शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

'मेरी श्रेया' युवा दिलों की सोच से बनी लघुफिल्म.सूरतगढ़ से क्या है संबंध.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 31 अक्टुबर 2026.

युवाओं के दिलों में उठते धड़कते समाज को अनेक रूप दिखाते हुए बनी लघु फिल्म "मेरी श्रेया * का प्रदर्शन युट्युब से एक नवंबर 2026 से एक दिन पहले लेखक निर्माता संपादक स्वास्तिक उपाध्याय ने चुनिंदा पत्रकारों के समक्ष इसकी जानकारी दी। स्वास्तिक उपाध्याय सूरतगढ़ में जन्में और फिल्मी शिक्षा के लिए अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल में छात्र हैं। 

* आजकल संपूर्ण संसार में युवाओं की विचारधारा से परिवर्तन हो रहे हैं। सभी की नज़र युवकों युवतियों पर है कि उनके मन मस्तिष्क में क्या चल रहा है। बस! हजारों लाखों विचारों में एक विचार स्वास्तिक उपाध्याय के मन में जन्म लेता है कि कुछ नया किया जाए और उस स्टोरी (पटकथा) से मेरी श्रेया का जन्म होता है। इसमें अभिनय करने वाले व अन्य विभिन्न कार्य संपादित करने वाले सभी करीब 30 छात्र छात्राएं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से ही हैं। 

करीब छ माह पूर्व भोपाल के आसपास के इलाकों में इस लघुफिल्म की शूटिंग शुरू हुई। (* मेरी एक आगे की सोच है कि यह फिल्म देश विदेश में अपना नाम और उद्देश्य स्थापित करेगी)






* सूरतगढ़ के आसपास अनेक बार फिल्मों की शूटिंग हुई है, जिसकी चर्चा के साथ यहां के विभिन्न पुरातत्व स्थलों को फिल्म निर्माण कर पर्यटन से जोड़ने की बातें भी हुई। 

* प्रवीण भाटिया, मुरलीधर उपाध्याय एवं राजेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार सूरतगढ़ क्षेत्र और फिल्म निर्माण पर रखे। * सूरतगढ़ से स्वास्तिक उपाध्याय का संबंध कैसे है? स्वास्तिक उपाध्याय शहर के प्रिंटिंग व्यवसाय के प्रसिद्ध नरेंद्र उपाध्याय के पुत्र और मुरलीधर उपाध्याय के पौत्र हैं। राजेंद्र उपाध्याय और मुरलीधर उपाध्याय सग्गे भ्राता हैं।

* प्रस्तुति. करणीदानसिंह राजपूत, स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत आजीवन) सूरतगढ़ ( भारत) 94143 81356.

०0० 








यह ब्लॉग खोजें