रविवार, 31 अगस्त 2025
सूरतगढ़: कासनिया एंड संस फर्म ही चलेगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 31 अगस्त 2025. अभी शहर में कासनिया एंड संस का मॉल ही ही चलेगा। अभी दूसरा कोई मॉल खोलने की पावर में नहीं है। अभी दिखावा किया जा रहा है मॉल खोलने का लेकिन कोई आगे बढ़कर अपना नाम रखने का खतरा मोल लेना नहीं चाहता, खर्चा करना नहीं चाहता। मॉल खोलने से पहले और उसके बाद खर्चा तो करना ही पड़ेगा जो खर्चा करेगा वही तो नया मॉल चला सकेगा। बाहर की फर्म को दिखाएं कि सूरतगढ़ में मार्केट अच्छा है लेकिन बाहर की फर्म से हरेक तो नहीं जुड़ेगा। बाहर की फर्म संचालक पर कैसे विश्वास होगा कि वह यहां के लोगों की ईच्छा पूरी कर सकेगा।
सूरतगढ़ के पावरफुल ढब्बुओं की तो हवा निकली हुई है दुबारा कैसे भरी जाए? जब तक दूसरा मॉल नहीं खुलता तब तक कासनिया एंड संस फर्म के पास ही जाएंगे। रामप्रताप कासनिया और उसके पुत्र संदीप कासनिया फर्म के मालिक और एकमात्र मालिक। कुछ दम है शक्ति है तभी तो स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच पर प्रशासन बिठाता है, स्वागत करता है। किसी की हिम्मत है बोलने की। सच्च तो कड़वा ही होता है। हवाई बातों से भाषणों से तो कुछ होने वाला नहीं। हनुमान की राजनीति राकेश की राजनीति में कुछ दिखता नहीं। अशोक नागपाल कुछ करते नहीं,जो करते हैं वह कमजोरी ही दर्शाता है। सूरतगढ़ के ही करें तो बाहर के किसी की एंटरी ही नहीं। राजनीति में मालाएं और बुके कभी फलदायक सिद्ध नहीं हुए। अपना झंडा गाड़ो तो लोग झंडे के नीचे आएं। देख लेते हैं अपना झंडे का खम्भा कोई गाड़ता है या होर्डिंग्स छपास जी हजुरियों के चक्कर में रहता है।
मेरा अभी तो यही मानना है कि अभी किसी में दम नहीं है और कासनिया एंड संस फर्म ही चलेगी। मेरे लिखे को झूठा साबित कर दो तो अच्छी बात है, लेकिन अभी तो कांग्रेसी भ्रष्टाचार और सड़क का कचरा तथा नालियों की गंदगी साफ कराने की ताकत ही नहीं है। अपने में खोजो लिखने बोलने शिकायत करने की ताकत और फिर कहीं नाम निकल जाएगा,जनता बना लेगी नेता। ०0०
शनिवार, 30 अगस्त 2025
श्रीगंगानगर से कौन हो राज्यमंत्री! बिहाणी या बराड़?
* करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान के मंत्री मंडल में नए मंत्री लिए जाने की चर्चित खबरों में श्रीगंगानगर जिले से जयदीप बिहाणी और गुरवीरसिंह बराड़ के नाम हैं, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर सरदार शरणपालसिंह मान के होते एक और पद सरदार गुरवीरसिंह बराड़ को दिया जाना राजनैतिक दृष्टि से भाजपा की शक्ति बढाएगा या कम करेगा। श्रीगंगानगर से एक पद सरदार को दूसरा भी सरदार को तब अन्य वर्गों में भाजपा नेतृत्व के प्रति कितना प्रेम रह पाएगा? जिलाध्यक्ष पद को राजनीति में केबिनेट मंत्री स्तर का पावरफुल माना जाता है और यह पद सरदार शरणपालसिंह को लगातार दूसरी बार सौंपा जा चुका है। मंत्री पद पर दूसरे वर्ग भी आशा करते हैं कि उनको शामिल किया जाए। श्रीगंगानगर जिले में भाजपा की दोनों सीटें सादुलशहर और श्रीगंगानगर महत्व रखती हैं। सादुलशहर से गुरवीरसिंह विधायक हैं और जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर से जयदीप बिहाणी विधायक हैं। दोनों पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचे हैं। जिलाध्यक्ष पद पर स.शरणपालसिंह मान के बाद राज्य मंत्री जयदीप बिहाणी को बनाया जाता है तो भाजपा की राजनैतिक स्थिति नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव से पहले मजबूत हो सकती है जो जिले और भाजपा दोनों के लिए बहुत ही जरूरी है। विधायक गुरवीरसिंह का स्वागत सम्मान एक प्रकार का पावर प्रगट का खेल है जिसका कितना असर जयपुर और दिल्ली पर होगा? अभी जिला परिषद जोन नं 22 में उप चुनाव में भाजपा की हार हुई है। यह क्यों हुई? इस हार की जिम्मेदारी भी किसी को अपने ऊपर लेनी चाहिए या नेतृत्व को समीक्षा करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान को जिलाध्यक्ष के नाते बताना चाहिए कि उक्त क्षेत्र की जिम्मेदारी गुरवीरसिंह बराड़ की थी या जयदीप बिहाणी की थी? आखिर क्या कमी रही कि यह सीट हार बैठे?
