अपनी बात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अपनी बात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 अगस्त 2026

"लोकतंत्र सेनानी "परिचय पत्र मिला- करणीदानसिंह राजपूत.

 




सूरतगढ़ 5 अगस्त 2026.

💐 राजस्थान सरकार की ओर से जिलाकलेक्टर द्वारा आज" लोकतंत्र सेनानी " परिचय पत्र प्रदान किया गया। आपातकाल जून 1975-मार्च 1977 में राजनैतिक व सामाजिक कारणों से जेल में निरूद्ध रहे। मैं 30 जुलाई 1975 से 3 दिसंबर 1975 तक श्रीगंगानगर जेल में बंद रहा था।

करणीदानसिंह राजपूत,

लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार।

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

शुक्रवार, 26 जून 2026

आपातकाल: शाह आयोग और कानसिंह समिति की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे. डर तो कांग्रेस को हो.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार अपना प्रधानमंत्री पद बचाने के लिए आपातकाल लगाया। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक आपातकाल की अवधि में संविधान कुचल दिया, मूल अधिकार खत्म,अखबारों पर सेंसर और अनेक बंद,लाखों लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया। कुंवारों और बुड्ढों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी। संपूर्ण भारत में अत्याचार हुए। अनेक नेताओं पर राष्ट्र द्रोह जैसे मुकदमे हुए। मीसा रासुका और सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारियां हुई। 

* लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में जनता पार्टी की सरकारें बनी। भारत सरकार ने आपातकाल के अत्याचारों के लिए शाह आयोग का गठन किया। राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने जस्टिस कानसिंह की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया। शाह आयोग और कानसिंह समिति की रिपोर्ट सरकारों ने सार्वजनिक नहीं की। इन रिपोर्ट्स में आधिकारिक वर्णन है जो देश के सामने  उजागर होने चाहिए। आपातकाल के 51 सिल बीत गये। केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार को ये सार्वजनिक करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मांगे हुई है कि ये रिपोर्ट्स सार्वजनिक हों। इनमें तथ्य हैं जो जनता के सामने आएं। आपातकाल का विरोध करने वाले,जेलों की यातनाएं सहने वाले भी पढ सकें। आपातकाल जेल बंदी 70 वर्ष से 95 की उम्र में हैं और परलोक जा रहे हैं। जो जीवित हैं वे पढ़ लें। आखिर इनके बस्तों में बंद रखने से फिर कौन पढेगा। किसको पढाने के लिए ये बस्तों मैं बंद है। इन रिपोर्ट्स के सार्वजनिक होने से तो कांग्रेस को डर होना चाहिए। ०0०

26 जून 2026.

करणीदानसिंह राजपूत,

लोकतंत्र सेनानी राजस्थान,

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत आजीवन) 

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

( प्रकाशन कर सकते हैं।)


मंगलवार, 5 मई 2026

दर्शन:करणी प्रेस इंडिया 27 लाख से पार.पाठकों का विश्वास.

  

 


 


💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐


* करणीदानसिंह राजपूत  *


सूरतगढ़  5 मई 2026 2026.


💐 27 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।

"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में 

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 

💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput

के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।

 अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 


* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।

 * कन्याओं को बचाने का अभियान हो  या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं। सरकारों व प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। 
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दाता इसका प्रभाव देख रहे हैं और उन्नति कर रहे हैं।

👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।

💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com


5 मई 2026. 2026.

करणीदानसिंह राजपूत,62 वर्ष से पत्रकारिता व लेखन (1965-66 से प्रारंभ)

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.**



मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

वह अवतरित हुई,आनंदित हुए हम

* दिव्यता*


वह अवतरित हुई
आनन्दित हुए
हम सब।
उसके 
हाव भाव
देते रहे
दिव्य संदेश।
परी सी उड़ गई
एक दिन
विलीन हो गई
आकाश में।
छोड़ गई
स्मृतियों में
अनन्त
संदेश।
.......
श्रीमती विनीता सूर्यवंशी-करणीदानसिंह राजपूत  :  

माता-पिता
योगेन्द्र प्रतापसिंह-रीतिका-अनाया
सिह,रूद्राक्ष ( लघु भ्राता. भाभी-भतीजी,भतीजा)
रवि प्रतापसिंह-साक्षी: अद्वित ( लघु भ्राता-भाभी-भतीजा)
******

बुधवार, 28 जनवरी 2026

दर्शन:करणी प्रेस इंडिया 26 लाख से पार. पाठकों का विश्वास.

 

 


 


💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐


* करणीदानसिंह राजपूत  *


सूरतगढ़  28 जनवरी 2026.


💐 26 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।

"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में 

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 

💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput

के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।

 अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 


* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।

 * कन्याओं को बचाने का अभियान हो  या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं। सरकारों व प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। 
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दाता इसका प्रभाव देख रहे हैं और उन्नति कर रहे हैं।

👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।

💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com


28 जनवरी 2026.

करणीदानसिंह राजपूत,61 वर्ष (1965-66) से लेखन व पत्रकारिता.

