* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 31 मार्च 2023.
नगर पालिका के उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी ने भारतीय भारतीय जनता पार्टी में जाने के चौथे दिन भाजपा को ठुकरा दिया और वापस कांग्रेस के अंदर शामिल हो गए। आज शाम को अचानक बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा हुई।सलीम कुरेशी को कांग्रेस के पंजे वाले पटके पहनाए गए। नारेबाजी हुई। लड्डू बांटे गए।
यह सब कुछ घंटे में हुआ। भारतीय जनता पार्टी को तो इसकी भनक तक नहीं हुई होगी। पत्रकारों को भी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जल्दी पहुंचने का कहा गया था। पत्रकारों ने माना कि कुछ अचानक बड़ा हुआ है इसलिए तुरंत आने का कहा गया है।
सलीम कुरैशी ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि ओमप्रकाश कालवा नगर पालिका अध्यक्ष ने बरगला कर उनको भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया था। लेकिन मूलत: कॉन्ग्रेसी होने के नाते भाजपा का वातावरण पसंद नहीं आया और वे कांग्रेस में लौट आए।
सलीम कुरेशी 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और 3 दिन बीते और चौथे दिन आज फिर से कांग्रेस के मेंबर बन गए।
* पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कहा कि सलीम कुरेशी को भ्रमित कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया था लेकिन वे मूलत:
कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी रहेंगे।
* इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगाजल मील हनुमान मिल पंचायत समिति सदस्य हेतराम मील,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल, हाल ही में पीसीसी के सदस्य बनाए गए पार्षद परसराम भाटिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष इकबाल कुरैशी ने कॉन्ग्रेस पंजे के निशान वाले पटके सलीम कुरेशी को धारण करवाए।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी और अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कई पार्षद मौके पर थे उन्होंने भी सलीम कुरेशी को कांग्रेसी पटका पहनाया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के काफी लोग मौजूद थे। भाजपा मान रही थी की कुछ कांग्रेसी पार्षद और भाजपा में आएंगे लेकिन इस घटना से तो मुंगेरीलाल के हसीन सपने बन गये हैं।
अठाईस मार्च को नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सलीम कुरेशी को भाजपा का पटका धारण करवा कर स्वागत किया था। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारों के बीच सदस्यता ग्रहण करवाई गईथी।
उस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ विधायक रामप्रताप कासनिया नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जिला पदाधिकारी शरण पाल सिंह मान श्रीमती आरती शर्मा व भाजपा के पार्षद नेता मौजूद थे। ** इस पलटी से भाजपा ने मुंह पर खाई है। जो भाजपा नेता कार्यकर्ता उस समय मौजूद थे,उनकी हालत का अनुमान लगाएं।
**