सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

सूरतगढ़:गली का अतिक्रमण नहीं हटाया. एक और बड़ा मामला.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 फरवरी 2026.

अतिक्रमण से सार्वजनिक उपभोग के लिए आरक्षित भूखंड सहित गली रोकने के निर्माण को नगरपालिका प्रशासन प्रेशर में ध्वस्त नहीं कर रहा।  ईओ पूजा शर्मा दो बार निरीक्षण कर चुकी है और नगरपालिका के पास सभी दस्तावेज और भूखंड व गली की संपूर्ण मापजोख होते हुए कार्वाई नहीं हो रही। इस अतिक्रमण की शिकायत 18 फरवरी को ईओ और उपखंड अधिकारी को हुई थी।

सूत्रानुसार उपखंड अधिकारी ने नगरपालिका  ईओ को अतिक्रमण ध्वस्त करने का निर्देश दे दिया लेकिन किसी नेता के दबाव में किसी बहाने की कार्यवाही से अतिक्रमण को बचाया जाने के लिए ईओ स्तर से कार्वाई नहीं की गई। नगरपालिका प्रशासन इस अतिक्रमण को तोड़ने के बजाय दबाव में अलग कार्वाई पर चल रहा है। यह एक अतिक्रमण नहीं है बल्कि अन्य में भी ध्वस्त की कार्वाई नहीं की जा रही है। शहर के सबसे अधिक चर्चित खसरा नं 325/2 के पास की सड़क भूमि पर अतिक्रमण कर दुकानों के निर्माण का मामला भी अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा की जानकारी में काफी दिनों से है। यह अतिक्रमण लाखों रू. कीमत की जमीन पर है। सड़क की जमीन पर तो किसी भी हालत में एक दिन भी अतिक्रमण रहना नहीं चाहिए मगर नगरपालिका सूरतगढ़ में सभी गलत कार्य हो रहे हैं।०0०





यह ब्लॉग खोजें