शनिवार, 30 अप्रैल 2022

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरतगढ़ में बूथ कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे




* करणीदानसिंह राजपूत *
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा एंबीशन पैलेस में  भारतीय जनता पार्टी के संभागीय  बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह संम्मेलन संभवतः भविष्य के विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर होगा। एक प्रकार से यह चुनाव की रणभेरी इस क्षेत्र में होगी।
सूरतगढ़ अनूपगढ़ रोड पर सूरतगढ़ से कुछ दूरी पर है एम्बीशन पैलेस बना हुआ है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी की हलचल दूसरी बार होगी। 
* पहली बार यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक सम्मेलन हुआ था।
इस बार बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण विधायक गण और पूर्व विधायक गण भाग लेंगे।
* श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में जेपी नड्डा का 2 दिन का दौरा है।  सूरतगढ़ में दि 29 अप्रैल 2022 को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई।  
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया और जिला अध्यक्ष आत्मा राम तरड़ ने पत्रकारों को बताया कि 10 मई को सुबह करीब 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष विमान से सूरतगढ़ पहुंचेंगे।
 हवाई अड्डे पर प्रमुख भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा और उसके बाद सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे। 
* भगवानसर चौराहे पर जैतसर और ढाबा झालार मंडल के द्वारा स्वागत होगा। मानकसर चौराहे पर सूरतगढ़ राजियासर और गोविंद सर मंडलों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 3 घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों नेताओं को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन बहुत ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देने वाला होगा।इस सम्मेलन के बाद में जेपी नड्डा सूरतगढ़ के प्राचीन बाबा रामदेव जाल मंदिर में रामदेव प्रतिमा के दर्शन अर्चन करेंगे उसके बाद हनुमानगढ़ रवाना होंगे। 11 मई को हनुमानगढ़ भाजपा कार्यालय का और वर्चुअल रूप से श्री गंगानगर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
* पत्रकार वार्ता में सूरतगढ़ के विधायक रामप्रताप कासनिया पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू आदि मौजूद थे। 
 सूरतगढ़ पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शरण पाल सिंह मान आरती शर्मा जिला मंत्री काजल छाबड़ा,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा महामंत्री लालचंद शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
* भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सूरतगढ़ आगमन पर जोश में है और स्वागत कार्यक्रम जोरदार ढंग से ऐतिहासिक रहेगा ऐसी व्यवस्था की जा रही है। ०0०

********









शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

सूरतगढ़:अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री अरविन्द जाखड़ ने कार्यभार ग्रहण किया:

 


* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 29अप्रैल 2022.
सूरतगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर श्री अरविंद जाखड़ ने आज 29 अप्रैल को कार्यभार ग्रहण किया।
करीब 56 वर्ष उम्र के श्री अरविन्द राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य का विस्तृत अनुभव रखते हैं।राजस्व विभाग का अनुभव अधिक है। सूरतगढ़ को इनकी सेवाओं का अच्छा लाभ मिल सकेगा। 

हनुमानगढ़ जिले के मूलनिवासी श्री अरविन्द श्रीगंगानगर जिले में मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सतर्कता और राजस्व अपील अधिकारी सहित कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर का पद करीब सवा साल से रिक्त होने के कारण यहां से हथियारों के नवीनीकरण का कार्य श्रीगंगानगर मुख्यालय पर चला गया था, जिसके अब वापस यहां लाए जाने की संभावना रहेगी।
शहरी व ग्रामीण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की समस्याओं का समाधान यहां हो सकेगा।०0०







गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

सभी मेडिकल स्टोरों को बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य. कानून.

  


* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 28 अप्रैल 2022.

जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज्वाइंट एक्शन प्लान ऑन प्रीवेंशन ऑफ ड्रग एण्ड सबस्टांस एब्यूज अमंग चिल्ड्रन एण्ड इलिसिट ट्राफिकिंग में दिये गये निर्देशों के क्रम में जिले के समस्त मेडिकल स्टोर्स को आदेश धारा 133 सीआरपीसी जारी कर आदेशित किया  है कि वे एक माह के अंदर अपने मेडिकल स्टोर परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें।

सहायक औषधि नियंत्रक श्री डी.एस.उप्पल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवायी जानी है। इसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया है कि 1 मई 2022 के पश्चात प्रस्तुत किये जाने वाले नये औषधि अनुज्ञा-पत्रों हेतु प्रस्तुत आवेदन के साथ आवेदक को मेडिकल स्टोर परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर लिया है, का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, जिसकी सुनिश्चितता औषधि नियंत्रण अधिकारियों द्वारा किये जाने के पश्चात ही आवेदन को अग्रिम कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया जायेगा।

--------













कांग्रेस नेता बलराम वर्मा सूरतगढ़ से चुनाव लड़ेंगे: 1 मई को प्रेसकान्फेंस.

 

 सूरतगढ़ 28 अप्रैल 2022.

 कांग्रेस नेता बलराम वर्मा सूरतगढ़ सीट से 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा करते रहे हैं। बलराम वर्मा ने अब चुनाव लड़ने का पक्का इरादा कर लिया है और इसकी विधिवत घोषणा प्रेसकान्फेंस में करने की आशा है। 


वर्मा विश्व श्रमिक दिवस 1 मई को सुबह साढे दस बजे सूर्योदय नगरी स्थित अपने निवास पर प्रेसकान्फेंस करेंगे। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही वर्मा को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई थी। गहलोत स्वयं वर्मा के घर गए थे। वर्मा पहले भी अनेक चुनाव लड़ चुके हैं। विधानसभा के एक चुनाव में 40 हजार वोट प्राप्त कर चुके हैं। अनेक आंदोलन और संघर्ष में सक्रिय रहे हैं और अभी भी सक्रिय हैं।* कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार हैं।*०0०


*****






 




💐पुत्री विजयश्री :रिंकु की पुण्यतिथि आज 28 अप्रैल 2022.💐


विजयश्री:रिंकु आई तो बड़ी खुशियां लाई। उसका जन्म 9 अप्रेल 1981 को हुआ और 3 वर्ष कुछ दिन घर आंगन को महका कर 28 अप्रेल 1984 को उड़ गई। वह परी जैसी ही थी।

* देवीय गुण ही साथ लाई थी। पूजा स्थान में चित्र लगाने में और पूजा के हर कर्म।

* विजयश्री करणी भवन' उसी की स्मृति में नाम। 

💐 अब केवल स्मृति: दृष्टि घूमती रहती है उसके विशाल चित्र पर💐


वह अवतरित हुई


आनन्दित हुए


हम


सब।


उसके 


हाव भाव


देते रहे


दिव्य संदेश।


परी सी उड़ गई


एक दिन


विलीन हो गई


आकाश में।


छोड़ गई


स्मृतियों में


अनन्त


संदेश।


.........


श्रीमती विनीता सूर्यवंशी-करणीदानसिंह राजपूत  :  माता-पिता


योगेन्द्र प्रतापसिंह-रीतिका-अनाया


सिह( लघु भ्राता. भाभी-भतीजी,)


रवि प्रतापसिंह-साक्षी:( लघु भ्राता-भाभी)

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

० लघु कथा के अंत का इंतजार।० कहानी..करणीदानसिंह राजपूत

 


ठेकेदारों से 70 हजार रूपये एकत्रित करने हैं और अखबार वाले को देने हैं। 

एक बाबू को यह काम करना है। यह गुप्त थी तो आउट कैसे हुई?

शिकायती लहजे में कैसे आई। 

आजकल तो मोबाइल ही दुशमन बन जाता है। फोटो रिकार्ड और बोलो तो वह भी रिकॉर्ड। 

अखबार वाले लेंगे और फंसे तो फोटो समेत न्यूज और विडियो तक चला देते हैं।


बात तो डेढ लाख से ऊपर की है। आधे सरकारी खजाने से चेयरसाहब एड. देंगे और बाकी ठेकेदार। तो यह ठेकेदार से फैली। मोबाइल से फैली। लेते ही फंसेगा कौन? 

