शुक्रवार, 31 मार्च 2023

पूर्व विधायक गंगाजल मील ने अनशनकारी उमेश व विष्णु से भेंट की.

 





* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 31 मार्च 2023.

सूरतगढ़ को जिला बनाओ अभियान के तहत चिकित्सालय में भी आमरण अनशन जारी रखे उमेश मुद्गल से शपूर्व विधायक गंगाजल मील ने भेंट की और कुशल क्षेम स्वास्थ्य बारे में जानकारी प्राप्त की। उमेश मुद्गल का आमरण अनशन का नौवां दिन है।

 उमेश मुद्गल और वैष्णु तरड़ को पुलिस ने 30 मार्च को जबरन उठाकर चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। 

 विष्णु तरड का अनशन भाजपा नेता रामप्रताप कासनिया ने जूस पिला कर खत्म करा दिया था वही उमेश मुद्गल  ने कहा कि सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग पूरी होने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने अनशन तोड़ने से इंकार कर दिया था।

गंगाजल मील से कहा गया कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करें और सूरतगढ को जिला बनवाने में अहम भूमिका निभाएं।०0०

 

सांसद निहालचंद ने अनशनकारी उमेश मुद्गल व विष्णु तरड़ से चिकित्सालय में भेंट की.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 31 मार्च 2023.

सूरतगढ़ को जिला बनाओ अभियान के तहत चिकित्सालय में भी आमरण अनशन जारी रखे उमेश मुद्गल से श्रीगंगानगर के सांसद निहालचंद ने भेंट की और कुशल क्षेम स्वास्थ्य बारे में जानकारी प्राप्त की। उमेश मुद्गल का आमरण अनशन का नौवां दिन है।






 उमेश मुद्गल और वैष्णु तरड़ को पुलिस ने 30 मार्च को जबरन उठाकर चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। 

 विष्णु तरड का अनशन भाजपा नेता रामप्रताप कासनिया ने जूस पिला कर खत्म करा दिया था वही उमेश मुद्गल  ने कहा कि सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग पूरी होने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने अनशन तोड़ने से इंकार कर दिया था।

 निहालचंद के साथ में ट्रॉमा सेंटर में भाजपा नगर मंडल सूरतगढ़ के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शरण पाल सिंह मान, जिला पदाधिकारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा पूर्व प्रधान बिरमा नायक रमेश चंद्र माथुर सहित अनेक नेता कार्यकर्ता साथी मौजूद थे।

उमेश मुद्गल  और विष्णु तरड़ दोनों के स्वास्थ्य में कमजोरी है इसलिए इन्हें उचित स्वास्थ्य संरक्षण के लिए सूरतगढ़ से बाहर भेजा जा सकता है।

सांसद निहालचंद ने महाराणा चौक पर अनशन कर रहे बलराम वर्मा आदि से भी भेंट की।०0०






पालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी वापस कांग्रेसी बने-भाजपा को क्यों ठुकराया.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 31 मार्च 2023.


नगर पालिका के उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी ने भारतीय भारतीय जनता पार्टी में जाने के चौथे दिन भाजपा को ठुकरा दिया और वापस कांग्रेस के अंदर शामिल हो गए। आज  शाम को अचानक बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा हुई।सलीम कुरेशी को कांग्रेस के पंजे वाले पटके पहनाए गए। नारेबाजी हुई। लड्डू बांटे गए।

 यह सब कुछ घंटे में हुआ। भारतीय जनता पार्टी को तो इसकी भनक तक नहीं हुई होगी। पत्रकारों को भी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जल्दी पहुंचने का कहा गया था। पत्रकारों ने माना कि कुछ अचानक बड़ा हुआ है इसलिए तुरंत आने का कहा गया है।

 सलीम कुरैशी ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि ओमप्रकाश कालवा नगर पालिका अध्यक्ष ने बरगला कर उनको भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया था। लेकिन मूलत: कॉन्ग्रेसी होने के नाते भाजपा का वातावरण पसंद नहीं आया और वे कांग्रेस में लौट आए।


