बुधवार, 4 मार्च 2026

पटाखे बजाते बाईक सवार हुड़दंगी.पुलिस से नहीं डरते हुड़दंगी.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़। पटाखे बजाते बाईक। एक बाईक पर सवार चार शोर मचाते,डर फैलाते हुड़दंगियों ने होली पर बाजारों में और होली दहन कुछ जगहों पर तेज गति से बाईक चलाए। जहां जहां ये सब किया वहां लोग चोट लगने से इधर उधर होकर बचे। होली पर पुलिस जवानों की ड्युटी मगर हुड़दंगियों को पुलिस का भय नहीं था। सख्त कार्रवाई हो तब डर होता है लेकिन वह भय नहीं। एक स्थान से पूर्व पार्षद बीरबल सिंह सैनी ने

ट्रेफिक पुलिस को सूचना भी दी लेकिन बाजारों में होली भीड़ को नियंत्रण में ही व्यस्तता थी। होली के बाद भी ऐसा हुड़दंग मोहल्ला सड़कों या मुख्य बाजारों में होता है तो सख्त कार्वाई होनी ही चाहिए। बहुत तेज गति से पटाखा बाईक निकलते हैं तो पैदल तो डर से उछल जाते हैं।

* पहले ट्रैफिक प्रभारी मूलसिंह शेखावत ने पटाखा बाईक पर कार्वाई की थी।

** वर्तमान ट्रैफिक प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भी कुछ दिन पूर्व पटाखा बाईकों पर कार्वाई की थी। अभी शीशों पर काली फिल्म लगी कारों पर भी कार्रवाई हुई। 

👌 होली के बाद पटाखा बाईकों पर सवारों सहित कार्रवाई हो। बाईक जब्त हों।

👌👌कारों पर नंबर प्लेट पर लाल पट्टी लगा कर फर्जी वी.आई.पी भी भ्रमित कर रहे हैं, जिनकी लाल पट्टी हटवाई जाए या फिर कार्वाई की जाए। शहर में यह फर्जीवाड़ा भी बंद करवाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इन लाल पट्टी कारों के फोटोज आने चाहिए कि कौन कौन नेता  फर्जी वी.आई.पी बने हैं। ०0०






यह ब्लॉग खोजें