कौन बुला रहा है आफत। एसीबी तो एक को नहीं धरती। पूरी लड़ी को हवालात दिखाती है।

कलक्टर तहसीलदार दलाल को पल भर में यतीम जैसा बना दिया।किसकी क्या औकात।

आजकल पता भी नहीं चलता न जाने किस भेष में हाथ मिला लें।

*चलो देखते हैं। इस लघु कथा का अंत भी क्या होता है?

दि. 27 अप्रैल 2022.

ले- करणीदानसिंह राजपूत.

सूरतगढ़।

94143 81356.

********





मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

सूरतगढ़ सीवरेज भ्रष्टाचार भास्कर में छपा. पालिका अध्यक्ष और प्रशासन पर आरोप

 


सूरतगढ़ 26 अप्रैल 2022.


* दैनिक भास्कर ने आज 26 अप्रैल 2022 को सूरतगढ़ के सीवरेज घोटाले की सचित्र बहुत बड़ी रिपोर्ट प्रकाशित करके नगर पालिका प्रशासन का चैन छीन लिया।

 *इस रिपोर्ट की आज शहर में व्यापक चर्चा रही। जहां अन्य अखबार अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के पोते के जन्मदिन जागरण के चापलूसी के समाचार छाप रहे हैं वहां इस बड़ी रिपोर्ट ने नगर पालिका अध्यक्ष के कार्य को भी जनता के सामने प्याज के छिलके उतारते हैं वैसे उतार कर के सही रूप प्रस्तुत कर दिया।

*करोड़ों का  सीवरेज घोटाले का ताजा भुगतान घोटाला दबाने की कोशिशों के बाद भी दब नहीं रहा है। रोजाना कुछ ना कुछ प्रकाशित हो रहा है। विदित रहे कि सूरतगढ़ में कांग्रेस बहुमत का बोर्ड है और रोजाना कुछ ना कुछ किसी समाचार पत्र में और सोशल मीडिया में उजागर हो जाता है।*

******




अरविन्द कुमार जाखड़ सूरतगढ़ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर होंगे:शीघ्र आएंगे.

 



* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 अप्रैल 2022.


राजस्थान सरकार की बड़ी स्थानांतरण सूची दि 25 अप्रैल 2022 में सूरतगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर श्री अरविंद जाखड़ का पद स्थापन हुआ है।

वर्तमान में बाड़मेर में राजस्व अपील अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं। हनुमानगढ़ जिले के मूलनिवासी श्री अरविन्द श्रीगंगानगर जिले में मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सतर्कता और राजस्व अपील अधिकारी के पद पर पूर्व में कार्य कर चुके हैं। 

करीब 56 वर्ष उम्र के श्री अरविन्द राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य का विस्तृत अनुभव रखते हैं।राजस्व विभाग का अनुभव अधिक है। सूरतगढ़ को इनकी सेवाओं का अच्छा लाभ मिल सकेगा। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर का पद रिक्त होने के कारण यहां सूरतगढ़ में हथियारों के नवीनीकरण का कार्य श्रीगंगानगर मुख्यालय पर चला गया था, जिसके अब वापस यहां लाए जाने की संभावना रहेगी।

 सूरतगढ़ में पद काफी समय से रिक्त होने के कारण शहरी व ग्रामीण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की समस्याओं का समाधान यहां हो सकेगा।

श्री अरविंद जाखड़ से आज फोन वार्ता हुई। वर्तमान पद से रिलीव होते ही जल्दी यहां कार्यभार ग्रहण करेंगे।०0०

*****





सोमवार, 25 अप्रैल 2022

मोदीजी,पाकिस्तान को मुफ्त पानी देते रहेंगे मगर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान नहीं देंगे

 


* करणी दान सिंह राजपूत *


यह बहुत ही कड़वा सच है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की भारतीय जनता पार्टी की सरकार दुश्मन देश पाकिस्तान को वर्षों से करोडों रूपयों का पानी मुफ्त दे रही है। लेकिन देशभक्त आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देना तो दूर रहा भारत सरकार पत्रों के उत्तर तक नहीं दे रही है।

यह सच्च है और संघ के मुखिया मोहन भागवंत तक इससे अनजान नहीं है। भाजपा के महान नेताओं अमित शाह,नितिन गडकरी, राजनाथसिंह को भी यह सच्च मालुम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पानी का यह सच्च मालुम है।

