नगरपालिका पंचायत आदि. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नगरपालिका पंचायत आदि. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 जून 2026

आवासन मंडल 58 अतिक्रमण. सीएमओ में ईओ के विरुद्ध शिकायत दर्ज.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 जून 2026.

आवासन मंडल कालोनी पुरानी में 58 मकानों के आगे सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायत आज सीएमओ में दर्ज हुई है। ईओ पूजा शर्मा द्वारा नोटिस देने के बाद कार्यवाही नहीं करने में ईओ की कार्यप्रणाली की जांच की शिकायत हुई है। ईओ पूजा शर्मा पर आरोप है कि आवासन मंडल पुरानी कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले 58 मकान मालिकों को 9 अप्रैल 2026 को नोटिस दिए गये। नोटिसों में 3 दिन में अतिक्रमण हटाने का लिखा गया था। यदि अतिक्रमण 3 दिन में नहीं हटाए तो नगरपालिका हटा देगी। नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा को 12 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की कार्वाई शुरू कर अतिक्रमण हटा देने थे,लेकिन 3 माह बीत जाने के बावजूद ईओ ने अतिक्रमण नहीं हटाए। ०0



शुक्रवार, 1 मई 2026

दुकानों के शटर से बाहर थड़े नालों पर सीमेंट,ऐंगल साईन बोर्ड से अतिक्रमण.सभी हटेंगे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1मई 2026. नगरपालिका प्रशासन द्वारा दुकानों के शटर से बाहर किए सभी प्रकार के अतिक्रमण दुकानदार खुद हटा लेने की सूचना लाऊडस्पीकर रिक्शा से सभी बाजारों में लगातार दी रही है। इसके बाद भी अतिक्रमण रहे तो उनको नगरपालिका प्रशासन सोमवार 4 मई से हटाने की कार्वाई सख्ती से करेगा। नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्वाई के समय अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहेगी।
* नगरपालिका ने कुछ दिनों से सड़कों पर अतिक्रमण और नालों में कचरा डालने वाले व सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करनेवाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाना शुरू कर रखा है। प्लास्टिक थैलियां जब्त भी की है।
👍 नगरपालिका की सख्ती से बाजारों में हड़कंप और डर मचा है तथा कुछ दुकानदारों ने थडे़ से आगे लगाए एंगल आयरन अतिक्रमण हटाए हैं।
👍 अभी रेलवे रोड,छवि सिनेमा रोड और बीकानेर रोड पर सीमेंट कंक्रीट से नालों को अवरुद्ध किया हुआ है जिससे सफाई नहीं की जा सकती। बीकानेर रोड पर एंगल आयरन से अतिक्रमण अभी कायम है। इसके अलावा सड़कों के बीच तक साईन बोर्ड से पचासों दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगरपालिका की बिना स्वीकृति के बीकानेर रोड पर एक होटल वाले ने सड़क के बीच में बड़ी प्रचार पट्ट चौकी बना रखी है जो अतिक्रमण है। कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ पर आयरन सीढियों से स्थाई अतिक्रमण कर रखे हैं तो कुछ ने दीवारों पर आलमारियों से अवैध दुकानें बना कर किराए पर दे रखी है।
नगरपालिका की बिना स्वीकृति और बिना शुल्क दिए चौराहों पर व स्ट्रीट लाईट खम्भों पर प्रचार के बोर्ड लगा रखे हैं जबकि बिजली खंभों पर नगरपालिका के प्रशिक्षित कर्मचारी के अलावा कोई अन्य चढ भी नहीं सकता। 
* नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्वाई लगातार चली तो बाजार साफ सुथरे रहेंगे और नालों नालियों की भी सफाई से गंदगी कचरा हटेगी। नगरपालिका प्रशासन ने सड़कों पर कचरा फेंकने के लिए भी सख्त मना किया है।
* रेलवे रोड पर सब्जी रेहड़ियां और करनाणी धर्मशाला के आगे गंवारिनों के सामान से सड़कें संकड़ी हो रही है। ऐसे में इनको हटाए बिना कैसा सौंदर्य करण होगा। सब्जी रेहडिय़ों से चलना मुश्किल हो रहा है। एक सब्जी दुकानदार आठ रात के आठ बजते ही आधी सड़क तक अतिक्रमण कर लेता है। त्रिमूर्ति रोड पर भी अतिक्रमण है। 
* नगरपालिका के अभियान से शहर का आकर्षक रूप दिखाई देगा जिसकी आम लोगों को इंतजार है।०0०








मंगलवार, 24 मार्च 2026

ईओ पूजा शर्मा के घोटालों पर ये नेता चुप.जनता व पालिका कोष को करोड़ों का नुकसान.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 मार्च 2026.

ईओ पूजा शर्मा के  बड़े घोटालों का इन लीडरों को मालुम है,लेकिन ये अपने अपने स्वार्थों व कारणों से कार्वाई व शिकायतें नहीं कर रहे। पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली व घोटालों से 2 सालों के कार्यकाल में नगरपालिका कोष को करोड़ों की हानि हुई है। रूपये कोष में नहीं आए मगर ईओ व लोगों ने लाभ उठाया। अवैध होटलों का निर्माण, अवैध मार्केटिंग काम्प्लेक्सों का निर्माण रिकॉर्ड बन गया। अवैध निर्माणों में कुछ तो नेताओं के ही हैं और कुछ में सहयोग है।

पूजा शर्मा के घोटालों में स्टाफ के कुछ अन्य कर्मचारी भी हैं जो सरकार की मनाही के बावजूद सफाई व दमकल से कार्यालय में लगाए हुए हैं। 


पूजा शर्मा के भ्रष्टाचार से नगरपालिका कोष को हानि और शहर में गंदगी व बदबू फैलने की जानकारी से भाजपा और कांग्रेस के नेता बहुत अच्छे जानकार हैं। ये नेता जनता के  हित के लिए न मूंह खोलते हैं न शिकायतें करते हैं।

कांग्रेस के विधायक डुंगरराम गेदर, ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु  पूजा शर्मा के घोटालों से अच्छे जानकार हैं मगर इन्होंने कभी जांच की मांग नहीं की।

भाजपा के नेताओं की संख्या कांग्रेस से अधिक है जो पूजा शर्मा के घोटालों के जानकार होते हुए भी शिकायतें नहीं करते। इनकी चुप्पी में कुछ तो गड़बड़ है।

* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, उनके पुत्र संदीप कासनिया, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका ओमप्रकाश कालवा को घोटाले के एक एक पेज का मालुम है। ईओ पूजा शर्मा ने अपनी भाभी बबीता शर्मा का प्रमोशन घोटाला किया है उसके ये तीनों एक एक पेज और दस्तावेज के जानकार हैं। इन तीनों की चुप्पी के कारण नगरपालिका में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार हुआ है तथा अभी भी हो रहा है। रामप्रताप कासनिया और ओमप्रकाश कालवा चाहे तो पूजा शर्मा के घोटालों की जांच शुरू हो और ईओ सस्पेंड हो या सूरतगढ़ से तुरंत हटा दी जाए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,पूर्व विधायक अशोक नागपाल,राकेश बिश्नोई,आरती शर्मा,भाजपा में शामिल हुए हनुमान मील और पूजा छाबड़ा ( जयपुर) को भी पूजा शर्मा के घोटालों का मालुम है। मगर इनमें शिकायत करने वाली ताकत किसी में भी नहीं। यही कारण है कि 2 साल के ईओ पूजा शर्मा के कार्यकाल में इनकी एक भी शिकायत नहीं है। भाजपा के ये नेता जनता के साथ नहीं है। ये भ्रष्टाचार की गंदगी के साथ खड़े शहर को बीमार बना रहे हैं। 

माकपा के लक्ष्मण शर्मा एवं मदन ओझा को ईओ पूजा शर्मा का हर घपला मालुम है मगर इन कामरेडों की आवाज भी दब गई और इनकी एक भी शिकायत नहीं है। लक्ष्मण शर्मा मदन ओझा के सामने ही ईओ पूजा के देख में भाजपा नेता का अवैध होटल निर्माण हो रहा है। ये कामरेड देखकर भी चुप हैं। 

👍 ईओ पूजा शर्मा के घोटालों भ्रष्टाचारों में नेताओं की चुप्पी  है मगर सर्वाधिक बदनामी राज चलाने वालों की यानि पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया की हो रही है। लोगों का आरोप है कि विवेकानंद स्कूल की जमीन का प्रस्ताव पारित कराने में ईओ पूजा शर्मा का सहयोग लेने के कारण अब हर भ्रष्टाचार को सहन कर रहे हैं। अब जनता दूर है तथा भ्रष्टाचारी ईओ यहां पद पर चाहिए।

०0०



गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

अवैध मार्केट काम्पलेक्स निर्माण और अधिकारियों की मिलीभगत. सूरतगढ़.