श्रीगंगानगर जिले में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति बढे ऐसा निर्णय मंत्री मंडल विस्तार में लिया जाना भविष्य के लिए उपयुक्त हो सकता है। श्री करणपुर सीट पर राज्य मंत्री घोषित सुरेंद्र पालसिंह टीटी को लोगों ने हरा दिया था। भाजपा में शक्ति प्रदर्शन मांग आदि सभी गौण हैं और कोई महत्व नहीं रखते और इनका दबाव भी कोई असर नहीं करता। लोग सभी वर्गों को महत्व दिए जाने का संकेत दे चुके हैं।०0०
30 अगस्त 2025.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत लाईफटाइम)
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356.
गुरुवार, 28 अगस्त 2025
सामाजिक धर्मशाला,भवन विवाद में भूमि नियम
* करणीदानसिंह राजपूत *
सामाजिक भवनं,धर्मशालाओं में भवनों के निर्माण, सामाजिक और व्यावसायिक उपयोग को लेकर विवाद, शिकायतें,मुकदमें आदि चल रहे हैं और झगड़े हो रहे हैं। ये विवाद बढ रहे हैं जिसके तहत समाजों में गुट बनते हैं जो एक दूसरे को नीचा दिखाने, पछाड़ने, हराने में लग जाते हैं और मूल उद्देश्य को छोड़ देते हैं फेंक देते हैं जिस प्रयोजन के लिए सरकार से छूट पर भूमि प्राप्त की थी।
👌 सरकार को भूमि आवंटन के लिए संस्था ने जो आवेदन किया उसमें भूमि का उद्देश्य स्पष्ट लिखा होता है और यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
👌👌 सरकार की ओर से भूमि आवंटन की स्वीकृति का आदेश भी महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसमें नियम धाराएं वर्णित होती है जिनके अनुसार ही भूमि का उपयोग कर सकते हैं।
👌👌👌 जिन प्रयोजन के लिए भूमि ली जाती है, उससे भिन्न उपयोग नहीं किया जा सकता।
👍 संस्थाएं नियमों के विपरीत भूमि का उपयोग व्यावसायिक करने की कोशिश करती है तब विवाद शुरू हो जाते हैं। संस्था के पदाधिकारी व्यावसायिक निर्माण व उपयोग कराते हैं और अपने खास खास को दुकानें बनाकर देते हैं या बनाने की छूट दे देते हैं। यहां लाभ का सवाल होता है जो कुछ लोग लेते हैं।
वहीं अनेक लोग सदस्य ऐसा व्यावसायिक निर्माण और उपयोग करने के लिए मना करते हैं। समाज की एकता यहां भंग होने लगती है।
** विवाद बढने से एक तो संस्था के भवन का निर्माण और विकास रूक जाता है और लोग समय पर उसका उपयोग ही नहीं कर पाते।
👍 विवाद में पदाधिकारी लोग आवंटन का आवेदन पत्र, आवंटन आदेश दोनों को छुपाते हैं। वे विवाद होने पर अपने लैटरहैड का पद का इस्तेमाल करते हैं और पत्र लिखते हैं,प्रतिनिधि मंडल मिलते हैं।
👌 अब प्रश्न तो सबसे बड़ा यह होता है कि या तो सभी किसी उपयोग के लिए सहमत हों यदि सहमत नहीं हों तब फैसला सरकार के नियमों के तहत ही हो सकता है,वहां पदाधिकारियों या कानूनी सलाहकारों का मौखिक तर्क नहीं चल सकता।
* ऐसे विवाद आपसी रजामंदी से तो निपटाए जा सकते हैं लेकिन संस्था के पदाधिकारी पद की धौंस से मनमर्जी से भूमि का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकते। मंजूर शुदा नक्शे के अनुसार निर्माण न होकर गलत निर्माण हो व विवाद बढे झगड़े की आशंका हो तब किसी भी परिस्थिति में सरकार का अधिकारी भवन को स्थल को सीज कर सकता है ताकि कोई हल निकल सके।
सरकारी नियम क्या कहते हैं ये सभी संस्था पदाधिकारियों को पढने चाहिए। आवेदन पत्र और आवंटन आदेश भी पढना उचित होता है।
👌 जहां सहमति है वहां संस्थाएं चल रही है और भवनों का हर उपयोग भी हो रहा है।
(सूरतगढ़ 28 अगस्त 2025.)