सीमाई राज्य राजस्थान पंजाब जम्मू कश्मीर के भाजपा और सभी अन्य पार्टियों के नेताओं को भी यह सच्च मालुम है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के नेताओं और राजनेतावों को भी मालुम है। 

सतलुज नदी का पानी दुश्मन देश पाकिस्तान को एकदम मुफ्त जा रहा है जहां अरबों रूपयों की फसलें हर सीजन में पैदा होती है। दुश्मन देश को पानी मुफ्त और हमारे यहां राजस्थान में पानी के लिए तरसते हैं हजारों किसान। जो अरबों रूपयों की फसलें पाकिस्तान में पक रही हैं वे हमारे देश में पकती। हमारे किसान निहाल होते। राजस्थान सरसब्ज होता। 

मोदी जी,देशभक्ति का सारा श्रेय अकेले लेते रहते हैं इसलिए यह कड़वा सच्च देश के सामने है। 

* आपातकाल 1975-77 में जब कांग्रेस सरकार इंदिरा गांधी ने सबकुछ छीन लिया था तब संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जिन्होंने सबकुछ छोड़ा जेलों में गए और अभी तक पीड़ाएं भोगते मरते जा रहे हैं। उनको मोदी जी और सभी नेता मंत्री आदि पत्रों के उत्तर तक नहीं दे रहे।

दि.25 अप्रैल 2022.




करणीदानसिंह राजपूत,

उम्र 76 वर्ष 6 माह.

पत्रकार ( आपातकाल जेलबंदी)

सूरतगढ ( राजस्थान).

94143 81356.

----------------

उ.प.रेलवे के बीकानेर मंडल में वाणिज्य स्टाफ को कर्मयोगी प्रशिक्षण- कर्मयोगी अभियान जानें

 


* विशेष समाचार - करणीदानसिंह राजपूत *


25 अप्रैल 2022.


उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल में वाणिज्य शाखा के समस्त  स्टाफ को कर्मयोगी प्रशिक्षण दिया किया जा रहा है। बीकानेर मंडल के डीआरएम ऑफिस में  प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है जिसमें बीकानेर मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों को कर्म योगी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


* लक्ष्मी नारायण स्वामी सीटीआई सूरतगढ़ विजय पाल  सीटीआई हनुमानगढ़ पुष्पेंद्र बुकिंग सुपरवाइजर ने कर्म योगी योजना का पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में प्राप्त किया। अब इनके द्वारा मंडल में यह प्रशिक्षण आगे दिया जा रहा है।

 

💐  भारतीय रेल अब तक कई बड़े परिवर्तन कर चुकी है। ‘मिशन कर्मयोगी’ भी इन्हीं में से एक है। इस मिशन के तहत भारतीय रेल फिलहाल अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स को अपग्रेड करने का कार्य कर रही है।*


 मिशन कर्मयोगी क्या है?


नागरिकों की बदलती जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सिविल सेवाओं को बेहतर करने और उन्हें और अधिक बढ़ाने के लिहाज से इस मिशन को डिजाइन किया गया है, जो पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक शीर्ष निकाय द्वारा संचालित है।


ये मिशन उपयुक्त सरकारी कार्यबल को एक योग्यता संचालित क्षमता निर्माण दृष्टिकोण की आवश्यकतानुसार उन्हें अपनी भूमिकाओं के निर्वहन के लिए महत्वपूर्ण दक्षताओं को प्रदान करने पर केंद्रित होगा। यह सिविल सेवाओं के लिए एक सक्षम ढांचे के रूप में तैयार किया गया है जो पूरी तरह से स्वदेशी है।


 कर्मयोगी प्लेटफार्म क्या है?


iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। iGOT कर्मयोगी के माध्यम से कर्मचारियों का क्षमता निर्माण ई लर्निंग कांटेक्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसी के साथ उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। जैसे कि परिवीक्षा अवधि के बाद की पुष्टि, तैनाती, कार्य निर्धारण, रिक्तियों की अधिसूचना आदि।


रेलवे के इन कर्मचारियों को किया जाएगा अपग्रेड


भारतीय रेलवे अपने फ्रंटलाइन स्टाफ को नागरिक केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अपग्रेड और प्रशिक्षित कर रही है। इसके लिए एक संयुक्त सचिव स्तर की समिति का भी गठन किया गया है। प्रशिक्षण के द्वारा रेलवे आम नागरिकों के सामने आने वाली कठिनाइयों के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है और इसे यात्रियों के लिए और भी अनुकूल बना रही है। फ्रंटलाइन स्टाफ के प्रशिक्षण में रेलवे के 1 लाख कर्मचारी शामिल होंगे जिनमें ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर्स, स्टेशन मास्टर्स, बुकिंग क्लर्क, पार्सल क्लर्क और गुड्स क्लर्क होंगे। इन कर्मचारियों के प्रशिक्षण की ट्रेनिंग एक हजार मास्टर प्रशिक्षुओं के द्वारा होगी।


परियोजना की होगी मॉनिटरिंग


केवल इतना ही नहीं इस परियोजना की मॉनिटरिंग के लिए रेल कर्मयोगी वेबसाइट की स्थापना भी की गई है। मिशन कर्मयोगी रेल से यात्रा करने वाले करीब 2.2 करोड़ यात्रियों के रेलवे के प्रति विश्वास को पुख्ता कर उनकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। पहले रेलवे को टूरिज्म के लिए अगर उपयोग किया भी गया था, तो उसको एक प्रीमियम क्लब तक ही सीमित रखा गया। लेकिन अब केंद्र सरकार के इन्हीं प्रयासों से पहली बार आम लोगों को उचित राशि पर पर्यटन और तीर्थाटन का भी दिव्य अनुभव दिया जा रहा है। ऐसे तमाम अभिनव प्रयास भारतीय रेलवे द्वारा किए जा रहे हैं जो लोगों में रेलवे से यात्रा करने वालों में रुचि बढ़ा रहा है।


आज नई-नई परियोजनाओं की योजना बनाने में तत्परता दिखा रही रेलवे


भारतीय रेलवे आज नई परियोजनाओं की योजना बनाने में तत्परता दिखा रही है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह उन्हें समय पर पूरा भी कर रही है। भारतीय रेल सिर्फ दूरियों को कनेक्ट करने का माध्यम ही नहीं रह गई है, बल्कि ये देश की संस्कृति, देश के पर्यटन और तीर्थाटन को कनेक्ट करने का भी अहम माध्यम बन गई है। इसलिए हर साल यहां आने वाले लाखों यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे के फ्रंटलाइन वर्कर्स को अपग्रेड किया जाना भी जरूरी समझा गया है।



लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी भारतीय रेल


इससे लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी भारतीय रेल से सफर करना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। रेल यात्रा को यात्रियों की सुविधाओं के अनुकूल बनाने के लिए केंद्र की इस कारगर पहल के तहत रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ के करीब एक लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आजादी के इतने दशकों बाद पहली बार भारतीय रेल के इस सामर्थ्य को इतने बड़े स्तर पर एक्सप्लोर किया जा रहा है।०0०







रविवार, 24 अप्रैल 2022

सीवरेज के पानी में कौन-कौन नहाए:सूरतगढ़ में तूफान मचा है

 



* लोक दिखाऊ हंगामा करेंगे करते रहेंगे, मगर एसीबी में मुकदमा नहीं करेंगे।*


करणी दान सिंह राजपूत 


सूरतगढ़।

सीवरेज निर्माण की कमियां घोटालों से पूरा शहर परेशान है और इसी बीच भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत से रोका गया भुगतान 1 करोड़ 48 लाख दे दिए जाने का मामला गरमाया हुआ है। सीवरेज के घोटाले रुक रुक कर आते हैं और तूफान मचता है। इसकी सही जांच कराने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में कोई नेता मुकदमा नहीं करवाता।


सीवरेज के पानी में नहा कर कौन-कौन पवित्र हो गए यही चर्चा गर्म है। 


भुगतान की प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगे हुए हैं। नगरपालिका के भुगतान होते रहे हैं मगर इस भुगतान की प्रक्रिया खुद बोल रही है कि गड़बड़ तो है। रोकी गई रकम के भुगतान में नगरपालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह पर आरोप लग रहे हैं वहीं छह शिकायत करने वालों में से तीन जनों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।







