शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सूरतगढ़:आवासन मंडल कालोनी के अतिक्रमणों पर चलेगा पीला पंजा.लेटेस्ट

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 अप्रैल 2026. वीआईपी बड़े विशिष्ठ कहलाने वाले लोगों के अतिक्रमण अब टूटने का समय चक्र आ गया। बड़े लोगों के अतिक्रमण अपने घरों से बीसियों फुट आगे सड़क छूते हुए हैं और बार बार लिखे जाने,शिकायतें की जाने,मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई शिकायतें भी नगरपालिका में दबाई जाती रही। नगरपालिका ने कुछ माह पहले अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी

भी दे दी थी लेकिन उसके बाद अतिक्रमण हटाए नहीं और नगरपालिका ने भी हटाने की कार्वाई नहीं की। उस समय नगरपालिका द्वारा कारवाई नहीं किए जाने पर ईओ पूजा शर्मा ने पूछने पर एक राजनेता का नाम लेते बताया कि उन्होंने मना कर दिया। अब समय चक्र घूम गया है और वीआईपी लोगों का नखरा कथित पावर,पहुंच सभी पर नगरपालिका के नोटिस की ताकत हावी हो गई है। यह भी होगा कि बचे खुचे पावर मे अपनी हेकड़ी में अतिक्रमण खुद मकान मालिक नहीं हटाएंगे। नगरपालिका की जेसीबी चलेगी जो फोटो विडिओ के समाचार होंगे। 

👍 आवासन मंडल कालोनी ( पुरानी) के अतिक्रमणों पर  सन् 2022 में सबसे पहले दैनिक भास्कर ने आठ कालम में बहुत बड़ी रिपोर्ट मेरी जानकारी अनुसार  अगस्त माह में प्रकाशित की थी। उसके बाद 'करणी प्रेस इंडिया' में भी अनेक बार समाचार रिपोर्ट छपते रहे। 

* आज 11 अप्रैल 2026 के दैनिक भास्कर में अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी होने की खबर प्रकाशित की है। 10 अप्रैल को नोटिस जारी हुए हैं और 3 दिन में अतिक्रमण हटा लेने की समय सीमा है। इसके अंदर अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए तो नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण हटा देगा। भास्कर खबर के अनुसार 58 मकान मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। 



👍 अभी तो अवैध बिना स्वीकृति के,स्वीकृति से अधिक मंजिलों वाले होटलों मार्केट काम्प्लेक्सों का नंबर भी आने वाला है। यह निश्चित मानें कि ये भी ध्वस्त होंगे या नगरपालिका द्वारा सीज सील मोहर होंगे।०0०














यह ब्लॉग खोजें