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.**


गुरुवार, 27 नवंबर 2025

संघर्ष का मार्ग कभी छोड़ना नहीं चाहिए- देवीसिंह भाटी पूर्व मंत्री एवं करणीदानसिंह की भेंट.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 27 नवंबर 2025.राजस्थान की राजनीति में गाहेबगाहे अपने वक्तव्यों और कार्यों से हलचल मचा देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एवं वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत लोकतंत्र सेनानी की भेंट में राजस्थान के शासन प्रशासन,पुराने संघर्षों और भाटी मंत्री समय की श्रीगंगानगर जिला की सिंचाई आदि पर बातचीत हुई। पुराने संघर्षों की अनेक यादें रही जिन पर बातें हुई। भाटी ने कहा कि संघर्ष का मार्ग कभी छोड़ना नहीं चाहिए। भाटी ने राजपूत को कहा कि इलाके के संघर्ष और समाचारों की जानकारी आपकी रिपोर्ट्स से मिलती रहती है। दोनों ने एक दूसरे के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।




भाटी आज सुबह करणी प्रेस इंडिया के कार्यालय पर पधारे तब पुरानी बातों और राजस्थान की वर्तमान शासन प्रणाली पर बातचीत हुई। करणी प्रेस इंडिया कार्यालय पर सूरतगढ़ नगरपालिका के निवृत अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, 'ब्लास्ट की आवाज' के संपादक महेंद्र सिंह जाटव,योगेन्द्र प्रतापसिंह ( करणीदानसिंह राजपूत के पुत्र ) की भाटी से भेंट हुई। ०0०



रविवार, 19 अक्टूबर 2025

मेरा 81 और पत्रकारिता 62 वें वर्ष में प्रवेश:करणीदानसिंह राजपूत

      




^( माँ हीरा और पिता रतनसिंहजी की सीख तूं चलते जाना निर्भय होकर-पीड़ितों की आवाज बन कर:^)
.......

पत्रकारिता एवं लेखन के वर्षों के संघर्ष और आनन्ददायी अनुभवों व महान लेखकों पत्रकारों की रचनाओं को पढ़ते और उनसे मिलते हुए मेरे जीवन के 80 वर्ष पूर्ण हुए एवं 19 अक्टूबर 2024 को 81 वें वर्ष में प्रवेश की सुखद अनुभूति।

सीमान्त क्षेत्र का छोटा सा गांव जो अब अच्छा कस्बा बन गया है अनूपगढ़ जिसमें मेरा जन्म हुआ। 
माता पिता हीरा रतनसिंह ने और परिवार जनों ने वह दिया जिसके लिए कह सकता हूं कि मेरी माँ बहुत समझदार थी और पिता ने संषर्घ पथ पर चलने की सीख दी।

मेरा पहला लेख 'जल - जीवन और  स्वास्थ्य  का दाता' साप्ताहिक ज्वाला जयपुर में 15 जुलाई 1965 को प्रकाशित हुआ। 
सन् 1965 में दैनिक वीर अर्जुन नई दिल्ली में खूब छपा और सरिता ग्रुप जो बड़ा ग्रुप आज भी है उसमें छपने के शुभारंभ का गौरव मिला।
हिन्दी की अनेक पत्रिकाओं में छपने का इतिहास बना।
👍मैं सरकारी पीडब्ल्यूडी की नौकरी में था तब लेख कहानियां आदि बहुत छपते थे लेकिन गरीबों व पिछड़े ग्रामों आदि पर लिखने की एक ललक थी कि दैनिक पत्रों में लिखा जाए तब 1969 में पक्की नौकरी छोड़ कर लेखन के साथ पत्रकारिता में प्रवेश किया। 
अखबारों में लिखता छपता हुआ सन 1972 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ा और 15 मई 2009 तक के 37 साल का यह सुखद संपर्क रहा।