 सलीम कुरेशी 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और 3 दिन बीते और  चौथे दिन आज फिर से कांग्रेस के मेंबर बन गए। 

* पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कहा कि सलीम कुरेशी को भ्रमित कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया था लेकिन वे मूलत:

कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी रहेंगे।

* इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगाजल मील हनुमान मिल पंचायत समिति सदस्य हेतराम मील,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल, हाल ही में पीसीसी के सदस्य बनाए गए पार्षद परसराम भाटिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष इकबाल कुरैशी ने कॉन्ग्रेस पंजे के निशान वाले पटके सलीम कुरेशी को धारण करवाए। 






इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी और अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कई पार्षद मौके पर थे उन्होंने भी सलीम कुरेशी को कांग्रेसी पटका पहनाया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के काफी लोग मौजूद थे। भाजपा मान रही थी की कुछ कांग्रेसी पार्षद और भाजपा में आएंगे लेकिन इस घटना से तो मुंगेरीलाल के हसीन सपने बन गये हैं। 

अठाईस मार्च को नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सलीम कुरेशी को भाजपा का पटका धारण करवा कर स्वागत किया था। भारतीय जनता पार्टी  जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारों के बीच सदस्यता ग्रहण करवाई गईथी। 

उस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ विधायक रामप्रताप कासनिया नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जिला पदाधिकारी शरण पाल सिंह मान श्रीमती आरती शर्मा व भाजपा के पार्षद नेता मौजूद थे। ** इस पलटी से भाजपा ने मुंह पर खाई है। जो भाजपा नेता कार्यकर्ता उस समय मौजूद थे,उनकी हालत का अनुमान लगाएं।

** 

०0०







गुरुवार, 30 मार्च 2023

अब बलराम वर्मा की परीक्षा: रात,बरसात और ठंडी हवाएं: सूरतगढ जिला बनाओ.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 30 मार्च 2023.

सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशनकारियों की लगातार परीक्षा हो रही है। मौसम ले रहा है परीक्षा। 

बलराम वर्मा आज आमरण अनशन पर बैठे और   रात को करीब 11-25 पर बरसात शुरू हुई। बरसात और तेज हवाएं और टैंट। नींद आने का मतलब ही नहीं। जागते रहो और सूरतगढ जिला बनाने के तरीके सोचते रहो। 

* इससे पहले यही परीक्षा उमेश मुद्गल और विष्णु तरड़ की हुई। 

** इनसे भी पहले जब पूजा छाबड़ा 21 मार्च को आमरण अनशन शुरू किया तब ऐसी ही परीक्षा चार दिन चली।

** बलराम वर्मा की पहली रात है। कुछ भी कहें टैंट तो टैंट ही होता है,पक्का कमरा नहीं होता। ०0०

0०


उपखंड कार्यालय का घेराव 31 को:नेता हवाई या धरती जुड़ा, मालुम होगा।

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत 29 मार्च को बंद करने के बाद  31 मार्च 2023 को उपखंड कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई थी। अभियान समिति की ओर से यह घोषणा थी।

* अभियान समिति को यदि मालूम नहीं है कि उपखंड कार्यालय कितने खुलता है और कितने बजे बंद होता है तो यह पहले मालूम कर लेना चाहिए। 

** घेराव करने की घोषणा है तो यह घेराव कार्यालय बंद होने तक होना बहुत जरूरी है।


👍 सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति पहले तीन चार कार्यक्रमों में घोषणाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पाई थी। जो कार्य हुआ वह भी छात्रों युवकों के सक्रिय होने से हुआ। छात्रों ने यह सब बाद में सामने भी रखा।


नेताओं की तरफ से कहा जाता रहा  कि मेन पावर नहीं है मतलब आदमी नहीं है इसलिए अभियानों में कमी रही। सवाल है कि मेन पावर किनको जुटानी थी? मेन पावर नेताओं को जुटानी थी और नेता अपनी अपनी गाड़ियों में सवार होकर आए मगर आदमी नहीं लाए। नेता काम करे तो उनकी आवाज के साथ लोग आएं।

