दुकानों के शटर से बाहर थड़े नालों पर सीमेंट,ऐंगल साईन बोर्ड से अतिक्रमण.सभी हटेंगे.
* करणीदानसिंह राजपूत * सूरतगढ़ 1मई 2026. नगरपालिका प्रशासन द्वारा दुकानों के शटर से बाहर किए सभी प्रकार के अतिक्रमण दुकानदार खुद हटा लेने की सूचना लाऊडस्पीकर रिक्शा से सभी बाजारों में लगातार दी रही है। इसके बाद भी अतिक्रमण रहे तो उनको नगरपालिका प्रशासन सोमवार 4 मई से हटाने की कार्वाई सख्ती से करेगा। नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्वाई के समय अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहेगी। * नगरपालिका ने कुछ दिनों से सड़कों पर अतिक्रमण और नालों में कचरा डालने वाले व सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करनेवाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाना शुरू कर रखा है। प्लास्टिक थैलियां जब्त भी की है। 👍 नगरपालिका की सख्ती से बाजारों में हड़कंप और डर मचा है तथा कुछ दुकानदारों ने थडे़ से आगे लगाए एंगल आयरन अतिक्रमण हटाए हैं। 👍 अभी रेलवे रोड,छवि सिनेमा रोड और बीकानेर रोड पर सीमेंट कंक्रीट से नालों को अवरुद्ध किया हुआ है जिससे सफाई नहीं की जा सकती। बीकानेर रोड पर एंगल आयरन से अतिक्रमण अभी कायम है। इसके अलावा सड़कों के बीच तक साईन बोर्ड से पचासों दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगरपालिका की बिना स्वीकृति के बीकानेर रोड पर एक होटल वाले ने सड़क के बीच में बड़ी प्रचार पट्ट चौकी बना रखी है जो अतिक्रमण है। कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ पर आयरन सीढियों से स्थाई अतिक्रमण कर रखे हैं तो कुछ ने दीवारों पर आलमारियों से अवैध दुकानें बना कर किराए पर दे रखी है। नगरपालिका की बिना स्वीकृति और बिना शुल्क दिए चौराहों पर व स्ट्रीट लाईट खम्भों पर प्रचार के बोर्ड लगा रखे हैं जबकि बिजली खंभों पर नगरपालिका के प्रशिक्षित कर्मचारी के अलावा कोई अन्य चढ भी नहीं सकता। * नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्वाई लगातार चली तो बाजार साफ सुथरे रहेंगे और नालों नालियों की भी सफाई से गंदगी कचरा हटेगी। नगरपालिका प्रशासन ने सड़कों पर कचरा फेंकने के लिए भी सख्त मना किया है। * रेलवे रोड पर सब्जी रेहड़ियां और करनाणी धर्मशाला के आगे गंवारिनों के सामान से सड़कें संकड़ी हो रही है। ऐसे में इनको हटाए बिना कैसा सौंदर्य करण होगा। सब्जी रेहडिय़ों से चलना मुश्किल हो रहा है। एक सब्जी दुकानदार आठ रात के आठ बजते ही आधी सड़क तक अतिक्रमण कर लेता है। त्रिमूर्ति रोड पर भी अतिक्रमण है। * नगरपालिका के अभियान से शहर का आकर्षक रूप दिखाई देगा जिसकी आम लोगों को इंतजार है।०0०