सूरतगढ़. सड़क अतिक्रमण हटाए.कुछ कायम क्यों रहे.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 22 अक्टुबर 2026.
राजस्थान सरकार के सेवा सेतु अभियान 7 अक्टुबर से 16 अक्टुबर तक नगरपालिका ने अनदेखी की जिसकी शिकायत हुई। लेकिन आज नगरपालिका प्रशासन और यातायात पुलिस ने कार्वाई की। रेलवे रोड सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक,बीकानेर रोड से सब्जी फल व अन्य रेहडिय़ों को हटा दिया गया। लोगों को अच्छा लगा।
👍 लेकिन रेलवे मेन गेट पर भोजनालय वालों के आधी सड़क पर अतिक्रमण मेज कुर्सियां आदि कायम रहे। सुभाष चौक पर जूस वाले का अतिक्रमण भी कायम रहा।
रात को 8-10 बजे भोजनालय, जूस दुकान के अतिक्रमण फोटो में मौजूद आए.
👌 रेलवे रोड सब्जी की दुकानों का सामान भी दो तीन फुट तक सड़क पर रखने की छूट भी क्यों रही।
* यातायात पुलिस के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक श्री विरेंद्र सिंह बन्ना को कायम अतिक्रमण के बारे में बताया गया।
* कुछ कार वाले सड़कों पर कारें खड़ी कर चले गये. आगे के दिनों में चालान होना ही चाहिए।
👌 लोग खुश लगे लेकिन यह अभियान एक दिन नहीं स्थाई रहने की उम्मीद करते हैं। मामूली छूट से फिर हालात खराब होंगे। आजाद चौक सड़क अतिक्रमण और महाराणा प्रताप चौक से बीकानेर रोड के साईनबोर्ड व अतिक्रमण भी हटाने से सड़कें साफ होंगी।