धर्मयुग और साप्ताहिक हिन्दुस्तान में छपना गौरव समझा जाता था। दोनों में भी कई बार छपा।
छात्र जीवन में वाचनालय में दिनमान पढ़ता था तब सोचा करता था कि इसके लेखक क्या खाते हैं कि इतना लिखते हैं? वह दिन भी आए जब दिनमान में भी मेरी रिपोर्टें खूब छपी।
रामनाथ गोयनका के इंडियन एक्सप्रेस का विस्तार जब जनसत्ता दैनिक के रूप में हुआ तब जनसत्ता दिल्ली में खूब छपा। जब चंडीगढ़ से भी छपने लगा तब ओमप्रकाश थानवी के कार्यकाल में चंडीगढ़ में भी मैं खूब छपा। साप्ताहिक हिन्दी एक्सप्रेस बम्बई में भी लेख कई बार छपे।
राजस्थान की संस्कृति,सीमान्त क्षेत्र में घुसपैठ,तस्कर,आतंकवाद पर भी खूब लिखा गया। 
पंजाब के आतंकवाद पर टाइम्स ऑफ इंडिया बम्बई ने लिखने के लिए कहा तब कोई तैयार नहीं हुआ। वह सामग्री वहां से छपने वाली पत्रिका धर्मयुग में छपनी थी। मैंने संदेश दिया और मेरा लेख सन् 1984 में दो पृष्ठ में छपा। धर्मयुग में लेख छपना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। धर्मयुग में बाद में कई लेख प्रकाशित हुए। 
आरएसएस का पांचजन्य,वामपंथी विचारधारा और जवाहर लाल नेहरू के मित्र आर.के.करंजिया का ब्लिट्ज,कांग्रेसी टच का करंट और समाजवादी विचार धारा के जॉर्ज फरनान्डीज के प्रतिपक्ष (1974-75) में खूब छपा। 
प्रतिपक्ष साप्ताहिक था जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नींद हराम करके रखदी थी और बाद में तो इस पर आपातकाल 1975-77 में प्रतिबंध लग गया था।
मेरे लेख और कहानियां अनेक पत्र पत्रिकाओं में  बहुत छपी।
आकाशवाणी सूरतगढ़ से वार्ताएं कहानियां कविताएं रूपक आदि बहुत प्रसारित हुई हैं। रूपक राजस्थान के सभी केंद्रों से एक साथ प्रसारित हुए।
इंदिरागांधी नहर पर दूरदर्शन ने एक रूपक बनाया जिसमें कई मिनट तक मेरा साक्षात्कार रहा। वह साक्षात्कार मेरे इंदिरागांधी नहर पर लेखन के अनुभवों के कारण लिया गया। दूरदर्शन के दिग्गज प्रसारण अधिकारी के.के.बोहरा के निर्देशन में वह साक्षात्कार हुआ व राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण हुआ।

* विशेष घटना*
पत्रकारिता के कारण ही मार्च सन् 1974 में प्राणघातक हमला हुआ। राजस्थान की विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव ( कट मोशन) 20 विधायकों के हस्ताक्षरों से पेश हुआ। बीस विधायकों के हस्ताक्षरों से ही काम रोको प्रस्ताव पेश हो सकता था।
  काम रोको प्रस्ताव पर मेरे लिए 48 विधायक बोले और फिर संपूर्ण सदन ही खड़ा हो गया था। मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी को खड़े होकर सदन को शांत करना पड़ा था। राजस्थान विधानसभा की प्रतिदिन की कार्यवाही उन दिनों छपती थी। मेरे पास एक दिन की कार्यवाही प्रति काम रोको प्रस्ताव की पड़ी है। सात दिनों तक यह हंगामा किसी न किसी रूप में होता रहा था। बीबीसी,रेडियो मास्को, वायस ऑफ अमेरिका सहित अनेक रेडियो ने दुनिया भर में वह घटना प्रसारित की। 
देश के करीब करीब हर हिन्दी अग्रेजी अखबार में समाचार और संपादकीय छपे।
* काम रोको(कट मोशन) वाले दिन कि छपी पुस्तक मेरे रिकॉर्ड में है। सभी दिनों की पुस्तकें स्व.केदारनाथ शर्मा के गृहमंत्री काल 1977-79 में उनकी लायब्रेरी से लाया था। वे भी मेरे पक्ष में बोलने वालों में थे।

* आपातकाल 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 ईसवी.*

आपातकाल अत्याचार का काल था जिसमें मेरा साप्ताहिक " भारत जन "भी सरकारी कोप का शिकार बना।
( यह मेरे संपादन और स्वामित्व में जनवरी 1973 से 1979 तक प्रकाशित हुआ था)
भारतजन पर पहले सेंसर लगाया गया। सरकार की अनुमति के बिना कोई न्यूज छप नहीं सकती थी। विज्ञापन रोक दिए गए। अखबार की फाइल पेश करने के लिए मुझे  श्रीगंगानगर बुलाया गया और  30 जुलाई 1975 को वहां गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप लगाया गया कि पब्लिक पार्क में प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के विरूद्ध लोगों को भड़का रहा था। एक वर्ष की सजा भी सुनाई गई। सवा चार माह तक जेल मे बिताए और उसके बाद एक संदेश बाहर कार्य करने का मिलने पर 3 दिसम्बर 1975 को बाहर आया। 
आपातकाल में बहुत कुछ भोगा। मेरी अनुपस्थिति में छोटी बहन,पिता और नानी को क्षय रोग ने ग्रस लिया। इलाज तो हुआ वे ठीक भी हुए लेकिन वह काल बड़ा संघर्षपूर्ण रहा। परिवार ने कितनी ही पीड़ाएं दुख दर्द भोगे मगर वह अनुभव पत्रकारिता व राजपूती शान के अनुरूप और देशभक्ति से पूर्ण रहे जो जीवन की श्रेष्ठ पूंजी हैं। राजस्थान सरकार ने लोकतंत्र बचाने संविधान की रक्षा के लिए * लोकतंत्र सेनानी* सम्मान प्रदान किया है। यह बड़ा सम्मान है इसमें प्रतिमाह 24 हजार रू. सम्मान राशि मिलती है। 
👌 राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृति (मान्यता) लाईफटाईम इसी वर्ष जनवरी 2025 में हुई है।

