शनिवार, 30 अप्रैल 2022

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरतगढ़ में बूथ कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे




* करणीदानसिंह राजपूत *
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा एंबीशन पैलेस में  भारतीय जनता पार्टी के संभागीय  बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह संम्मेलन संभवतः भविष्य के विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर होगा। एक प्रकार से यह चुनाव की रणभेरी इस क्षेत्र में होगी।
सूरतगढ़ अनूपगढ़ रोड पर सूरतगढ़ से कुछ दूरी पर है एम्बीशन पैलेस बना हुआ है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी की हलचल दूसरी बार होगी। 
* पहली बार यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक सम्मेलन हुआ था।
इस बार बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण विधायक गण और पूर्व विधायक गण भाग लेंगे।
* श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में जेपी नड्डा का 2 दिन का दौरा है।  सूरतगढ़ में दि 29 अप्रैल 2022 को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई।  
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया और जिला अध्यक्ष आत्मा राम तरड़ ने पत्रकारों को बताया कि 10 मई को सुबह करीब 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष विमान से सूरतगढ़ पहुंचेंगे।
 हवाई अड्डे पर प्रमुख भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा और उसके बाद सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे। 
* भगवानसर चौराहे पर जैतसर और ढाबा झालार मंडल के द्वारा स्वागत होगा। मानकसर चौराहे पर सूरतगढ़ राजियासर और गोविंद सर मंडलों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 3 घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों नेताओं को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन बहुत ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देने वाला होगा।इस सम्मेलन के बाद में जेपी नड्डा सूरतगढ़ के प्राचीन बाबा रामदेव जाल मंदिर में रामदेव प्रतिमा के दर्शन अर्चन करेंगे उसके बाद हनुमानगढ़ रवाना होंगे। 11 मई को हनुमानगढ़ भाजपा कार्यालय का और वर्चुअल रूप से श्री गंगानगर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
* पत्रकार वार्ता में सूरतगढ़ के विधायक रामप्रताप कासनिया पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू आदि मौजूद थे। 
 सूरतगढ़ पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शरण पाल सिंह मान आरती शर्मा जिला मंत्री काजल छाबड़ा,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा महामंत्री लालचंद शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
* भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सूरतगढ़ आगमन पर जोश में है और स्वागत कार्यक्रम जोरदार ढंग से ऐतिहासिक रहेगा ऐसी व्यवस्था की जा रही है। ०0०

********









यह ब्लॉग खोजें