 
० भाजपा के नेताओं लोगों पर आरोप है और कांग्रेस के नेता चुप हैं।

सूरतगढ़ 26 फरवरी 2026.

नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत से अवैध शोपिंग काम्पलेक्स और दुकानों का निर्माण हो रहा है।  नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी इन अवैध निर्माणों पर कार्वाई करके नगरपालिका को आय कराने के बजाय अपना घर भरने में लगे हैं। आवासीय भूखंडों पर अवैध व्यावसायिक निर्माण पर मिलीभगत। नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण और उस पर भी व्यावसायिक निर्माण। इन अवैध निर्माणों के अनेक के सचित्र समाचार भी छपे हैं लेकिन नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी की ओर से जानकारी मिल जाने पर भी कार्वाई नहीं की गई। नगरपालिका की ओर से तुरन्त ही निर्माण रूकवाने और जब्ती की कार्रवाई की जाने के बजाय नोटिस दिए जाकर ऊपर ही रकम लेकर मामले दबा दिए जाते हैं। अनेक मामले हैं जिनमें नोटिस दिए गये।जेबें भरी गई और फिर कोई कार्वाई नहीं हुई। नेशनल हाईवे के होटल निर्माण पर नोटिस कार्वाई नहीं। एक कालोनी में गलत निर्माण पर नोटिस मगर गुपचुप लेनदेन और मामला बस्ते में बंद।



 एक स्कूल संचालक (शर्मा बाल मंदिर) को अवैध निर्माण पर 1 लाख से अधिक की शास्ति का नोटिस ईओ के हस्ताक्षर और डिस्पैच नंबर लगाने के बाद गुपचुप मामले को दबा दिया गया। नगरपालिका कोष को एक लाख से अधिक रू.का नुकसान का स्पष्ट भ्रष्टाचार हो गया। इसमें बचाव भी नहीं। ऐसे अनेक मामले हैं। अतिक्रमण तोड़ने के मामलों में गरीबों की सामग्री ईंटें लोह सामान जब्त लेकिन नेताओं के अतिक्रमण में कार्वाई करनी भी पड़े तो लाखों की सामग्री जब्त नहीं, ताकि वह दुबारा अतिक्रमण कर सके। ताजा मामला निरंकारी भवन के पीछे एक बड़े अतिक्रमण का है जिसे हटाया गया मगर सामग्री ज्यों की त्यों जानबूझकर छोड़ दी गई। इस मामले में जानबूझकर की गई इस गड़बड़ी से उपखंड अधिकारी को अवगत कराने की सूचना है। ०0०






बुधवार, 23 अप्रैल 2025

सूरतगढ़: प्रशासक और ईओ ने सफाई कराने व अतिक्रमण हटाने शुरु कराने का आश्वासन दिया.

 




सूरतगढ़ 23 अप्रैल 2025.

नगरपालिका के प्रशासक उपखंड अधिकारी संदीपकुमार काकड़ और नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा ने सफाई कराने और अतिक्रमण हटवाए जाने का आश्वासन दिया। प्रशासक और ईओ से उपखंड अधिकारी के कार्यालय कक्ष में पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत सहित तीनों की बातचीत हुई। इस बातचीत के प्रमुख मुद्दों में सफाई और अतिक्रमण थे। प्रशासक काकड़ ने सफाई के लिए ईओ को जेसीबी लगाने की सलाह दी।



 प्रशासक स्वयं ने अतिक्रमण हटाने का भी कहा। राजपूत का सुझाव था कि जो अतिक्रमण हटाए जाएं और सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाया जाए उस पर क्षेत्रफल,तारीख, अधिकारी का पद आदि का पूरा विवरण हो। राजकीय महाविद्यालय के पीछे अतिक्रमण को पूरा हटाने और पूरा विवरण का बोर्ड लगाने और नंदीशाला के सामने अतिक्रमण पिल्लर हटवाने,आवासन मंडल के अतिक्रमण हटवाने,बाजार बीकानेर रोड नाले की सफाई का भी ध्यान दिलाया।

