शुक्रवार, 26 जुलाई 2024

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़:सीएम ने बधाई दी.

 

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मदन राठ़़ौड़ की नियुक्ति हो गई है। सीपी जोशी के द्वारा राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद यह नियुक्ति की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पीनड्डा ने ओबीसी वर्ग से आने वाले राज्यसभा   सांसद    मदन राठौड़  (घांची: तेली) को प्रदेशाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी है। मदन राठ़़ौड़ सीपी जोशी की जगह लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए मदन राठ़़ौड़ को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुवार 25 जुलाई 2024 को देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के नए बीजेपी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।  राजस्थान में नए अध्यक्ष के नाम के साथ भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी की भी नियुक्ति हुई है. डा. राधा मोहन दास अग्रवाह को राजस्थान का प्रभारी व विजया रहाटकर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

👍 मदन राठ़़ौड़ के कदम *

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1970 के दशक में, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपना करियर शुरू किया । 1980 के दशक के मध्य में, वे भाजपा में शामिल हो गए। पाली जिला इकाई में कई पदों पर रहने के बाद वे भाजपा की राज्य इकाई में चले गए। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा सीट के लिए दोनों बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता बीना काक को हराया । उन्होंने 2015 से 2018 तक 14वीं राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उप मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया। 2024 में, भाजपा ने राठौड़ और उनके सहयोगी चुन्नीलाल गरासिया को राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। वे 27 फरवरी को निर्विरोध चुने गए। 


सीएम भजनलाल ने दी बधाई


मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम भजनलाल ने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सांसद आदरणीय मदन राठौड़ जी को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में सफ़लता के नवीन मानक स्थापित करेगी।

मूल रूप से पाली के रहने वाले मदन राठौड़ का जन्म 2 जुलाई 1954 को पाली के रायपुर में हुआ था. 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक सुमेरपुर से विधायक पाली जिले की दो बार विधायक रह चुके मदन राठौड़ पिछली बीजेपी सरकार में सरकारी उप मुख्य भी सचेतक बनाए गए थे।

4 बार भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके मदन राठौड़ का टिकट इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में कट गया था. इसके बाद पार्टी ने राज्यसभा सांसद बना दिया, अब प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दोहरी जिम्मेदारी दी है।

मदन राठौड़ शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। मदन राठौड़ राम जन्मभूमि आंदोलन में मथुरा के नरहौली थाने में गिरफ्तार हो चुके हैं और मुरली मनोहर जोशी, मोदी के साथ लाल चौक पर तिरंगा भी फहरा चुके हैं. 


भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार और राजस्थान के लिए नये प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। इसके अलावा छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में बताया गया है कि विधान परिषद सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को सम्राट चौधरी की जगह बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

इसी प्रकार राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को सी.पी. जोशी की जगह राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी और विजया रहाटकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा और हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सांसद अतुल गर्ग चंडीगढ़ के और अरविंद मेनन तमिलनाडु तथा लक्षद्वीप के प्रभारी होंगे। सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु का सह-प्रभारी बनाया गया है।०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें