सोमवार, 9 मार्च 2026

अतिक्रमण हटाए भूखंड पर पालिका संपत्ति का बोर्ड नहीं लगाया.2 करोड़ का भूखंड.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 9 मार्च 2026.सार्वजनिक उपभोग के लगभग 2 करोड़ के भूखंड पर से अतिक्रमण हटाने के 9 दिन बाद तक तारबंदी नहीं करवाई बल्कि नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड भी नहीं लगाया न सामग्री जब्त की। तारबंदी की कोटेशन हो गये लेकिन काम शुरू नहीं करवाया। तारबंदी तुरंत शुरू कराने में कोई परेशानी है तो नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा तुरंत ही बिना देरी किए नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगवा सकती थी। नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड 10 मार्च को भी नहीं लगाया जाता है तो यह चर्चा सही होगी कि नगरपालिका प्रशासन भूमाफिया का साथ दे रहा है और इसी तिकड़म में आज दिन तक अतिक्रमण की सामग्री को भी जब्त नहीं किया गया। इस भूखंड के अतिक्रमण,ध्वस्त करने में देरी और अब नगरपालिका की तारबंदी में देरी किए जाने में सत्ता धारी भाजपा की आलोचना हो रही है। भाजपा के एक नेता का नाम भी चर्चाओं में आ रहा है कि उसके कारण नगरपालिका प्रशासन काम में देरी कर रहा है। इस अतिक्रमण में कई दिन तक तो भूखंड में मिट्टी भराई का काम हुआ लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने रुकवाया नहीं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के समीप निरंकारी भवन के पीछे 

का यह स्थान काफी कीमती है और बताया जाता है कि यहां भूमि लगभग 6 से 7 हजार रू.प्रति फुट दर की है। इस भूखंड पर अतिक्रमण की शिकायत नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा और उपखंड अधिकारी को की गई थी।

👌 उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा की सख्ती से सार्वजनिक उपभोग की  कीमती भूखंड से 25 फरवरी को अतिक्रमण पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया था। ०0०






यह ब्लॉग खोजें