सूरतगढ़ दर्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूरतगढ़ दर्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

सूरतगढ़ में रिलायंस बायोगैस संयंत्र पूर्णता की ओर तेजी से निर्माण.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 अप्रैल 2026.

रिलायंस बायोगैस संयंत्र निर्माण पूर्णता की ओर है। बहुत तेजी से हर कार्य हो रहा है। आबादी क्षेत्र में और हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर बाईपास और सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ से अनूपगढ़ रेल मार्ग से सटा हुआ है यह संयंत्र। बसंत विहार, आनंद विहार, संगम विहार व नगरीय अन्य आबादी वार्ड पास में हैं। 

फोटो. 20 अप्रैल 2026 दिन 10-09 बजे के हैं। विडिओ पत्रकार के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।






00000000



 

बुधवार, 27 अगस्त 2025

सूरतगढ़ नये मास्टर प्लान से परेशानियां होंगी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 अगस्त 2025.

सूरतगढ़ के मास्टर प्लान 2023 से 2047 में अनेक गड़बड़ियां हैं जो भविष्य में शहरी और ग्रामीण लोगों के लिए भारी परेशानियां पैदा करेंगी। कॉलोनाइजरों को विशेष लाभ देने के चक्कर में बहुत से ऐसे प्रपोजल है जो जनहित में नहीं है या भविष्य में जनता को परेशानियों में डालने वाले हैं। प्लान एक कं ने बनाया है जिसमें  आम लोगों से पहले ही सुझाव ले लिए जाते तो मास्टर प्लान जन हित का बन जाता। नगरपालिका तक से सुझाव नहीं लिए गए। 

* मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है और अनेक नागरिक विभिन्न प्रकार के आपत्तियां और सुझाव पेश कर चुके हैं। 

* आश्चर्य यह है कि अनेक गलत सूचनाएं और जानकारियां भी भरी है। गढ का फोटो हनुमान गढ के भटनेर का है व हथियारों की जानकारी एकदम झूठी है। यहां कोई हथियार गढ में नहीं है। रिको क्षेत्र को पूर्ण विकसित बताया गया है जो भी झूठ है। मास्टर प्लान 1997-2023 के तहत भी अनेक विकास नहीं हुए हैं या निर्धारित निर्माण के अलावा कोई अन्य निर्माण कर दिए गये हैं।

 नये मास्टर प्लान की आपत्तियां और सुझाव देने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। आपत्तियां और सुझाव नगर पालिका कार्यालय में भी दिए जा सकते हैं।०0०


बुधवार, 13 अगस्त 2025

सूरतगढ़ मास्टर प्लान में हनुमानगढ़ किले का फोटो.गड़बड़ियां.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 13 अगस्त 2025.

सूरतगढ़ मास्टर प्लान 2023-2047 का प्रारूप जारी हुआ है। लोग पढेंगे ज्यों ज्यों मालुम होगा और सामने आएगी गलतियां गड़बड़ियां और प्रिंटिंग की अशुद्धियां। जमीनें किधर से किधर। यह कैसा मास्टर प्लान। अभी तो लोगों का राजनीति पार्टियों का जागना जरुरी है। अभी प्रारूप जारी हुए 2 सप्ताह हो चुके हैं लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है।



मास्टर प्लान के मुख पृष्ठ पर हनुमानगढ़ के भटनेर किले की तस्वीर आश्चर्य जनक है। भटनेर किले की इसी तस्वीर को पृष्ठ 147 पर भी छापा गया है।

पर्यटन पृष्ठ की जानकारी में तो घोर आश्चर्य होता है कि सूरतगढ़ किले को संग्रहालय तक बताया गया है। इसमें अतीत की कलाकृतियां, हथियार, पेंटिंग और सिक्के प्रदर्शित बताए हैं।


०0०













सोमवार, 4 अगस्त 2025

सूरतगढ़:मास्टर प्लान परेशानियों भरा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 अगस्त 2025. सूरतगढ़ के नगरीय मास्टर प्लान 2047 इलाके के लोगों को हिला कर रख देने वाला है और लोगों को निस्तारण हीन परेशानियों में धकेल देने वाला है।

* रोडवेज बस स्टैंड शहर के बीच में है और पर्याप्त जगह है पासमें ही ग्रामीण बस स्टैंड है। रोडवेज बस स्टैंड 2005 में विधायक अशोक नागपाल के कार्यकाल में उन्हीं के द्वारा लोकार्पण हुआ है। बस स्टैंड को मानकसर में बनाने का प्रस्ताव है। बस स्टैंड तक पहुंचना और   बस स्टैंड से घर तक पहुंचना बेहद खर्चीला हो जाएगा।

शहर के बाहर कालोनियों के इलाकों को बचाया गया है और उनको लाभ पहुंचाने का मास्टर प्लान है। 

* जिन जमीनों की खातेदारियां होने के बाद रोक दी गई थी। उनको बहाल किया जा सकता है। 

घग्घर बहाव क्षेत्र को भी बदला जाने का है। 

कांग्रेस नेता अमित कड़वासरा से आज नगरपालिका कार्यालय में मास्टर प्लान बाबत चर्चा हुई तब उन्होंने बताया कि खातेदारी कृषि भूमि क्षेत्र को वनभूमि में दर्शाने की बड़ी शिकायत है जिससे किसानों को भारी परेशानी हो जाएगी। सड़क के किनारे किनारे बड़ी गड़बड़ी हुई है। कड़वासरा ने अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के सामने भी यह स्थिति बयान की। कड़वासरा प्रशासन के सामने यह शिकायत रखने वाले हैं। जिस कंपनी ने मास्टर प्लान का प्रारूप तैयार किया है उसने नगरपालिका, जनप्रतिनिधियों आदि से कोई सलाह सुझाव बातचीत आदि नहीं की। सबकुछ कंपनी के अधिकारियों ने अपनी मर्जी से कर दिया। राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों व्यापारिक संगठनों आदि को इस पर तुरंत ही ध्यान करेंगे तो अनेक खामियां मिलेंगी।०0०

०0०


बुधवार, 30 जुलाई 2025

सूरतगढ़:मास्टर प्लान 2047.देखें.आपत्ति, सुझाव दें.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 30 जुलाई 2025.

सूरतगढ़ नगरीय क्षेत्र का मास्टर प्लान 2047 का प्रारूप सुझाव और आपत्ति के लिए नगरपालिका में कार्यालय में आज 30 जुलाई 2025 से 28 अगस्त 2025 तक देखा जा सकता है। वर्तमान क्षेत्र में आसपास के गांव व चक जो शामिल किए जाने वाले हैं उनकी सूची भी है। इसकी प्रारूप की प्रति नक्शों सहित नगरपालिका सूरतगढ़ से खरीदी जा सकती है। अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने बताया कि 25 वर्षों के लिए मास्टर प्लान का यह प्रारूप है।


०0


शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

सूरतगढ़. गढ का पुनर्रोधार होगा. पूनम शर्मा की बड़ी जीत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 जुलाई 2025.

सूरतगढ़ के खंडहर हो रहे गढ का  पुनर्रोधार  कराने का भाजपा नेता एडवोकेट पूनम शर्मा का ऐतिहासिक प्रयास सफल होने की बड़ी खबर है।  सूत्रानुसार 1करोड़ 88 लाख रूपये से यह कार्य होगा। पुरातत्व विभाग यह कार्य करवाएगा। सूत्रानुसार शीघ्र ही यह बजट आदि कार्य सम्पन्न होंगे।

इस गढ की एक एक ईंट बचाने के लिए भाजपा नेता एडवोकेट पूनम शर्मा ने दिन रात एक किया। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि पूनम शर्मा का प्रयास सफल होगा। लेकिन वह निरंतर लगी रही कि बिना गढ के सूरतगढ़ का कोई अर्थ नहीं रहेगा। 




👌 पूनम शर्मा ने पहली बार 14 अक्टूबर 2022 को सूरतगढ़ का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कर गढ बचाने और संरक्षित करने की ओर जनता का ध्यान आकर्षित किया था।

👍 हालांकि धरोहर संरक्षण के लिए पहले से मांग तो हो रही थी लेकिन वह एक सीमित कागजी प्रयास रूप में रही। उत्साहित लोग काफी सालों से गढ पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराते हैं।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार द्वारा अधि स्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356.

रविवार, 15 जून 2025

सूरतगढ़:वनमंत्री संजय शर्मा, वंदेगंगा,जल संग्रह. समारोह पूरी रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 जून 2025.

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण-जन अभियान के तहत रविवार को वन मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में लव कुश वाटिका सूरतगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में वनमंत्री शर्मा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत उपस्थित जनों से एक पेड़ लगाने की अपील की। आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने व वर्षा जल संचय के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील भी की। 








* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने वक्तव्य में कहा कि 10 पौधै लगाएं और एक भी जीवित नहीं रहे तो कोई लाभ नहीं। उन्होंने पौध संरक्षण पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक जयदीप बिहाणी, विधायक गुरवीर सिंह बराड़,पूर्व विधायक बलबीर लूथरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन गणेश गढ़िया ने भी विचार रखे। 


कार्यक्रम में वन विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों, वन प्रेमियों, वृक्ष मित्र व मिशन ग्रीनसिटी,आशा विद फाऊंडेशन,जीव रक्षा संस्था को सम्मानित किया गया।

* कार्यक्रम के तहत माननीय मंत्री द्वारा पीपल का पौधा लगाया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाये व पीपल पूजन किया। मंत्री श्री शर्मा द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सभी को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।




कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, श्रीगंगानगर विधायक  जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक  गुरवीर बराड़, पूर्व विधायक  बलवीर लूथरा, भाजपा नेत्री श्रीमती प्रियंका बैलान, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, मुख्य वन संरक्षक बीकानेर हनुमानाराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीगंगानगर श्री सुभाष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरतगढ़ श्री दीनानाथ बबल, उपखण्ड अधिकारी संदीपकुमार काकड़,तहसीलदार कुलदीप कस्वां, पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील,सीआई दिनेश सारण,उप वन संरक्षक श्री राकेश दुलार, सहायक वन संरक्षक यसिका चौधरी श्रीगंगानगर सहित  बड़ी संख्या में वन्य प्रेमी, महिलाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता रेगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान,सूरतगढ़ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष आरती शर्मा और पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम) सूरतगढ़.

94143 81356.

******





०००००

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

सूरतगढ़ के लोगों का पहले रक्तदान का इतिहास:सिटीजन चैम्बर ने करवाया था।

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 नवंबर 2024.

सूरतगढ़ के नागरिकों ने सूरतगढ़ सिटीजन चैम्बर के आह्वान पर 14 मार्च 1999 को पहली बार रक्तदान कर इतिहास रचा। यह इतिहास 31 अक्टूबर 2024 को सिटीजन चैम्बर के अध्यक्ष चिरंजीलाल चौधरी ने मुझ करणीदानसिंह राजपूत को समाजसेवी रतनलाल चौपड़ा की उपस्थिति में मिलने पर बताया। यह मिलना करीब आठ नौ साल बाद हुआ और बातचीत में रक्तदान सेवा का विषय शुरु हो गया। अब तो रक्तदान को महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ़ ने व्यापक रूप दे दिया है। यहां मैत्री ब्लड बैंक भी खुल गया है। 

* एक बार यहां सूरतगढ़ सिटीजन चैम्बर के इतिहास को बताते हैं ताकि नये लोग नये पाठक भी जान सकें। 

* पहली बार रक्तदानी अनेक शंकाएं और भय से बस में सवार हुए और श्रीगंगानगर के तपोवन ब्लडबैंक में रक्तदान हुआ। 

बस सुभाष चौक से रवाना की गई जिसको आज के प्रसिद्ध प्रवीण भाटिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। एक उत्सव जैसा अवसर। नारे लगाए। लड्डू खिलाए गये। कुछ लोग माणकसर तो कुछ गंगानगर तक साथ गये।  