यह कड़वी दवा है।


* अब उपखंड कार्यालय का घेराव करना है तो इसके लिए मेन पावर का प्रबंध करने के लिए यदि नेताओं ने प्रयास किया है तो 31 मार्च को घेराव के समय सब कुछ सामने आ जाएगा। घेराव कितने बजे शुरू होगा  और नेतागण कब कब आते हैं और कब तक ठहरते हैं? यह सब 31 मार्च को मालूम होगा। 

*  नेताओं की घोषणाएं और उस पर कार्य करने में बहुत अंतर दिखाई देता रहा है।  सबसे पहले तो यही है कि सारे नेता अगर एकजुट है तो 2-2, 3- 3 के ग्रुप में खुसर पुसर करने की जरूरत नहीं होती।  जब राय बनी हुई होती है तो बाद में अलग अलग  खुसर पुसर की आवश्यकता नहीं रहती। 

* नेताओं में खोखला पन नहीं है त़ उपखंड के घेराव में नेताओं को पहले मोर्चे पर सबसे आगे रहना होगा। उसके बाद में महिलाएं और तीसरी कड़ी के अंदर छात्रों को रहना होगा।

 * उपखंड के घेराव में नेतृत्व नेताओं के हाथ में हो और सब नेता एक दूसरे से आगे बढ़कर के काम करें यह सब हर नेता की पावर दिखाएगा।०0०

*****





बलराम वर्मा आमरण अनशन पर. आंदोलनों के अनुभवी हैं वर्मा, सूरतगढ से बड़ी खबर.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 30 मार्च 20243.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत आज बलराम वर्मा ने महाराणा प्रताप चौक पर आमरण अनशन शुरू किया।बलराम वर्मा आमरण अनशन और अनेक आंदोलनों संघर्षों के अनुभवी हैं। पिछले 40 सालों से सूरतगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में संघर्षों में साथी रहे हैं।

सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के तहत सबसे पहले महाराणा चौक पर शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने 21 मार्च को आमरण अनशन शुरू किया जिन्हें जबरन उठाकर पीबीएम हॉस्पिटल 

बीकानेर में भर्ती करा दिया गया। उनका आमरण अनशन वहां हॉस्पिटल में आईसीयू में जारी है।

उसके बाद उमेश मुद्गल और विष्णु तरड़ ने आमरण अनशन शुरू किया जिन्हें आज भोर में 3:20 के करीब पुलिस ने उठाया और पहले श्रीगंगानगर और बाद में  सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

इसके बाद में आज सुबह बलराम वर्मा ने आमरण अनशन शुरू किया। है।०0०

******






राजपूत क्षत्रिय संस्था करणी माता मंदिर में नवरात्रा पर्व: सूरतगढ रिपोर्ट.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 30 मार्च 2023.

राजपूत क्षत्रिय संस्था के करणी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रा की नवमी को 30-3-2023 बुधवार  हवन किया गया। राजपूत सरदारों सर्वश्री किशोर सिंह जादौन, करणीदान सिंह राजपूत, लाल सिंह बीका, ओम सिंह शेखावत एवं छत्र पाल सिंह बीका ने सपत्नीक हवन किया। श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों ने हवन में पूर्णाहुति डाली। 





विधिवत पूजन पण्डित दीपक शर्मा एवम् श्री भगवती प्रसाद जी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

हवन के बाद कन्या पूजन हुआ। कन्या पूजन भोजन के  पश्चात माता के प्रसाद का भंडारा अनवरत जारी रहा।

