बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

चुनाव से शुरू अब तक हो रहे सड़कों पर अवैध निर्माण. सूरतगढ़ आवासन मंडल कालोनी व पश्चिम.

 




 




* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 14 अक्टुबर 2026.

नगरपालिका चुनाव के दौरान शुरू हुए सड़कों पर अवैध निर्माण चौकियां,स्लोप,आहते चारदीवारियां अभी भी चल रहे हैं। रोड पार्ट पर ये अवैध निर्माण अब तो सड़कों के ऊपर तक और अनेक तो शानदार टाईलें लगाकर किये गये हैं। अधिशासी अधिकारी गणपतराम को लगातार अतिक्रमणों की शिकायतें हो रही है लेकिन अतिक्रमण रोधी दस्ते को अतिक्रमण ध्वस्त करने और सामग्री जब्त करने का आदेश नहीं दिया जा रहा। 

* सेवा सेतु अभियान में सड़कें साफ नालियां साफ करने का निर्देश है मगर यहां सरकार के निर्देश की अवहेलना हो रही है। नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण पूरे बन जाएं की शह दे रहा है। आवासन मंडल कालोनी पुरानी आकाशवाणी भवन के पीछे की सड़क पर तो अभी अनेक आवासों के  पंद्रह फुट तक आगे सड़क के ऊपर तक हाल में टाईलें लगाकर अतिक्रमण हुए हैं।

* वाटरवर्क्स की टंकी के पश्चिम में रोडपार्ट पर अभी ताजे अवैध निर्माण हो रहे हैं। 

* सेवा सेतु अभियान में आज श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर जाट धर्मशाला के पास अवैध निर्माण हटाया गया है। जयपुर में भी अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। नगरपालिका सूरतगढ़ का प्रशासन अतिक्रमण तोड़ता है या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों का साथ देता है यह अब मालुम होगा, क्योंकि अभियान के दो दिन 25,16 अक्टुबर ही शेष हैं।

* नव निर्वाचित चैयरमैन ज्योतिकंवर ने,भाजपा नेता संदीपकासनिया ने और जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह नेशहर

के विकास के संकल्प वाले भाषण दिए हैं और नगरपालिका प्रशासन सड़क हक की जमीनों पर अतिक्रमण करवाते हुए विकास करवाएगा। यह कौनसा विकास शहर में चलाया जा रहा है कि ईओ को कोई नेता और संगठनों के लोग टोक नहीं रहे।०0



यह ब्लॉग खोजें