बुधवार, 27 अगस्त 2025
सूरतगढ़ नये मास्टर प्लान से परेशानियां होंगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 27 अगस्त 2025.
सूरतगढ़ के मास्टर प्लान 2023 से 2047 में अनेक गड़बड़ियां हैं जो भविष्य में शहरी और ग्रामीण लोगों के लिए भारी परेशानियां पैदा करेंगी। कॉलोनाइजरों को विशेष लाभ देने के चक्कर में बहुत से ऐसे प्रपोजल है जो जनहित में नहीं है या भविष्य में जनता को परेशानियों में डालने वाले हैं। प्लान एक कं ने बनाया है जिसमें आम लोगों से पहले ही सुझाव ले लिए जाते तो मास्टर प्लान जन हित का बन जाता। नगरपालिका तक से सुझाव नहीं लिए गए।
* मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है और अनेक नागरिक विभिन्न प्रकार के आपत्तियां और सुझाव पेश कर चुके हैं।
* आश्चर्य यह है कि अनेक गलत सूचनाएं और जानकारियां भी भरी है। गढ का फोटो हनुमान गढ के भटनेर का है व हथियारों की जानकारी एकदम झूठी है। यहां कोई हथियार गढ में नहीं है। रिको क्षेत्र को पूर्ण विकसित बताया गया है जो भी झूठ है। मास्टर प्लान 1997-2023 के तहत भी अनेक विकास नहीं हुए हैं या निर्धारित निर्माण के अलावा कोई अन्य निर्माण कर दिए गये हैं।
नये मास्टर प्लान की आपत्तियां और सुझाव देने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। आपत्तियां और सुझाव नगर पालिका कार्यालय में भी दिए जा सकते हैं।०0०
मंगलवार, 26 अगस्त 2025
नगरपालिका के कुए पर रात को कब्जा अवैध निर्माण. सूरतगढ़ प्राचीन कुआ.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 26 अगस्त 2025.
सूरतगढ नगर पालिका के प्राचीन खारिया कुआं जो राजकीय स्कूल नंबर 2 के पास में है उस पर भूमाफिया की नजर काफी समय से थी और 25 अगस्त 2025 की रात को अचानक इस पर निर्माण कार्य शुरू किया गया और 26 तारीख को यह निर्माण कार्य पूर्ण कर दीवार खींच दी गई और कुएं पर अतिक्रमण कर दिया गया। चर्चा है कि नगर पालिका प्रशासन को सूचना मिलने पर नगर पालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी भरत जय प्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया व आगे कोई निर्माण नहीं करने की हिदायत दी और निर्माण कार्य कर रहे संबंधित को कहा गया है कि वह अगले दिन यानी की 27 तारीख को अपने संबंधित कागजात पेश करे।
* पूर्व में कुएं पर अतिक्रमणकारियों की निगाह को लेकर करणी प्रेस इंडिया में 30 मार्च 2024 को विस्तृत सचित्र समाचार प्रकाशित किया गया था,उस समय अतिक्रमण नहीं था।
उन्हीं दिनों में साप्ताहिक ब्लास्ट की आवाज अखबार में भी सचित्र समाचार प्रकाशित हुआ था लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस पर गौर नहीं किया। इसके बाद में फरवरी 2025 को कुएं के परिसर में बेरी के विशाल वृक्ष की डालें काट कर केवल तने को छोड़ा गया। दीवार तोड़ी गई गेट गायब किया गया और अब अचानक इस पर निर्माण कार्य नगर पालिका की बिना मंजूरी के किया गया। अब शिकायत हुई और प्रशासन में कार्रवाई शुरू की है। अभी करीब 10-12 दिन पहले पूर्व पार्षद ओम अठवाल व एक अन्य पूर्व पार्षद ने भी नगर पालिका प्रशासन को इस पर कब्जे की सूचना दी थी। आशंका है कि इस कुए और जमीन का गुपचुप पट्टा बना दिया गया है या किसी ने अपना बता कर गैरकानूनी रूप से ठगी कर बेच दिया है। ०0०
सोमवार, 25 अगस्त 2025
एक दिन बेटियों के नाम 2025 का आयोजन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 25 अगस्त 2025
महावीर इंटरनेशनल और वसुंधरा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 'एक दिन बेटियों के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। हॉस्पिटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित करके बेटियों का सम्मान किया गया।
अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, शिक्षाविद् प्रवीण भाटिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय भंसाली, ब्रह्माकुमारी बी के रानी बहिन ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वसुंधरा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर इंद्र चुघ, डॉ श्रीमती नरेश चुघ की पुत्री वसुंधरा के जन्म दिवस पर अस्पताल में वर्ष 2011 से लगातार इलाके की बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
वसुंधरा हॉस्पिटल और महावीर इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से आयोजित पर्यावरण संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की लगभग 120 बच्चियों ने भाग लिया।
जूनियर वर्ग में हरिका और हिताक्षी प्रथम, हनिषा द्वितीय,दिव्या तृतीय स्थान पर घोषित हुई। सीनियर वर्ग में जसलीन तनेजा प्रथम, वर्षा द्वितीय,लक्ष्मी कल्याणा तृतीय घोषित हुई। सभी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. पारुल बलाना, श्रीमती मंजू रांगेरा, ब्रह्माकुमारी बीके रानी ने सीनियर व जूनियर वर्ग का परिणाम घोषित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर इन्द्र चुघ, शिक्षाविद् प्रवीण भाटिया ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछ कर बच्चों के परिजनों को पुरस्कार देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर इन्द्र चुघ, डॉक्टर श्रीमती नरेश चुघ ने अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय बैद ने किया।०0०
अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान कवयित्री जसिन्ता केरकेट्टा को
* करणीदानसिंह राजपूत *
दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान प्रो. प्रभाशंकर प्रेमी को.
बेंगलूरु स्थित साहित्यिक संस्था ‘शब्द’ ने वर्ष 2025 के लिए ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ तथा ‘दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान’ के विजेताओं की घोषणा की है। एक लाख रुपए का ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ हिंदी की मूर्धन्य कवयित्री जसिन्ता केरकेट्टा को उनके कविता संग्रह ‘प्रेम में पेड़ होना’ के लिए प्रदान किया जाएगा। पच्चीस हजार रुपए के साथ‘दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान’ शिक्षाविद प्रो प्रभाशंकर प्रेमी को कर्नाटक में उच्च एवं प्रौढ़ शिक्षा में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय अवदान के लिए दिया जाएगा।
‘शब्द’ के अध्यक्ष डॉ श्रीनारायण समीर के अनुसार पुरस्कारों का निर्णय हिंदी भाषा और साहित्य के सर्जक विद्वानों की पाँच सदस्यीय मूल्यांकन समिति की संस्तुति के आधार पर सर्वसम्मति से हुआ।
निर्णायक मंडल ने ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ के लिए अपनी संस्तुति में कहा है कि कवयित्री जसिन्ता केरकेट्टा ने आदिवासी समाज के जीवन और संघर्ष को कविता में मुखरित कर महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी कविता प्रेम के वैभव की अभिव्यक्ति है।
‘दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान’ की संस्तुति में कहा गया है कि हिंदी तथा कन्नड़ के बीच समन्वय एवं सौहार्द का विकास एवं प्रसार को निर्बाध बनाने तथा उत्तर-दक्षिण के बीच आपसदारी के भाव को मजबूत करने में प्रो प्रभाशंकर प्रेमी का अवदान अमूल्य है।
( ओम थानवी.फेसबुक पर)
करणीदानसिंह राजपूत
91 94143 81356
रविवार, 24 अगस्त 2025
