बुधवार, 30 सितंबर 2026
मंगलवार, 29 सितंबर 2026
बाड़मेर के नृतकों के शानदार नृत्य. राजस्थानी संस्कृति की अनूठी छटा.
* करणी प्रेस इंडिया *
गैस सिलेंडर और सात मटकियों पर संतुलन साधकर भवाई, अग्नि नृत्य और चिरमी पर झूम उठा पूरा सभागार
श्रीगंगानगर, 28 सितंबर। राष्ट्रीय कला मंदिर के तत्वावधान में रविवार शाम चौधरी रामजस सहारण सदन (ऑडिटोरियम) में आयोजित भव्य राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या ने शहर के कला प्रेमियों को मरुधरा की जीवंत लोक परंपरा से रूबरू कराया। बाड़मेर के प्रसिद्ध नृतकों प्रेम मंडा और सोनू राजस्थानी ने दो घंटे तक एक से बढ़कर एक दुर्लभ नृत्य शैलियों का प्रदर्शन कर सभागार को राजस्थानी रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत होते ही दोनों कलाकारों ने मंच पर कदम रखते हुए पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने भवाई नृत्य में सिर पर गैस सिलेंडर और सात मटकियां संतुलित रखते हुए नृत्य किया, जो दर्शकों के लिए अविश्वसनीय दृश्य बना। मटकी नृत्य, दहकती ज्वालाओं के बीच अग्नि नृत्य और घुटनों पर चक्कर काटते हुए घुटना चकरी जैसी कठिन शैलियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये प्रस्तुतियां राजस्थानी लोक गीतों और धार्मिक भजनों पर दी गईं।कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति चिरमी लोकगीत पर सबसे ज्यादा सराही गई। इस प्रस्तुति के दौरान न केवल कलाकार बल्कि बड़ी संख्या में दर्शक भी अपनी सीटों से उठकर झूमने लगे। राष्ट्रीय कला मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र बैद सहित कई कला प्रेमी मंच पर पहुंचे और कलाकारों के साथ ठुमके लगाए। पूरा सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा।मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष कमलकांत कोचर ने कलाकारों की मेहनत, संतुलन और राजस्थानी संस्कृति को जीवंत रखने के प्रयास की जमकर प्रशंसा की। महावीर इंटरनेशनल (गौरवी केंद्र) की ओर से श्रीमती मनोरमा बैद और श्रीमती शर्मिला कोचर ने कलाकारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र बैद ने महत्वपूर्ण घोषणा की कि गजल सम्राट पद्मविभूषण स्वर्गीय जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय कला मंदिर उनकी स्वरांजलि के रूप में एक बड़ा संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करेगा।कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी निलयकांत छाबड़ा और कवित्री ऋतुसिंह ने किया। इस मौके पर कला प्रेमी मोहनलाल चितलांगिया, विमल बिहानी, अजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, शर्मिला कोचर, श्याम जैन, मनोरमा बैद, विनोद गोयल, विजयकुमार वासुदेव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।०0०
सोमवार, 28 सितंबर 2026
सूरतगढ़ व राजियासर पंचायत समितियों के चुनाव और पूजा छाबड़ा
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 28 सितंबर 2026.
सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के किसी दयावान पार्षद के एक वोट से भाजपा का बोर्ड बन गया। लेकिन दोनों पंचायत समितियों सूरतगढ़ और राजियासर के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति असमंजस भरी हुई है। जीत पाएंगे या नहीं की स्थिति है।
👍 पिछले पंचायत राज चुनाव में एक पंचायत समिति सूरतगढ़ ही थी जिसमें प्रधान कांग्रेस के हजारीराम मील बने थे जो लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में प्रवेश कर गये। उस समय कांग्रेस मजबूत थी। भाजपा ने बीते वर्षों में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया जिसके कारण लोग राजी नहीं लग रहे। आश्चर्य होगा यह जानकर की ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी का भी संकट रहा। कुछ गावों में तो दो दो सप्ताह तक पानी नहीं मिला था। बिजली संकट और टूटी सड़कें भी दुख देती रही। ये सभी परेशानियां ग्रामीणों की दूखती रग है और चर्चा छेड़ने पर ग्रामीणों में गुस्सा नजर आता है। भाजपा द्वारा कहा जाता रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में हैं तो फिर लोगों की परेशानी में वे सालों साल कहां थे।
