सूरतगढ़. भाजपा बोर्ड. ज्योतिकंवर 1 वोट से.जीती.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 21 सितंबर 2026.
भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती ज्योतिकंवर नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित। ज्योतिकंवर एक वोट से विजयी रही। ज्योतिकंवर को 23 और कांग्रेस की परमेश्वरी देवी गोदारा को 22 वोट मिले।
👍 मतदान के परिणाम में भाजपा 16 कांग्रेस 16, माकपा 1 और निर्दलीय 12 चुने गये।
👍 अध्यक्ष निर्वाचन.
अध्यक्ष पद के निर्वाचन वोटिंग से पहले यह स्थिति थी। निर्दलीयों का सहयोग रहा जिसमें भाजपा 22 कांग्रेस 22 और एक माकपा रहे। माकपा ने कांग्रेस का साथ देने की घोषणा की,जिससे कांग्रेस की तरफ 23 और भाजपा की तरफ 22 पार्षद रहे।
👌 वोटिंग हुई तब कांग्रेस पक्ष 22 भाजपा पक्ष 22 वोट पोल हुए। कांग्रेस का वार्ड 43 का पार्षद कृष्ण बेनीवाल उर्फ कीनिया वोट देने नहीं पहुंचा। फिर उसका वीडियो आया कि किसी को भी वोट नहीं करेंगे।न कांग्रेस न भाजपा। वोटिंग समय 5 बजे तक बढाया गया। कीनिया समय समाप्ति से कुछ मिनट पहले ही एकदम से प्रगट हुआ। कीनिया के मत दिए जाने के बाद मतगणना हुई।
👌 कांग्रेस के खेमे से एक वोट भाजपा की ज्योतिकंवर को मिला।
👌 सूरतगढ़ में बीकानेर रियासत काल में नगरपालिका का गठन होने के इतने वर्षों बाद पहली बार राजपूत वर्ग को अध्यक्षता मिली है।
💐 करणी प्रेस इंडिया में सबसे पहले 31 अगस्त 2026 को समाचार लगाया गया था कि सबकुछ ठीक रहा तो पहली बार राजपूतानी ज्योतिकंवर अध्यक्ष बनेगी। भाजपा कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें ज्योतिकंवर जीत गई। ज्योतिकंवर के पति सुरेंद्र सिंह राठौड़ और सास भी पार्षद रह चुके हैं।
👍 पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान, संदीपकासनिया व कुछ मीडिया बंधुओं ने इस चुनाव को जीत तक पहुंचाया। कांग्रेस में जो विधायक डुंगरराम गेदर द्वारा निर्दलीय परमेश्वरी देवी गोदारा को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाने से नाराज थे,उनका भी गुप्त सहयोग रहा जिससे क्रोस वोटिंग हुई।०0०