नवमी के पूजन अर्चन में सर्वश्री  उपाध्यक्ष  भीम सिंह राठौड़, संस्था संरक्षक हरी सिंह भाटी, मल सिंह भाटी, लाल सिंह बीका,मोखम सिंह बीका, छत्र पाल सिंह बीका,राजेन्द्र सिंह पड़िहार, किशोर सिंह जादौन,शायर सिंह गोड, रणवीर सिंह जादौन,राजेश सिंह तोमर, अजय सिंह चौहान,गनपत सिंह भाटी, महेन्द्र सिंह शेखावत, रतन सिंह राठौड़, सवाई सिंह राठौड़, रेवन्त सिंह, भवानी सिंह राठौड़, लाल सिंह, भगवान सिंह तंवर, रविन्द्र सिंह ने भाग लिया।

महोत्सव प्रथम नवरात्र से नवमी तक पण्डित भगवती प्रसाद जी के सानिध्य में मां करणी माता जी की पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया।



नवमी पर्व पर भाग लेने वाले  राजपूत सरदारों व राजपूत सरदारनियों का करणी माता मंदिर द्वार के आगे ग्रुप फोटो हुआ। राजपूत सरदारनियों ने इस अवसर पर एकदूसरी से भेंट कर परिचय का आदान प्रदान भी किया।

* नवरात्रों में श्रद्धालुओं का आनाजाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। यहां पर देशनोक में स्थापित करणी माता की अनुकृति शिला प्रतिमा है जिसकी भव्यता नयनाभिराम है।०0०

 ०0०









पूजा छाबड़ा का आमरण अनशन 10 वां दिन. बी.डी.कल्ला को इन्कार.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 30 मार्च 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत मरण व्रत पर शुरू किए हुए पूजा छाबड़ा को 30 मार्च को दसवां दिन है।

 यहां सुबह की 7:30 बजे की फोटो दे रही हैं। विगत रात्रि को राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बी.डी कल्ला ने  पूजा छाबड़ा के स्वास्थ्य की पूछताछ की।  बीड़ी कल्ला रात को 11:00 बजे के करीब पीबीएम आईसीयू में पूजा छाबड़ा से मिले। उन्होंने जीवन रक्षा के लिए पूजा छाबड़ा को अनशन त्यागने की अपील की।

👍 पूजा छाबड़ा ने कहा कि मैं शहीद गुरुशरण छाबड़ा की पुत्रवधू हूं और सूरतगढ़ की जनता को सेवा में लगी हुई हूं।  मैंने सूरतगढ़ को जिला बनाने का ठान लिया है और मैं छाबड़ा जी के मार्ग पर हूं पीछे नहीं हट सकती।  जिला बनाने की घोषणा की जाए उसके बाद मेरा अनशन खत्म होगा। 

* पूजा छाबड़ा का स्वास्थ्य पर अभी कुछ भी नहीं लिख रहे हैं। ०0०

*****





अनशनकारियों उमेश मुद्गल और विष्णु तरड़ को पुलिस ने उठाया: गंगानगर भर्ती कराया.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ 30 मार्च 2023.

सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन पर बैठे उमेश मुद्गल और विष्णु तरड़ को पुलिस ने भोर मे करीब 3-20 बजे उठाया। पहले राजकीय चिकित्सालय ले गए  वहां से जिला चिकित्सालय श्री गंगानगर में भर्ती कराया। उमेश से 6-30 पर बात हुई। उमेश ने बताया कि वहां बैड नहीं है। फर्श पर गद्दा लगाने का कहा और गंदगी है। वै वहां नहीं रहेंगे और वापस लौट रहे हैं।

 सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति के वर्तमानअध्यक्ष ने फोन पर बात करने पर बताया कि बैठक करने के बाद में आमरण अनशन पर  बिठाए जाएंगे। 

मौके के ऊपर तैयारी रहेगी यह कार्यक्रम करीब 11:00 बजे तक संभव हो पाएगा।

 सूरतगढ़ में सबसे पहला आमरण अनशन पर पूजा छाबड़ा ने शुरू किया था जिन को उठाकर पुलिस ने बीकानेर पीबीएम आईसीयू में भर्ती करा दिया। जहां उनका आमरण अनशन भी जारी है।०0०

 

यह ब्लॉग खोजें