* हम लौट कर बात करते हैं कि नगरपालिका सूरतगढ़ के 45 वार्डों में भाजपा कांग्रेस 12-12,माकपा 1 और निर्दलीय 12 पार्षद जीते। इससे पिछले चुनाव में कांग्रेस 22 भाजपा 12,माकपा 1,बसपा 1और निर्दलीय 9 जीते। इस बार कांग्रेस 6 सीटें कम रही। माकपा 1 और निर्दलीय 12 जीते। भाजपा सीटें तो 12 से 16 पर पहुंची मगर सत्ता का बहुमत 23 तक नहीं पहुंची। निर्दलीय भी जुटे मगर हालात कमजोर रहे। भाजपा की महिला प्रत्याशियों को वोट जुटाने का सहयोग नहीं मिला जिसके कारण वे पराजित हो गई। जो पराजित हुई वे सभी अध्यक्ष पद की दावेदार थी। वे क्यों हारी? उनको सही प्रचार तंत्र नहीं मिला। ऐसा नेता नेतियां नहीं मिले जो जनता के बीच अपने भाषण से हवा का रुख कुछ बदल दे और भाजपा की तरफ कर दे। भाजपा के पास पावरफुल महिला नेता पूजा छाबड़ा थी जो भाजपा संगठन, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह, जिला प्रभारी दशरथ सिंह और चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह ईंदा के ध्यान में नहीं आई। सवाल यह भी है कि पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया का मैनेजमेंट भी चुनावी प्रक्रिया में पुअर रहा। अशोकनागपाल को भी ध्यान नहीं रहा।
नगरपालिका की चर्चा करने का भी कारण है कि अब भाजपा के नेता,जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी दशरथ सिंह सूरतगढ़ व राजियासर पंचायत समितियों में पूजा छाबड़ा की ताकत को झोंक देते हैं तो उसके बैठकों सभाओं के भाषण तंत्र से उपजने वाला उत्साह वोट में बदल सकता है। सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान का आमरण अनशन और उसके बाद भयानक लू और गरमी में अन्न त्याग कर की गई यात्राओं से लोग प्रभावित हुए। उस समय भयानक परेशानियों में पूजा छाबड़ा के हर दिन की समीक्षा से वे एक ताकतवर महिला नेता हैं जो भाजपा के पास है। पूजा छाबड़ा को राजस्थान में विधानसभा व लोकसभा चुनाव की सभाओं, जनसंपर्क का बेहतरीन अनुभव हैँ।
लोग उनको सुनते हैं और प्रभावित होते हैं। भाजपा पूजा छाबड़ा की ताकत से प्रभाव से सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समिति क्षेत्रों में बहुत बदलाव कर सकती है।०0०
रविवार, 27 सितंबर 2026
लाईफस्टाइल.यह कैसा जीना है? फुटपाथों पर आलीशान भवन,शौ रूम.गंदगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ में आवासन मंडल कालोनी पुरानी में और उसके पश्चिम में नये अतिक्रमण और हो गये। पानी निकासी बाधा पर चर्चा है। शहर में अनेक होटल अवैध बन गये और कुछ अभी बन रहे हैं। होटल,शौरूम,भवन की स्वीकृति दो मंजिल और ऊंचाई 3 से 4,5 मंजिल बना ली,अंडरग्राउंड भी अवैध बना लिए। आवाहन मंडल में घरों से आगे सड़कों पर बीस फुट तक पक्के अतिक्रमण हो गये और अभी नगरपालिका चुनाव में और अतिक्रमण पक्की सड़क पर हो गये।
नेशनल हाईवे के आसपास करोड़ों के भूखंडों पर नेताओं बड़े लोगों के अतिक्रमण मालिक है नगरपालिका और नगरपालिका में ही शिकायतों का दमन।
बड़े लोगों ने नेताओं ने पैसे वालों ने फुटपाथों को अपने आलीशान भवनों कोठियों, शोरूम आदि में शामिल कर लिया है। सड़कें टूट रही है। नाले नालियां साफ नहीं किए जा रहे। खाली भूखंडों, सड़कों के किनारे कचरा फेंकने गंदगी फैलाने की हमारी लाईफ स्टाइल हो गयी है।
बड़े लोग,राजनेता, नेता,समाजसेवक कर रहे हैं या देख रहे हैं। यह अति और जीवनशैली जो बीमारियां पैदा कर रही है उससे लोग पीड़ित हैं। असमय मर रहे हैं। समझदार लोग भी इस जीवनशैली में शामिल हो गये हैं। इन अतिक्रमण भरे व्यवहार को सख्ती के बिना रोकना संभव नहीं है।
👌सड़कें फुटपाथ किसी के नहीं, किसी के बाप के नहीं। इंतजार करें। एक नहीं, सभी अतिक्रमण ध्वस्त होंगे। चाहे किसी भी रुतबे के नेता हों,पूंजीपति हों,सेवा निवृत अधिकारी हों,वकील डाक्टर शिक्षाविद् हों,व्यापारी हों,चाहे सत्ताधारीहों,किसी राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी हों सभी के अतिक्रमण ध्वस्त होंगे। हमारे प्रयास चल रहे हैं। अभी भी अतिक्रमण हटा लेने का मौका है,अतिक्रमणकारी बस ये सोचते हैं कुछ नहीं होगा। बड़े लोगों की चमड़ी भी मोटी होती है लेकिन वह भी उतरती है। मोटी चमड़ी उतरती है तो दर्द भी अधिक होता है। इनका दर्द देखना जब अतिक्रमण टूटेंगे।
*सुधार के लिए युवा पीढी और संघर्षशील लोग ही आवाज उठाकर,सख्तकदम बढाकर नगर और नगरपालिका प्रशासन, नगरपालिका बोर्ड को जगा सकते हैं। नगरपालिका प्रशासन को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके ऊपर भी प्रशासन है। * 27 सितंबर 2026.
०0०
सड़कें किसी की नहीं, किसी के बाप की नहीं।
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 27 सितंबर 2026.
इंतजार करें। एक नहीं, सभी अतिक्रमण ध्वस्त होंगे। चाहे किसी भी रुतबे के नेता हों,पूंजीपति हों,सेवा निवृत अधिकारी हों,वकील डाक्टर शिक्षाविद् हों,व्यापारी हों,चाहे सत्ताधारीहों,किसी राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी हों सभी के अतिक्रमण ध्वस्त होंगे।
प्रयास चल रहे हैं। अभी भी अतिक्रमण हटा लेने का मौका है, बस ये सोचते हैं कुछ नहीं होगा। बड़े लोगों की चमड़ी भी मोटी होती है लेकिन वह भी उतरती है। मोटी चमड़ी उतरती है तो दर्द भी अधिक होता है। इनका दर्द देखना जब अतिक्रमण टूटेंगे। ०0०
शनिवार, 26 सितंबर 2026
2 करोड़़ की रिश्वत लेते गिरफ्तार.SOG के asp मुकेशकुमार के दलाल को ACB ने पकड़ा.
* करणी प्रेस इंडिया *
जयपुर. 26 सितंबर 2026.
उदयपुर ACB द्वारा 2 करोड़ रू की रिश्वत लेते SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी का दलाल ट्रैप किया गया है।
ACB ने दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया. SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए 2 करोड़ की घूस ली जा रही थी। किसानों मुकदमे में मदद करने की एवज में बड़ी रकम मांगी गई थी।
ACB ने 2 करोड़ की रकम लेते हुए एडिशनल एसपी के दलाल को ट्रैप किया. ACB सीआई डॉ.सोनू शेखावत, ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर बड़ा ट्रैप हुआ।
एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा से हिरासत में लिया गया है।०0०
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
प्रथम प्रेसवार्ता और ज्योतिकंवर से वार्ता नहीं करवाई.भाजपा नेता रवैया सुधारें.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 25 सितंबर 2026.
नगरपालिका में भाजपा की ज्योतिकंवर अध्यक्ष के पदभार ग्रहण दिवस 24 सितंबर पर भाजपा द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
* भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान प्रेस को संबोधित करते रहे। नगरपालिका में भाजपा की जीत,वार्ड नं 15 में भाजपा का प्रत्याशी नहीं उतारने पर हो रही आलोचना पर स्पष्टीकरण की कोशिश के शब्द और फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भाषण करने लगे।
* प्रेसवार्ता नवनिर्वाचित ज्योतिकंवर के उपस्थित होने से पहले शुरू कर दी गई। ज्योतिकंवर कुछ देरी से पहुंची तब जिलाध्यक्ष जी बोल रहे थे।
* वरिष्ठ पत्रकार ने पास में बैठे पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा से दो बार कहा कि अब ज्योतिकंवर को बुलवा दें। लेकिन कहने के बाद भी ज्योतिकंवर को नहीं बुलवाया। प्रश्नोत्तर होने लगे तब भी कहा कि ये होते रहेंगे ज्योतिकंवर को बुलवा दें, लेकिन नहीं बुलवाया।
* वार्ता समाप्ति पर वरिष्ठ पत्रकार ने ओमप्रकाश कालवा व जिलाध्यक्ष को इसके लिए उलाहना दिया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पहले ही दिन इग्नोर किया। जवाब दिया गया कि कार्यक्रम में वार्ता करा देंगे। यह भी स्पष्ट किया गया कि यहां सभी पत्रकार हैं,वहां हो सकता है सभी नहीं भी हों।
* प्रश्न यह है कि ज्योतिकंवर के बोलने से अड़चन किसको थी। उनको लग रहा होगा कि वह बोल पाएगी या नहीं। प्रश्नोत्तर कर पाएगी या नहीं। पुरूष नेतागिरी वाली मानसिकता से ज्योतिकंवर को नहीं बुलवाना अनुचित था। आखिर ज्योतिकंवर के के बोले बिना इस प्रेसवार्ता करने का औचित्य ही क्या था? ज्योतिकंवर को बुलवाना नहीं था तो प्रेसवार्ता में उनको उपस्थित क्यों किया?
