शनिवार, 14 मार्च 2026

सभी शहरों में स्वच्छता अभियान.(पढलें काम आएगा)

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान में  76 वां राजस्थान स्थापना दिवस( 30 मार्च) को मनाने की तैयारियां राजस्थान सरकार की ओर से शुरू हो चुकी है। सरकार की ओर से नगरों में व्यापक स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम है जिसके निर्देश जारी हो चुके हैं। जहां नगर निकायों के अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक और स्टाफ के अन्य अधिकारी कर्मचारी लापरवाह हैं, निरीक्षण नहीं करते,सफाई नहीं कराते उनके विरूद्ध कार्वाई करने के लिए सरकार को लिखने के लिए सामान्य जनता को ही सचेत रहना है। अपने आसपास सफाई में कमी है तो सरकार को निदेशक स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर को या अपने जिले के जिला कलेक्टर को तुरंत ही सूचित करना चाहिए।शिकायतों में अधिकारियों के नाम भी उल्लेखित होने चाहिए ताकि उनके विरुद्ध कार्वाई भी हो सके। नगरीय निकाय में शिकायत करें तो उसकी रसीद भी लें। ( राजस्थान में भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि हर स्थान पर वे स्वयं देखें)



०0०









यह ब्लॉग खोजें