संयुक्त व्यापार मंडल चुनाव होगी टक्कर.निर्विरोध मुश्किल.लेटेस्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 मार्च 2026.
संयुक्त व्यापार मंडल में कुछ वर्षों बाद चुनाव कराने की मांग के बाद अब कराए जा रहे चुनाव में
निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का चुना जाना बहुत मुश्किल है। आज नामांकन का पहला दिन चुनाव हलचल में काफी गर्म लू चलने जैसा रहा जिसमें अध्यक्ष पद पर बैठने बिठाने में व्यापारी अलग अलग गुटों में चर्चा और संपर्क में लगे रहे। शहर के 31 व्यापारिक संगठनों की सिरमोर संस्था का अध्यक्ष चुना जाना बड़ा महत्वपूर्ण है। रविवार से आज तक विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री किशोरचंद गाबा और सुनील छाबड़ा के नाम आ रहे हैं कि इनमें से कोई एक चुना जा सकता है। सूचना है कि किशोर गाबा 10 मार्च को नामांकन भरेंगे। किशोर वर्तमान में किरयाना विक्रेता संघ के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में करतार के उतरने की चर्चा भी गर्म है।
आज नामांकन के पहले दिन केवल एक नामांकन पंकज शर्मा का अध्यक्ष पद के लिए हुआ है। दस मार्च को अंतिम दिन कई नामांकन होंगे। इसके बाद समझाईस चलेगी ताकि निर्विरोध चुनाव हो जाएं। यह प्रयास है लेकिन जो सूचनाएं मिल रही है उसमें निर्विरोध चुनाव संभव नहीं हैं। यदि टक्कर होगी तो दो तीन अध्यक्ष प्रत्याशियों में तीन से पांच मतों से जीत होने की संभावना मानी जा रही है।
शहर की 31 व्यापारिक संगठनों के हरेक के 3 पदाधिकारी मतदान करेंगे। चुनाव अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए होंगे। ०0०