बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

सड़क अतिक्रमण और गंदगी पर पालिका अध्यक्ष सख्त.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

श्रीकरणपुर 28 अक्टुबर 2026.

दीपावली पर यातायात व्यवस्था एवं शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र नारंग ने नगर पालिका अधिकारियों पुलिस प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के साथ 27 अक्टुबर को बैठक की।

बैठक में दीपावली से पहले बाजारों में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा ताकि त्योहार पर खरीदारी करने बाजारों में पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 अध्यक्ष ने नगर पालिका टीम के साथ बाजारों में दुकानदारों को कचरा पात्र वितरित किए। उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और कचरा निर्धारित कचरा पात्र में ही डालने की अपील की। सफाई के लिए प्रत्येक बाजार में ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जाएगा। 

👌दुकानों का सामान सड़क पर नहीं रखने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने से लोगों को राहत मिलेगी।

* बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशु बुलंदी करण धमेचा सुरेश मित्तल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी देवेंद्र कौशिक और थाना प्रभारी सुमन जयपाल भी मौजूद रही।०0०

यह ब्लॉग खोजें