गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

सूरतगढ़ स्थापना दिवस समारोह:नगरपालिका का आचरणहीन रवैया.शहर में जबरदस्त आलोचना.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 अक्टुबर 2026.

नगरपालिका प्रशासन की ओर से 14 अक्टुबर संध्या में  ' सूरतगढ़ स्थापना' दिवस समारोह हनुमान खेजड़ी मंदिर टिब्बे पर आयोजित किया गया जिसके आमंत्रण में नगरपालिका ने आचरणहीन रवैया अपनाया। 

👍 समारोह में भाजपा के पार्षदों और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर (भाजपा) को ही आमंत्रित किया गया। 

आलोचना और शिकायत सामने आई कि कांग्रेस पार्षदों को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,माकपा के नेताओं को भी आमंत्रित नहीं किया गया। विधायक डुंगरराम गेदर को भी समारोह में और आमंत्रण पत्र तक में अतिथि नहीं रखकर तिरस्कार किया गया। यह समारोह केवल एक पार्टी भाजपा का समारोह बना दिया गया। 

* नगरपालिका प्रशासन के द्वारा यह भूल नहीं थी। समारोह में पत्रकारों को भी आमंत्रित नहीं किया गया जिसके कारण  पत्रकार समारोह में नहीं पहुंचे। 

* नगरपालिका के पिछले बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने पूछे जाने पर कहा कि सूरतगढ़ स्थापना दिवस समारोह में उनको भी नहीं बुलाया गया। 

* नगरपालिका द्वारा समारोह के अतिथियों में भी गड़बड़ रही। मुख्य अतिथि एसडीएम भरतजयप्रकाश मीणा व विशिष्ट अतिथि ज्योतिकंवर थी। लेकिन कार्ड पर आमंत्रित करने वाले का नाम ही नहीं था। ये आमंत्रण कार्ड किनको दिए गये?

* यह नगरपालिका द्वारा आयोजित समारोह था। यहां पर सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी  भवानीसिंह पंवार अतिरिक्त जिला कलेक्टर हैं तो नगरपालिका प्रशासन को मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर को बनाना था।

** शहर की संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी इग्नोर किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के 31 व्यापारिक संगठन हैं। 

* नगरपालिका की ओर से आयोजन था और गढ अंधेरे में था।

👌 नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिकंवर से पूछे बिना राय लिए बिना यह समारोह नहीं हुआ। यह मामूली मामला नहीं है कि साधारण चर्चा करके ही छोड़ दिया जाए इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच की जानी चाहिए कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गणपत राम ने भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं को किसके इशारे पर इग्नोर किया? नगरपालिका प्रशासन का आचरण सारे शहर को आमंत्रित करने का होता है जिसका कोई प्रचार तक नहीं किया गया।

👍 विधायक डुंगरराम गेदर और कांग्रेस के पार्षद, कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी, माकपा नेता आदि आज एसडीएम से दोपहर में मिले। 

एक पार्षद हरिप्रसाद दाधीच उर्फ छोटू पंडित पूछे जाने पर बताया कि सूरतगढ़ स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस पार्षदों को नहीं बुलाया जाना मुद्दा था। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था खराब होने, सड़कें बिजली व सीवरेज की परेशानियों के मामले भी थे। कांग्रेस के पार्षद का कहना था कि यह जानबूझकर किया गया लगता है। संपूर्ण शहर का समारोह था जिसे केवल भाजपा का बना दिया गया।

०0०





 


यह ब्लॉग खोजें