सूरतगढ़भाजपा: निर्वाचित पार्षद ही चुने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष.पर्ची आई तो बगावत होगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 सितंबर 2026.
नगरपालिका का बोर्ड भाजपा बनाएगी के बीच एक चेतावनी भी है कि निर्वाचित पार्षद ही चुने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। भाजपा नेताओं ने जयपुर की पर्ची सिस्टम किया और जयपुर ने मनमाने नाम निकाले तो बगावत होगी और फिर भाजपा का बोर्ड नहीं बनेगा। भाजपा के नेता देखेंगे और बागी, निर्दलीय नये खेल से चुनेंगे चेयरमैन।
* भाजपा नेताओं जिला प्रभारी दशरथसिंह शेखावत, चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह ईंदा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह ने टिकट वितरण में भारी गड़बड़ी की लेकिन अब टिकट गड़बड़ी का आक्रोश चेयरमैन चुनाव में पैनल और पर्ची नहीं चलेगी। निर्वाचित पार्षद चुने अपना चेयरमैन। श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनता लग रहा है और ऐसी स्थिति में पर्ची से चेयरमैन थोपने की कोशिश हुई तो सूरतगढ़ में भाजपा बोर्ड खो देगी।
०0०