परसराम को परोसेंगे अध्यक्षता?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 अगस्त 2025. नगरपालिका का अध्ययक्ष पद कांग्रेसी नेता को परोस देने की सौदेबाजी हुई है क्या जो भाजपा के नेता अपने अपने व्यक्तिगत लाभों के लिए हर तरह से चुप हो चुके हैं। भाजपा का कोई एक नेता ही नहीं, सभी बड़े नेता परसराम भाटिया के भ्रष्टाचारों पर एक शब्द बोल नहीं रहे और न लिखित में शिकायत कर रहे। सभी के अपने अपने बड़े कीमती हितों और लाभ के राजनीतिक मार्ग हैं। परसराम भाटिया 120 दिन नगरपालिका के अध्यक्ष नियुक्त रहे थे और इस अवधि में बहुत घोटाले हुए। पट्टों में बड़ी गड़बड़ी हुई। भाजपा नेता डीएलबी और अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक भाटिया की शिकायत नहीं कर रहे।
भाटिया अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने और पाने की तैयारी में हैं और कुछ नेताओं से संपर्क में हैं। भाटिया भी पहले भाजपा नेताओं की शिकायतें करते हैं फिर चुप हो जाते हैं। अभी परसराम भाटिया चुप हैं।
भाजपा नेता भाटिया के सामने हर चुनाव में हर तरह से कमजोरी रखेंगे ताकि वह अध्यक्ष पद की जीत हासिल करने तक पहुंच सके। प्रदेश में भाजपा का राज हैं जहां से परसराम भाटिया के घोटालों पर तुरंत कानूनी कार्वाई करवाई जा सकती है लेकिन यहां तो भाजपा नीतियों के सब उलट किया जा रहा है।०0०
शनिवार, 23 अगस्त 2025
सूरतगढ़ पालिकाध्यक्ष सामान्य या आरक्षित? भाजपा कांग्रेस में कौन भारी?
* करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान की 309 नगर पालिकाओं में 52 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। इसी में अनुसूचित जाति महिलाओं के भी शामिल होंगे जो 17 पद होंगे। ये जो 52 पद अनुसूचित जाति के आरक्षित होंगे उनमें नये परिसीमन के कारण सूरतगढ़ भी होगा। लॉटरी में यह महिला के भी निकल सकता है।
सूरतगढ़ में इसके लिए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तैयारियां भी चल रही है।
*अगर जनता में से सीधा अध्यक्ष चुनाव होता है तो भाजपा कांग्रेस में टिकट मिलने की संभावनाएं इन चेहरों में हो सकती है।
भाजपा में ओमप्रकाश अठवाल वाल्मीकि,जगदीश प्रसाद मेघवाल,अमित कल्याणा वाल्मीकि दावेदार हो सकते हैं। इनमें ओमप्रकाश अठवाल और जगदीश मेघवाल वरिष्ठ हैं और पूर्व में दो दो बार पार्षद रह चुके हैं। जगदीश मेघवाल तो अध्यक्ष पद पर भी मनोनीत रह चुके हैं। भाजपा महिलाओं में पूर्व प्रधान बिरमादेवी नायक और जिला प्रमुख कविता रेगर दो चेहरे नजर आते हैं। इनके अलावा कोई नया चेहरा भी पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,पूर्व विधायक अशोक नागपाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की सलाह से सामने आ सकता है।
कांग्रेस पार्टी में परसराम भाटिया और योगेश मेघवाल दावेदार हो सकते हैं। इनमें परसराम भाटिया अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। परसराम भाटिया पर अध्यक्ष पद पर रहते नगरपालिका में भ्रष्टाचार के अनेक आरोप हैं लेकिन विधायक डुंगरराम गेदर के अधिक नजदीक का टिकट में लाभ मिल सकता है। यह माना जा सकता है कि गेदर परसराम के होते किसी ओर के लिए सिफारिश नहीं करेंगे। गेदर भाटिया को प्रथम रखेंगे। योगेश पत्रकारिता के कारण जनता के संपर्क में प्रभावित करने वाले युवा चेहरों में है। स्वच्छ बेदाग चेहरे में पार्टी योगेश को प्रथम स्थान पर रख सकती है। कांग्रेस में महिला चेहरा कौन हो सकता है? इसमें भी विधायक द्वारा चयन को प्राथमिकता हो सकती है। कृष्णा भाटिया पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।कांग्रेस में वरिष्ठतम बलराम वर्मा और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु किसको आगे रखते हैं? इन दोनों की सलाह भी महत्व रखेगी,खासकर बलराम वर्मा की सलाह।
अभी ये संभावनाएं हैं। सही तस्वीर आरक्षण लॉटरी के बाद ही आ सकेगी।
👌 लेकिन यह निश्चित है कि भाजपा कांग्रेस के बीच तगड़ा घमासान होगा।०0०
गुरुवार, 21 अगस्त 2025
सूरतगढ़: पालिका चुनाव टिकटों के लिए अभी शुरुआती मौसम.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 अगस्त 2025.
