वाशिंग लाईन और वंदेभारत कोच मेंटेनेंस. कार्य प्रगति पर.सूरतगढ़ व क्षेत्र का इतिहास बदल जाएगा.
* विशेष: करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 अक्टुबर 2026.
रेलवे यार्ड में आधुनिक वाशिंग लाइन और वंदेभारत कोच मेंटेनेंस का निर्माण कार्य तेज गति पर चल रहा है। रेल की गति शक्ति शाखा ने नींव रखी जाने के बाद सबसे पहले वाशिंग लाइन के ओफिसियल बिल्डिंग निर्माण का कार्य शुरू किया है। इसके बाद दो वाशिंग लाइन और दो पिट लाइनों का निर्माण होगा। यहां वंदेभारत के कोच मेंटेनेंस का कार्य भी होगा।
रेल विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा की टीम प्रयासों से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से अनेक बार मिलने रेलवे को बड़ा यात्री लाभ मिलने की तथ्यात्मक स्थिति सामने रखने पर सूरतगढ़ में निर्माण का निर्णय हुआ था।
* अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि संपूर्ण कार्य 75 करोड़ रूपये के हैं। उन्होंने बताया कि द्रुत गति से चल रहे सभी निर्माण आगामी डेढ वर्ष तक पूर्ण होंगे। शर्मा ने बातचीत में कहा कि सूरतगढ़ के रेल इतिहास में इस निर्माण के बाद दूरी की रेलें मिलेंगी तथा सीमा क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।
(स्वतंत्र पत्रकार, राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत लाईफटाईम)