पुलिस प्रशासन का नशामुक्ति जनजाग्रति अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुलिस प्रशासन का नशामुक्ति जनजाग्रति अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 जुलाई 2026

सीएलजी बैठक में सीआई रामकुमार लेघा की बड़ी अपील.सूरतगढ़ पुलिस थाना सदर.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जुलाई 2026.

पुलिस थाना सदर के थानाधिकारी रामकुमार लेघा की संपूर्ण पुलिस टीम अपने अधिकार क्षेत्र के गांवों चकों आबादियों और सड़क मार्गों पर सक्रियता से नशा बेचने तस्करी करने वालों की पकड़ में लगी हुई है। लेकिन एक सोच अलग चल रही है कि लोगों को खासकर युवाओं को प्रेरित करते हुए नशे से दूर रखा जाए।

* सदर थाने में आयोजित सीएलजी बैठक में थानाधिकारी रामकुमार लेघा ने एक बड़ी अपील की।




ज़िला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज पुलिस थाना सूरतगढ सदर मे सीएलजी मिटींग का आयोजित की गई जिसमें थाना क्षेत्र के सभी गाँवों से सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखियों ने व इलाक़े के गणमान्य महिला पुरूषों ने भाग लिया। 

थानाधिकारी रामकुमार लेघा द्वारा बढते नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशे पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई।अपने अपने क्षेत्र मे सजग रहकर युवाओं को खेलों से जोड़कर शारीरिक रूप से व मानसिक रूप से मज़बूत रहने का आह्वान किया गया।

 महिलाओं को महिला अपराधों के बारे मे बताते हुए आत्मरक्षा व आपात स्थिति में सुरक्षा की जानकारी देते हुए अपने परिवार को व बच्चों को नशे से दूर रखने की हिदायत दी गई। सीएलजी  बैठक में उपस्थित नागरिकों ने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया।

यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर यातायात नियमों का पालन करने पर विचार व्यक्त किए गए।

पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार कटारिया की प्रेरणा द्वारा जन सहयोग से निर्मित फ़र्नीचर युक्त एच एम  कार्यालय( प्रशासनिक भवन) में सहयोग करने वाले नागरिकों को धन्यवाद दिया गया।

 मिटींग में पधारे सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों, सुरक्षा सखियों का आसुचना अधिकारी विक्रम सिंह द्वारा धन्यवाद दिया गया।०0०





