करणी प्रेस इंडिया
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
वाशिंग लाईन और वंदेभारत कोच मेंटेनेंस. कार्य प्रगति पर.सूरतगढ़ व क्षेत्र का इतिहास बदल जाएगा.
* विशेष: करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 अक्टुबर 2026.
रेलवे यार्ड में आधुनिक वाशिंग लाइन और वंदेभारत कोच मेंटेनेंस का निर्माण कार्य तेज गति पर चल रहा है। रेल की गति शक्ति शाखा ने नींव रखी जाने के बाद सबसे पहले वाशिंग लाइन के ओफिसियल बिल्डिंग निर्माण का कार्य शुरू किया है। इसके बाद दो वाशिंग लाइन और दो पिट लाइनों का निर्माण होगा। यहां वंदेभारत के कोच मेंटेनेंस का कार्य भी होगा।
रेल विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा की टीम प्रयासों से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से अनेक बार मिलने रेलवे को बड़ा यात्री लाभ मिलने की तथ्यात्मक स्थिति सामने रखने पर सूरतगढ़ में निर्माण का निर्णय हुआ था।
* अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि संपूर्ण कार्य 75 करोड़ रूपये के हैं। उन्होंने बताया कि द्रुत गति से चल रहे सभी निर्माण आगामी डेढ वर्ष तक पूर्ण होंगे। शर्मा ने बातचीत में कहा कि सूरतगढ़ के रेल इतिहास में इस निर्माण के बाद दूरी की रेलें मिलेंगी तथा सीमा क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।
(स्वतंत्र पत्रकार, राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत लाईफटाईम)
साइबर ठगी: राजस्थान पुलिस (R4C) लाई 'मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल' (MRM), बिना कोर्ट के चक्कर काटे सीधे बैंक खाते में लौटेगी ठगी की रकम
* करणी प्रेस इंडिया *
जयपुर 16 अक्टूबर 2026.
महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने और उनके बैंक खातों में होल्ड या फ्रीज की गई धनराशि वापस करवाने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा आर4सी द्वारा मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। इस मॉड्यूल के जरिए राजस्थान पुलिस अब तक 8,016 आवेदनों पर कार्रवाई कर 5.67 करोड़ रुपये की वापसी के लिए बैंकों को निर्देश दे चुकी है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया है कि एमआरएम के माध्यम से फ्रीज की गई धनराशि की वापसी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है। इसका उद्देश्य पात्र पीड़ितों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी रकम वापस दिलाने में मदद करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से अदालतों और बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें।
क्या है मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल?—
मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत I4C द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शुरू किया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट mrm-ncrp.mha.gov.in है। इसके माध्यम से साइबर वित्तीय धोखाधड़ी में होल्ड या फ्रीज की गई राशि की वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
धनवापसी की तीन श्रेणियां
● श्रेणी-1 : किसी एक बैंक खाते में फ्रीज राशि ₹50,000 तक हो, तो एफआईआर या न्यायालय के आदेश की आवश्यकता नहीं है। पुलिस रिपोर्ट और इंडेम्निटी बॉण्ड के आधार पर धनवापसी होगी।
● श्रेणी-2: कुल फ्रीज राशि ₹50,000 से अधिक हो, लेकिन किसी एक बैंक खाते में ₹50,000 से अधिक न हो, तो एफआईआर या न्यायालय के आदेश की जरूरत नहीं है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर धनवापसी होगी।
● श्रेणी-3 : किसी एक बैंक खाते में फ्रीज राशि ₹50,000 से अधिक हो, तो एफआईआर दर्ज कराना अनिवार्य है। एफआईआर के बाद शेष प्रक्रिया एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी।
ऐसे काम करता है एमआरएम मॉड्यूल
1. पीड़ित 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है और उसे एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलता है।
2. शिकायत मिलने पर बैंक, भुगतान सेवा प्रदाता और अन्य वित्तीय संस्थाएं सीएफसीएफआरएमएस के जरिए संदिग्ध खाते की राशि होल्ड करती हैं, ताकि अपराधी पैसा न निकाल सके।
3. राशि होल्ड होने पर पीड़ित एमआरएम पोर्टल पर "Raise Refund Request" के जरिए आवेदन कर सकता है। इसमें शिकायत संख्या, ओटीपी सत्यापन और बैंक खाता विवरण देना होता है।
4. रिफंड रिक्वेस्ट संबंधित जांच अधिकारी या पुलिस थाने को भेजी जाती है, जो शिकायत, बैंक ट्रेल और होल्ड राशि का सत्यापन करता है।
5. पुलिस संदिग्ध खाताधारक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग सकती है और जवाब के लिए समय दिया जाता है। संतोषजनक जवाब न देने या उपस्थित न होने पर आगे की कार्रवाई की जाती है।
6. जांच में राशि पीड़ित की पाई जाने और जांच के लिए रोकना आवश्यक न होने पर पुलिस बीएनएसएस की धारा 106 (3) के तहत धनवापसी की अनुशंसा कर सकती है।
7. पुलिस आदेश या जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बैंक राशि पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करता है और स्थिति एनसीआरपी-सीएफसीएफआरएमएस पर अपडेट करता है।
नागरिकों से अपील—
यह पूरी प्रक्रिया 100% निःशुल्क, सुरक्षित और पारदर्शी है। धनवापसी का झांसा देने वाले किसी भी दलाल, एजेंट या अनधिकृत व्यक्ति को कोई भुगतान न करें। साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने, साइबर पुलिस थाने, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर सूचना दें।०0०
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
पंचायत राज चुनाव का कांग्रेस सम्मेलन सूरतगढ़ में भारी भीड़. गेदर ने भाजपा पर आरोप लगाए.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 16 अक्टुबर 2026.