सीवरेज निर्माण में घोटालों के चलते 60 करोड़ की रकम पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा के समय निर्माण कं को दे दी गई। उसी बड़े भुगतान आदेश स्वीकृति में से यह रकम रोकी गई थी। यह रकम शिकायत पर रोकी गई थी। 



* शिकायत करने वाले विनोद कुमार पाटनी मदन ओझा और लक्ष्मण शर्मा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

शिकायत में इन्होंने अपना पूर्व पद नाम भी लिखा। शिकायत में यह भी लिखा कि इस घोटाले की जांच हो दोषियों का मालूम हो ताकि शहर में एक अच्छा संदेश जाए। अब मार्च 2022 में भुगतान करवा दिया गया। अच्छा संदेश की ईच्छा करने वालों ने ही भुगतान कर देने की सिफारिश अधिशासी अधिकारी से की। 

शिकायत कर्ताओं ने विनोद पाटनी मदन ओझा और लक्ष्मण शर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखित में दिया कि वे जांच से संतुष्ट है और भुगतान करने की सिफारिश भी कर दी कि भुगतान कर दिया जाए।  बस यही कमाल है।आज तक कभी ऐसे पत्र लिख कर के नहीं दिए गए आखिर इस पत्र को देने की आवश्यकता भी क्या थी?इस पत्र की कार्यवाही जो लिखित है बड़ी आश्चर्यजनक और सवालों के घेरे में है। हर बिंदु पर लिखा हुआ है कि जांच से संतुष्ट हैं। 

* जब शिकायत की गई थी तब विस्तृत शिकायत थी और हर बिंदु स्पष्ट थे। 

* पत्र  में लिखा गया कि शिकायत अनजाने में  कर दी गई। यह पंक्ति लिखना भी सवाल उठाता है। 

यह सिफारिश  पत्र लिखने वाले मदन ओझा लक्ष्मण शर्मा और विनोद पाटनी तीन जने हैं। कोई मान सकता है कि शिकायत अनजाने में कर दी गई थी?  इस सिफारिश पत्र और इसकी भाषा शैली से प्रमाणित होता है कि इस भुगतान को कराने मे ये तीनों ईच्छा रखते थे। 

 शिकायतकर्ता तो 6 जने थे तीन जनों ने ही यह पत्र लिखा और बाकी 3 जनों को तो इस पत्र लिखने की भनक भी नहीं लगने दी। सब गुपचुप हुआ।

तीन अन्य शिकायत कर्ता पार्षद सावित्री स्वामी समाजसेवी  किशनलाल स्वामी और समाजसेवी  विमल राजपूत की संतुष्टि की जरुरत क्यों नहीं समझी गई? यही सबसे बड़ा सवाल है। पत्र भुगतान का लिखना ही सवालों के घेरे में है। 

यह शिकायत अखबारों में छपवाई गई तो अब पत्र अखबारों से जनता के सामने क्यों नहीं रखा? मदन ओझा लक्ष्मण शर्मा और विनोद पटनी सवालों के घेरे में है और तीनों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी कि यह पत्र क्यों लिखा और तीन जनों को टाला क्यों?

* नगरपालिका प्रशासन द्वारा छह जनों की शिकायत पर केवल तीन जनों का ही सिफारिश पत्र लेना और रोकी हुई रकम का भुगतान करना सवाल उठाता है।

* अधिशाषी अधिकारी विजयप्रतापसिंह ने पत्रकारों को कहा कि भुगतान की सारी प्रक्रिया सही रूप में की गई है।जो चाहे जांच करवालें।

इस चुनौती पूर्ण जवाब के बाद जांच की माग कर रहे नकलें मांग रहे सभी लोगों के लिए एक ही काम रहा है। वे मुकदमा करवाएं। यदि मुकदमा नहीं करवाते हैं तो थोथा चना बाजे घना कहलाएंगे।०0०










श्रीगंगानगर: राजस्थानी युवा लेखक सम्मेलन:रपट पहला दिन 23 अप्रैल 2022

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


श्रीगंगानगर 23 अप्रैल 2022.

