शनिवार, 5 सितंबर 2026

कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) की ईमानदारी और असलियत.सच्चाई पढें कितने ईमानदार! सबूत मां का पट्टा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 सितंबर 2026.

नगरपालिका सूरतगढ़ में कांग्रेस का ईमानदार बोर्ड बनाएंगे। यह डुंगरराम गेदर का सार्वजनिक वक्तव्य  कैसे सच्च होगा जब अनियमितताओं भ्रष्टाचार से लिप्त कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) वार्ड नं 43 से और परसराम भाटिया वार्ड नं 35 से कांग्रेस टिकट पर चुनाव में खड़े हों। हालांकि ईमानदारी से इनका कोई लेनादेना नहीं और जीतने के दावे हवाई महल बनाना है। 

कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) ने अपने पिछले कार्यकाल 2019-24 में अपनी माता कमला देवी के नाम का पट्टा जारी करवाया। कमला देवी फत्नी कुंभाराम के नाम से यह पट्टा नं 561 दि. 4 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ। यह पट्टा नियम विरूद्ध जारी कराया गया। यह भ्रष्टाचार का पक्का सबूत है। परसराम भाटिया ने यह पट्टा जारी किया। अब चुनाव के मौके पर नहीं बल्कि यह समाचार "करणी प्रेस इंडिया में 23 मई 2025 को अपराध. आरोप.चर्चित प्रकरण" स्तंभ में छपा।  इस पट्टे की फोटो यहां दी गई है। मां का पट्टा ले लिया तो क्या हुआ? लेकिन नगरपालिका नियमों के विपरीत यह भ्रष्टाचार है।



नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने मई 2025 में परसराम भाटिया और पट्टे लेने वाले पार्षदों की शिकायत मुख्यमंत्री राजस्थान और निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को की। उसकी जांच की तथ्यात्मक रिपोर्ट ईओ पूजा शर्मा ने मई 2025 को की। ईओ ने इसे जारी करना गलत माना है।



इसकी कार्वाई में कृष्ण बेनीवाल पर आपराधिक कार्वाई होगी और पट्टा निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू हो चुकी। 

 कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) के चुनाव में ईमानदारी के नारे लगाना ईमानदार बताना अलग और असलियत अलग है।०0०






यह ब्लॉग खोजें