* करणीदानसिंह राजपूत *
नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के मतदान से होगा या पार्षदों के मतदान से होगा? यह प्रश्न काफी समय से उत्तर की प्रतीक्षा में आम जनता के बीच में छाया हुआ है।
सन् 2009 में अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के मतदान से हुआ था। उसके बाद 2014 और 2019 में अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के मतदान से हुआ। सन् 2024 में जिन नगरपालिकाओं में चुनाव होने वाले थे वहां उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। एक साथ समस्त चुनाव कराने के लिए यह किया गया। 26 नवंबर 2024 को प्रशासकों ने कार्यग्रहण कर लिया। सरकार ने वार्डों का पुनर्गठन भी करवा लिया।
* पहले अनुमान था कि फरवरी 2025 तक चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद जून 2025 तक अनुमान था। अब जून बीतने के बाद अक्टूबर नवंबर तक चुनाव कराने के अनुमान है।
👌सरकार भाजपा की है और वह किसी भी हालत में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे कराने का खतरा लेना नहीं चाहेगी। पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा पार्षद कम भी हों तो उलट पलट और निर्दलीयों पर दबाव से अपना पार्टी का अध्यक्ष जिताना आसान होता है। यह माना जा रहा है कि अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के द्वारा ही कराया जाएगा। अध्य पद पर आसीन होने के लिए आशा कर रहे कार्यकर्ताओं को इसी तरह से चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।०0०
4 जुलाई 2025.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356
*****
*****