कहानी रोचकता लिए हुए है कि प्रवीण भाटिया की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। वे संस्था से जुड़े हुए थे। उनके ब्याह में भी कुछ सदस्य खुद चिरंजीलाल चौधरी बाराती शामिल हुए थे। भाटिया जी झंडी दिखाने में शामिल हुए। इसके बाद इस संस्था ने अनेक रक्तदान शिविर लगाए और यहां सूरतगढ़ में भी शुरुआत की। रक्तसंग्रह के लिए तपोवन ब्लड बैंक की मोबाइल टीम आती।

सिटीजन चैम्बर में उस समय जो कार्यकारिणी में समाज सेवा में जुड़े थे। पदों का मालुम नहीं लेकिन उनके नाम भी इस इतिहास में बहुत महत्व रखते हैं।

राजेश चड्ढा ( अब आकाशवाणी से वरिष्ठ उदघोषक सेवा निवृत्त),गुरदर्शन सिंह सोढी ( अब कांग्रेस नेता), देवेंद्र कलेर,प्रसन्ना कुमार सामंता ( लेक्चरार राजियासर में हैं ),डा.विशाल छाबड़ा ( अब श्रीगंगानगर में निवासी हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं।),अशोक शर्मा (एकाउंट्स से जुड़े हैं और अभी सूरतगढ़ के उपकोषागार के प्रभारी बताए हैं), विक्रम सिंह राजस्थान लेखा शाखा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। स.अमरसिंह ( अभी छबड़ा थर्मल में सर्विस में हैं),पवन छाबड़ा ( यहां आईटीआई में प्राचार्य थे बाद में पदोन्नति हो गई)। 

💐 समाजसेवा में सदा साथ रहने वाले इंजीनियर रमेशचंद्र माथुर भी उस कार्यक्रम में शामिल थे। कार्य

क्रम में और लोग व सदस्य होंगे। चिरंजीलाल चौधरी को जो याद आए वे बताए। चौधरी सात आठ साल बीमार रहे और अभी यह मिलना हुआ। इस अवसर पर अमृत चौपड़ा ने मेरा और चिरंजीलाल का फोटो खींचा। ०0०

*******







रविवार, 20 अक्टूबर 2024

बोधि फाऊंडेशन सूरतगढ़ : शैक्षणिक विकास से बड़ा परिवर्तन लाएगी.

  



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 अक्टूबर 2024.

बोधि फाऊंडेशन शैक्षणिक सामाजिक गतिविधियों से सूरतगढ़ क्षेत्र का इतिहास बदल कर सब कुछ नया रच देगी जो राजस्थान में बड़ा परिवर्तन लाने वाला कार्य होगा।

 बोधि फाऊंडेशन सूरतगढ़ में काम कर रही है लेकिन इसका नाम नहीं सुना क्योंकि इसके समर्पित कार्यकर्ता बिना किसी प्रचार के सबकुछ कार्य शांति से अभियान के रूप में कर रहे हैं। जिस प्रकार से मुझे मालुम हो पाया है उससे मेरे पत्रकारिता अनुभव से विश्वास है कि शैक्षिक विचारोत्थान से परिवर्तन लाने के उद्देश्य वाली आसपास के जिलों तक में यह संस्था विशाल रूप और उच्च प्रबंधन की होगी। 


* बोधि फ़ाउंडेशन मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह*

* 21 लाख की लागत से बनेगा बोधि फ़ाउंडेशन का मुख्य द्वार*






सूरतगढ (गंगानगर) में बोधि फ़ाउंडेशन के प्रस्तावित संस्थान का मुख्य द्वार शिलालेख का शिलान्यास गायकवाड सुखराम कालवा गाँव सीरासर (पल्लु, हनुमानगढ़) की माता जी श्रद्धेया सरबती जी के कर कमलों से किया गया। सुखराम कालवा उनकी जीवन संगिनी मान्या शंकुतला पडिहार, बेटी भारती समेत कई गणमान्य नागरिक, बोधि फ़ाउंडेशन के सहयोगीगण व पदाधिकारी एवं फ़ाउंडेशन के विद्यार्थियों की गरीमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मान्य. सुखराम कालवा ने कुल *21 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस मुख्य द्वार* को अपने माता-पिता-सास-ससुर की स्मृति को समर्पित करते हुए पिछड़े समाज की शिक्षा के प्रति अपनी और अपने परिवार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। फ़ाउंडेशन की भूमि ख़रीद में मान्य. सुखराम जी ने तीन लाख रूपये पहले भी दान कर अपनी अपार दानपरिमिता और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया था।
इस अवसर पर फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा मान्या सरबती देवी का शॉल एवं फ़ाउंडेशन का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया ।
सचिव मांगीलाल जी ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। 
मान्य. सुरजीत मेव ने फ़ाउंडेशनकी गतिविधियों एवं विजन से परिचित करवाया। बीएल पारस ने कार्यक्रम का संयोजन संचालन किया।

बोधि फ़ाउंडेशन ने कालवा परिवार का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते इस महान कदम के लिये आभार इन शब्दों से किया।
"आपने बोधि फ़ाउंडेशन की संस्थान निर्माण की इस मुहिम को अथाह ऊर्जा, दिशा और संचेतना प्रदान की है।निश्चय ही, यह सबको सदैव गौरवान्वित करता रहेगा।"
०0०
******

०0०












शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

इंदिरा सर्कल से राठी स्कूल का प्लान कब तैयार किया गया?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 27 सितंबर 2024.

इंदिरा सर्कल से राठी स्कूल तक सड़क किनारे के मकानों के आगे के हिस्सों में तोड़ने के लिए लगाए लाल क्रोस के चिन्हों पर शहर में हड़कंप मचा है। किसी के पास सही सूचना नहीं है और सा.नि.वि. की ओर से कोई विस्तृत सूचना प्रकाशित नहीं कराई गयी कि ये लाल निशान आखिर क्यों लगाए गये हैं?

* वरिष्ठ वकील और दो बार विधायक रहे स. हरचंद सिंह सिद्धु ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से  26 सितंबर 2024 को मिलकर एक पत्र दिया है और इसे विभाग की दादागिरी लिखते हुए जानकारी चाही है कि इस सड़क का प्लान कब किसने बनाया है? जब प्लान तैयार किया गया तो किन किन संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों को विश्वास में लिया गया या सा.नि.वि ने अपने स्तर पर ही यह फाईनल कर लिया? सिद्वु ने लिखा है कि वांछित फीस जमा करवाई जाकर उक्त सूचना अविलंब उपलब्ध कराई जावे ताकि उच्च न्यायालय की शरण ली जा सके।

👍 सिद्धु ने एक और पत्र भी अधिशासी अभियंता को दिया है। दूसरे पत्र में लिखा है कि सन् 1727 में सैन जी  मंदिर से कुम्हार मौहल्ला आबाद हो चुका था। सरकार के महकमा खास ने इस क्षेत्र के लोगों को पट्टे जारी किये थे। सैन मंदिर के सामने वाला क्षेत्र जाबता का बाड़ा था।

* अब सानिवि इस क्षेत्र में प्लान लागू करना चाहता है जो कि अवैध एवं गैरकानूनी है।

** सिद्धु ने लिखा है कि सन्  1960 में कुम्हार मोहल्ला के दक्षिण मुख्य मार्ग से नगरपालिका ने अपनी एक कालोनी का नक्शा पास करवा कर करीब 200 प्लाट अनुसूचित जाति ( उस समय का शब्द हरिजनों) को आवंटित किए थे। उस कालोनी के बीच में मुख्य मार्ग मौजूद था इसलिए अब बिना कानूनी प्रक्रिया ( यानि भूमि आवाप्ति की कार्यवाही) के  मकानों को ध्वस्त करना गैरकानूनी एवं अवैध है। सानिवि दादा गिरी से सड़क प्लान के नाम पर मकानों को गिराएगा तो इसका विरोध होगा।

* सिद्धु ने दोनों पत्रों की प्रतियां स्थानीय विधायक डुंगरराम गेदर को भी भिजवाई है। ०0०

*******






यह ब्लॉग खोजें