शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

गरीबों की रेहड़ियां हटाना आसान,नेताओं व अमीरों के होटलों,अतिक्रमणों पर कार्वाई नहीं.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 अगस्त 2026.

नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी गणपतराम ने स्वयं उपस्थित होकर बस स्टैंड में लगाई हुई रेहड़ियों को हटवाया। उचित व्यवस्था व सफाई आदि के लिए यह अच्छा है लेकिन एक बड़ा सवाल पैदा होता है कि हर ईओ को छोटी सी रेहड़ी तो दिखाई दे जाती है लेकिन अवैध बन रहे आकाश छूते विशाल होटल शिकियतें मिलने के बाद भी दिखाई नहीं पड़ते। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास दो होटल स्वीकृति के विपरीत अवैध बनाए जा रहे हैं। नगरपालिका से रेलवे स्टेशन आधा किमी से कम दूरी पर है। जहां नगरपालिका को लाखों रूपये शुल्क और  शास्ति मिलना निश्चित है वहां पहुंच कर कारवाई में अधिक से अधिक दोनों होटलों पर चार घंटे लग सकते हैं। किसी कर्मचारी की ड्युटी लगाना और ईओ का खुद पहुंच कर कार्वाई करने में बड़ा अंतर है। 

* ईओ गणपतराम खुद जाकर होटलों पर कार्वाई करे ताकि पालिका में लाखों रुपये आए और गलत निर्माण ध्वस्त भी हो। अभी होटल निर्माण चल रहे हैं, ईओ द्वारा कार्वाई में ढील देना और होटल निर्माण संपूर्ण कराना नगरपालिका कोष को हानि पहुंचाने में,जानबूझकर ड्युटी नहीं निभाने में आता है। शहर में और भी होटल अवैध बन रहे हैं तथा कुछ बन भी चुके हैं।  अधिशाषी अधिकारी गणपतराम स्वयं सख्ती से निरीक्षण व कार्वाईयां करेंगे तो नेताओं और बड़े लोगों पर शिकंजा कसा जा सकेगा और अतिक्रमण भी रूकेंगे। अभी तो लोगों निर्माताओं की पक्की सोच एक ही है कि कुछ भी नहीं हो सकता। बड़े अखबार भी होटलों के अवैध निर्माण पर लिखने छापने से कतराते हैं।

०0०






०0०

यह ब्लॉग खोजें