न्यायालय ने 10 अक्टूबर को निर्णय दिया और बहाली आदेश को गलत माना। कालवा सीट से हट गये मगर वे अपील में गये नहीं और सरकार की ओर से चैयरमैन पद पर किसी की नियुक्ति की नहीं गई। सूत्रानुसार सरकार के पास पद पर किसी पार्षद की नियुक्ति करने कराने वाला कोई पत्र सिफारिश आदि नहीं है। जहां तक सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रही व्यवस्था में अभी पिछला विधानसभा चुनाव लड़े भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया की सिफारिश ही चल रही है। हालांकि कासनिया चुनाव जीत नहीं पाए लेकिन पार्टी की अंदरुनी व्यवस्था में किसी और को अधिकार नहीं दिया गया। संपूर्ण राजस्थान में जहां भाजपा केंडिडेट चुनाव हारे वही संचालन कर रहे हैं।

उच्च न्यायालय ने कालवा को सीट से हटा दिया और डीएलबी ने किसी अन्य की नियुक्ति की नहीं। कालवा की छाया ही हर काम पर अनुभव की जा रही है। 

👍 नगरपालिका चुनाव नवंबर के तीसरे चौथे सप्ताह में होने और अक्टूबर के मध्य में घोषणा होने की कोई सूचनाएं चुनाव विभाग की ओर से हुई नहीं। अब यह भी संभावना मानी जा रही है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में सरकार प्रशासक नियुक्त करे और 2025 में अध्यक्ष पद का सीधा चुनाव कराए। अब जो 22-23 दिन ही बाकी बचे हैं इनमें अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किए जाने की कोई आशा नहीं है। हालांकि एक दो नामों से किसी न किसी की नियुक्ति होने की अफवाहें जरूर उड़ाई जाती है लेकिन सूत्रानुसार सरकार के पास कोई कागज पत्र विचाराधीन नहीं है।०0०






******

सूरतगढ़:सूर्यवंशी स्कूल में विद्यार्थियों में सजावट प्रतियोगिता.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 अक्टूबर 2024.

सूर्योदय नगरी क्षेत्र में स्थित "सूर्यवंशी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय" में आज विद्यार्थियों में सजावट करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को अपने कक्षों को सजाना था।

 विद्यार्थियों को चार कक्षों में बांटा गया। कक्षों के नाम रानी अहिल्या बाई होल्कर कक्ष,वीर सावरकर कक्ष,महाराणा कुंभा कक्ष और

रानी कर्णावती कक्ष रखे गये। 




बालक बालिकाओं ने सजावट का सामान अपने घरों से एकत्रित किया। खिलौने,गुब्बारे, टैडी बीयर,पतंगे,शील्ड, दीवारों की लड़ियाँ, पर्दे, साड़ियां,बोर्ड आदि सजाए गये थे। बच्चों ने शानदार सजावट की। 

 विभिन्न देवी देवताओं के आगे दीप प्रज्ज्वलित किए गये थे। कक्षों के द्वार के आगे रंगोलियां बनाई गई थी। संचालक प्रेमसिंह सूर्यवंशी ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा विकास का यह कार्यक्रम था जो सफल रहा।०0०

*****




शनिवार, 26 अक्टूबर 2024

भाजपा में आए सम्मानित नेता कार्यकर्ता अंधेरे कोने में पड़े हैं क्या?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

भाजपा में पटका और माला पुष्प गुच्छ भेंटकर  अन्य पार्टियों के नेताओं कार्यकर्ताओं को ससम्मान लिया गया था वे सम्मानित लोग अब कहां है? अपने शहर में ऐसे नेताओं को खोजने की कोशिश जरूर करें। वे कहां हैं? किस पद पर हैं? वे भाजपा के कार्यकर्मों समारोहों में मंचों पर और सामने की कुर्सियों पर दिखाई क्यों नहीं देते?कोई एक दो कहीं दिखाई दे जाए तो अचंभा होता है। यह भी हो सकता है कि उनको बुलाता कोई नहीं वे अपनी मर्जी से घुसते हैं।

उन नेताओं को पंखुड़ियों में दबा दिया गया या फिर भाजपा में उनको नम्बर 2 पर रख दिया गया है। 

भाजपा के पदाधिकारी हैं जिनके पास बागडोर हैं वे सम्मानित उन नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाते नहीं यहां तक की सूचना भी नहीं देते। क्या ऐसा हो रहा है। ऐसे पूर्व नेताओं कार्यकर्ताओं से पूछेंगे तब असलियत सामने आएगी कि भाजपा में अब उनकी राजनीतिक स्थिति क्या है?

ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि भाजपा में पूछ ही नहीं हो रही तब इसमें कर क्या रहे हैं? भाजपा में टिके हुए क्यों हैं ? कोई छापे वापे का डर है? यदि स्थिति निम्न मानी जा रही है। भाजपा के विशाल भवन में किसी अंधेरे कोने में पड़े हैं तो फिर निर्णय करना चाहिए। कुछ पद मिलने की लालसा में भटक रहे हैं तो उनको जान लेना चाहिए कि भाजपा के निष्ठावान नेताओं और  कार्यकर्ताओं को नहीं पूछा जा रहा है तब बाहर से आने वाले "बाहरी" ही कहलाएंगे। ०0०

26 अक्टूबर 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 61 वां वर्ष.

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

******





*******


सूरतगढ़ में शानदार नया छवि कॉम्पलेक्‍स

  

* संयोजन:करणी प्रेस इंडिया*

सूरतगढ़। दीपावली फेस्टिवल से पहले व्यापारिक गतिविधियों के लिए शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में जनता को यह एक उपहार जैसा शानदार छवि कॉम्पलेक्‍स मिला है। इसका निर्माण इस तरह से किया हुआ है कि चौड़ी गैलरी में आराम से एक दूसरे शौ रूम तक जा सकते हैं। शौ रूम साईज भी अधिक बड़े अच्छे हैं। अंडरग्राउंड और फ्लोर एक जैसे ही विशाल हैं। लिफ्ट है। ऊपर की एक मंजिल खुली है जिसमें किराएदार अपने आवश्यकता अनुसार अधिक साईज ले सकेगा। उसकी आवश्यकता अनुसार निर्माण होगा। सुविधाओं से सुसज्जित है। शानदार प्रबंधक कक्ष है जिसमें व्यापारिक संपर्क किया जा सकता है। सूरतगढ़ में व्यवसाय कर रहे और नया व्यवसाय करने वालों को इस नये कॉम्पलेक्‍स को देखना चाहिए।०0०

***********







शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

सूरतगढ़:वार्ड 1 में नशे का भयानक फैलाव:सलीम कुरैशी उपाध्यक्ष

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 अक्टूबर 2024.

नगरपालिका में उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने बातचीत में एक बड़ी दुखद हालात बताई कि

 वार्ड नं 1 में नशा भयानक रूप ले चुका है। सलीम कुरैशी वार्ड नं 1 से जीत कर पार्षद बने और बाद में उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सलीम से यह बातचीत नगरपालिका के उन्हीं के कक्ष में 24 अक्टूबर को हुई। सलीम ने बताया कि नौजवान और बड़े नशे से बरबाद हो रहे हैं। सलीम ने कहा कि लोगों को बचाना बहुत जरुरी है। ०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें