गुरुवार, 6 अगस्त 2026

सूरतगढ़ के प्राईवेट स्कूल,शहर और लाईन पार में बच्चों पर अत्याचार.आखरी चेतावनी.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 अगस्त 2026.

सूरतगढ़ के प्राईवेट स्कूलों में अध्यापकों द्वारा बच्चों को मारने पीटने की घटनाएं लगातार हो रही है। अध्यापक एवं स्कूल संचालक सुधर नहीं रहे। समझाईस के बाद चेतावनी। इसके बाद जो होगा वह स्कूल संचालक और स्कूल का भविष्य होगा, जिससे  पुलिस केस और बरबादी की कहानी बनेगी। बच्चों के साथ पेड़ की डाली से मारपीट,थप्पड़, डांट डपट क्रूरता के अनेक तरीके हैं लेकिन मीडिया के लेखों आदि से सुधार नहीं हो रहा। पुलिस केस से सब सुधर जाएगा। 



शहर और लाईन पार के स्कूल संचालकों और अध्यापकों को सुधर जाना चाहिए। यह आखरी चेतावनी समझ में आनी चाहिए। अक्ल तब आती है जब सब कुछ बरबाद हो जाता है। 👍 अपने साथी अध्यापकों, स्कूल संचालकों, अभिभावकों को शेयर करें।

करणीदानसिंह राजपूत,

94143 81356

०००००००००००००





यह ब्लॉग खोजें