* ज्योतिकंवर के साथ कुछ महिला कार्यकर्ता आदि आई तो उनको बिठाने सम्मान देने की सोच भी नहीं थी।वे कुछ नेताओं के पीछे खड़ी रहीं।
** पूर्व रात्रि को नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना ने फोन किए कहा कि प्रेसवार्ता में आना है और भोजन भी सभी का साथ में होगा। प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने सभी पत्रकारों का उपवास कराया, वहां भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। यह ध्यान रखना होगा कि प्रेसवार्ता में कोई चायपानी के लिए नहीं जाता।
* सामान्य तौर पर कागज पैंसिल भी नहीं थी।
* यह महत्वपूर्ण खुशी के अवसर की प्रेसवार्ता थी जिसमें कई पत्रकारों को आमंत्रित ही नहीं किया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार भी वंचित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां भी कम थी और उन पर भी भाजपा के लोग बैठ गये थे।
* भाजपा को और भाजपा नेताओं को अपना रवैया सुधार लेना चाहिए, ताकि आगे से ऐसा न हो्,क्योंकि पंचायत चुनाव सिर पर हैं। नगरपालिका का बोर्ड केवल एक वोट से वो भी कांग्रेस के पार्षद के वोट से बना है,ऐसा ही रवैया रहा तो सूरतगढ़ राजियासर की प्रधानगी का क्या होगा? शाम को पत्रकार मिले तो प्रेसवार्ता में ज्योतिकंवर को नहीं बुलवाने की अव्यवस्था और नेताओं के रवैये पर ही चर्चा थी।
०0०
सूरतगढ़:पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक.
सूरतगढ़ 25 सितंबर 2026 पंचायत राज चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी की यहां बैठक हुई। विधायक गेदर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारी में जुटने का किया आह्वान।
आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर बैठक विधायक जनसेवा केंद्र में हुई।
विधायक डूंगरराम गेदर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव में सरकारी म
शीनरी और पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग का सहारा लिया गया। पंचायती राज संस्थाएं गांवों के विकास की आधारशिला हैं, महंगाई, किसान समस्याओं, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर काम करना होगा। चुनाव गांवों के विकास और आमजन की आवाज को मजबूत करने का माध्यम है। मतदाता सूचियों में अनियमितता मतदाताओं के नाम गायब होना और एक परिवार के वोट अलग-अलग वार्डों में करना गंभीर सवाल खड़े करता है। अंतिम समय तक सूची जारी न होना चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार द्वारा इसके संभावित दुरुपयोग है।
पदाधिकारियों ने कहा कि सभी मिलकर गांव-गांव संपर्क अभियान चलाएंगे, मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजियासर गिरधारी स्वामी, परमजीत सिंह रंधावा, हरिराम मेघवाल, अमित कड़वासरा, गगन वंडिग, कृष्ण गोदारा, देवीलाल सहारण, राजाराम गोदारा, जयप्रकाश गिल्ला, बनवारी थोरी, बलवंत पंवार, मनदीप सिंह, प्रवीण गोयल, इंद्रजीत रंधावा, मांगीलाल बिश्नोई, इंद्राज कालवा, ओम स्वामी, बंशीधर छाबड़ा, हंसराज भाट, नरेंद्र शर्मा, राजाराम बेनीवाल, सुभाष सुथार, पालाराम सैन, गोपी वंडिग, अमरसिंह गोदारा, विक्रम, विनोद घोड़ेला एवं लीलाधर स्वामी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।०0०
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
पालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर का पहला भाषण. गलत कामों के लिए मत आना.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 सितंबर 2026.पहले दिन और पहले भाषण में ही शेरनी की दहाड़ सार्वजनिक हुई। गलत काम के लिए मत आना। पद भार ग्रहण करते ही बता दिया कि नगरपालिका में गलत काम नहीं होंगे। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिकंवर ने अपने कार्य करने का तरीका स्पष्ट घोषित कर दिया जिससे एक बड़ा संदेश उन लोगों को खुश कर दिया जो नगरपालिका को भ्रष्टाचार से मुक्त होने की आशा करते रहे हैं।
" गलत काम के लिए आना नहीं, सही के लिए शर्माना नहीं।" ज्योतिकंवर का यह बुलावा है। नगरपालिका में आओ और अपना काम कराओ।
* ज्योतिकंवर ने कहा कि आम नागरिकों को अपने कामों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।
* शहर को साफ सुंदर अच्छी सड़कों वाला हरियाला शहर बनाने का संकल्प भी घोषित किया और शहर वासियों का सहयोग भी मांगा।सभी वार्डों का विकास होगा, कोई भेदभाव नहीं होगा।
* ज्योतिकंवर ने कहा कि उनका परिवार काफी सालों से शहर की सेवा करता रहा है और जनता का सहयोग मिलता रहा है। ज्योतिकंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी सास पहले पार्षद रह चुके हैं और लोकप्रिय रहे हैं।
* ज्योतिकंवर ने सार्वजनिक समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोकनागपाल,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,तीन पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों आरती शर्मा,काजल शर्मा और ओमप्रकाश कालवा से आशीर्वाद लिया।
* ज्योतिकंवर ने भाजपा के नवनिर्वाचित महिला पार्षदों को पुष्प कली भेंटकर सम्मानित किया।
* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतराम ने ज्योतिकंवर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट एन.डी.सेतिया ने ज्योतिकंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला प्रमुख कविता रेगर और पूर्व पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी नायक ने ज्योतिकंवर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गोयल,संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह व सदस्यों ने ज्योतिकंवर को सम्मानित किया।
* ज्योतिकंवर को शहर की विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प और विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह,संदीपकासनिया ने इस जीत पर अपने भाषण में खुशी प्रगट की।
* समारोह में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा के नेता व कार्यकर्ता,गणमान्य व ज्योतिकंवर के परिवार जनों ने भाग लिया।०
जैन कुमारी रिद्धि बैद की 30 दिन निराहार तपस्या: पारणा समारोह की रिपोर्ट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 24 सितम्बर 2026.