शनिवार, 5 अगस्त 2023

साधुवाली में नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला आयोजित




* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 4 अगस्त 2023.
नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक श्री परिस देशमुख अनिल के निर्देशानुसार नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला श्रीगंगानगर उपखंड के गांव  साधुवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस थाना जवाहर नगर की ओर से शुक्रवार को आयोजित हुई। कार्यशाला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साधुवाली, महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय और खालसा अकादमी के विद्यार्थी, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
 मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आई.पी.एस. श्री रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव और देश की बेहतर तस्वीर तुम बना सकते हो। तुम्हें अभी से अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारण करना होगा। आज की इस कार्यशाला को सुनने के बाद तुम नशेड़ी नहीं बनोगे, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। तुम जीवन में जो कुछ भी बनना चाहते हो, उस मार्ग पर चलते हुए लक्ष्य तक पहुंचने में तुम्हें अनेकों प्रकार की दिक्कतें आ सकती हैं, परन्तु यदि तुम लक्ष्य के प्रति इमानदार हो तो तुम्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज की इस कार्यशाला की तरह मैंने भी जीवन में किसी कार्यक्रम से प्रेरित होकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित किया था और आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। हमारे जो परिजन किसी भी कारण से अगर नशे की चपेट में आ चुके हैं तो आज ही उनका नशा छुड़वाने का प्रण लेकर ही इस कार्यशाला से घर लौटे।
मुख्य वक्त्ता के रूप में संबोधित करते हुए राजकीय नशामुक्ति परामर्श एवं उपचार केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत गोयल ने कहा कि नौजवान पहली बार नशा ऑफर करने वाले को ना करना सीखे। यही पहल नौजवानों को नशे के दल-दल से बचाने में प्रभावी साबित होगी। अभिभावक अपने बच्चो की हर गतिविधि पर अपना ध्यान केंद्रित रखे। ताकि वे गुमराह होकर नशे के दल-दल में नहीं पड़े। डॉ. गोयल ने नशेडियो के लक्षण, नशीले पदार्थो के दुष्परिणाम, नशीले पदार्थो से बचने के उपाय से अवगत करवाते हुए नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया।
शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि समाजसेवी श्री मुनीश कुमार लड्ढा ने कहा कि वर्षो पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश भर में चलाए गए परिवार नियोजन के कार्यक्रमों के प्रभाव से एक वातावरण का निर्माण हुआ और आज हर घर में एक या दो बच्चे देखने को मिलते है। इसी तरह हम सब लोगो को युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति से निजात दिलाने के लिए नशामुक्ति जनजागृति कार्यशालाओ के माध्यम से सघन वातावरण निर्मित करना होगा और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमताओं के हिसाब से इस में योगदान देना होगा। आज युवाओं की थाली में परंपरागत भोजन के स्थान पर पिज्जा, बर्गर, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और आधुनिक होने की झूठी शान का दिखावा करने के लिए शराब ओर दूसरे नशीले पदार्थो का सेवन करने की लगातार बढ़ रही प्रवृत्ति को भविष्य के लिए लड्ढा ने खतरनाक बताया। बच्चो को नियमित रूप से शारीरिक श्रम करने एवं नशा नहीं करने की सलाह देते हुए श्री लड्ढा ने नियमित रूप से सैर ओर व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों व कार्यशाला में उपस्थित ग्रामवासियों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलवाया।                                                                        
 कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रजनी बब्बर ने कहा  कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिला होने के नाते यहां के नागरिकों को सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने वाले नशीले पदार्थो की खेप के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसी कोई भी गतिविधि होते देखे तो तुरंत थानाधिकारी या बड़े अधिकारियों को इसकी सूचना दे। किसी भी प्रकार के लालच में आने से भी बचे। कोई आपके भोलेपन का फायदा भी उठा सकता है। अक्सर लोग समाज में बदनाम होने के डर से नशे के दल-दल में बुरी तरह धंस चुके बच्चो का इलाज करवाने से भी डरते है। ऐसे में बहुत से नौजवानों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है। नशे की गिरफ्त में बुरी तरह पड़ चुके बच्चो को इलाज के लिए सामने लाने की झिझक समाज को छोड़नी होगी, तभी हम उन बच्चो की जिंदगी बचा सकेंगे।  
कार्यक्रम में  पुलिस थाना जवाहर नगर के मीरा चोकी प्रभारी श्री विजय कुमार,  सिपाही पवन कुमार,  हनुमान सिंह,  भवानी सिंह,  सरपंच श्री श्रीराम बरावड़, उपप्रधानाचार्य रामरत्न, उपप्रधानाचार्य रविंद्रजीत कौर, उपप्रधानाचार्य प्रताप सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, बेसिक सुमन कवर, संदीप कुमार, स्नेहलता, मधुसूदन स्वामी, विकास जांदू, मनसुख राम, राजेश कुमार, कविता गर्ग, रणधीर कौर, रमनकांता, उर्मिला रानी, गीता कुमारी,  सुमन वर्मा, प्रेमसिंह, राजेंद्र कुमार, गुलशन चोपड़ा, गजानंद, विद्यालय के विद्यार्थी, गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक मधुसूदन स्वामी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रविकांत गोयल ने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श भी दिया। ०0०

********






शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

ना नशा करेंगे ना करने देंगे: नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम व रैली का आयोजन

 



श्रीगंगानगर, 25 फरवरी 2022.


 राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर की प्राथमिक उपचार एवं नशा, मधपान तंबाकू निषेध समिति एवं एन एस एस (स्वयंसेवक) व रेंजनिंग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया और इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। 

समिति प्रभारी श्रीमती रेखा बेरवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत नशा व तंबाकू निषेध विषय पर पोस्टर, नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।


 नारा लेखन में प्रथम पुरस्कार रेनू पुत्री मदनलाल, द्वितीय पुरस्कार गीता पुत्री ईश्वर राम व द्वितीय पुरस्कार अलका व तृतीय प्राइस द्रोपती पुत्री कृपाराम ने प्राप्त किया।


 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ज्योति पुत्री महेश्वरी प्रसाद, द्वितीय पुरस्कार अलका पुत्री प्रेम कुमार, तृतीय पुरस्कार स्नेहा सुंडा पुत्री सुख करण व सांत्वना पुरस्कार मनप्रीत कौर पुत्री शेर सिंह ने प्राप्त किया।