ईओ पूजा शर्मा ने कहा कि आज ही दोपहर से नालों आदि की सफाई तुरंत ही शुरू करवाते हैं।

* नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई शुरू करवाई गई है जो लगातार रहने से कार्य सही हो सकेगा।०0०






***

रविवार, 23 मार्च 2025

कासनिया संबंधित स्कूल को भूमि आवंटन पर हाईकोर्ट का स्टे.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 मार्च 2025.

संदीप कासनिया के  प्रबंधन से संबंधित बताए जा रहे विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल (जाखड़ावाली) को सूरतगढ़ में भूमि आवंटन के प्रकरण में राजस्थान उच्च न्यायालय डबल बैंच ने 12 मार्च 2025 को स्थगन यथा स्थिति बनाए रखने का दिया है। उच्च न्यायालय डबल बैंच में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

* उच्च न्यायालय डबल बेंच में  नगर पालिका के पूर्व पार्षद अध्यक्ष परसराम भाटिया, पूर्व पार्षद श्रीमती तुलसी असवानी और पूर्व पार्षद बसंतकुमार बोहरा की ओर से याचिका संख्या 4862/2025 पेश की गई थी। माननीय न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी और चन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने स्थगन आदेश जारी किया है।

इस याचिका में राजस्थान सरकार मारफत सचिव,स्वास्थ्य शासन विभाग के निदेशक, नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका सूरतगढ़ के अधिशासी अभियंता और विवेकानंद पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति जाखड़ा वाली के अध्यक्ष को प्रतिपक्ष बनाया गया है। पेटीशनर की ओर से एडवोकेट संजीत पुरोहित और एडवोकेट मुदित नागपाल ने पैरवी की।


* सूरतगढ़ के विधायक डूंगर राम गेदर और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  भाटिया की ओर से आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में न्यायालय आदेश की प्रति और एक प्रेस नोट जारी किया गया। आरोप लगाया गया कि करोड़ों रुपए की भूमि हड़पने के लिए नगर पालिका की 28 अगस्त 2024 की बैठक के अंदर भूमि आवंटन किए जाने संबंधी प्रस्ताव संख्या 7 को अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा और अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा और पार्षदों ने मिलकर पारित किया।

* इस संबंध में पत्रकारों की ओर से प्रश्न भी किए गए। इस प्रस्ताव बाबत विरोध करने के लिए कांग्रेस ने अपने पार्षदों के लिए व्हिप जारी की थी जिसका उलंघन कर कुछ पार्षद बैठक में उपस्थित नहीं हुए, उनको नोटिस दिए गए फिर क्या हुआ? गेदर ने कहा कि कार्रवाई होती तब तक बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो गया।( हालांकि व्हिप का उलंघन करने और नोटिस का जवाब भी नहीं देने पर उनका पार्टी से निष्कासन किया जा सकता था।) गेदर को विश्वास है कि आगे कांग्रेस का बोर्ड बनेगा सो गेदर ने प्रेस से कहा कि आगे नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तब यह प्रस्ताव रद्द करवाएंगे, यह जमीन इनको लेने नहीं देंगे।

*स्कूल भूमि का प्रस्ताव पारित कराने में आरोपी अधिकारी पूजा शर्मा के विरुद्ध कांग्रेस की चुप्पी पर भी प्रश्न किये गये। 

*एक प्रश्न यह भी था कि शहर की अव्यवस्था, नगरपालिका के मामलों में शहर कांग्रेस ने पांच सालों में कभी एक पत्र तक विरोध में शिकायत में नहीं लिखा।०0०

***

शनिवार, 15 मार्च 2025

25 नयी नगरपालिकाएं कहां बनेंगी.5 क्रमोन्नत होंगी

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़।

राजस्थान विधानसभा में बुधवार 12 मार्च को विनियोग और वित्त विधेयक पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  राज्य में 25 नई नगर पालिकाओं के गठन और 4 नगरीय निकायों को उन्नत किये जाने की घोषणा की।


नवीन नगर पालिकाएं     जिला

पीसांगन ( अजमेर)

