गुरुवार, 5 नवंबर 2026

नगरपालिका भूखंड अतिक्रमण,अब चारदीवारी निर्माण.पुलिस कार्वाई की जिम्मेदारी ईओ चेयरमैन दोनों की.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 5 नवंबर 2026.नगरपालिका की संपत्ति वार्ड नं 14 में 4 नवंबर को कीमती भूखंड पर से नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड चुराकर, वहां लगे पेड़ों को काट कर अतिक्रमण शुरू किया गया। करीब 15 लाख रूपये कीमत के भूखंड पर इस तरह से अतिक्रमण किये जाने पर अधिशाषी अधिकारी गणपतराम और अध्यक्ष ज्योतिकंवर द्वारा एक्शन नहीं लेना,चुप रहना बड़ा गंभीर मामला है। आखिर कौन कर रहा है यह अतिक्रमण जिसको डर नहीं है। इनकी तरफ से कार्वाई नहीं होने से वहां 5 नवंबर से चारदीवारी का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाने लगा है।

* ज्योतिकंवर की अध्यक्षता वाले नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में अतिक्रमण चिन्हित कर कार्वाई का प्रस्ताव भी था जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस बैठक के तीन चार दिन बाद ही नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगे भूखंड पर से बोर्ड हटाकर पेड़ काटकर अतिक्रमण करने का मामला सीधे अध्यक्ष पर चोट करता है।

* नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर राठौड़ के कार्यकाल की शुरुआत में अतिक्रमण करने वाला अधिक शक्तिशाली है कि उसको किसी भी प्रकार से डर नहीं है।

👌 श्रीमती ज्योतिकंवर ने कार्यभार ग्रहण किया तब सार्वजनिक समारोह में चैलेंजिंग घोषणा की थी कि " गलत काम के लिए आना नहीं और सही के लिए शर्माना नहीं" अभी महीना ही बीता है और इस घोषणा को ध्यान में रखते हुए आज 5 नवंबर को ही इस भूखंड का स्वयं मौके पर पहुंच निरीक्षण करना चाहिए। नगरपालिका स्टाफ को साथ लेकर पहुंचे। 

* अध्यक्ष ज्योतिकंवर के पद पर बैठने के बाद गलत निर्माण हो रहे हैं। 

* वार्ड नं 26 में अतिक्रमणों को बचाते हुए नाली को असली जगह से दूर से निर्माण करवाना। लाखों का गलत निर्माण और फिर मेजरमेंट बुक में गलत इंद्राज होगा, भुगतान भी होगा। यह कार्य रुकवाया नहीं। वार्ड पार्षद के कहने पर यह बड़ा गलत निर्माण, नगरपालिका के धन का स्पष्ट दुरूपयोग है।

* बीएसएनएल कार्यालय के पीछे एक नाले की मरम्मत का लाखों का कार्य चल रहा है। नाले की दोनों पटरियां ऊंची नीची, टेढी मेढी। पलस्तर की घुटाई नहीं हो रही। यह कवर होगा। लाखों का यह मरम्मत कार्य भी गलत हो रहा है। निर्माण सही नहीं हो,इंजीनियर देखे ही नहीं तो धन का दुरूपयोग ही है।

* ऐसे ही निर्माण गलत होते रहे,गलत भुगतान होते रहे तो आगे कोई भी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। "पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा शिक्षा क्षेत्र से आए गुणीज्ञानी"थे और एक भुगतान के मामले में ऐसे फंसाए गये कि संपूर्ण कार्यकाल डीएलबी,हाईकोर्ट व पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाते बीता।

👌 चेयरमैन ज्योतिकंवर को हर कार्य सही और समझदारी से करना चाहिए। चेयरमैन को अतिक्रमण व निर्माण जैसे कार्यों के लिए ईओ को तुरंत कार्वाई का निर्देश देना चाहिए।०0०







यह ब्लॉग खोजें