बाड़मेर से हरिद्वार ट्रेन नं 4711-4712 को चालू रखा जाए-नागरिक संघर्ष समिति ( रेल)
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 27 नवंबर 2026.
नागरिक संघर्ष समिति ( रेल) ने मांग की है कि बाड़मेर से हरिद्वार द्विसाप्ताहिक ट्रेन नं 4711-4712 को चालू रखा जाए। समिति ने एक मांग पत्र मंडल प्रबंधक के लिए स्थानीय रेल प्रशासन को आज सौंपा।
*इसके अलावा रेलमंत्री द्वारा घोषणा की गई दो रेलों बीकानेर से चंडीगढ़ और जोधपुर से हरिद्वार को भी शुरू करने की मांग की गई।
समिति के संयोजक लक्ष्मण शर्मा सचिव मदन ओझा, किशोर गाबा, घनश्याम आहुजा, ज्ञान बजाज,पवन तावणिया,सत्यनारायण सारस्वा,महावीर भोजकहुसैन मोहम्मद तेली,सखी मोहम्मद,दीपक सीला,दीनबंधु राठी, शशिप्रकाश राठी, इंद्रसेन गोदारा, रामलाल घोड़ेला,धन्नाराम स्वामी, करणीसिंह, इब्राहिम, इकबाल कुरैशी, संजय सेतिया, राकेश जनवेजा व उदय राजपुरोहित, दीपक गजरा आदि ज्ञापन देने वालों में थे।०0०