बुधवार, 25 नवंबर 2026

सूरतगढ़ की 2 मुख्य सड़कों पर व्यावसायिक अतिक्रमण. चेयरमैन व ईओ एकबार निरीक्षण कर लें.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 नवंबर 2026. चेयरमैन ज्योति कंवर और अधिशासी अधिकारी गणपतराम एक दिन शहर की दो प्रमुख सड़कों का निरीक्षण करें और अपनी आंखों से व्यावसायिक अतिक्रमण देखें। इन दो सड़कों के अतिक्रमण, अवैध बने होटल,अवैध बने शापिंग काम्पलेक्स भी दिख जाएंगे मालुम हो जाएगा कि अवैध निर्माण से नगरपालिका कोष को कितने कितने लाख का चूना हर निर्माण में लगाया है जिनको जुर्माना सहित वसूलना है।

👌पहली सड़क रेलवे रोड रेलवे स्टेशन से महाराणा चौक,भगतसिंह चौक,भारतमाता चौक,त्रिमूर्ति मंदिर होते आगे नेशनल हाईवे तक। 

👌 दूसरी सड़क इंदिरा सर्कल से अग्रसेन चौक,तहसील चौक,महाराणा प्रताप चौक, पुरानी धान मंडी मोड़ होते पुराना बस स्टैंड, राठी स्कूल,बाईपास होते,करणी माता मंदिर तक। 




* यह समाचार रिपोर्ट केवल एकबार समय निकाल कर निरीक्षण करने की है। अतिक्रमण नहीं हटाने हैं तो न हटाएं। हटाने हैं तो श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय और अनूपगढ़ में सड़कों के अतिक्रमण हटवाए जा रहे कार्य से सीख ले लें कि वहां चेयरमैन और ईओ ही कार्वाई कर रहे हैं जिनके विडिओ सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। सूरतगढ़ में चेयरमैन और ईओ की नीति आम जनता को सुगम राह देने की है या अतिक्रमण करने वालों को सहयोग देने की है, यह स्पष्ट रूप से खुलासा हो जाए। शहर को साफ सुथरा रखने की घोषणा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के चश्मे का भी मालुम हो जाए ०0०








यह ब्लॉग खोजें