* पुरस्कार - अलंकरण *

राजस्थान पत्रिका का एक महत्वपूर्ण स्तंभ 'कड़वा मीठा सच्च' था। इस स्तंभ में लेखन में 
* घग्घर झीलों के रिसाव पर सन् 1990 में लेखन पर सन् 1991 में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार मिला।

* इंदिरागांधी नहर पर 12 श्रंखलाएं लिखी जो सन् 1991 में छपी तथा दूसरी बार 1992 में पुन: राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

* राजस्थान की शिक्षा प्रणाली पर व्यापक अध्ययन कर दो श्रंखलाओं में सन् 1993 में प्रकाशित लेख पर तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार 1994 में प्राप्त हुआ।

* इसके बाद सन 1996 में राजस्थान की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पद्धति पर व्यापक अध्ययन कर 4 श्रंखलाएं  लिखी। इस पर सन् 1997 में राज्य स्तरीय दूसरा पुरस्कार मिला।

* वर्ष 1997 में विश्व प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान ग्रामोत्थान विद्यापीठ संगरिया के बहादुरसिंह ट्रस्ट की ओर से पत्रकारिता  में सम्मान व पुरस्कार प्रदान किया गया।

* बीकानेर संभाग का "राजस्थान गौरव पत्रकारिता सम्मान 2019" बीकानेर के रवीन्द्र मंच पर 4 अगस्त 2019 को प्रो.ललित किशोर चतुर्वेदी स्मृति संस्थान जयपुर की ओर से प्रदान किया गया।





* मेरी पत्रकारिता और रचनाएं *
    
मेरा लेखन कानून नियम के लिए सच्च के प्रयास में रहा। कई बार ऐसा लेखन लोगों को अप्रिय भी महसूस होता है लेकिन जिन लाखों लोगों के लिए लिखा जाता है,उनके लिए आगे बढऩे का कदम होता है।
राजनीति,राजनेताओं व राजनैतिक दलों पर और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लिखना लोगों को सुहाता है वहीं अप्रिय भी लगता है। साधारणतया ऐसे लेखन से पत्रकार बचना चाहते हैं, लेकिन मैं ऐसे लेख लिखना अच्छा समझता रहा हूं,क्योंकि समाज व लोग सतर्क तो होते ही हैं।

मेरे परिवार जन,मित्रगण और कानून ज्ञाता जो साथ रहे हैं वे भी इस यात्रा में सहयोगी हैं।

मैंने मेरे पूर्व के लेखों में भी लिखा है कि लिखने बोलने की यह शक्ति ईश्वर ही प्रदान करता है और वह परमआत्मा जब तक चाहेगा यह कार्य लेखन और पत्रकारिता चलता रहेगा और लोगों का साथ भी रहेगा।
पवित्र स्थानों, तीर्थ स्थलों, मंदिरों और शिक्षा संस्थाओं में एक ही आशीर्वाद मांगता रहा हूं कि सच्च लिखने की कोशिश करता रहूं ।

💐 79 वर्ष में प्रवेश पर करणी माता मंदिर (राजपूत क्षत्रिय संस्था) में पत्नी विनीता सूर्यवंशी सहित नवरात्र के पांचवे नवरात्र का विशेष पूजन किया। सच्च के लिए भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध लिखते रहने का संकल्प ले मां करणी के धोक लगाई थी।


००००००००००००००००००


राजस्थान पत्रिका के संस्थाथापक प्रसिद्ध पत्रकार श्रद्धेय कर्पूरचंद कुलिश का मेरे पर वरद हस्त रहा और उन्होंने जोधपुर में पत्रकारों के बीच में कहा कि मैं तुम्हारे हर लेख को पढ़ता हूं। यह एक महान गौरववाली बात थी। 
राजस्थान पत्रिका ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी और स्व. मिलाप कोठारी  ( राजस्थान पत्रिका के संपादक रहे गुलाब जी के छोटे भाई) एक घनिष्ठ मित्र के रूप में आते मिलते और अनेक विषयों पर हमारी  चर्चाएं होती। 
माननीय गुलाब जी सुझाव लेते और वे पत्रिका में लागू भी होते। गुलाब कोठारी ने श्रीगंगानगर में सर्वश्रेष्ठ संवाददाता के रूप में सम्मानित किया तब कई मिनट तक एकदूजे से गले मिले खड़े रहे। आज भी पत्रिका परिवार के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं।

