गुरुवार, 5 नवंबर 2026

अतिक्रमण भूखंड पर पुनः नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगाया.नाले नालियां निर्माण भ्रष्टाचार रोके ईओ,अध्यक्ष.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 5 नवंबर 2026. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 14 में करीब 15 लाख रूपये के भूखंड पर 4 नवंबर को नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड और पेड़ उखाड़ कर अतिक्रमण होने की फोटो खबर चली।इसके बाद 5 नवंबर को चारदीवारी निर्माण की सूचना के बाद नगरपालिका प्रशासन ने वहां पुनः नगरपालिका संपत्ति का सूचना पट्ट लगा दिया। लेकिन अतिक्रमण में पुलिस कार्वाई की कोई सूचना नहीं है। पुराने बोर्ड और उखाड़े पेड़ का क्या हुआ?

👌 अध्यक्ष ज्योतिकंवर और ईओ गणपतराम वार्ड नं 26 में अतिक्रमण को बचाते हुए सही जगह से हटाकर निर्माण की जा रही नाली और बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नाला मरम्मत कार्य को निरीक्षण करे व भ्रष्टाचार को रोके। 

अभी गलत निर्माण रोका नहीं गया और  सही निर्माण के बजाय गलत निर्माण की माप पुस्तिका में इंद्राज व भुगतान हुआ तो यह आपराधिक केस होगा। ऐसा हो जाने पर एसीबी में या अन्य जांच एजेंसी में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत का आधार बन सकेगा। ०0०













यह ब्लॉग खोजें