सोमवार, 31 अगस्त 2026

सूरतगढ़. राजपूतानी होगी चेयरमैन.भविष्य प्रबल !

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़.31 अगस्त 2026.भाजपा ने नगरपालिका चुनावी खेत में चैयरमैनी बीज दी है। सब कुछ ठीकठाक रहेगा और जो भविष्य प्रबल है उसके अनुसार राजपूतानी सीट पर राज करेगी। इस बार चेयरमैन पद महिला (सामान्य) है।


करणी प्रेस इंडिया के पक्के सूत्र से ज्योति कंवर चेयरमैन के प्रबल चांस है। ऐसी तैयारियां बैठकें वार्तालाप हो रहे हैं। भाजपा टिकट से वार्ड नं 5 की प्रत्याशी है ज्योति कंवर। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी हैं ज्योति कंवर। भाजपा में चेयरमैन पद के लिए और भी प्रत्याशी हैं लेकिन पार्षद चुनाव जीत कर चेयरमैन पद के चुनाव तक पहुंचना है। 

करणी प्रेस की मतदान और मतगणना से पूर्व की हालात की समीक्षा और आगे के कदम ज्योति कंवर के चेयरमैन राजयोग के पक्ष में होने की संभावनाएं अधिक हैं।०0०






 

यह ब्लॉग खोजें