०००००००००००००००००००



राजस्थान पत्रिका के प्रधानसंपादक गुलाब कोठारी सर्व श्रेष्ठ पत्रकारिता पर करणीदानसिंह राजपूत को सम्मानित करते हुए। बीच में नजर आ रहे तत्कालीन शाखा प्रबंधक अवधेश जैन और पास में उपस्थित तत्कालीन शाखा प्रभारी संपादक हरिओम शर्मा। दिनांक 16-4-2004)*
प्रेरणादायक और नशे के विरुद्ध अभियान के रूप में बहुत कुछ नया करने की ईच्छा है। उसके अनुरूप सामग्री देने का भरपूर प्रयास रहेगा। राजकीय सेवाओं के अधिकारी और कर्मचारी भी आगे बढ कर समाजोपयोगी कार्य कर रहे हैं और अभियान चला रहे हैं। उनके अभियान के अधिक नहीं तो कुछ सहयोग सामग्री अवश्य ही देंगे। सुधि पाठकों का सहयोग सदा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा यह विश्वास है।
००००००००००००००

मेरा ब्लॉग 
करणी प्रेस इंडिया karni press india वेबसाईट   www.karnipressindia.com
आज अत्यन्त लोक प्रिय साईट है जो देश और विदेश में प्रतिदिन हजारों लोग देखते हैं। इसका लिंक मेरे फेसबुक एकाउंट 
Karni ramsingh rajput पर भी उपलब्ध होता रहेगा।
दिनांक 19-10-2025.
*
करणीदानसिंह राजपूत,
(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय सेअधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार,)
विजयश्री करणी भवन,
सूर्यवंशी स्कूल के पास,मिनीमार्केट,
सूर्योदय नगरी
सूरतगढ़ / राजस्थान/ भारत।
मेरा ई मेल पता.   karnidansinghrajput@gmail.com
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

अमेरिका से भारत.पुत्र रवि,वधु साक्षी,पोता अद्वित . अपार खुशी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

हमारा छोटा सुपुत्र रविप्रतापसिंह,पुत्र वधु साक्षी,और पोता अद्वित अमेरिका से भारत लौट  आए हैं। पुत्र एवं पुत्र वधु भारतीय समयानुसार 2 सितंबर 2019 को कंपनी की तरफ से अमेरिका पहुंचे थे और 6 वर्ष बिता कर पौत्र सहित कल 24 सितंबर 2025 को रात्रि 10 बजे  भारत पहुंचे। रविप्रतापसिंह अमेरिकी कं फिशर्व( इंडिया) में सीनियर सोफ्टवेयर इंजीनियर है। पुत्र वधु भी सोफ्टवेयर इंजीनियर है। हमें अपार खुशी है।

करणीदानसिंह राजपूत- विनीता सूर्यवंशी

( पिता माता) सूरतगढ़.( राजस्थान )

94143 81356.

बुधवार, 10 सितंबर 2025

दर्शन:करणी प्रेस इंडिया:25 लाख से पार:पाठकों का विश्वास.

 


 


💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐
* करणीदानसिंह राजपूत  *


सूरतगढ़  10 सितंबर 2025.


💐 25 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।

"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में 

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput

के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।

 अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 
* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।

 * कन्याओं को बचाने का अभियान हो  या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं। सरकारों व प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। 
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दें और उसका प्रभाव देखें।

👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।

💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com
10 सितंबर  2025.

करणीदानसिंह राजपूत,61 वर्ष (1965-66) से लेखन व पत्रकारिता.

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.**


गुरुवार, 31 जुलाई 2025

स्मार्ट मीटर :भाजपा अपने से शुरुआत कर प्रेरित करे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

विद्युत के स्मार्ट मीटर लगाने का राजस्थान में विरोध हो रहा है और सरकार स्मार्ट मीटर की अच्छाईयां बता रही है। 

स्मार्ट मीटर श्रेष्ठ हैं,तेज नहीं चलते,रीडिंग अधिक नहीं दिखाते यह भाजपा की सरकार का पक्ष है। 

ये मीटर अच्छे हैं और प्रदेश में लगाने हैं तो सरकार जनता को प्रेरित करे और प्रेरणा देने का शुभ कार्य भाजपा के नेता, कार्यकर्ता अपने घर से करे। यानि कि पहले मंत्रियों और सरकारी कार्यालयों, अधिकारियों कर्मचारियों के सरकारी आवासों पर लगाए जाएं। इसके साथ ही बिना देरी के सभी भाजपा नेता नेतियां कार्यकर्ता अपने आवासों दुकानों व्यवसायों पर स्मार्ट मीटर लगाएं और इसका जोरदार प्रचार करें। मीटर तेज नहीं चलते तो यह तो निश्चित ही है कि भाजपा वालों के बिल अधिक राशि के नहीं आएंगे। जब छह आठ माह बीत जाएं तब जनता को यह बताएं। 

* गैर भाजपा के दल और लोग यह मांग भी करें कि सरकार पहले भाजपा के नेताओं के घरों से स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत करे। ऐसे मांग पत्र संपूर्ण प्रदेश में हर स्थान पर 1 अगस्त 2025 से जारी हो जाएं और एक सप्ताह तक मांग पत्र पर मांगपत्र दे दिए जाएं। सरकार को भी भिजवाए जाएं। भाजपा के अच्छे संस्कार हैं इसलिए हर नेता आगे बढ कर सबसे पहले शुरुआत भी करे।०0०

31 जुलाई 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से मान्यता लाईफटाइम).

 सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*******

शनिवार, 26 जुलाई 2025

डेली ड्रिंकर.मजा मस्ती और तड़पते मौत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

बकवास लेख! दारू से भी कोई मरता है कभी। डेली डेली ड्रिंक। अकेले या यार दोस्तों,नेताओं, अधिकारियों संग मेलमिलाप और कामकाज के लिए नजदीकियां बढाने का एक प्रभावी नुस्खा। कितने ही प्रकार की सोच। जो पीता है उसके दावों को तर्कों को काटना बहुत मुश्किल होता है।

ऊंचे से ऊंचे रेट की शराब पी और पिलाई टिकट के लिए मगर टिकट नहीं मिली कोई दूसरा ले गया लेकिन दारू की आदत तो पड़ गई। 

ठेके टेंडर लेने के लिए पी और पिलाई। पार्टियां दी। टेंडर ठेका कोई मिला नहीं। मात मिली। लेकिन दारू की लत तो लग ही गई। 

डेली ड्रिंक करना बड़ी बड़ाई है। सोसायटी में यह प्रचारित होता है कि फलाना तो बोतल को तो कुछ समझता ही नहीं। बोतल तो यूं पी लेता है मानों पानी पी गया हो। ये तो ड्रम है यार,इतनी पी लेता है और इसके तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता। जब ये बातें सुनते हैं तो दिल को सुकून मिलता है। सोसायटी में नाम होना बहुत बड़ी बात होती है। 

शराब स्वास्थ्य के लिए खतरा है। बोतल पर लिखी चेतावनी डेली ड्रिंकर को झूठी बेकार लगती है। बस पीना है इसलिए इस कड़वे सच्च को चेतावनी को वह नहीं मानता।

खुशी में पीने का बहाना।

गम में पीने का बहाना।

सर्दी में ठंड भगाने का बहाना।

गर्मी में चील्ड बेहद ठंडी पीना। 

शराबी को समझाना बेहद मुश्किल होता है लेकिन फिर भी समझाना बार बार समझाना एक कर्तव्य एक सामाजिक दायित्व तो है ही और जो लोग यह कार्य कर रहे हैं उनका कोई मुकाबला नहीं। यह बड़ी समाजसेवा है।

शराब पीकर कोई ना मरे। दारूड़िया नाम से कोई ना मरे। लेकिन फिर भी लोग दारूड़िया कहलाते मरते हैं।

डेली ड्रिंकर की मस्ती कब हवा हो जाए कब सामने खतरनाक तस्वीर आ जाए कि लीवर खत्म! लीवर यानि यकृत! शरीर का महत्वपूर्ण अंग जो जीवन को चलाता है उसके लिए चिकित्सक कहे कि बहुत डेमेज हो गया है। अब छोड़ दो ड्रिंक नहीं तो पांच सात महीनों के मेहमान हो इस धरती पर। लेकिन जिनकी राजनीति जिनकी ठेकेदारी है वे पीने पिलाने का बहाना निकाल ही लेते हैं। लीवर खराब होने का मतलब तड़पती हुई मौत! लीवर खराब होना मतलब बहुत दर्दनाक मौत! जो डेली ड्रिंकर है उनके लिए आज नहीं तो कल यह संदेश निश्चित ही आएगा कि अब कुछ भी नहीं किया जा सकता। लेख सच्च में बकवास है दारूड़यों के लिए। वे इससे आगे सोच भी नहीं सकते। यह कोशिश है समझाने की। इस सच्च को जान लेना चाहिए कि दारूड़िये की मौत दर्दनाक तड़पते होती है।०0०

26 जुलाई 2025.

लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाइम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

👌 अच्छा लगे तो प्रकाशित करें। शेयर करें कि कोई सुधर सके।




गुरुवार, 17 जुलाई 2025

भ्रष्ट नेता भ्रष्ट अधिकारी जब अच्छे लगें.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

भ्रष्ट नेता अच्छा लगे।

भ्रष्ट अधिकारी अच्छा लगे।

जब माल्यार्पण कर स्वागत हो।

जब गुलदस्ते भेंट कर स्वागत हो।

जब भ्रष्ट अधिकारियों भ्रष्ट नेताओं का समारोह में अभिनंदन हो,स्तुति गान हो।

भ्रष्टाचार में नहाए नेता और अधिकारी एक हो जाएं जब मालाओं गुलदस्तों से इनकी ताकत बढा दी जाए। वह बढी ताकत जब जनता पर कहर ढाने लगे तब कोई भी रोक नहीं सकता।

👌 मालाएं पहनाने वाले गुलदस्ते भेंट करने वाले भी उनको रोक नहीं सकते। 

👌 बदमाशों की बढी ताकत फिर एक दिन मालाएं पहनाने वालों,गुलदस्ते भेंट करने वालों को भी लपेट लेती है। यही सच्च है जो सबकुछ जानकर भी लोग समझते नहीं। देखलो,एक बार फिर से समझा दिया है। भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट अधिकारी किसी के भी सगे नहीं होते। लेकिन दुखों को परेशानियों को झेलते हुए भी लोग बदमाश भ्रष्ट नेताओं एवं भ्रष्ट अधिकारियों का स्वागत करने को मालाएं गुलदस्ते लिए खड़े हैं।

