शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

बाड़ाबंदी शब्द पुराना हुआ. पार्षदों का सैरसपाटा.आलीशान होटलों में आनंद है तो होटल बंदी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

बाड़ाबंदी शब्द बहुत पुराना हो गया है। नापसंद जैसा।पार्षदों की बाड़ाबंदी शीर्षक से विभिन्न शहरों से समाचार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। लेकिन अब तो आलीशान होटलों में फार्म हाऊसों में ठहराया जा रहा है। वहां मजेदार लाजवाब खाना और पीना। जब मस्ती के कुछ दिन हैं तो अच्छा ऊंचा ब्रांड चलेगा। नाम जरूर दारू कहें। 

जब लौटेंगे तब होटलों ढाणियों की गाथाएं रोचक सभी सुनाएंगे और सभी सुनेंगे। कुछ भी कहो,आनंद तो आनंद ही होता है। चाहे चुनावी माहौल हो चाहे शादी ब्याह का हो। जो चेयरपर्सन बनेंगे वे इस खर्च का भुगतान करेंगे। अपनी जेब से नहीं। चेयर की सिस्टम की आमदनी से सब खाते होंगे साफ!०0०






यह ब्लॉग खोजें