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस के सम्मेलन में विधायक डुंगरराम गेदर ने
भाजपा पर निशाना साधा और जमकर आरोप लगाए कि निकाय चुनाव में जीतने के लिए भाजपा ने पुलिस का सहारा लिया।
सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन लिए गए। इसके साथ ही सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी रामवीर सिंह व विधायक डूंगर राम गेदर ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
सम्मेलन में अनेक वक्तव्य हुए जिनमें श्रीगंगानगर जिला प्रमुख व राजियासर और सूरतगढ़ पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान बनाने का आह्वान किया गया।
पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष परमजीत रंधावा, पूर्व प्रधान देवीलाल सहारण, अमित कड़वासरा, राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी,सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, हरीराम मेघवाल, गगन वडिंग, कृष्ण गोदारा, बनवारी थोरी, जयप्रकाश गिल्ला, प्रवीण गोयल व बंशीधर छाबड़ा, पार्षद नीरू मुंजाल ने अपने विचार रखे।
* विधायक डूंगर राम गेदर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय चुनाव जीतने के लिए सरकार ने पुलिस का सहारा लिया। गुंडागर्दी और झूठे मुकदमों के माध्यम से जनता द्वारा चुने गए पार्षदों पर दबाव बनाकर चुनाव जीतना लोकतंत्र की हत्या है। जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भाजपा कानून का दुरुपयोग कर, चुने हुए प्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर पंचायती राज चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। कांग्रेस की लड़ाई देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की है। देश के युवा आज अपने हक और बेहतर भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार असहमति की आवाज को देशविरोधी करार देती है।
विधानसभा प्रभारी रामवीर सिंह ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। किसानों की हालत खराब है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाने में सरकार विफल रही है। यह सम्मेलन महाराजा सिनेमा में हुआ जिसमें टिकटार्थियों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ मौजूद हुई।०0०
राजस्थान में पत्रकारों को भूखंड आवंटन नियम. कौन कर सकते हैं आवेदन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान 16 अक्टुबर 2026.
राजस्थान में सरकार द्वारा पत्रकारों को भूखंड आवंटन की मांग और सरकार द्वारा इस पर कुछ हलचल की भनक है। पत्रकारों को भूखंड आवंटन के नियम कुछ वर्ष पूर्व बनाए गए थे। पत्रकारों में पूर्णकालिक पत्रकार,पत्रकारिता अनुभव, पत्रकारिता से आय आदि की जानकारी यहाँ है।
👌 सरकार की नयी योजनाओं में नियमों में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं लेकिन पूर्णकालिक पत्रकार होना आवश्यक है।०0०
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
सूरतगढ़ स्थापना दिवस समारोह:नगरपालिका का आचरणहीन रवैया.शहर में जबरदस्त आलोचना.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 अक्टुबर 2026.
