सूरतगढ़ में केवल 2 आधार केंद्र चालू.बड़ी परेशानी. 2 कहां चल रहे हैं।
करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 28 नवंबर 2026.
एक लाख की जनसंख्या वाले सूरतगढ़ शहर में केवल 2 आधार केंद्र ही चल रहे हैं। एक पंचायत समिति कार्यालय परिसर में एवं एक डाकघर में है।
पहले 5 थे तब भु परेशानी होती थी,लेकिन अब केवल 2 होने से परेशानी और अधिक हो गई है। यहां जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कम से कम 10 आधार सेंटर होने चाहिए। जिलाकलेक्टर से यहां नये आधार केंद्र और खोलने की मांग की है। पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत ने जिलाकलेक्टर को से कम से कम 10 आधार केंद्र खुलवाने का आग्रह पत्र भेजा है।०0०