संघर्ष का मार्ग कभी छोड़ना नहीं चाहिए- देवीसिंह भाटी पूर्व मंत्री एवं करणीदानसिंह की भेंट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 27 नवंबर 2025.राजस्थान की राजनीति में गाहेबगाहे अपने वक्तव्यों और कार्यों से हलचल मचा देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता
पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एवं वरिष्ठ पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत लोकतंत्र सेनानी की भेंट में राजस्थान के शासन प्रशासन,पुराने संघर्षों और भाटी मंत्री समय की श्रीगंगानगर जिला की सिंचाई आदि पर बातचीत हुई। पुराने संघर्षों की अनेक यादें रही जिन पर बातें हुई। भाटी ने कहा कि संघर्ष का मार्ग कभी छोड़ना नहीं चाहिए। भाटी ने राजपूत को कहा कि इलाके के संघर्ष और समाचारों की जानकारी आपकी रिपोर्ट्स से मिलती रहती है। दोनों ने एक दूसरे के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
भाटी आज सुबह करणी प्रेस इंडिया के कार्यालय पर पधारे तब पुरानी बातों और राजस्थान की वर्तमान शासन प्रणाली पर बातचीत हुई। करणी प्रेस इंडिया कार्यालय पर सूरतगढ़ नगरपालिका के निवृत अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, 'ब्लास्ट की आवाज' के संपादक महेंद्र सिंह जाटव,योगेन्द्र प्रतापसिंह ( करणीदानसिंह राजपूत के पुत्र ) की भाटी से भेंट हुई। ०0०