०0०

17 जुलाई 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

०००००





०००००

शुक्रवार, 11 जुलाई 2025

हमारे सर और मैडम! जो सच्च में हमारे नहीं!!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

हम सुबह से शाम तक हर समारोह कार्यक्रम में या किसी समस्या पर जब ज्ञापन देते हैं बातचीत करते हैं तब बार बार हमारे विनती करते संबोधन के शब्द  होते हैं सर जी मैडम जी। लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि ये दूसरे किसी राज्य से या दूसरे स्थान से आए सर और मैडम कभी हमारे नहीं होते। ये साल दो साल के लिए आते हैं और हम इनके आगे पीछे हाथ जोड़े आग्रह करते रहते हैं। सार्वजनिक आम जनता के लिए सरकारी योजनाओं के लागू करने का आग्रह भी सर मैडम और हाथ जोड़े करते हैं। ये शासन करने आते हैं और शासन ही करते हैं। लेकिन हम समारोह आदि में शिलान्यास में उदघाटन आदि में इनको मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि या अध्यक्ष बनाते हैं। समारोह व कार्य का धन सार्वजनिक रूप से लोगों से जुटाया होता है तब इन सर या मैडम की जीहजूरी करना उचित नहीं। सार्वजनिक रूप में जो लोग स्वच्छ हैं, जिनका कार्य समाज सेवा है तो उनमें से अतिथि या अध्यक्ष बनाएं और शिलान्यास उद्घाटन आदि करवाएं। उनसे फीता कटवाएं पूजा करवाएं समारोह में पुरस्कार प्रशस्तिपत्र भेंट करवाएं तो अधिक अच्छा लगेगा। 

* सभी ध्यान दें कि समारोह में फोटो में मुस्कुराते मधुर शब्दों में बातचीत करने वाले सर और मैडम अपने पद की सीट बैठे होते हैं तब इनका व्यवहार शब्द सभी सूखे रूखे और अधिकार भरे होते हैं। जब स्थानांतरण हो जाता है तब हमारे और हमारे इलाके से कोई संबंध नहीं रहता लेकिन जो हमारे आसपास हैं वे ही संपर्क में होते हैं और साथ भी देते हैं।०0०

11 जुलाई 2025.

करणीदानसिंह राजपूत

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

******

प्रकाशित कर सकते हैं। शेयर कर सकते हैं।

******


गुरुवार, 26 जून 2025

मुझे लोकतंत्र सैनानी सम्मान- करणीदानसिंह राजपूत *

 







लोकतंत्र सैनानी करणीदानसिंह राजपूत का भाजपा के समारोह में सम्मान। शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदनसिंह दिलावर ने शाल ओढा कर चरण स्पर्श किए। विधायक गोपाल शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। पास में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि,पूर्व सांसद निहालचंद और श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी,भाजपा के जिलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान,पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा राम तरड़ भी उपस्थित। दिलावर जी ने चरण स्पर्श किए तो उन्हें रोकने की कोशिश की। आप क्या कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर दिया कि आप हैं तभी तो हम हैं।

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता कायम रखने के लिए  25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया जो 21 मार्च 1977 तक रहा। आपातकाल विरोध लोकतंत्र बहाल के लिए संघर्ष में 30 जुलाई 1975 को गिरफ्तार किया गया और 3 दिसंबर 1975 तक जेल में रहा। राजस्थान सरकार ने आपातकाल के बंदियों को लोकतंत्र सैनानी सम्मान प्रदान किया। मेरी पत्रावली 17 जुलाई 2018 में प्रस्तुत हुई और 19 जून 2025 को स्वीकृत हुई। यह स्वीकृति पत्रावली पेश होने की तिथि से लागू हुई।

इस सम्मान में 20 हजार रू. सम्मान राशि और 4 हजार रू.चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

आपातकाल के 50 वर्ष पर राजस्थान सरकार ने इस दिन पर लोकतंत्र सैनानियों को सम्मानित करने का निर्णय किया। जिला प्रशासन ने समारोह में मुझे 25 जून 2025 को सम्मानित किया। भाजपा की ओर से 26 जून 2025 को सम्मानित किया गया।  

०0०

दि. 26 जून 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*****





*****

शनिवार, 21 जून 2025

योग भी चले और भोग भी चले.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

योग भी चले और दफ्तरों में भोग भी चले,सिस्टम का कमीशन,कबूतर फंड और रिश्वत भी चले तो फिर मन को स्वस्थ हो जाना कैसे मानें? एक दिन योग करें शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य का गुणगान करें भाषण दें,भाषण सुनाएं और सारे साल कमीशन लेने देने में लगाएं,भ्रष्टाचारियों व्यभिचारियों से सामाजिक कार्यों के आयोजन  उद्घाटन करवाएं,मंचों पर बैठाएं,अतिथि मुख्य अतिथि बनाएं और उनके हाथों से पुरस्कार, उपहार, प्रशस्ति पत्र दिलवाएं तो क्या कहेंगे? जब व्यक्ति और संस्था भ्रष्ट नहीं तब भ्रष्टाचारियों से लगाव क्यों? भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़े और क्यों फोटो।

 1 दिन योग में स्वस्थ और  364 दिन घोटालों में बीमार।  इसमें सरकारी अवकाश के दिन घटाने चाहिए थे लेकिन नहीं घटाए क्योंकि अवकाश के दिनों में भी रिश्वत लेने का सिस्टम चलता रहता है। सोचते रहें कि सच्च में क्या हो रहा है? 