नगर निकाय चुनाव नवंबर दिसंबर 2025 में कराए जाने की संभावना के तहत अब अनुभवी तो चुपचाप जुट गए हैं और वार्डों का चयन करने में,संपर्क करने में चेहरा दिखाने में और चुनावी रिश्ते बनाने में।
भारतीय जनता पार्टी,इंडियन नेशनल कांग्रेस के बीच ही मुख्य टक्कर होगी और आज की दशा में कांग्रेस भाजपा से कमजोर नहीं है। इन दोनों पार्टियों के अलावा बसपा, आप,माकपा आदि भी जुगाड़ बैठाऐगी मगर सत्ता समीकरण करने में निर्दलीय अहम भूमिका निभाऐंगे जिनके 45 वार्डों में 10 से 15 वार्डों में जीतने की उम्मीदें मजबूत है। माकपा बसपा और आप सभी की जो धरातलीय हालत है वह पांच सात पार्षदों तक रहने की आशा है। इनका फील्ड वर्क नहीं है।
बड़ी पार्टियों में पार्षदों की टिकटें कांग्रेस में बांटने का बड़ा अधिकार विधायक डुंगरराम गेदर के पास ही है अन्य में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू,बलराम वर्मा भी प्रमुख नेताओं में होंगे।
कांग्रेस में पार्षद प्रत्याशियों के चयन में विवाद खींचातानी कम होगी लेकिन भाजपा में सब विवाद, खींचतान अधिक होने की संभावना है। भाजपा में अभी गुटबाजी के कारण कुछ तो एक दूसरे का नाम सुनने के लिए राजी नहीं और एक दूसरे का चेहरा देखना नहीं चाहते। यह सच्च सभी को मालुम भी है। यह हालात अब एकदम से उपजे हुए नहीं हैं। सन् 2019 में ओमप्रकाश कालवा मेघवाल कांग्रेस की तरफ से वार्ड नं 26 सामान्य सीट से लड़े और जीत गये। ऊपरी दबाव से जैसे सामान्य वार्ड से टिकट मिला वैसे ही अध्यक्ष बन गये। गंगाजल मील ने बनाया मगर भूमि के चक्कर में हुए भीतरी विवाद में कालवा ने भाजपा में प्रवेश कर लिया और कहने को भाजपा का बोर्ड बन गया। अभी निवृत बोर्ड भाजपा का रहा लेकिन यह जीता हुआ बोर्ड नहीं था। भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान को यह गंभीरता ध्यान में रखनी चाहिए। अभी भाजपा में जो खेल चल रहा है उससे किसी को आनंद मिले या नहीं लेकिन बोर्ड हाथ से निकल जाने के चांस पचास प्रतिशत से अधिक हैं।
भाजपा की प्रदेश और केंद्र में सरकारें होने के कारण दबदबा तो रहेगा।
भाजपा से जो चुनाव लड़ने के ईच्छुक हैं कमर कसे हैं या सोच रहे हैं उनको किसी न किसी से संपर्क तो रखना चाहिए। भाजपा में रामप्रताप कासनिया पूर्व राज्य मंत्री और संदीपकुमार कासनिया पिता पुत्र का खेमा है। ओमप्रकाश कालवा इनके साथ है। दूसरी ओर पूर्व विधायक अशोक नागपाल का खेमा है जिसे जिलाध्यक्ष का संरक्षण है। यह भी स्थिति है कि गौरव बलाना (नगरमंडल अध्यक्ष),काजल छाबड़़ापूर्व अध्यक्ष नगरपालिका आरती शर्मा,पूजा छाबड़़ा
राकेश बिश्नोईआदि कासनिया के साथ कहीं खड़े नजर नहीं आते। यहां केवल भाजपा ही नहीं है, बल्कि नगरपालिका चुनाव में संघ भी अपनी पावर में रहेगा। एक जो बात तेजी से उभर कर सामने आई है कि पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता कासनिया और नागपाल से दूर रहते बड़ा खेल रच सकते हैं और पार्षद चुनाव से आगे अध्यक्ष पद तक बड़ा खेल रचा सकते हैं।०0०
शनिवार, 16 अगस्त 2025
लवली सिडाना अध्यक्ष निर्वाचित:सूरतगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन गठित
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 अगस्त 2025.