इसके अलावा महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता एवं शपथ के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया, जिसमें सभी छात्राओं व महाविद्यालय स्टाफ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 


नशा मुक्ति अभियान के अंतिम पड़ाव पर आज महाविद्यालय की छात्राओं व समस्त स्टाफ ने शहर में नशा विरोधी जागरूकता के लिए विभिन्न मार्गों पर एक रैली निकाली, छात्राओं ने बैनर व विभिन्न पोस्टरों पर लिखे नारों एवं संदेशों के द्वारा नशा जागरूकता हेतु सराहनीय प्रयास किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. डीपी सिंह, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. बबीता काजल, डॉ. आशा अरोड़ा, डॉ. नवनीत, गुरप्रीत, डॉ. श्याम लाल, डॉ. पूनम बजाज, डॉ. गरिमा यादव, डॉ. संतोष मीणा, डॉ. अल्पना व बहुत अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। 







---------



शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

नशामुक्ति जनजागृति-ढाबां झल्लार ( सूरतगढ़) में कार्यशाला का आयोजन.

 




सूरतगढ़/श्रीगंगानगर, 25 फरवरी 2022.


 जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द शर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति महाअभियान ‘मंशा‘ के अन्तर्गत  पुलिस थाना सूरतगढ सदर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाबांझल्लार में नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. रविकान्त गोयल ने कहा कि नशे की एक लत व्यक्ति से उसका तन-मन-धन, सामाजिक प्रतिष्ठा छीन लेती है तथा बदले में दुख-दर्द, तकलीफंे मुसीबतें प्रदान करती है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अनेक लोग नशे में अपनी सारी कमाई बर्बाद कर देते है तथा घर जाकर परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौच इत्यादि करते है, जिससे उनके घर में गरीबी, लाचारी अभाव इत्यादि समस्यायें डेरा डाल लेती है। बच्चे छोटी-छोटी वस्तुओं के लिए तरसते है। 

डॉ. गोयल ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जब उनसे ईलाज लेकर नशा छोड़ देते है तो उनके जीवन में सुखद परिवर्तन स्पष्ट दृष्टिगोचर होने लगते हैं, बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगती है, प्रेम एवं उल्लास का वातावरण बन जाता है तथा सुन्दर भविष्य की आशा के दीप टिमटिमाने लगते है। डॉ. गोयल ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाकर नशे से बचने के उपाय बताये तथा जीवन भर नशा न करने की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री श्योपतराम एएसआई पुलिसथाना सूरतगढ़ सदर ने कहा कि नशा सभ्य समाज पर एक कंलक है, जिसे हमें जड़ से उखाड़ना है, जिसके लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज की जागरूकता एवं सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही इस भयावह समस्या पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने समाज को प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री विजय किरोड़ीवाल ने कहा कि नशे का मार्ग व्यक्ति को पतन की ओर ले जाता है, नशा व्यक्ति से उसकी अच्छाईयों को छीनकर उसमें बुराईयां भर देता है। नशे को मिटाकर ही इसके दुष्परिणामों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में शाला प्रधानाचार्य श्री मुकेश वर्मा ने कहा कि नशा चाहे ज्यादातर पुरूष ही करे लेकिन उसका प्रकोप न केवल परिवार पर बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है। ०0०






----------


शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

मानव जन्म अनमोल रे - बोतल में ना रोल रे, कीकरवाली में नशामुक्ति कार्यशाला

 


श्रीगंगानगर, 18 फरवरी 2022.


"नौजवान, नशामुक्त समाज की रचना करने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें। "





जिला पुलिस प्रशासन श्रीगंगानगर द्वारा संचालित नशामुक्ति परामर्श एवम् उपचार केंद्र इस नेक कार्य में आपका सहयोग करने को सहर्ष तैयार है। समाज के अग्रिम पंक्ति में खड़े समाजसेवी संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता भी इस यज्ञ में अपने सहयोग की आहुति डालें। देश की आजादी में शिक्षकों का बहुत बड़ा रोल रहा है। 

ये उदगार पुलिस थाना मुकलावा की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीकरवाली में आयोजित नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला व नशामुक्ति शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. रविकांत गोयल ने कहे। 

डॉ. गोयल ने नशेडियों के लक्षण, नशीले पदार्थाें के दुष्परिणाम, नशीले पदार्थाें से बचने के उपाय से अवगत करवाते हुए नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। 

शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि मुनीश कुमार लड्ढा ने कहा कि मानव जन्म अनमोल रे-बोतल में ना रोल रे। अब जो मिला है फिर ना मिलेगा- कभी नहीं -कभी नहीं -कभी नहीं। विद्यालयों व महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी स्वयं नशे के जाल में फंसने से बचे ओर जो लोग किसी भी कारण से नशे की चपेट में आ चुके हैं, उनको नशे रूपी दल -  दल से बाहर निकालने में अपनी युवा शक्ति का सही उपयोग करें। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डी. एस. पी. ( रायसिंहनगर ) अन्नु बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थी गांव को नशामुक्त बनाने को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। यदि गांव नशे से बचे रहेंगे तो ही खेतो में अनाज उपजेगा। नहीं तो आने वाली पीढ़ियों के नशेड़ी नौजवान देश को अनाज के स्थान पर भूख और बर्बादी देंगे। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा ने कहा कि ग्रामीण युवा दिखावे की जिंदगी जीने की ओर अग्रसर होते दिखाई पड़ने लगे हैं, जो कि चिंता का विषय है। कीकरवाली ग्राम पंचायत सरपंच धनराज गेदर ने कहा कि नशामुक्ति जनजागृति कार्यशालाओं से जो वातावरण निर्मित हो रहा है, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। आज छोटे - छोटे बच्चे अपने अभिभावकों का नशा छुड़वाने में प्रभावी भूमिका अदा करते दिखाई पड़ने लगे हैं। 

तहसीलदार अमर सिंह भनखड़ ने ग्रामीणों से आहवान किया कि जो अवैध रूप से नशा बेचते हैं, उनकी सूचनाएं सी एल जी सदस्यों और थानाधिकारियों के माध्यम से साझा करें ताकि पुलिस प्रशासन उनके विरुद्ध कार्यवाही कर सके। नशा चेतनता समाप्त करता है। पहले खुद से नशा छोड़ने की शुरुआत करे। विद्यालय प्रधानाचार्य अमरीश कुमार ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसे नशे में न गवाएं। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ परिवार का जीवन भी बर्बाद कर देता है।  विद्यार्थी नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल कर सकते हैं। नशामुक्त समाज की रचना करने में सहयोगी बनें। 

सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी ( माध्यमिक) शिव शंकर बिश्नोई  ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में आई.पी. एस. श्री सुधीर प्रताप सिंह ने नशामुक्त श्रीगंगानगर की सोच के साथ इस जिले में नशामुक्ति अभियान शुरू किया था, जो आज फिर मंशा नशामुक्ति अभियान के सशक्त इरादो के साथ पूरे बीकानेर संभाग में शुरू किया गया है।  

श्रीगंगानगर जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग और जिला पुलिस अधीक्षक श्री आनंद शर्मा इस दिशा में विशेष रूप से प्रयासरत हैं। 




थानाधिकारी मुकलावा मलकीत सिंह ने कहा कि नशामुक्ति अभियान पुलिस प्रशासन  द्वारा चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। युवा व जागरूक लोग इस अभियान के सहयोगी बनें। कार्यक्रम में विक्रम ज्याणी ने नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रविकांत गोयल ने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों की जांच की व उन्हें उचित परामर्श दिया।०0०

--------






शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

साधुवाली में नशा मुक्ति जन-जागृति कार्यशाला का आयोजन

 



श्रीगंगानगर, 4 दिसम्बर 2020.

 जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा संचालित एवं डीजीपी राजस्थान श्री एम.एल. लाठर द्वारा निर्देशित  आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत  पुलिस थाना जवाहर नगर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साधुवाली में नशा मुक्ति जन-जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीशनल एस.पी.श्री सही राम बिश्नोई ने कहा कि नशा प्रवृति आज एक महामारी का रूप ले चुकी है, नशा करने से युवा पीढी पथ भ्रष्ट होकर अनुचित कार्यो, अपराधों इत्यादि में संलिप्त हो रही है, अपना भविष्य बरबाद कर रही है तथा समाज के लिए विकराल समस्या का रूप ले रही है। नशे को काबू करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन-जन को जुड़ कर समाज को नशा मुक्त करने के पावन उद्देश्य से अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करना चाहिए जिससे नशे को मिटाया जा सके। 

