भाजपा के कासनिया को करोड़ों की जमीन देने वालों को कांग्रेस द्वारा मुकुट.गेदर की राजनैतिक लाईफ में बड़ी गिरावट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 सितंबर 2026.विधायक डुंगरराम गेदर ने पहले उनको भूमि अपराधी बताया और दस बारह दिन टिकट नहीं देने का खूब ढोल पीटा और आज सत्ता का मुकुट पहना दिया। गेदर के इस निर्णय की शहर में हर ओर आलोचना हो रही है। डुंगरराम गेदर ने जिला परिषद चुनाव में जो किया था उसे लोग भूल गये थे लेकिन आज वह किस्सा फिर से लोगों की जुबान पर आया है। डुंगरराम गेदर ने जिसको दोषी बताया और आज उसी दोषी को सिर पर बैठा लिया। उसने जो मांगा वह उसके घर जाकर दिया। राजनैतिक सक्रिय लोगों की चर्चाओं में कहा जा रहा है कि गेदर को कड़ा रुख रखना था कि कुछ भी हो,बोर्ड बने या नहीं बने लेकिन जिनको टिकट नहीं दी उनको अध्यक्षता का ताज नहीं पहनाऊंगा। लोगों का मानना है कि कासनिया की जमीन मामले में रिट वापस लेने में जो खेल हुआ था वैसा ही खेल यहां तो नहीं हो गया है। गेदर ने पहले कहा था कि कांग्रेस का ईमानदार बोर्ड बनाएंगे। अब यदि गोदारा की जीत होती है तो वह तो कासनिया को जमीन देने वाले दोस्त परिवार की जीत होती है। मतलब एक प्रकार से कासनिया की भाजपा का राज होगा, चाहे वह कागजों में जनता में कांग्रेस का राज दिखता रहे। सीट पर नहीं थे केवल सदस्य थे तब करोड़ों की जमीन दिलवा दी तो सीट पर आने के बाद कासनिया के और गलतसलत काम हुए तो कांग्रेस और गेदर कैसे रोक पाएंगे?
👌 सूत्रानुसार यह मुकुट स्थाई रहेगा या क्रोस वोटिंग में उतर जाएगा पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। क्रोस वोटिंग निश्चित होगी की सूचना भी रात को आदान प्रदान हुई है।०0०