सूरतगढ़ के मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा 'सूरतगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन' का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष नागपाल मेडिकल स्टोर के संचालक लवली सिडाना सहित कार्यकारिणी चुनी गई।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष धर्मपाल,मोनू कालड़ा,सचिव सुरेंद्र वर्मा, सहसचिव बंशी पारीक,कोषाध्यक्ष पवन मुंजाल,कानूनी सलाहकार विवेक सेतिया,खेल मंत्री राजेश झोरड़,प्रवक्ता विनोद जाखड़,पीआरओ रमेश ज्याणी,मिडिया प्रभारी विशाल दुआ को चुना गया। एसोसिएशन में संरक्षक हंसराज भांभू , पवन तावणिया,विनोद छाबड़ा,भागीरथ गोदारा,अशोक धमीजा,भजन लाल छाबड़ा को बनाया।
कार्यकारिणी में अमित बंसल,प्रेम कटारिया,सनी सिडाना, राजेंद्र बराड़,गौतम सैनी,राधे सारस्वत, सुभाष गेदर,मदन सुथार को सदस्य बनाया।
* स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की संध्या में होटल गोल्डन इन में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते बड़ा आग्रह किया कि एसोसिएशन बढते नशे को रोकने में कार्य कर समाज को युवाओं को नशा मुक्त बनाए और नशे से दूर रखे। एसोसिएशन ने शहर में नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ ली। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संगठनों व एसोसिएशनों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले की केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमित सिहाग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन सुभाष सिहाग ने किया।०0०
शुक्रवार, 15 अगस्त 2025
सूरतगढ़ में आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानी समारोह में शामिल हुए.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 अगस्त 2025.
आपातकाल का सूरतगढ़ (राजस्थान) में विरोध कर लोकतंत्र की बहाली के लिए आंदोलन करने वाले लोकतंत्र सेनानियों ने आज स्वतंत्रता दिवस के जिला समारोह में भाग लिया।
सूरतगढ़ में आपातकाल के विरोध में राजस्थान की एकमात्र सभा हुई थी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की आधी रात में आपातकाल की घोषणा की और 26 जून को यहां रेलवे स्टेशन के सामने दोपहर बाद सरकार को चुनौती देने वाले भाषणों से सभा हुई। उसके बाद संघर्ष शुरू हुआ। उस संघर्ष में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों
सरदार गुरनाम सिंह कम्बोज (93)
करणीदानसिंह राजपूत( 80)
मुरलीधर उपाध्यक्ष (75 ) ने एवं
वीरांगना लक्ष्मी ( हरिराम चीनिया ) और
गुड्डी ( पत्नी हनुमान पुरी) ने जिला समारोह मे भाग लिया। गुरनाम सिंह और मुरलीधर उपाध्याय ने आपातकाल व इंदिरा गांधी के विरोध में नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी थी और जेलों में बंद रखे गए।
करणीदानसिंह राजपूत को विरोध में लेख आदि लिखने के कारण निशाना बनाया गया। अखबार भारतजन पर सेंसर लगाया, खबरें काटी और रोकी जाने लगी। अखबार के विज्ञापन रोके गए और फिर अखबार जब्त भी किया गया। जार्ज फर्नांडिस के अखबार प्रतिपक्ष की रिपोर्टिंग से भी सरकार नाराज थी। फर्नांडिस पर डायनामाइट केस बनाया गया औरराष्ट्र द्रोह में मौत की सजा फांसी देने की ओर मामला चलाया जा रहा था लेकिन ले सभी आपातकाल समाप्ति के कारण बच गये। उसी केस के अभियुक्त के. विक्रम राव से करणीदानसिंह राजपूत सम्मानित भी हुए। करणीदानसिंह को श्रीगंगानगर में गिरफ्तार किया गया। आरोप लगाया गया कि पब्लिक पार्क में आपातकाल और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विरोध करते भीड़ इकट्ठी कर रखी थी। 30 जुलाई 1975 से 3 दिसंबर 1975 तक गंगानगर जेल में बंद रहे।
हरिराम चीनिया को संगरिया में गिरफ्तार किया व श्रीगंगानगर जेल में बंद रखा गया था। हनुमानपुरी ने सूरतगढ़ में नारे लगाते गिरफ्तारी दी थी और बीकानेर जेल में बंद रखे गए थे। सूरतगढ़ के कुछ आपातकाल विरोधियों और उनकी वीरांगनाओं ने आजस्वतंत्रता दिवस जिला समारोह में शुरु से समापन तक भाग लिया। ये सभी आपातकाल विरोध की सभा से जुड़े थे।०0०
शानदार रहा:श्रीगंगानगर स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025
*स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों व वीरांगनाओं ने भी समारोह में भाग लिया।*
* करणीदानसिंह राजपूत *समारोह से रिपोर्ट.
