शुक्रवार, 6 मार्च 2026

बेनामी बडे़ मेडिकल स्टोर पर बड़ी रेड.पुलिस की मौजूदगी.सूरतगढ़

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 मार्च 2026.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां बिना नाम के चल रहे मेडिकल स्टोर पर बड़ी रेड हुई है जिसमें लाखों रूपये की मेडिसिन हैं और शंका है कि इसमें प्रतिबंधित ड्रग्स भी हो सकती है। महाराणा प्रताप चौक काफी समय से चल रहे इस मेडिकल स्टोर पर किसी भी नाम का बोर्ड नहीं है। 

सूत्रानुसार किसी बड़ी शिकायत पर यह छापा कार्रवाई हुई है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तीन स्थानों की टीमों ने पुलिस को साथ लेकर रेड किया। आज सुबह 11 बजे यह रेड की कार्वाई शुरू हुई जो रात के 8 बजे बाद भी जांच चल रही थी। मेडिकल स्टोर के बाहर पुलिस थी और अंदर जांच चल रही थी। 

सूत्रानुसार मेडिकल स्टोर में बड़े रूप में थोक टाईप काम था। प्रतिदिन बड़ा लेनदेन था। मेडिकल स्टोर का लायसेंस अनिवार्य है और नाम भी स्टोर पर जरूरी होता है। यह बेनामी मेडिकल स्टोर श्याम मेडिकल स्टोर के ठीक सामने एक बड़ी किराये की दुकान में संचालित हो रहा है। 

सूत्रानुसार इस दुकान का किराया ही काफी है। बहुत बड़ा मेडिकल स्टोर कोई बड़ा व्यक्ति ही संचालित कर सकता है और किसी बड़े पावर से हुई शिकायत से ही बड़ी रेड हो सकती है। तीन टीमों में दो टीमें श्रीगंगानगर और  बीकानेर की बताई जा रही है।

सूत्रानुसार मेडिकल स्टोर में समस्त मेडिसिन की सूची बनाई जाने के बाद सील मोहर सहित फिलहाल जब्ती हो सकती है। मेडिसिन  प्रतिबंधित ड्रग्स मिलते हैं तो जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा सकते हैं और एनडीपीएस एक्ट में कार्वाई हो सकती है। सूरतगढ़ में यह पहली सबसे बड़ी कार्वाई है।०0०






०0०

यह ब्लॉग खोजें