निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल ने पंचायत चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की.
* करणी प्रेस इंडिया *
हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल का विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें विधायक पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समितियों में भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। बंसल कह रहे हैं कि 2023 विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद भाजपा सरकार का समर्थन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास करने की मंशा जताई। नगरपरिषद में बोर्ड बनाया।
* गणेशराज बंसल एक पुराने मुकदमे में गिरफ्तार किए गए। उच्च न्यायालय में अपील के बाद जमानत पर छूटे। एक मुकदमा और हुआ है।
👌 अभी यह मालुम नहीं हुआ है कि खुद गणेशराज बंसल कहां हैं? उनका यह बयान किसी दबाव में आया है? क्या लोग इन परिस्थितियों में अपील पर वोट भाजपा को दे देंगे? हनुमानगढ़ में राजनीति इस विडिओ के बाद जबरदस्त गर्म हो गई है। क्या होगा? गणेशराज बंसल की पूर्व मंत्री डा.रामप्रताप से बिल्कुल ही नहीं बनती। भाजपा के प्रत्याशियों को इस अपील पर वोट मिल जाएंगे या कांग्रेस की तरफ बढ जाएंगे? आज अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। गणेशराज को लोग आज का हीरो मानते हैं जिसने हनुमानगढ़ को विकास का नया रूप दिया। इसी कारण उनको नगरपरिषद अध्यक्ष से विधायक बना दिया। गणेशराज बंसल के विडिओ अपील को लोग मानेंगे पर अलग अलग राय है। लोग उफने हुए हैं। यदि नाराज हुए तो वोट भाजपा को मिलने में शंका रहेगी। ०0०