जसोल  और समदड़  (बालोतरा)

रायपुर  (ब्यावर)

बीगोद और बनेड़ा ( भीलवाड़ा)

साहवा    (चूरू)

मनिया और सेपऊ (धौलपुर)

खाटू खुर्द——(डीडवाना कुचामन)

अरनोद———  (प्रतापगढ़)

डग,खानपुर और मनोहर थाना(झालावाड़)

मंड्रेला, बुहाणा और मलसीसर (झुंझुनूं)

कालाडेरा,कानोता और खेजरोली—(जयपुर)

मथानियां (जोधपुर)

सूरौठ (करौली)

रियांबड़ी  (नागौर)

पलसाना  (सीकर)

मंडार   (सिरोही)


इन नगर निकायों का क्रमोन्नयन


जैतारण———————ब्यावर

छबड़ा———————-बारां

निम्बाहेड़ा——————चित्तौड़गढ़

रावतसर——————-हनुमानगढ़

****




शनिवार, 8 मार्च 2025

मानकसर को सूरतगढ़ में शामिल करने का विरोध शुरू.


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 मार्च 2025.

 मानकसर गांव के नागरिकों ने सूरतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने का विरोध शुरू कर दिया है।  ग्रामीणों का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाला धन और योजनाएं बंद हो जाएगी जिससे नुकसान होगा इसलिए सूरतगढ़ में शामिल नहीं होना चाहते।

इस संबंध में उपखंड उपखंड अधिकारी को विरोध पत्र दिया गया है। किसान नेता अमित कड़वासरा के नेतृत्व में अनेक ग्रामीण 7 मार्च को सूरतगढ़ उपखंड कार्यालय पर पहुंचे और यह ज्ञापन दिया। इनमें जय गोदारा, प्रभु दयाल, श्री कृष्ण गौशाला सचिव ओम विष्णु सीगड़, भोलू राम गोदारा, आलोक पूनिया,किरताराम धारणिया, नहर उपभोक्ता संगम अध्यक्ष श्रवण गोदारा, बिश्नोई मंदिर पूर्व प्रधान सीताराम गोदारा, सतपाल कड़वासरा,रामकुमार गोदारा सहित काफी संख्या में लोग थे। विदित रहे की नगर पालिका प्रशासन ने आगामी चुनाव से पूर्व नगर पालिका परिसीमन नए वार्डों के गठन आदि में मानकसर गांव और किशनपुरा आबादी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने का प्रस्ताव 27 फरवरी को राज्य सरकार को जिला कलेक्टर के माध्यम से भिजवाया है।०0०





गुरुवार, 6 मार्च 2025

इन आबादियों को सूरतगढ़ नगरपालिका में मिलाने की तैयारी.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 मार्च 2025.

मानकसर गांव और किशनपुरा आबादी सूरतगढ़ नगरपालिका शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाएंगे। नगरपालिका प्रशासन ने यह प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाया है। सरकार को नगरपालिका क्षेत्र संबंधित प्रस्ताव 28 फरवरी 2025 तक भिजवाने थे। नगरपालिका प्रशासन ने जिला कलेक्टर को यह प्रस्ताव 27 फरवरी को भिजवाया दिया। सरकार की स्वीकृति के बाद मानकसर और किशनपुरा आबादी को शामिल करते हुए नगरपालिका के वार्डों का पुनर्गठन सीमांकन होगा।०0०








बुधवार, 5 मार्च 2025

नगरपालिका आयुर्वेदिक औषधालय पुनः खुला

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मार्च 2025.

नगरपालिका प्रशासन ने भग्गु वाला कुआ के पास वाले अपने आयुर्वेदिक औषधालय को पुनः खोला है। वैद्य तरूणकुमार तावणिया प्रतिदिन 4 घंटे निशुल्क सेवा देंगे। 

* इस अवसर पर निवृतमान नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, निवृतमान उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी,पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा, निवृतमान पार्षद मदन ओझा, महावीर प्रसाद भोजक,पवनकुमार तावणिया, सुशील तावणिया, टैगोर शिक्षा ग्रुप के सुशील कुमार जेतली, सचिन जेतली,इन्द्रसेन गोदारा उपस्थित रहे। ईओ पूजा शर्मा ने औषधालय खोलने संबंधी पत्र वैद्य तरूणकुमार को सौंपा। कुछ महीनों से यह औषधालय बंद था। समाजसेवी कृष्ण छींपा आदि ने इसके लिए प्रयास किए और ईओ ने इसे सार्थक किया।०0

***

रविवार, 16 फ़रवरी 2025

सूरतगढ़ को शर्मसार करते भाजपा नेता!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 फरवरी 2025.

