मंगलवार, 3 नवंबर 2026

गुरुशरण छाबड़ा अमर रहे के नारों से गूंजा शहीद स्मारक,समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 3 नवंबर 2026.


बलिदान दिवस पर गुरूशरण छाबड़ा के संघर्षों और नशामुक्ति अभियान को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प


 सूरतगढ़ के पूर्व विधायक एवं नशामुक्ति अभियान के प्रबल समर्थक स्वर्गीय गुरुशरण छाबड़ा के बलिदान दिवस पर मंगलवार को बीकानेर रोड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस दौरान शहीद गुरुशरण छाबड़ा अमर रहे के नारों से स्मारक परिसर गूंज उठा। उपस्थित समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपातकाल के योद्धा रहे गुरुशरण छाबड़ा के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक सरोकारों,राजकीय महाविद्यालय खुलवाने व नशामुक्ति अभियान व आमरण अनशन करते देह त्याग व देहदान बारे में उनके संघर्षों के एवं आपातकाल में जेल साथी रहे लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत ने विस्तृत वक्तव्य दिया।

 * वक्ताओं ने कहा कि गुरुशरण छाबड़ा ने समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचारों और अभियान को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके नशामुक्ति संदेश को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।






माल्यार्पण कार्यक्रम में शहीद गुरुशरण छाबड़ा के संघर्षों के साथी लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत,आपातकाल में छात्र जीवन में रहते सहयोगी डॉ. टी.एल. अरोड़ा,नोटेरी एडवोकेट एन.डी. सेतिया,अरोड़ा समाज के पूर्व अध्यक्ष नागरमल बाघला, समाजसेवी रमेश आसवानी, अरोड़ वंश कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक भाटिया, रेवंतराम सोनगरा, पार्षद अशोक मखीजा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा, भाजपा नेता बाबू सिंह खीची, भाजपा नेता इंजीनियर रमेशचंद्र माथुर, क्रांति कारी महावीरप्रसाद भोजक, बलदेवराज तनेजा,फोटोपत्रकार भाटी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन शहीद गुरुशरण छाबड़ा संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जनवेजा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गुरुशरण छाबड़ा के विचारों और नशामुक्ति अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।०0०

यह ब्लॉग खोजें