शनिवार, 14 मार्च 2026

संयुक्त व्यापार मंडल चुनाव बना तूफान.जातीयता समाज का भी प्रेशर. लेटेस्ट रिपोर्ट.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 मार्च 2026.

संयुक्त व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद की त्रिकोणीय टक्कर में व्यापारियों के अलावा बाहर के लोग भी सक्रिय हो गये हैं जिसके कारण पंकज शर्मा को अवतार के पक्ष में हट जाने की रिपोर्ट फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। हालांकि अंतिम समय में किसी के पक्ष में बैठने का गेम नया नहीं है। पंकज शर्मा के चुनाव से हटने से कोई जरूरी नहीं है कि पंकज को मिलने वाले सभी वोट अब अवतार को निश्चित ही मिल जाएंगे। 

👍 अब घनश्याम भठेजा और अवतार में सीधी टक्कर हो गई है। पहले भी चर्चा में ये दो नाम ही टक्कर में माने जा रहे थे। 

पूरे शहर में इसी चुनाव की चर्चा है। 👍 

व्यापारियों के इस चुनाव में जातीयता समाज के हैं जैसे संपर्क भी चर्चाओं में दबाव बना रहे हैं,और वोट डाले जाने से पहले इनके हिसाब से गणना तथा जीत का अनुमान लगाया जा रहा है,इस आधार पर तथा अन्य कौन कौन साथ हैं के आधार पर उम्मीदवार का भारी होने का सोचा जा रहा है। हिंदुस्तान में जातीय आधार पर चुनाव लड़ना आमबात है जो इस चुनाव में भी हो रही है। इसी आधार पर लोगों की रूचि हो रही है तथा पूछा जा रहा है कौन भारी है? पंकज के चुनाव से हटने के बाद अब यह आधार भी अधिक प्रभावी रूप लेगा।

वोट 15 मार्च को डाले जाएंगे और ऐसा भी लग रहा है कि इससे पहले आधी रात तक तो लोगों से संपर्क होता रहेगा।


* एक एक वोट पर जबरदस्त दबाव है तथा एक एक मिनट पर मोबाइल पर घंटियां बज रही है।  


👌 सचिव और कोषाध्यक्ष पर त्रिकोणीय टक्करें हैं। 

वोटर नाम वापसी के बाद अब किस प्रत्याशी की तरफ झुके और वोट डालते समय किस का समर्थन कर वोट डालदे के बारे में अभी कुछ अनुमान संभव नहीं है।

👌31 संस्थाएं हैं जिनमें प्रत्येक के तीन वोट कुल 93 वोट हैं लेकिन शहर की हजारों दुकानों में इस चुनाव से जाग हो गई है।

* अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी.

1-अवतार सिंह

2- घनश्याम भठेजा

3-पंकज शर्मा।( चुनाव से हटने की मीडिया रिपोर्ट)

* सचिव पद के तीन प्रत्याशी 

1-अनिल राजपुरोहित

2-जितेंद्र मोहता

3- नरेन्द्र कालड़ा

* कोषाध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी

1- नवीन वर्मा

2-महेंद्र कुमार जैन

3-राजेश नरूला.





यह ब्लॉग खोजें