💐 वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मंगत बादल ने कहा है कि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी रहे, इसके लिए ही इस इलाके में राजस्थानी युवा लेखक सम्मेलन जैसे कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। क्योंकि इन कार्यक्रमों से ही युवाओं को भाषा और संस्कृति से जोड़ा जा सकता है और इसी से हमारी संस्कृति बची रह सकती है।

वे शनिवार को यहां साहित्य अकादेमी और सृजन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राजस्थानी युवा लेखक सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी को रोजी-रोटी से जोडऩा बहुत जरूरी है। इसी से व्यक्ति अपनी जड़ों से जुड़ा रह सकता है।



* कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी एवं उद्योगपति आदित्य चितलांगिया ने कहा कि भाषा में तभी सहज रहा जा सकता है, जब हम अपनी मातृभाषा में बात करते हैं। जब हम मातृभाषा में कोई बात कहते हैं तो वह दिल से निकलती है।

* प्रारंभिक वक्तव्य देते हुए साहित्य अकादेमी के राजस्थानी परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य 'आशावादीÓ ने कहा कि अगर हम राजस्थानी छोड़ देंगे तो हमारे संस्कार, घर, परिवार और पहचान तो छूटेगी ही, हमारा रोजगार भी छिन जाएगा। बाहर से आए लोग ही राजस्थान में नौकरियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि एक लेखक ही दूसरे व्यक्तिकी पीड़ा को महसूस कर सकता है, उसे शब्दों में पिरोकर प्रस्तुत कर सकता है क्योंकि ईश्वर ने उसे परकाया परवेश की शक्ति प्रदान की है। आशावादी के अनुसार युवा लेखक सबल होगा तो हमारा साहित्य सबल होगा। इसलिए युवाओं को प्रोत्साहन की बहुत आवश्यकता है।


* स्वागताध्यक्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हम अपनी मातृभाषा में ही प्रभावी अभिव्यक्ति कर सकते हैं। इसलिए हम सभी को अपनी मातृभाषा से सदैव जुड़े रहना चाहिए। राजस्थानी भाषा के साहित्यकारों का सम्मेलन राजकीय कन्या महाविद्यालय में होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए सभी का स्वागत किया।


* साहित्य अकादेमी के सहायक संपादक ज्योतिकृष्ण वर्मा ने राजस्थानी युवा लेखक सम्मेलन की रूपरेखा बताई और कहा कि राजस्थानी में प्रचुर मात्रा में प्रभावी लेखन हुआ है।

* इस सत्र का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशाराम शर्मा ने किया।


💐 इसके बाद पहला सत्र कविता पाठ का हुआ। इसकी अध्यक्षता बीकानेर से आए साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की। उन्होंने युवा कवियों की कविताएं सुनकर कहा कि राजस्थानी कविता के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। 

*इस सत्र में सपना वर्मा (रावतसर), महेंद्रसिंह सिसोदिया छायण (जोधपुर) एवं अखिलेश अखिल (कोटा) ने अपनी कविताओं से समां बांधा। इस सत्र का संचालन सुषमा गुप्ता ने किया।

💐 दूसरे सत्र में 'मैं क्यों लिखता/लिखती हूंÓ विषय पर आलेख पाठ हुआ। सत्र की अध्यक्षता मधु आचार्य आशावादी ने की। सत्र में शशांक जोशी (बीकानेर), कृष्णा जांगिड़ 'कीर्तिÓ (सूरतगढ़) एवं विनीता शर्मा (बीकानेर) ने अपने आलेख पढ़े और लेखन संबंधी अपनी अनुभूतियों को श्रोताओं से सांझा किया। इस सत्र का संचालन जिला पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रामनारायण शर्मा ने किया।


* इस मौके पर कांकरोली से आई साहित्यकार कुसुम अग्रवाल के सद्य प्रकाशित राजस्थानी बाल गीत संग्रह 'टाबरां रा गीतÓ का विमोचन भी किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को भी तीन सत्र होंगे। पहले सत्र में कहानी पाठ, दूसरे में कविता पाठ एवं तीसरा समापन सत्र होगा।

(कृष्णकुमार आशु )०0०




यह ब्लॉग खोजें