कार्यक्रम में नशा  मुक्ति विशेषज्ञ डा0 रविकान्त गोयल ने कहा कि नशे की एक लत व्यक्ति से उसका तन-मन-धन, सामाजिक प्रतिष्ठा छीन लेती है तथा बदले में दुख-दर्द, तकलीफे मुसीबते प्रदान करती है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अनेक लोग नशे में अपनी सारी कमाई बरबाद कर देते है तथा घर जा कर परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौच इत्यादी करते है जिससे उनके घर  में गरीबी, लाचारी, अभाव इत्यादि समस्यायें डेरा डाल लेती है, बच्चे छोटी छोटी वस्तुओ के लिए तरसते है। डा0 गोयल ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जब उनसे ईलाज लेकर नशा छोड़ देते हैं तो उनके जीवन में सुखद परिवर्तन स्पष्ट दृष्टिगोचर होने लगते है, बच्चो की आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगती है, प्रेम एवं उल्लास का वातावरण बन जाता है तथा सुन्दर भविष्य की आशा के दीप टिम-टिमाने लगते है। डा0 गोयल ने उपस्थित लोगो को नशे के दुुष्प्रभावों से अवगत करवा कर नशे से बचने के उपाय बताये तथा जीवन भर नशा न करने की शपथ दिलवाई।



कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस वृताधिकारी श्री ईस्माइल खान ने कहा कि नशा सभ्य समाज पर एक कलंक है जिसे हमें जड़ से उखाड़ना है, जिसके लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज की जागरूकता एवं सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। सामूहिक प्रयासो से ही इस दानव रूपी नशे की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने समाज को प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया। कार्यक्रम में पैरा-लीगल वालन्टीयर एवं चेस कोच श्री इन्द्रमोहन सिंह जुनेजा ने कहा कि नशे का मार्ग व्यक्ति को पतन की ओर ले जाता है। 

कार्यक्रम में शाला प्रधानाचार्य सुश्री रजनी बब्बर ने कहा कि नशा चाहे ज्यादातर पुरूष ही करें लेकिन उसका प्रकोप न केवल परिवार पर बल्कि पुरे समाज पर पड़ता है विशेष तौर पर महिलाऐं इस से ज्यादा पीड़ित होती है। इस अवसर पर सरपंच श्रीराम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पुलिस थाना जवाहर नगर के थानाधिकारी श्री विश्वजीत द्वारा सभा को नशे से बचने एवं अनुशासित जीवन जीने हेतु संदेश दिया गया। 

----------






शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

पुलिस ने बींझबायला में लगाया नशा मुक्ति शिविर

 

श्रीगंगानगर, 27 नवम्बर 2020.

 पुलिस विभाग के आप्रेशन प्रहार एवं भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त के मार्गदर्शन में पुलिस थाना घमूङवाली के माध्यम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बींझबायला मे नशा मुक्ति शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में नशा मुक्ति विशेषज्ञ डाक्टर रविकान्त गोयल ने मुख्य वक्ता के रुप मे विद्यार्थियों व ग्रामवासियों को कहा कि नशे का सेवन मुसीबतों को बुलाना है। नशा करने वाला धीरे-धीरे इसका आदी हो जाता है तथा नशे के सिवा कुछ नही सूझता है। नशा पाने के लिये उचित-अनुचित कार्य व अपराध तक कर बैठता है, जिसका परिणाम उसके साथ-साथ परिवार समाज को भुगतना पङता है। डाक्टर गोयल ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे  से बचने, नशा छुङाने की जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमूह को जीवन भर नशा न करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र सिह राठौड़ आरपीएस वृताधिकारी श्रीकरणपुर ने छात्रा- छात्राओं व ग्रामवासियों से कहा कि युवाओं द्वारा अक्सर नशे का प्रयोग आनंद प्राप्त करने, चिंताओं को मिटाने आदि कारणों से किया जाता है। जो वास्तव मे पीडा,  असफलता, अपयश, बर्बादी का कारण बनता है। इसलिये नशे से दूर रहने मे ही मानव की भलाई है।

कार्यक्रम मे पुलिस थाना घमूङवाली के थानाधिकारी श्री करतारसिंह ने कहा कि समाज मे फैले नशे को मिटाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। आमजन को भी इस नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त करने मे सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच श्री साधूराम ने कहा कि नशे को मिटाने के लिये गांव के हर व्यक्ति को आगे आकर अपने घर मोहल्ले को नशे के बंधन से आजाद करना होगा, तभी हम आगे बढ पाएंगे।

इस अवसर प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन मे रहने, नशें से दूर रहने, अपने कक्षा व विद्यालय को भी नशा मुक्त बनाए रखने हेतू सजग रहने व निरंतर कार्य करने प्रेरणा प्रदान की। 





 





सोमवार, 27 अप्रैल 2020

* हवलदारजी,ड्यूटी पर बीड़ी सिगरेट का धुंवा उड़ाते हो,लोकडाउन में कहां से लाते हो?