स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जिसे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मानते हैं मगर सूरतगढ़ नगरपालिका का प्रशासन नहीं मानता। अब प्रश्न यह है कि प्रशासन को कौन चेताए। जब सरकार चलाने वाले भाजपा नेता नेतियां ही सोते हुए हों तो अधिकारियों को कौन चेताए? सूरतगढ़ में किस भाजपा नेता की चलती है? हालात देख कर लोग यही कहेंगे कि किसी की भी नहीं चलती। 




👍 जब घर के आगे की नाली गंदे पानी से भरा हो,सीवरेज के चैम्बर में से मल बाहर सड़क पर आता हो तो वहां किसी को भी भाजपा नेता  कहलवाने का अधिकार ही नहीं हो सकता। 

👍 भाजपा नेताओं ने ऐसे कौनसे गलत या नियमविरुद्ध काम करवा लिए हैं कि वे नगरपालिका प्रशासन से दबे पड़े हैं और उनके निकम्मे पन पर उनको यहां से चलता नहीं करते? जहां सैकड़ों डिजायर लिखी वहां एक दो को एपीओ करवा जांच ही शुरू करादो।०0०








शनिवार, 14 दिसंबर 2024

आवासन मंडल कालोनी:एक्सीडेंट पर अतिक्रमी जिम्मेदार होंगे.

 






* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 दिसंबर 2024. आवासन मंडल कालोनी पुरानी में सड़कों तक किए गये अतिक्रमण से दुर्भाग्य वश कोई वाहन टकराया, दुपहिया टकराया और उसमें नुकसान मौत हुई तो अतिक्रमण करने वाला मालिक मकान भी लपेटे में आएगा। कुछ स्थान तो ऊंचे और पक्की सड़क से मिला कर अतिक्रमण हैं जहां से आमने सामने वाहनों का गुजरना भी मुश्किल होता है। अतिक्रमण की पक्की चारदीवारी और तारों की बाड़ से टकराकर वाहन पलट सकते हैं। अभी तो अतिक्रमण करने वाले पैसे वाले समझदार इसे मजाक समझ रहे हैं। अपना अतिक्रमण खुद हटाने लेने की पहल में खुद की बेईज्जती समझ कर कोई भी पहल नहीं कर रहा है लेकिन दुर्घटना होने पर यह वीआईपी पना एक झटके में हाथ जोड़ता पैर पकड़ता बन जाता है। जो आवास मालिक रिकॉर्ड में महिलाओं के नाम से हैं,वे भयंकर परेशानी में घिर जाएंगी।

नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी नवंबर के अंतिम सप्ताह में लाऊडस्पीकर से दी गई थी। उस गंभीर चेतावनी को लोगों ने बहुत हल्के में लिया है कि कुछ नहीं होगा और अतिक्रमण नहीं हटेंगे। 


👌 अतिक्रमण हटाने की विधि अनुसार सारी प्रक्रिया चल रही है। 

** मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई शिकायत पर 14 दिसंबर 2024 को मिली सूचना मौका मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति और पुलिस फोर्स मिलते ही अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे। इस संबंध में नगरपालिका की ओर से प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है। सीएमओ में अतिक्रमणों की शिकायत के बाद नगरपालिका प्रशासन ने अभियंताओं से अतिक्रमण चिन्हित करवाए तब 34 अतिक्रमणों की सूची बनाई गई थी। उक्त सूची सीएमओ को भिजवाई गई। अब इन 34 आतिक्रमणों पर किसी भी समय जेसीबी की कार्यवाही हो सकती है।०0०







गुरुवार, 14 नवंबर 2024

जगदीश मेघवाल पट्टे बना सकते हैं,तुरंत करदें यह काम:प्रशासक नियुक्ति से पहले

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 नवंबर 2024.