जैन समाज की महा तपस्विनी कुमारी रिद्धि बैद की 30 दिन की निराहार तपस्या के बाद गुरुवार 24 सितंबर को पारणा करवाया गया।
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजन संघ द्वारा उनका वर घोड़ा निकाला गया जो पार्श्वनाथ जैन मंदिर में जाकर संपन्न हुआ।
भगवान के दर्शन करने के पश्चात माहेश्वरी सदन में परिजनों की उपस्थिति में उनका पारणा संपन्न हुआ। संस्कारक भरत ऋषि रांका ने जैन संस्कार विधि से पारने की रस्म पूर्ण करवाई। दादी शारदा देवी, पिता सुशील जैन, माता सुमन, चाचा प्रवीण डी जैन, चाची जयश्री, भाई जिनेश कुमारपाल,भाभी दिनिशा ने उनका उपवास खत्म कराया। इसके पश्चात दिलातम प्रकाश बैद परिवार की ओर से महेश्वरी भवन में सकल जैन समाज का स्वामी वत्सल आयोजित किया गया। जिसने पहुंचकर अन्य लोगों ने भी तपस्विनी का अभिनंदन किया।
इससे पूर्व पहले दिन जैन मंदिर में पंच कल्याणक पूजा आयोजित की गई और पूर्व संध्या पर चोपड़ा धर्मशाला में रिद्धि बैद का तप अभिनंदन कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ, तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद, आत्म वल्लभ तरुणी मंडल, कन्या मंडल, जैन युवक संघ तथा अशोक डागा परिवार द्वारा रिद्धि का अभिनंदन और बहुमान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित भक्ति संध्या में नीतू बैद,अनीशा नौलखा,अंजना जैन,राखी जैन, निकिता डागा,प्रवीण डी जैन, ज्योति डागा,रेखा बोथरा, मुदित बोथरा, तारा देवी बांठिया, रूबी डागा,जयप्रकाश जैन,पारस गोलछा ,अंजना पटावरी, और वीरेंद्र बैद द्वारा भजन और वक्तव्य के माध्यम से रिद्धि बैद के कठोर तप की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय बैद ने किया। गौर तलब है कि रिद्धि द्वारा पूर्व में कुछ वर्ष पहले 51 दिन की तपस्या की गई थी।०0
बुधवार, 23 सितंबर 2026
संजय भाटिया.राजस्थान प्रदेश के भाजपा प्रभारी बनाए गये.
* करणी प्रेस इंडिया *
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के प्रदेश प्रभारी पद पर सांसद (राज्यसभा) को नियुक्त किया है। राधेमोहन अग्रवाल को यहां से हटाया गया है।
संजय भाटिया इस समय 59 वर्ष के हैं।( जन्मदिन 29 जुलाई 1967)
* लोकसभा सदस्यता 23 म ई 2019 से 4 जून 2024.०0०
उपाध्यक्ष के पावर.जान लें असलियत.
* करणीदानसिंह राजपूत *
नगरपालिका हो नगर परिषद हो उसमें उपाध्यक्ष के पावर (शक्तियां) क्या होती है? उपाध्यक्ष कुछ कर भी सकता है या यह पद केवल शून्य सा खाली पद है।
👍 अध्यक्ष किसी कारणवश बाहर जाए,बीमार हो,छुट्टी पर हो तब अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष के सभी कार्य कर सकता है।
👍 अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता कर सकता है।
👍 अध्यक्ष कोई कार्य सौंपे तो वह कार्य कर सकता है।
👍👌सामान्य तौर पर अध्यक्ष छुट्टी लेता ही नहीं है कि उपाध्यक्ष कुछ कर सके। अध्यक्ष घूमने फिरने जाता है तब भी छुट्टी नहीं लेता। फाईलें आदि पर हस्ताक्षर खुद शहर लौट कर ही करता है। बहुत जरूरी हो तो मंगवा कर हस्ताक्षर कर देता है। ऐसा मौका आता ही नहीं कि उपाध्यक्ष कुछ कर पाए।
* ऐसा भी हुआ है कि प्रेग्नेंसी, डिलीवरी तक में महिला अध्यक्ष ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। अपनी ही पार्टी के उपाध्यक्ष को भी एक दिन के लिए भी चार्ज नहीं दिया जाता। यदि उपाध्यक्ष दूसरी पार्टी का हो तो अनुमान लगा लें कि अपनी पार्टी वाले को भी एक दिन भी अध्यक्ष का चार्ज नहीं दिया जाता तब विपक्षी पार्टी के उपाध्यक्ष को तो चेयरमैनी कभी भी नहीं मिलती है। उपाध्यक्ष एक साधारण पार्षद ही होता है।०0०
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
सूरतगढ़:उपाध्यक्ष माकपा की मैनारानी निर्वाचित. भाजपा नेताओं की हार हुई.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 22 सितंबर 2026.
नगरपालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर माकपा की मैनारानी कांग्रेस समर्थन से जीती।
👌 माकपा की मैनारानी को 23 मत,भाजपा के विकासदीप गाबा को 21 और रोशनीबानो को 1 मत मिला।
* निर्दलीय रोशनीबानो भाजपा के खेमे में थी। अध्यक्ष पद पर भाजपा की ज्योतिकंवर के पक्ष में वोट दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर सुबह भाजपा के बुद्धिजीवी पदाधिकारियों की बैठक में दो नाम आए। रोशनीबानो और विकासदीप गाबा। नेता एक नाम तय नहीं कर सके। दोनों के नामांकन हुए। अध्यक्ष चुनाव भी भाजपा नेताओं को शिक्षा नहीं दे सका। भाजपा रोशनीबानो को बना देती तो भाजपा का उपाध्यक्ष पद होता। लेकिन भाजपा नेताओं की अकड़ ने विकासदीप गाबा को अधिकृत उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया।
* स्थानीय नेताओं के भरोसे तो अध्यक्ष पद भी जाता जो नये नेताओं के कारण बच गया और जीत गये।०0०
गोदारा को नगरपालिका सौंपने का खेला नहीं चला:भाजपा नेताओं का टिकट वितरण और चुनाव.
* करणीदानसिंह राजपूत *
स्कूली जमीन, कालोनी जमीन, नगरपालिका में कांग्रेस राज में परसराम भाटिया के काल में हुए भ्रष्टाचारों पर बड़ा समझौता हो गया है। कोई किसी के मामले उखाड़ेगा नहीं, बोलेगा नहीं, न शिकायत करेगा। गोदारा के सहयोग पर नगरपालिका की अध्यक्षता दी जाएगी। 👌 यही खेल भाजपा में टिकट वितरण से चुनाव और अध्यक्ष चुनाव तक चला।
👍 अच्छा यह हुआ कि बात ऊपर तक पहुंचाई गई और वहां की डांट से खेला करने वालों की जोरदार खिंचाई हुई। नये लोगों ने कंट्रोल कर लिया
तब यह अध्यक्ष की सीट भाजपा जीत पाई। यदि समय पर जाग नहीं होती सचेत नहीं होते तो यह सीट गोदारा को चली जाती। समझलें कि खेला करने वाले भाजपाइयों को सापसीढी खेल की तरह 99 पर सांप ने काट खाया। बहुत कुछ है जो निडरता से प्रकाशित होगा। कांग्रेस राज में परसराम भाटिया के 120 दिन के भ्रष्टाचार भाजपा नेताओं के न चाहने पर भी खुलेंगे। परसराम भाटिया कानूनी शिकंजे में जेल में होता। कुछ मुकदमे हैं जो पत्रकार महेंद्र सिंह जाटव ने किए हुए हैं। एक मुकदमा ओमप्रकाश कालवा का किया हुआ है। ओमप्रकाश कालवा की एक शिकायत है लेकिन उस की कार्वाई ईओ पूजा शर्मा ने दबाए रखी। पूजा शर्मा ने जमीन प्रस्ताव में अपनी भाभी बबीता शर्मा का अवैध अनियमित प्रमोशन किया। इसकी कोई शिकायत व जांच की मांग कासनिया, शरणपालसिंह, पूर्व विधायक अशोकनागपाल आदि ने कभी नहीं की।
* परसराम भाटिया के ही नहीं राजाराम गोदारा परिवार ने अतिक्रमण के तीन पट्टे नियमविरुद्ध लिए। स्व.पत्रकार कृष्ण सोनी आजाद ने मुकदमा कराया। वह फाईलें, कीनिया ने भी पट्टा लिया। ये सभी खुलने की आशा है। चाहे भाजपा नेता नेतियां चुप रहें। अब सब ऊपर से होगा।विधायक गणेशराज बंसल की पट्टा कांड में गिरफ्तारी हो सकती है तो परसराम भाटिया की भी हो सकती है।
परसराम के भ्रष्टाचार पर ईमानदार डुंगरराम गेदर नहीं बोले,बल्कि सामान्य सीट पर पार्षद चुनाव की टिकट भी देदी।
। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह और अन्य पदाधिकारी नहीं बोले। इनका अपराध कम नहीं है। भाजपा जीती मगर नेताओं के चेहरे पर दिखावटी खुशी थी। समय समय पर सामग्री देंगे।
०0०
सोमवार, 21 सितंबर 2026
सूरतगढ़. भाजपा बोर्ड. ज्योतिकंवर 1 वोट से.जीती.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 21 सितंबर 2026.
भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती ज्योतिकंवर नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित। ज्योतिकंवर एक वोट से विजयी रही। ज्योतिकंवर को 23 और कांग्रेस की परमेश्वरी देवी गोदारा को 22 वोट मिले।
👍 मतदान के परिणाम में भाजपा 16 कांग्रेस 16, माकपा 1 और निर्दलीय 12 चुने गये।
👍 अध्यक्ष निर्वाचन.
अध्यक्ष पद के निर्वाचन वोटिंग से पहले यह स्थिति थी। निर्दलीयों का सहयोग रहा जिसमें भाजपा 22 कांग्रेस 22 और एक माकपा रहे। माकपा ने कांग्रेस का साथ देने की घोषणा की,जिससे कांग्रेस की तरफ 23 और भाजपा की तरफ 22 पार्षद रहे।
👌 वोटिंग हुई तब कांग्रेस पक्ष 22 भाजपा पक्ष 22 वोट पोल हुए। कांग्रेस का वार्ड 43 का पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया वोट देने नहीं पहुंचा। फिर उसका वीडियो आया कि किसी को भी वोट नहीं करेंगे।न कांग्रेस न भाजपा। वोटिंग समय 5 बजे तक बढाया गया। कीनिया समय समाप्ति से कुछ मिनट पहले ही एकदम से प्रगट हुआ। कीनिया के मत दिए जाने के बाद मतगणना हुई।
👌 कांग्रेस के खेमे से एक वोट भाजपा की ज्योतिकंवर को मिला।
👌 सूरतगढ़ में बीकानेर रियासत काल में नगरपालिका का गठन होने के इतने वर्षों बाद पहली बार राजपूत वर्ग को अध्यक्षता मिली है।
💐 करणी प्रेस इंडिया में सबसे पहले 31 अगस्त 2026 को समाचार लगाया गया था कि सबकुछ ठीक रहा तो पहली बार राजपूतानी ज्योतिकंवर अध्यक्ष बनेगी। भाजपा कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें ज्योतिकंवर जीत गई। ज्योतिकंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और सास भी पार्षद रह चुके हैं।
👍 पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान, संदीपकासनिया व कुछ मीडिया बंधुओं ने इस चुनाव को जीत तक पहुंचाया। कांग्रेस में जो विधायक डुंगरराम गेदर द्वारा निर्दलीय परमेश्वरी देवी गोदारा को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाने से नाराज थे,उनका भी गुप्त सहयोग रहा जिससे क्रोस वोटिंग हुई।०0
रविवार, 20 सितंबर 2026
सूरतगढ़ विकास: कृष्ण बेनीवाल का वोट डलेगा. भाजपा के पक्ष में होगा वोट.पूरी संभावना.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 20 सितंबर 2026.अध्यक्ष पद के लिए मतदान से कुछ घंटे पहले घटनाक्रम और कीनिया के भाई विकास के वीडियो में विकास के बोल,बोलने का लहजा, संपूर्ण भावभंगिमा का विश्लेषण निकलता है कि पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया का वोट अपने वार्ड ही नहीं सूरतगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में होगा। विकास के विडिओ में बोल है, हम सेफ हैं,कोई टेंशन न लें। अपने सूरतगढ़ शहर का विकास करेंगे। सेफ हैं टेंशन न लें। पूरी प्रसन्नता से बोल रहा है।
* करणी प्रेस इंडिया' में यह लिखा जा चुका था कि दोनों सेफ हैं और कांग्रेस के खेमे में किसी स्थान पर नहीं हैं।
👌 विकास के विडिओ के विश्लेषण से तो स्पष्ट है कि सूरतगढ़ विकास मिलकर करने का मतलब भाजपा से पूर्ण एकराय सहमति हो गई है। कीनिया से सूरतगढ़ के शहर के विकास की बात निकलती है तो मतलब यह आ रहा है कि कीनिया की उपाध्यक्ष पद पर सहमति हो गई है। ( विकास के विडिओ और घटनाक्रम के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट)
👌 अभी माकपा के समर्थन के साथ कांग्रेस के पास कुल 22 पार्षद हैं और भाजपा के पास भी 22 पार्षद हैं। कीनिया का वोट भाजपा को मिलने पर भाजपा के पास 23 वोट हो जाते हैं। यह परिणाम स्पष्ट है कि भाजपा कि बोर्ड बनने की पूर्ण संभावना है।
कांग्रेस के विधायक राजाराम गोदारा चुप हैं। कीनिया के उठाने पर बयान देते हैं तो उनके खेमें से वोट टूटने का पक्का खतरा है इसलिए राजाराम चुप है। डुंगरराम कहते हैं कि कीनिया हमारे पास है,लेकिन वह कांग्रेस के पास नहीं है। गेदर को मालुम है कि पासा पलट चुका है। ०0०
शनिवार, 19 सितंबर 2026
भाजपा नेता किशनलाल मूंदड़िया पंचतत्व में विलीन.
करणीदानसिंह राजपूत*
सूरतगढ़ 19 सितंबर 2026.
भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनलाल मूंदड़िया का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। मुख्य कल्याण भूमि में उनकी चिता में पुत्रों जयेष्ठ पुत्र उदयपाल व कनिष्ठ पुत्र धर्मेंद्र ने मुखाग्नि दी। भाई बृजलाल मूंदड़िया भी उपस्थित रहे।
अंतिम संस्कार के समय परिजन,रिश्तेदार,लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,लोकतंत्र सेनानी मुरलीधर उपाध्याय,भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट एन.डी.सेतिया, एडवोकेट भागीरथ कड़वासरा,इंजिनियर रमेशचंद्र माथुर, महेश अग्रवाल,जयदीपसिंह नरूका, मुरलीधर पारीक,कन्हैया लाल पारीक,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश अठवाल,कमल सचदेवा, एडवोकेट मनोहर महर्षि व अनेक लोग शामिल थे।
अंतिम संस्कार से पूर्व मूंदड़िया निवास पर किशनलाल मूंदड़िया के सीढी पर पार्थिव शरीर पर भाजपा ध्वज ओढाकर अंतिम नमन करते हुए सम्मान दिया गया। यह सम्मान पूर्व विधायक अशोक नागपाल,मुरलीधर पारीक,ओमप्रकाश आठवाल,एडवोकेट मनोहर महर्षि की ओर से किया गया। लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना आदि की ओर से भी अंतिम नमन किया गया।०0०
सूरतगढ़:पार्षद कीनिया घटना पर राजाराम गोदारा बयान नहीं आया. घटना के समय मौजूद थे गोदारा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 19 सितंबर 2026.
सूरतगढ़ के वार्ड 43 से कांग्रेस टिकट पर जीते हुए पार्षद कृष्ण बेनिवाल उर्फ कीनिया को लूणकरणसर पुलिस थाने के पास से 18 सितंबर की रात को जबरन गाड़ी में डाल कर लोग ले गये। उस समय राजाराम गोदारा भी मौजूद थे। राजाराम गोदारा कीनिया को रोके जाने की सूचना पर वहां पहुंचे थे।
* इस घटना पर कीनिया के साथ वाले का वीडियो बयान आया है कि किस तरह से कीनिया को रोका गया व गाड़ी में डालकर ले गये। कीनिया का भाई विकास उस गाड़ी में जबर्दस्ती बैठ गया कि उसके भाई को ले जाया जा रहा है तो वह साथ में जाएगा। इस वीडियो में यह बयान है कि राजाराम गोदारा को फोन किया तो वे मौके पर पहुंच गये। कीनिया को गाड़ी में डालकर ले जाने की घटना राजाराम गोदारा की मौजूदगी में हुई।
* सूरतगढ में एसडीएम कार्यालय और सूरतगढ़ सिटी थाने के सामने सड़क पर धरना कर सड़क जाम कर दी गई है।
👌 ऐसी गंभीर घटना पर राजाराम गोदारा का वीडियो बयान जारी नहीं होना रहस्य पैदा कर रहा है? राजाराम की मौजूदगी में घटना हुई तो वे बीसियों घंटों से चुप क्यों हैं? राजाराम गोदारा कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी परमेश्वरी देवी गोदारा के पति हैं। वे किन कारणों से बयान नहीं दे रहे? क्या राजाराम गोदारा कीनिया को उठाने वाले लोगों को,घटनाक्रम को जानते हैं? मामला अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है।
👌राजाराम गोदारा कुछ छुपा रहे हैं।
👌 कीनिया की मां का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रही हैं कि उनके घर राजाराम गोदारा और पुत्र महेंद्र गोदारा ( अभी पार्षद चुने गये हैं) आए। राजाराम गोदारा ने इस मामले में पुलिस में मुकदमा ( एफआईआर) दर्ज कराने से मना किया कि कांग्रेस भाजपा किसी पर भी दर्ज नहीं कराएं।
👍 राजाराम गोदारा को संपूर्ण घटनाक्रम पर बयान और मौके की स्थिति असलियत और खुद की चुप्पी पर बिना विलंब विडिओ बयान जारी करना चाहिए।
👍 विधायक डुंगरराम गेदर सरकार और प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन वे राजाराम गोदारा का बयान क्यों नहीं करवा रहे।
👍 👌 कांग्रेसी पार्षद कीनिया के साथ जाने वाले भाई विकास का एक विडिओ क्लिप शाम को वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कि सुरक्षित हैं, कोई परेशानी नहीं है, किसी प्रकार की टेंशन नहीं लें,अपने सूरतगढ़ के विकास का काम करेंगे। सेफ होने और विकास करने की बात दो बार कही।
यह विडिओ क्लिप किसी अच्छे होटल या अच्छे निवास के कमरे का लगता है। ऐसा लगता है कि यह सब कहलवाया गया है। क्या भाजपा से कोई सैटिंग हो गयी है?
👌 राजाराम गोदारा के बयान से हालात कुछ स्पष्ट हो सकेगी। ०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



















































