राजस्थान:वरिष्ठ पत्रकार सम्मान राशि में वृद्धि.
* करणीदानसिंह राजपूत *
27 फरवरी 2026.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार सम्मान राशि में वृद्धि की घोषणा की है।
वरिष्ठ पत्रकार सम्मान राशि 15 हजार रुपये से बढाकर प्रतिमाह 18 हजार रुपये की गई है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में यह घोषणा की। सम्मान राशि प्राप्त दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी को साढे सात हजार से बढाकर नौ हजार रू.प्रति माह की राशि की घोषणा की गई है।०0०