ईओ पूजा शर्मा का अतिक्रमण.गंभीर मामलों की 1 शिकायत प्रक्रिया में.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 31 मार्च 2026.
नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के निवास के आगे सड़क पर अतिक्रमण है।ईओ पूजा शर्मा का यह अतिक्रमण पद का दुरुपयोग है। ईओ ने अपनी कार आने जाने के लिए गली के अन्य अतिक्रमण घरों के आगे बनाए स्लोप तुड़वाए। पद के दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल के तहत खुद का बनाया पीहर आवास का अतिक्रमण नहीं तोड़ा। आसपास के लोगों ने कुछ कहा तो उनको धमकी दी गई कि शिकायत की तो घरों के छज्जे भी तुड़वा दिए जाएंगे। नगरपालिका ने अवैध अतिक्रमण के तोड़े जाने के लिए लाल क्रोस भी लगा दिए थे। लेकिन ईओ का अतिक्रमण कर्मचारी तो कैसे तोड़ें जो ईओ के पीहर का आवास हो और ईओ खुद भी वहीं रहती हो।
* ईओ पूजा शर्मा पर इस अतिक्रमण तोड़े जाने के अलावा अन्य भ्रष्टाचारों, अनियमितताओं के आधार पर कार्वाई हो सकती है। ईओ पर गंभीर आरोप अपनी सग्गी भाभी बबीता शर्मा का नियम विरुद्ध अवैध प्रमोशन व अनुचित लाभ देने व नगरपालिका कोष को विभिन्न मामलों में नुकसान का आरोप है।
* सूत्रानुसार ईओ पूजा शर्मा के विरुद्ध बड़ी जांच शुरू किए जाने से पहले सूरतगढ़ से हटाया जा सकता है। सरकार के पास कुछ गंभीर मैटर सहित शिकायत पहुंची हुई है और वह प्रक्रिया में है। पूजा के अलावा भी जांच में अन्य कर्मचारी भी चपेट में आ सकते हैं।0०