👌 योग करते हैं और एक टांग पर खड़ा होने का अभ्यास करते हैं तो ईमानदारी की एक टांग पर खड़े होने अभ्यास ही करें और अपने मन को जीतें।०0०

21 जून 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

******


बुधवार, 4 जून 2025

दारू पीने लगी है. बचाएं अपनों का जीवन

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

दारू कितनी ही बहुमूल्य हो लेकिन एक समय ऐसा आ ही जाता है कि दारू व्यक्ति को पीने लग जाती है, जिससे वह बहकने लगता है और बीमार होता हुआ तड़पता हुआ बुरी मौत मरता है। दारू पीने वाला अपनी बदलती  हालत से यह जान भी लेता है मगर वह बेबस सा हो जाता है, क्योंकि दारू उसको पीने लग चुकी होती है। 

* परिजनों भाई बंधुओं को यह दुर्दशा दिखाई देने लग जाती है लेकिन वे जीवन बचाने की कोशिश में भागदौड़ एक डाक्टर से दूसरे डाक्टर,एक चिकित्सालय से दूसरे तीसरे चिकित्सालय तक,कस्बे से बड़े शहर और बड़े चिकित्सालय तक करते हैं। लाखों रूपये खर्च होने और जमीन जायदाद बेचने तक के बाद जब डाक्टर कह देता है। लीवर फेफड़े किडनी सभी खत्म हैं। घर पर सेवा करें जितनी कर सकें। 

अधिक दारू पीना और फिर बेमौत तड़पते हुए मरना। सब देखते हुए भी पीना। 

👌 दारू पीने लगी है। आपके परिजन की, मित्र की, परिचित की बहकने होश गंवाने की यह हालत है तो उसको बचाने का प्रयास अवश्य करें। ०0०

दिनांक 4 जून 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत आजीवन) सूरतगढ़. राजस्थान.

94143 81356.

****** सादर..

आपको अच्छा लगा हो तो शेयर करें। प्रकाशित करें। अनुवाद करें।

******







गुरुवार, 29 मई 2025

महाराणा प्रताप जयंति.घूस न लेने की सौगंध लें.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

महाराणा प्रताप जयंति ऐतिहासिक दिवस पर घूस न लेने की सौगंध लें.

हम क्षत्रिय राजपूत, सभी वर्गों,सभी जातियों के राज्य कर्मचारी अधिकारी घूस नहीं लेंगे। अपने अपने पदों पर आम जनता का काम पूरी ईमानदारी नेकनियती से नियमानुसार निर्बाध करेंगे,रोकने का प्रयास नहीं करेंगे।

* किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं करेंगे।भ्रष्टाचार  और भ्रष्टाचारी, बदमाश, अपराध लिप्त को किसी प्रकार से सहयोग नहीं देंगे।

* गौ वंश पर अत्याचार करने ,मारने पीटने,वध करने,कत्ल कारखाने चलाने वालों का मांस निर्यातकों का साथ नहीं देंगे। सरकार से कत्लखाने बंद करवाएंगे। नंदियों को दूध मुंहे बछड़ों को घर से बाहर असहाय गलियों में नहीं छोड़ेंगे।

दि. 29 मई 2025.महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंति.

* करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत आजीवन)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

********







*********

सोमवार, 12 मई 2025

दर्शन: करणी प्रेस इंडिया 24 लाख से पार: जनता की आवाज.





💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐
* करणीदानसिंह राजपूत  *


सूरतगढ़  12 मई 2025.


💐 24 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में "करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com
लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 
* राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनीति पर कम लिखा जा रहा है, कितने लोग लिखते हैं?राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण,सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं।महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।
 * कन्याओं को बचाने का अभियान हो  या नशा मुक्ति अभियान हो, रक्तदान हो,वृक्षारोपण हो,उनकी सामग्री देने में आगे रहे हैं।सरकारों व प्रशासन ने सजगता के लिए जो कार्य योजनाएं लागू की,उनको हमने तुरंत जनता के पास पहुंचाया। 
👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन प्रचार का बड़ा आधार है।पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com
Mail** karnidansinghrajput@gmail.com
12 मई  2025.

करणीदानसिंह राजपूत,61 वर्ष (1965-66) से लेखन व पत्रकारिता.स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)
सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.
मो.91 94143 81356.**





******



यह ब्लॉग खोजें