नगरपालिका अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद जगदीश मेघवाल ने पट्टे बनाने के लिए सरकार से राय लेने का कहा। नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश मेघवाल पट्टे बनाने की ईच्छा रखते हैं तो कोई रोक पाबंदी नहीं है वे पट्टे बना सकते हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान भी पट्टे बनाने की ईच्छा रखते हैं तो तुरंत ही यह काम करवाना चाहिए। राजस्थान सरकार का बयान तो आया हुआ है कि प्रशासन शहरों की ओर अभियान में जिन लोगों ने राशि जमा करा दी थी उनको पट्टे दिए जाएंगे। सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं है और जिन लोगों ने राशि जमा करवा रखी है उनको बिना देरी किए शुक्रवार 15 नवंबर को ही  लिखित में दे देना चाहिए। एक प्रति नगर मंडल अध्यक्ष को भी दी जाए ताकि उनकी भी जिम्मेदारी हो जाए। अभी तक कहा जाता रहा है कि राशि भर चुके लोगों को भी पट्टे नहीं दिए जा रहे। अब ये पट्टे तो किसी भी हालत में रुकने नहीं चाहिए। अगर अब पट्टे नहीं दिए जाते हैं तो जगदीश मेघवाल पर सीधे आरोप लगेंगे कि किस कारण से पट्टे नहीं दिए। आरोपों के घेरे में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान भी होंगे कि सब कार्यवाहियों के होने के बाद भी पट्टे नहीं दिलाए जाने के क्या कारण रहे? नगरपालिका में पट्टों की तैयार फाईलें राशि जमा कराई हुई तैयार पड़ी हुई बताई जाती रही हैं। 

* बिना अभियान के भी पट्टे देने पर कोई रोक नहीं है,केवल सुविधाएं छूट आदि नहीं है।

👍* भोजेवाला सड़क के पास 2018 में काजल छाबड़ा ( भाजपा)के अध्यक्ष काल में 150 भूखंडों की एक कालोनी बनाई गई और खूब प्रचार कर भूखंड नीलाम किए गये। नीलामी में करीब 50 भूखंडों के मालिक पूरी रकम जमा करवा कर अभी चक्कर काट रहे हैं। उनको भी अपना पत्र तुरंत देना चाहिए। 

👌जगदीश मेघवाल इन लोगों के साथ रहे हैं। पीड़ा यह भी है कि परसराम भाटिया ने अपने अध्यक्षता काल में इनको मौके पर बुलाकर कब्जा निशान देने का एक कार्य का तूफानी दिखावा किया लेकिन वह नौटंकी साबित हुआ। आज भी सभी भूखंडों का कब्जा सही जगह पर लेने से वंचित हैं। इनका कार्य करने में प्राथमिकता होनी चाहिए और इनको पट्टे दिए जाने चाहिए।

* जिन लोगों के पट्टे बाकी हैं उनको नगरपालिका में प्रतिपक्ष के नेता परसराम भाटिया ( कांग्रेस) को भी लिखित में देना चाहिए जैसा अध्यक्ष को देते हैं, ताकि ये भी निगरानी रख सकें और जल्दी काम करवा सकें।  अधिशासी अधिकारी और भूमि शाखाओं इंजीनियर और लेखाशाखा के कर्मचारियों को तुरंत अलर्ट किया जाए और किसी को भी अवकाश नहीं दिया जाए न कोई बहाना सुना जाए। ये कार्य जल्दी कराने चाहिए क्योंकि अध्यक्ष का कार्यकाल बहुत थोड़ा है और प्रशासक नियुक्त होने की भी शीघ्र संभावना है।

👌 बहुत बार काम शीघ्र हो जाते हैं और अलर्ट नहीं रहने वाले पछताते हैं। इसलिए एक मिनट भी आलस्य में न गंवाए ं।

👍 कोई पट्टा गलत नहीं बन जाए इसलिए अध्यक्ष जगदीश मेघवाल स्वयं पार्षदों और कर्मचारियों की टीम के साथ भूखंड का निरीक्षण जरूर कर लें। 

* जगदीश मेघवाल ने 11 नवंबर 2024 को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया तब पत्रकारों ने काम संबंधी प्रश्न पूछे थे जिनमें पट्टे बनाने का महत्वपूर्ण प्रश्न भी था।०0०

****









यह ब्लॉग खोजें