नगरपालिका प्रशासन की ओर से 14 अक्टुबर संध्या में ' सूरतगढ़ स्थापना' दिवस समारोह हनुमान खेजड़ी मंदिर टिब्बे पर आयोजित किया गया जिसके आमंत्रण में नगरपालिका ने आचरणहीन रवैया अपनाया।
👍 समारोह में भाजपा के पार्षदों और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर (भाजपा) को ही आमंत्रित किया गया।
आलोचना और शिकायत सामने आई कि कांग्रेस पार्षदों को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,माकपा के नेताओं को भी आमंत्रित नहीं किया गया। विधायक डुंगरराम गेदर को भी समारोह में और आमंत्रण पत्र तक में अतिथि नहीं रखकर तिरस्कार किया गया। यह समारोह केवल एक पार्टी भाजपा का समारोह बना दिया गया।
* नगरपालिका प्रशासन के द्वारा यह भूल नहीं थी। समारोह में पत्रकारों को भी आमंत्रित नहीं किया गया जिसके कारण पत्रकार समारोह में नहीं पहुंचे।
* नगरपालिका के पिछले बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने पूछे जाने पर कहा कि सूरतगढ़ स्थापना दिवस समारोह में उनको भी नहीं बुलाया गया।
* नगरपालिका द्वारा समारोह के अतिथियों में भी गड़बड़ रही। मुख्य अतिथि एसडीएम भरतजयप्रकाश मीणा व विशिष्ट अतिथि ज्योतिकंवर थी। लेकिन कार्ड पर आमंत्रित करने वाले का नाम ही नहीं था। ये आमंत्रण कार्ड किनको दिए गये?
* यह नगरपालिका द्वारा आयोजित समारोह था। यहां पर सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी भवानीसिंह पंवार अतिरिक्त जिला कलेक्टर हैं तो नगरपालिका प्रशासन को मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर को बनाना था।
** शहर की संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी इग्नोर किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के 31 व्यापारिक संगठन हैं।
* नगरपालिका की ओर से आयोजन था और गढ अंधेरे में था।
👌 नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर से पूछे बिना राय लिए बिना यह समारोह नहीं हुआ। यह मामूली मामला नहीं है कि साधारण चर्चा करके ही छोड़ दिया जाए इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच की जानी चाहिए कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गणपत राम ने भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं को किसके इशारे पर इग्नोर किया? नगरपालिका प्रशासन का आचरण सारे शहर को आमंत्रित करने का होता है जिसका कोई प्रचार तक नहीं किया गया।
👍 विधायक डुंगरराम गेदर और कांग्रेस के पार्षद, कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी, माकपा नेता आदि आज एसडीएम से दोपहर में मिले।
एक पार्षद हरिप्रसाद दाधीच उर्फ छोटू पंडित पूछे जाने पर बताया कि सूरतगढ़ स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस पार्षदों को नहीं बुलाया जाना मुद्दा था। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था खराब होने, सड़कें बिजली व सीवरेज की परेशानियों के मामले भी थे। कांग्रेस के पार्षद का कहना था कि यह जानबूझकर किया गया लगता है। संपूर्ण शहर का समारोह था जिसे केवल भाजपा का बना दिया गया।
०0०
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
चुनाव से शुरू अब तक हो रहे सड़कों पर अवैध निर्माण. सूरतगढ़ आवासन मंडल कालोनी व पश्चिम.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 14 अक्टुबर 2026.
नगरपालिका चुनाव के दौरान शुरू हुए सड़कों पर अवैध निर्माण चौकियां,स्लोप,आहते चारदीवारियां अभी भी चल रहे हैं। रोड पार्ट पर ये अवैध निर्माण अब तो सड़कों के ऊपर तक और अनेक तो शानदार टाईलें लगाकर किये गये हैं। अधिशासी अधिकारी गणपतराम को लगातार अतिक्रमणों की शिकायतें हो रही है लेकिन अतिक्रमण रोधी दस्ते को अतिक्रमण ध्वस्त करने और सामग्री जब्त करने का आदेश नहीं दिया जा रहा।
* सेवा सेतु अभियान में सड़कें साफ नालियां साफ करने का निर्देश है मगर यहां सरकार के निर्देश की अवहेलना हो रही है। नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण पूरे बन जाएं की शह दे रहा है। आवासन मंडल कालोनी पुरानी आकाशवाणी भवन के पीछे की सड़क पर तो अभी अनेक आवासों के पंद्रह फुट तक आगे सड़क के ऊपर तक हाल में टाईलें लगाकर अतिक्रमण हुए हैं।
* वाटरवर्क्स की टंकी के पश्चिम में रोडपार्ट पर अभी ताजे अवैध निर्माण हो रहे हैं।
* सेवा सेतु अभियान में आज श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर जाट धर्मशाला के पास अवैध निर्माण हटाया गया है। जयपुर में भी अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। नगरपालिका सूरतगढ़ का प्रशासन अतिक्रमण तोड़ता है या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों का साथ देता है यह अब मालुम होगा, क्योंकि अभियान के दो दिन 25,16 अक्टुबर ही शेष हैं।
* नव निर्वाचित चैयरमैन ज्योतिकंवर ने,भाजपा नेता संदीपकासनिया ने और जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह नेशहर
के विकास के संकल्प वाले भाषण दिए हैं और नगरपालिका प्रशासन सड़क हक की जमीनों पर अतिक्रमण करवाते हुए विकास करवाएगा। यह कौनसा विकास शहर में चलाया जा रहा है कि ईओ को कोई नेता और संगठनों के लोग टोक नहीं रहे।०0
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
सूरतगढ़. बाजार में मिट्टी कचरे ईंटों से बंद किया नाला. अभियान में भी नहीं खुला.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 13 अक्टुबर 2026.
राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा सेवा सेतु अभियान में भी मुख्य बाजार रेलवे रोड सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक का दक्षिणी दिशा का बंद किया नाला नहीं खोला जा सका।
* सुभाष चौक पर दक्षिण से उत्तर की ओर क्रोसिंग नाले की सफाई भी नहीं हुई।
नगरपालिका प्रशासन को सूचना के बाद भी इस नाले की सफाई नहीं करवाई गई जबकि अभियान के केवल तीन दिन 14,15,16 अक्टुबर ही शेष हैं।
* सड़कों पर से अतिक्रमण हटवाना भी फेल हुआ। होटल ढाबों के आगे मेज कुर्सियों बैंचों से सड़कों पर हुए अतिक्रमण भी नगरपालिका प्रशासन हटा नहीं सका। रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार के आगे सड़क पर होटल भोजनालय मालिक मेज कुर्सियां बैंच से अतिक्रमण कर लेते हैं। नगरपालिका न सामान हटवाती है न जब्ती करती है न जुर्माना लगाती है।०0०
सूरतगढ़.बाईक सवार 2 जने युवती का पर्स छीन फरार.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 13 अक्टुबर 2026.
काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो जने एक युवती का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना आज मंगलवार को शाम करीब 5 बजे वार्ड नंबर 30 में पार्षद कृष्ण कुमार छींपा के निवास के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 29 स्थित स्वामी विवेकानंद चौक के पास रहने वाले प्रज्ञा स्वामी अपनी सहेली के खरीदारी करने बाजार जा रही थी। उनके पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने प्रज्ञा के हाथ से पर्स छीन लिया। इसके बाद आरोपी बैंक ऑफ इंडिया के आगे से होते हुए भग्गू वाला कुआं रोड की तरफ भाग निकले। जानकारी के मुताबिक, पर्स में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोबाइल और करीब 15 हजार रुपए नकद थे।
घटना के समय पास में दुकान पर मौजूद राकेश कोचर और उनके पिता हरबंस लाल कोचर ने शोर सुनकर युवकों का पीछा किया। उन्होंने रास्ते में मौजूद लोगों से भी आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा, लेकिन दोनों युवक फरार होने में सफल रहे। राकेश कोचर ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा भी किया, लेकिन वे गलियों में नजर नहीं आए। कुछ देर बाद युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और लाहोटी चौक के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। युवती के पिता लक्की स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।०0०
पूर्वराज्यमंत्री कासनिया निवास पर पंचायती राज चुनाव बैठक.महत्वपूर्ण विचार विमर्श.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 13 अक्टुबर 2026.
पंचायती राज चुनावों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया के निवास पर हुई जिसमें श्रीगंगानगर जिला प्रभारी बीकानेर विधायक श्री जेठानंद व्यास उपस्थित थे।
सूत्रानुसार भाजपा सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समितियों में किस तरह से सफल हो सकने पर विचार हुआ जिसमें कासनिया ने खास बिंदुओं और नीति पर अपनी राय रखी। इस बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक विषयों, आपसी समन्वय एवं संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस बैठक में सूरतगढ़ पंचायत समिति प्रभारी जितेंद्र सिंह राजवी, राजियासर पंचायत समिति प्रभारी विजय गोठवाल,राजियासर पंचायत समिति संयोजक पेपसिंह राठौड़,सूरतगढ़ पंचायत समिति संयोजक कालूराम कडेला,राजियासर देहात मंडल अध्यक्ष विकास शेखावत, गोविंदसर मंडल अध्यक्ष गोपाल जी, ढाबा मंडल अध्यक्ष कप्तान शर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, पूर्व प्रधान बिरमा नायक,नगरपालिका पार्षद गिरधारी नाथ, विक्रम सिंह सहित कुछ पदाधिकारी उपस्थित रहे।०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)