* हवलदारजी,ड्यूटी पर बीड़ी सिगरेट का धुंवा उड़ाते हो,

लोकडाउन में कहां से लाते हो?

म्हारे शहर के सबते बड़े 

अर लोगां नै सबते घणी सीख

देवण आलै हवलदार जी।

तम से एक बात पूछण का जी कर आया।

ड्यूटी अर उपर ते पुलिस वर्दी पहनी,

बीड़ी सिगरेट के सुट लगाते धुआँ उड़ाते हो। ड्यूटी पर ऐसा नहीं न करते।

मेरा सवाल ड्यूटी पर धुंआ उड़ाने पर ना है जी।ये सवाल डिप्टी करे अर सीआई करते अच्छे लागै।

म्हारा सवाल तम से ये है जी।

लोकडाउन लाग रया सै। 

आपणे शहर में भी लाग रैया सै। 

बीड़ी सिगरेट गुटखा तम्बाकू की तमाम दुकानें रेहड़ियां स्टालें बंद सै।

तम बीड़ी सिगरेट गुटखा कहां तै

कबाड़ लातै हो जी। 

तम लोगां नै सारै दिन सीख देते हो जी

तम नै इतना मालम होवैगा अर होणा भी चाहिए कै इण तै कैंसर हो जाता है जी। फेफड़े,लीवर,गला आंते डैमेज हो जावै है।

तम तो परयावण परेमी भी हो।

 पौधे बांटते कितनी फोटू संस्थाओं कै साथ फेसबुक पर लगाते रहे हो जी।

 बीड़ी सिगरेट गुटखा सारै परयावण नै खराब करते हैं जी। 

तम लोगां गे चालान काटो हो,

थारा चालान कट जावेगा जी।

हम नहीं काटेंगे जी वो काट देगा जी।

तम पढ कै मान जावो जी।

बीड़ी सिगरेट के सुट तमने खराब करेंगे जी। 

ना मानोगे जणा कोई दूसरा हवलदार चौक पर सीख देता मिलेगा जी।

कहणा मान ही लो जी।

*****

करणीदानसिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़, भारत.

******





सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

खाटलबाना में नशा मुक्ति जन जागृति कार्यशाला का आयोजन-



श्रीगंगानगर, 16 फरवरी 2020.

 जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तर पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना हिन्दुमलकोट द्वारा विद्या ज्योति माॅडल स्कूल खाटलबाना में शुक्रवार को नशा मुक्ति जन जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया। 




कार्यक्रम में नशा मुक्ति विशेषज्ञ डाॅ0 रविकान्त गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मानवता का शत्रु है। नशा करने वाले व्यक्ति को हानियां पहुंचाता है, साथ ही सैकडो व्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। नशे का सेवन समाज के लिए नुकसानदायक होता है। डाॅ0 गोयल ने नशे से होने वाले दोषो, दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशों से स्वयं बचने व समाज को नशामुक्त बनाने के सरल वैज्ञानिक उपायों की जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमूहों को जीवनभर नशा न करने की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर पैरा लीगल वाॅलन्टीयर श्री इन्द्र मोहन सिंह जुनेजा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नशा करने वाले लोग जीवन में पिछड जाते है। अपना कार्य अच्छे ढंग से नही कर पाते है तथा नशे के आदि होने के कारण अनेको बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। आर्थिक तौर पर कमजोर हो जाते है। अपराध एवं अनैतिक कार्यो में लिप्त होने लगते है। श्री जुनेजा ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए इससे मिल रही सफलताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

-------------


शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

पुलिस सहयोग से 10 जेड में नशा मुक्ति कार्यशाला


श्रीगंगानगर, 4 अक्टूबर 2019.

जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के सहायोग से गांव 10 जैड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति जन जाग्रति कार्यशाला एवं निःशुल्क नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्राम वासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नशामुक्ति परामर्श एवं उपचार केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ0 रविकान्त गोयल ने उपस्थित विद्यार्थियों, विद्यालय स्टॉफ व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आज सबसे अधिक खतरा नशे से ही है। डॉ0 गोयल ने नशे के दोषों , दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशा न करने, नशे के आदि व्यक्तियों को नशा छुडवाने के सरल व वैज्ञानिक उपायों की जानकारी देते हुए जीवन भर नशा करने व नशा छुड़ाने की शपथ दिलवाई। 

कार्यक्रम में समाज सेवी श्री बनवारी लाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले कल को नेतृत्व प्रदान करने वाले युवा स्वयं में परिवर्तन कर देश के सामने उदाहरण बने। साहस से आगे बढे तथा जिम्मेदारी उठाकर निस्वार्थ सेवा भावना से प्रयास आरम्भ करे। उन्होने कहा कि हर विवेकशील व्यक्ति को नशे से दूर रहते हुए समाज को नशा मुक्त रहने के लिए सम्त जागरूक एवं प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस थाना सदर के सहायक पुलिस निरीक्षक श्री ताराचंद ने अपने सम्बोधन में कहा कि नशीले पदार्थो का सेवन हर दृष्टि से नुकसानदायक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। इन्हे नशे से दूर रहना चाहिए। 

आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्री कपिल कूकना, ग्राम पंचायत 10 जैड के श्री रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ अध्यापक श्री सुभाषचंद, वरिष्ठ अध्यापक श्री मोतीलाल सहित श्री सतनाम सिंह बराड़, श्रीमती जन्नत बानो एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री विजय किरोडीलाल ने भी सम्बोधित किया।




शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

पुलिस इंस्पेक्टर निकेत पारीक ने नशामुक्ति का आह्वान किया-सूरतगढ़ में नशामुक्ति कार्यशाला


सूरतगढ़/श्रीगंगानगर, 5 जुलाई 2019.
 जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एंव शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत नशा मुक्ति कैंम्प का आयोजन हर्ष कोन्वेन्ट स्कुल सुरतगढ में पुलिस थाना सुरतगढ के माध्यम से आयोजन किया गया।
नशा मुक्ति विशेषज्ञ  डॉ0 रविकान्त गोयल ने मुख्यवक्ता के रूप में कहा कि नशा मानव के लिए घातक होता हैं। नशा करने वाला अपनी नशे की लत के कारण धन दौलत जमीन जायदाद अपना कारोबार व मान मर्यादा नष्ट कर बैठता है। उसका तन बीमारियों का घर बन जाता है। डॉ0 गोयल ने  मानव पर पड़ने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुऐ नशों से दूर रहने नशा छोड़ने व नशाग्रस्त व्यक्ति का नशा छुड़वाने के सम्बन्ध में वैज्ञानिक जानकारी दी व सरल तरीके बताये तथा उपस्थित जनसमूह को जीवनभर नशा नही करने एवं नशा पिड़ितों का नशा छुड़वाने की सामुहिक शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री बनवारीलाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि नशे के कारण ही व्यक्ति अपराध कर बैठता है। नशे के कारण ही घर टुटते हैं । नशे के कारण ही व्यक्ति समाज में अपनी प्रतिष्ठता खो बैठता है। नशा तमाम बुराईयो की जड़ है इसलिए हम सभी को नशों से बचना चाहिऐ।
कार्यक्रम में पुलिस थाना सूरतगढ़ शहर के थानाधिकारी श्री निकेत कुमार पारीक पुलिस निरीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इन्हे नशे से बचना चाहिये, जो लोग नशा करते है, उन्हें  इस बुराई का त्याग कर देना चाहिये। नशा प्रत्येक मनुष्य के विनाश का कारण है। नशे का अपराध से सीधा संबंध है। समाज से नशे को मिटाकर हम समाज को अपराध मुक्त कर सकते है
           कार्यक्रम में हर्ष कोन्वेन्ट स्कूल के डायरेक्टर श्री अनिल धानुका ने पुलिस के इस नशामुक्ति अभियान को मानवता का हितैेषी बताते हुए महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए,उनकी सीख लेने को कहा व नशामुक्त रहते हुए समाज से नशे को जड़ से उखाड़ने का आहवान किया।
           आयोजित कार्यक्रम में सीएलजी सदस्यगण,कैमिस्ट एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, पूर्व व वर्तमान नगरपालिका चैयरमैन सहित काफी संख्या में शहरवासी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री विजय किरोड़ीवाल ने भी सहयोग प्रदान किया।
-------------



यह ब्लॉग खोजें