श्रीगंगानगर, 15 अगस्त 2025.
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) का मुख्य जिला समारोह शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रांगण में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने ध्वजारोहण किया। जिलाकलेक्टर साफा धारण किए हुए थी।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्रा, एनसीसी सीनियर छात्र, हिन्दुस्तान स्काउट और भारत स्काउट गाईड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया।
कार्यक्रम में सांसद श्री कुलदीप इंदौरा, श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक, जिला प्रमुख श्रीमती कविता, गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक श्री गुरवीरसिंह बराड, जिला कलक्टर, एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित अन्य ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आर्कषक व्यायाम प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी, बिरला पब्लिक स्कूल, टाइनी टॉटस के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थाओं, व्यक्तियों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री जयदीप बिहाणी ने समारोह में पुलिस प्रशासन को 10 मोटरसाइकिल भेंट करते हुए वाहनों की चाबियां एसपी डॉ. अमृता दुहन को सौंपीं। साथ ही प्लास्टिक मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की शुरूआत करते हुए श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि एक लाख थैले वितरित किए जाएंगे। समारोह में थैलों का वितरण प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, आरएए श्री कैलाश शर्मा, यूआईटी सचिव श्री अशोक असीजा, एसडीएम गंगानगर श्री गौतम नयन, नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव, प्रशिक्षु आईएएस अदिती यादव, डॉ. अजय सिंघला, श्री विजय कुमार, श्री हरीश मित्तल, श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा, श्री रामेश्वरलाल, श्री ऋषभ जैन, श्रीमती कविता सिहाग, श्री वीआई परिहार, श्री विजय शर्मा, श्री राकेश दुलार, श्री संजय गर्ग, श्री गिरजेशकांत शर्मा, श्री शरणपाल सिंह मान, श्री रतनलाल गणेशगढिया, श्री लक्की दावड़ा, श्री सीताराम मौर्य, श्री श्याम धारीवाल, श्री मुकेश गोदारा, श्री क्रांति चुघ, डॉ. बृजमोहन सहारण, श्रीमती अंजू सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
मार्चपास्ट में दक्ष टुकड़ियों में राजस्थान पुलिस महिला प्रथम, राजस्थान पुलिस पुरूष द्वितीय, आरएसी तृतीय, अदक्ष में एनसीसी सीनियर छात्रा प्रथम, एनसीसी सीनियर छात्र द्वितीय, हिन्दुस्तान गाइड तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, टाइनी टॉटस द्वितीय, बिरला पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
---------
सूचना केन्द्र में किया ध्वजारोहण
श्रीगंगानगर, 15 अगस्त। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) का पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया। सहायक निदेशक श्री अनिल कुमार शाक्य ने प्रातः ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री रामकुमार राजपुरोहित, श्रीमती ज्योति, श्री राजेश सोलंकी, श्री सुरेश, श्री राजवीर, श्री राजाराम सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।o0o





_o3knb1xz3Q.webp.jpg)




















































